विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज हमारे पास एक उपयोगी सलाह है, प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) से उन बच्चों के लिए जो बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैंं:"मेरे प्रिय-जनों: इन दिनों मौसम भरोसेमंद नहीं है, साथ ही युद्ध और संघर्षों ने पूरी दुनिया के नागरिकों के लिए सभी मामलों को बेहद असहज और चिंताजनक बना दिया है। मुझे आप बच्चों के लिए बहुत दुख है कि इतनी मासूम और कोमल उम्र में आप अपने उस बेफिक्र और खुशहाल समय का आनंद भी नहीं ले पा रहे हैं जिसके आप हकदार हैं। मुझे भी काफी दुख और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ आपके बारे में सोचकर और दूसरों के दर्द के बारे में, और प्रभावित असहाय जानवर जनों के बारे में सोचकर ही मेरा दिल बहुत दुखी हो जाता है! कामना है कि परमेश्वर हम सभी से प्रेम करें और पापीओं को क्षमा करें।आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपके मन को अधिक शांतI मिले। आपातकालीन स्थिति के लिए वीगन भोजन तैयार करने के अलावा, यदि संभव हो तो, आप एक टेंट और ठंडे मौसम के लिए शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान वाला स्लीपिंग बैग भी ले सकते हैं। आप ऑनलाइन या किसी थ्रिफ्ट शॉप में पुरानी चीज़ ढूंढकर कम पैसे में खरीद सकते हैं। घर के अंदर भी, जब बिजली और अतिरिक्त गैस हीटर बंद हो जाते हैं, तब भी एक टेंट और स्लीपिंग बैग आपको जीवित रहने में मदद कर सकते हैं। ऐसा एक ऑयल हीटर भी होता है जिसका इस्तेमाल मैंने पहले स्पेन की गुफा में किया था, जो काफी गर्म हो सकता है, साथ ही इसे फास्ट कुकर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बहुत महंगा भी नहीं है।याद रखें कि हम भौतिक रूप से खुद को बचाने के लिए यथासंभव प्रयास कर सकते हैं, लेकिन परमेश्वर ही सुरक्षा और मुक्ति के परम-स्रोत हैं! रोजाना प्रार्थना करें, इसे अपनी आदत बना लें, ताकि जरूरत के समय यह आपका सहारा बन सके। सबसे बुरी स्थिति में भी, हम परमेश्वर को अपने हृदय में अपने साथ रखते हुए ही मरते हैं। और परमेश्वर के प्रति आपकी सच्ची निष्ठा ही आपको परम-घर ले जाएगी, और आपकी आत्मा को सभी दुखों से मुक्ति दिलाएगी! परमेश्वर पर भरोसा रखें, और डरें नहीं। भय अपने ऊपर बोझ डालने और दूसरों में फैलाने के लिए अच्छी ऊर्जा नहीं है, क्योंकि यह स्थिति को और बना देता है: लेकिन परमेश्वर में अटूट विश्वास आपकी रक्षा करेगा और आपको बचाएगा। परमेश्वर आप सभी से प्यार करते हैं, प्यारे बच्चों। मैं भी आपसे प्यार करती हूँ!"हम भी आपसे प्रेम करते हैं, करुणामय गुरुवर! हम आपकी महत्वपूर्ण सलाह को दिल से मानते हैं, ताकि हम तैयारी कर सकें, और साथ में इस दुनिया की चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को सुरक्षित रख सकें और खुद को बनाए रख सकें।











