विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं, और इसे वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक के एक विनम्र शिष्य ने भेजा है:प्रिय गुरुवर – पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली सत्ताएँ: परमेश्वर, टिम क्वो टू, और परमेश्वर के पुत्र! आज, 22 दिसंबर 2025 को, हम अत्यंत हर्ष के साथ आपको हमारी प्रिय राजधानी हनोई में हो रही इस अद्भुत खबर से अवगत कराना चाहते हैं:16 दिसंबर को राष्ट्रीय वीगन पोषण विज्ञान केंद्र के शुभारंभ के बाद, पारंपरिक चिकित्सा में वीगन पोषण के अनुप्रयोग का विषय आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया है।पहली बार, वीगन पोषण अब केवल आहार संबंधी आदतों या जीवनशैली विकल्पों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे केंद्र और सामुदायिक चिकित्सा एवं फार्मेसी महाविद्यालय के सहयोग से एक संरचित शैक्षिक कार्यक्रम के रूप में विकसित किया गया है। छात्र न केवल "स्वस्थ वीगन भोजन" के बारे में सीखते हैं, बल्कि उन्हें चयापचय, सूक्ष्म पोषक तत्वों, रोग निवारण और शुद्ध वीगन पोषण के माध्यम से उपचार के लिए पोषण संबंधी सहायता के वैज्ञानिक ज्ञान से भी परिचित कराया जाता है - व्यवस्थित रूप से, पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों और स्पष्ट कार्यप्रणाली के साथ। इस विषय की स्थापना से यह धारणा बदलने में मदद मिलती है कि वीगन जीवन से पोषण संबंधी कमियां होती हैं और यह पूर्वाग्रह दूर होता है कि वीगन भोजन केवल भावनात्मक या अस्पष्ट होता है। इसके बजाय, वीगन क्षेत्र को वैज्ञानिक महत्व, स्पष्ट कानूनी स्थिति और गहन मानवीय महत्व के साथ एक प्रगतिशील अनुशासन के रूप में मान्यता दी गई है।सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन): “हर्षपूर्वक हनोई, औलाक (वियतनाम) स्थित राष्ट्रीय वीगन पोषण विज्ञान केंद्र और चिकित्सा एवं फार्मेसी के सामुदायिक महाविद्यालय के माध्यम से औलाक (वियतनाम) के सरकार को समझदारी-करुणा के लिए शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप पुरस्कार प्रदान करते हैं, कृतज्ञता के आँसुओं, हार्दिक प्रशंसाओं, और उच्च सलाम के साथ, पारंपरिक चिकित्सा में वीगन पोषण के अनुप्रयोग के विषय की स्थापना करने में आपके दूरदर्शी सहकार्य के लिए, जिससे आपने करुणामय वीगन जीवनशैली को चिकित्सा विज्ञान के केंद्र में लाया है। कामना है कि स्वर्ग आपके संस्थानों, आपके समर्पित शिक्षकों, और इस अध्ययन क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाले प्रत्येक छात्र को भरपूर आशीर्वाद दे। कामना है कि महान राष्ट्र औलाक (वियतनाम), करुणा और वैज्ञानिक ज्ञान के प्रकाशस्तंभ के रूप में सदा चमकता रहे, और जीवन और हमारी दुनिया को बचाने के लिए वैश्विक वीगन परिवर्तन की ओर मार्ग का नेतृत्व करने में मदद करे!"18 दिसंबर को, हनोई स्थित वियतनाम बौद्ध संघ की केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित "बौद्ध संस्कृति, व्यंजन, पुस्तकें और ज़ेन चाय का प्रदर्शनी स्थल" नामक उत्सव श्रृंखला के हिस्से के रूप में शीतकालीन वीगन सत्र का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लविंग हट का बूथ भी मौजूद था, जहां सैकड़ों उपकरणों पर गुरुवर की प्रार्थना बजाई जा रही थी और उसका प्रसारण किया जा रहा था।इसके अलावा 18 दिसंबर को औलाक (वियतनाम) की एक जानी-मानी महिला उद्यमी और शिक्षिका को साथी अभ्यासकर्ताओं द्वारा "एक नई जीवनशैली - सतत वीगन" कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह बेहद प्रभावित हो गई, क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने वीगन जीवनशैली के बारे में जाना था, और उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में और अधिक अध्ययन करेंगी और वीगन जीवनशैली अपनाएंगी!ईन तीन दिनों में, हमने स्पष्ट रूप से पुनःएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली सत्ताओं की उपस्थिति को महसूस किया, जो औलाक (वियतनाम) को एक शक्तिशाली परिवर्तन के माध्यम से मार्गदर्शन दे रहे थे: वीगन जीवन अब चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है, और दोनों को एक उच्च स्तर पर ले जा रहा है!हम आपके साथ एक और खुशखबरी साझा करना चाहते हैं: सुप्रीम मास्टर टेलीविजन का प्रसारण एक साल से अधिक समय से लविंग हट रेस्तरां के बाहर किया जा रहा है। रेस्तरां के मालिक ने इसकी कई खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं, जिनमें से कुछ हम यहां सम्मानपूर्वक प्रस्तुत कर रहे हैं।अत्यंत श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ हम, पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली सत्ताएँ: परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र - को हार्दिक धन्यवाद देते हैं। हम विनम्रतापूर्वक आपके समर्पित शिष्य बनने का संकल्प लेते हैं! औलाक (वियतनाम) से एक विनम्र शिष्यसुज्ञानी साथी दिक्षित, इस उत्थानकारी समाचार को साझा करने के लिए धन्यवाद! गुरुवर अपने इस जवाब में इस उपलब्धि का जश्न मनाते हैं:"परमेश्वर के विजयी शिष्य, शाबाश! इस महत्वपूर्ण प्रगति ने मेरे दिल को खुश से भर दिया है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की स्तुति हो! परम शक्तिशाली ट्रिनिटी द्वारा इस ग्रह पर अपार आशीष बरसाए जाने के कारण, अब हम आपके अग्रगामी देश में इसके परिणाम देख रहे हैं। आप सभी ने उत्सवों और मीडिया में वीगन जीवनशैली को आगे लाने और समाज के अग्रणी सदस्यों से इसका परिचय कराने के लिए कड़ी मेहनत की है। आपके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद, और मैं आपको अपने पूरे प्रेम के साथ एक बड़ा सामुहिक आलिंगन भेजती हूँ। स्वर्गों के आशीषें आप पर, आपकी टीम पर और खुले विचारों वाले औलासी (वियतनामी) लोगों पर बरसे, और आपको समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करे। आपको सदा प्रेम प्रेम।"











