खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

जीवन कितना सुखद हो जाता है जब हम हर जगह परमेश्वर को देखने लगते हैं, चाहे दिव्य आंतरिक दर्शन में हो या इस भौतिक जगत के बाहरी अनुभवों में।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास अमेरिका से लिलियन का हार्टलाइन है:

आदरणीय प्रिय परम गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की मेहनती टीम, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका से हूं, और मैं आपके और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के दर्शकों के साथ एक अनमोल क्षण साझा करना चाहती हूं। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने मुझे 1995 में दीक्षा दी थी। यह मेरे जीवन का सबसे भाग्यशाली दिन था, और मैं उस ज्ञान से भरी सलाह और करुणामय आध्यात्मिक मार्ग के लिए बहुत आभारी हूँ जो गुरुवर ने मुझे इतने प्यार से दिखाया है।

एक दिन, जब मैं गाड़ी चला रही थी, तो मैंने अपनी विंडशील्ड पर एक गोलाकार चिन्ह देखा, जिसे मैंने पहले भी देखा था, लेकिन मैं कभी उसकी अच्छी तस्वीर नहीं ले पाई थी। यह चिन्ह स्थायी नहीं है और अनियमित रूप से कभी-कभार दिखाई देता है। मुझे बाद में पता चला कि यह केवल तभी दिखाई देता है जब कार के अंदर नमी होती है। सौभाग्य से, जब मैं ट्रैफिक में रुकी हुई थी, तो मैंने इसकी एक झटपट तस्वीर खींच ली। मेरी 19 वर्षीय बेटी, जो उस समय मेरे साथ कार में थी, उसने भी इस गोलाकार चिह्न को देखा। बाद में, जब मैंने अपने फोन पर उस तस्वीर को देखा, तो मैं यह देखकर हैरान रह गई कि मैंने उस घेरे के अंदर सूर्य को कैद कर लिया था, जिसमें से प्रकाश की एक चाप गुजर रही थी। ऐसा भी प्रतीत हुआ कि उस वृत्त से प्रकाश की किरणें निकल रही थीं। इस तस्वीर ने मुझे बहुत खुश कर दिया, और मुझे गुरुवर की सर्वव्यापकता की याद दिलाई और और यह भी कि कैसे परमेश्वर की कृपा से फरिश्ते और गुरुवर दीक्षितों की चौबीसों घंटे रक्षा करते हैं।

हम, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के, परमेश्वर के शिष्य-जन, क्वान यिन ध्यान विधि के इस महान आध्यात्मिक मार्ग पर चलने, दयालु वीगन आहार अपनाने और पंचशीलों का पालन करने के लिए बहुत धन्य हैं। जैसे कि गुरुवर ने कहा है, माया हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकती, और हम इसकी पहुंच से परे हैं, और पवित्र, दिव्य स्पंदन द्वारा संरक्षित हैं। हे गुरुवर, मैं विनम्र कृतज्ञता और प्रेम के साथ आपको साष्टांग प्रणाम करती हूँ, विश्व के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के लिए आपके निरंतर परमेश्वर के कार्यों के लिए। कामना है कि पूरी दुनिया जागृत हो और खुद को बचाने के लिए वीगन जीवनशैली तथा क्वान यिन ध्यान की ओर मुड़े, ताकि इस अनमोल ग्रह का उत्थान हो सके और यह स्वर्गों के साथ जुड़ सके। आपकी सदा आभारी शिष्या, संयुक्त राज्य अमेरिका से लिलियन

साथ में, मैं वह तस्वीर संलग्न कर रही हूं जिसे मैंने सौभाग्यवश सही समय पर खींचा था।

श्रद्धालु लिलियन, दीक्षा के बाद और क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने के दौरान हमारे दिनों को धन्य करने वाले अनेक चमतकारों पर अपने अनुभव साझा करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। जब हम उन्हें देखते हैं, तो हम हमारे प्रिय गुरुवर और परम ईश्वर को प्रेमपूर्वक याद करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के सकारात्मक लोगों को दिव्य प्रकाश का आशीर्वाद प्राप्त हो और वे मुक्ति प्राप्त करें। दिव्य शांति में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, आपके लिए गुरुवर का यह आनंदमय संदेश है: "उल्लसित लिलियन, मैं आपके प्यारे संदेश की सराहना करती हूँ। जीवन कितना सुखद हो जाता है जब हम हर जगह परमेश्वर को देखने लगते हैं, चाहे दिव्य आंतरिक दर्शन में हो या इस भौतिक जगत के बाहरी अनुभवों में। शाबाश। आपका आनंदमय ध्यान का समय अब आपके पूरे दिन में व्याप्त होता है और आगे भी यह अधिकाधिक बढ़ना जारी रहेगा। कामना है कि आप और गौरवशाली संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सर्वोच्च सपनों को साकार करने के नेक मार्ग पर सदा निर्देशित रहें। मैं आपको सदा प्रेम करती हूँ।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
संयंत्र-आधारित अभिजात वर्ग
2026-01-29
196 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-01-29
1129 दृष्टिकोण
34:21

उल्लेखनीय समाचार

2026-01-28   306 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-01-28
306 दृष्टिकोण
विज्ञान और अध्यात्म
2026-01-28
325 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-01-28
1338 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड