खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

विश्व नेताओं से यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध ख़त्म करने का आह्वान, 3 का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

यह ज़मीन का एक टुकड़ा छोड़ने के बारे में नहीं है, मैंने आपको शुरुआत में ही बताया था। वैसे भी, ज़मीन का एक टुकड़ा, या ज़मीन के कई टुकड़े क्या होते हैं? बस इतना कि जो व्यक्ति इस पर कब्जा करता है वह इसके साथ कैसा व्यवहार करेगा और इसमें रहने वाले प्राणियों के साथ कैसा व्यवहार करेगा। रूस कई दशकों से यूक्रेन (यूरेन) को परेशान कर रहा है, युद्ध कर रहा है और उन पर अत्याचार कर रहा है - इस बार ही नहीं - और लाखों लोगों को भूखा रखकर मार रहा है, उन्हें उनकी भूमि से दूर और कड़कड़ाती ठंड के मौसम में बिना किसी उपकरण के बाहर निकाल रहा है जीवित रहने के लिए उन्हें कुछ भी करना होगा।

ब्रह्मांड के न्याय, निचले ब्रह्मांड से कुछ भी नहीं बचता है। केवल यदि आप स्वयं को निचले ब्रह्मांड से ऊपर उठा सकते हैं - अतीत और वर्तमान में मास्टर्ज़ के शिष्यों की तरह – तब आप मुक्त होंगे। इस दुनिया को छोड़ने के बाद, आप हमेशा के लिए आज़ाद हो जायेंगे। अन्यथा, आपको इसका भुगतान करने के लिए फिर से वापस आना होगा, या आपको नरक में और अधिक पीड़ादायक तरीकों से भुगतान करना होगा: छुरा घोंपाकर, कट करवाकर, जीभ या उंगलियों को, सब जगह, हर जगह - आपके जीवन का हर मिनट या सेकंड जब तक आप सारा कर्ज नहीं चुका देते और भगवान ही जानते हैं कब। यह निर्भर करता है कि आपने खाने के लिए कितने पशु-मानवों को मारने में मदद की थी। आपको इतनी देर तक ही सज़ा मिलेगी। लेकिन ब्याज का दर बहुत अधिक है। यह ऐसे ही नहीं है, जैसे, आप 100 पशु-मानवों को मारते हैं, फिर आप बस उसके लिए ही भुगतान करते हैं। ओह, यह पर्याप्त नहीं है। भ्रम की व्यवस्था बहुत, बहुत कठोर, बहुत क्रूर है - जिस तरह से आप इस ग्रह पर पशु-लोगों के प्रति क्रूर हैं उससे भी अधिक क्रूर: उनका मांस खाने के लिए, उन्हें पीड़ादायक तरीके से और हृदयहीन तरीके से मारते हो। सिर्फ इसलिए कि आप सुपरमार्केट में साफ-सुथरे कटे पशु-मानव के मांस का वह टुकड़ा खरीदते हैं, आप उसके और जीवित, सांस लेने वाले, चलने वाले, गाय-, सुअर-, चिकन-, टर्की, ख़रगोश- लोगों जैसे आदि प्यार करने वाले प्राणियों के बीच सम्बंध नहीं देखते हैं।

आप देख रहे हैं, जीवन में उदारता है; यदि आप वीगन हैं और अच्छा कार्य करते हैं, तो आप अपना जीवन बढ़ा सकते हैं और तत्वों या बीमारियों और दुर्भाग्य से होने वाली पीड़ा को कम कर सकते हैं, बेशक। यदि आप वीगन हैं, तो यह आपके लिए पहले से ही अच्छा है। नरक में भी उदारता है। यदि आप पृथ्वी पर रहते हुए अच्छे कर्म करते हैं, तो आपकी सज़ा तदनुसार, कम या शून्य हो जाएगी। जब आप नरक में हों या किसी अदालत के सामने हों, यदि वे आपसे पूछें कि क्या आप पहले अपने अच्छे कर्मों का फल भोगना चाहते हैं या पहले अपने दुष्कर्मों के लिए दंड पाना चाहते हैं, पहले अपने बुरे कर्मों का भुगतान करना चाहते हैं, तो आप कहें, "कृपया", मैं सबसे पहले अपने अच्छे कर्मों के प्रतिफल का आनंद लेना चाहूँगा।” फिर, यदि आप अच्छे कार्यों के लिए अपने पुरस्कार का आनंद लेने के लिए उस न्यायालय से स्वतंत्र हो जाते हैं, जैसे कि आप अधिक अनुकूल स्थिति में एक इंसान के रूप में फिर से जन्म ले सकते हैं, उदाहरण के लिए अच्छे कर्म करना जारी रखने के लिए; या आप स्वर्ग में जाने में सक्षम हो सकते हैं - तदनुसार, कुछ निचले स्वर्ग या उच्चतर स्वर्ग में। अधिकतर निचले स्वर्ग, क्योंकि जो लोग गुणी हैं या जो आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं वे सीधे ऊंचे स्वर्ग में जाएंगे। और यदि उनके पास कोई मास्टर हैं, तो मास्टर व्यक्तिगत रूप से आएंगे, उन्हें ब्रह्मांड में एक उच्च आयाम में, या उनको अपनी दुनिया में वापस ले आएंगे जो उन्होंने बनाई है या उनके मास्टर्ज़ ने बनाई है।

अब, इससे पहले कि आप जाएं और अपने अच्छे कर्मों के प्रतिफल का आनंद लें, उसका आनंद लेने के लिए अपनी यात्रा पर, आपको उत्साहपूर्वक प्रार्थना करनी चाहिए ताकि आप आध्यात्मिक पथ पर एक बुद्धिमान मार्गदर्शक, या बुद्धिमान, प्रबुद्ध, गुणी मास्टर से मिल सकें ताकि आप उनसे मिल सकें। आपके अगले अस्तित्व में। फिर, आपका मार्गदर्शन होता रहेगा, आपको अच्छी शिक्षा मिलती रहेगी। तब वह मास्टर या बुद्धिमान मार्गदर्शक आपको आपकी आध्यात्मिक यात्रा में ऊपर की ओर उठाते रहेंगे ताकि आपको कभी भी दंड पाने के लिए नरक में वापस न जाना पड़े - बस ऊपर और एक उच्च आयाम तक जाते रहें। कृपया इसे याद रखें। मरने के बाद, यदि आप अपने फैसले के लिए अदालत जाते हैं, तो कृपया याद रखें: अभी कुछ अच्छे काम करें और प्रार्थना करें कि आपका अगला जीवन इस जीवन से भी बेहतर हो, चाहे आपका अब का जीवन कुछ भी हो।

ताकि भले ही आप इतने अच्छे न भी हों, जब भी आप अज्ञानतावश कुछ बुरे काम करते हैं, तब भी आपके पास पश्चाताप करने, यू-टर्न लेने का वादा करने, या अपने लिए प्रार्थना करने या लोगों - अपने दोस्तों, अपने रिश्तेदारों - से कहने के लिए ये 49 दिन होते हैं, आपके प्रियजन - आपके लिए प्रार्थना करने के लिए। आप देखिए, यदि आप अच्छे कर्म करते हैं, तो जो लोग आपके अच्छे कर्म प्राप्त करते हैं वे आपके लिए प्रार्थना करेंगे, उनकी आत्माओं को पता चल जाएगा कि आपने दुनिया कब छोड़ी और वे आपके लिए प्रार्थना करेंगे। यदि आप कोई मांस नहीं खाएंगे तो पशु-लोग सभी आपके लिए प्रार्थना करेंगे। इसलिए आपको बहुत सारे फायदे होंगे, और फिर आपकी आत्मा को किसी न किसी तरह से बचाया जाएगा। वीगन होने और अच्छे कर्म करने का यही वास्तविक लाभ है। और यदि आप किसी भी तरह से शांति स्थापित करने का प्रयास करते हैं, तो निश्चित रूप से, जिन लोगों को शांति का लाभ मिलता है, उनकी आत्मा को पता चल जाएगा, उनकी आत्मा भी आपके लिए प्रार्थना करेगी। इसलिए वीगन बनें, शांति बनाएं, अपने लिए अच्छे कार्य करें। भगवान आपका मार्गदर्शन करें, भगवान आपको आशीर्वाद दें, भगवान आपकी आत्मा के प्रति उदार रहें। तथास्तु।

मुझे नहीं पता कि आपके और इस ग्रह के अन्य प्राणियों के लिए रोने के लिए मेरे पास और आँसू हैं या नहीं। कभी-कभी, मैं बस जाना चाहती हूं, ताकि मुझे इसे अब और नहीं देखना पड़े। लेकिन मेरे पास ऐसा करने का दिल नहीं है, इसलिए, मैं अभी भी यहां रुककर आपकी मदद करने की कोशिश कर रही हूं। आपमें से हर एक मुझे बहुत प्रिय है। आपमें से हर एक, यदि आप पीड़ा में नरक में गिरते हो, तो मेरे हृदय को भी पीड़ा होती है, क्योंकि मैं आपके साथ हूं, मैं आपके अंदर भी हूं। मुझे ऐसा ही महसूस होता है। मेरी स्थिति ऐसी ही है।

अब, दुनिया के सभी नेताओं को जागना चाहिए और किसी भी तरह इस युद्ध को खत्म करने में यूक्रेन (यूरेन) की मदद करनी चाहिए। किसी भी तरह रूस के साथ शांति बनाएं, लेकिन यूक्रेनी (यूरेगियन) जीवन या संपत्तियों का बलिदान न करें, क्योंकि यह उचित नहीं है। यह शिकारी को अधिक आक्रमक होने, अधिक कब्ज़ा करने और महिलाओं, बच्चों सहित अन्य निर्दोष लोगों को विभिन्न तरीकों से नुकसान पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करेगा - भयानक अमानवीय तरीकों से जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि कोई भी युद्ध होगा। आप देख सकते हैं कि वफ़ादार और मददगार होना, या किसी तानाशाह, हत्यारे, हत्यारे, क्रेमलिन जैसे राक्षस की प्रशंसा करना भी आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता है। मुझे आशा है कि आप वह जान गए होंगे अब तक, दुनिया के सभी नेता, और अब उस प्रणाली का समर्थन नहीं करते हैं, तथाकथित पुतिन का समर्थन नहीं करते हैं।

मुझे नहीं पता कि जनरल, मेजर, सेनाओं के प्रमुख और स्वयं सैनिक, अभी भी यूक्रेन (यूरेन) में क्यों लड़ना जारी रख रहे हैं। आप सभी को यूक्रेनी (यूरेगियन) प्राधिकरण के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। अपने परिवारों के लिए अपनी जान बचाएं: आपकी पत्नियां, आपके बच्चे, आपके माता-पिता, आपके दोस्त, जो घर पर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको बस हार मान लेनी चाहिए। आपको बस अथॉरिटी के पास जाकर खुद को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। दूसरों को मत मारो। इस निरर्थक, क्रूर, अनुचित युद्ध के लिए ख़ुद को नहीं मारो।

कृपया। कृपया इसके बारे में सोंचे। भाड़े के सैनिकों के वैगनर प्रमुख श्री प्रिगोझिन से अधिक शक्तिशाली कौन हो सकता है, आप उसके बारे में जानते हैं। क्रेमलिन के लिए उससे अधिक मददगार कौन हो सकता है? श्री प्रिगोझिन से अधिक पुतिन या क्रेमलिन प्रणाली के प्रति कौन अधिक वफादार हो सकता है? फिर भी, उन्होंने उसे धोखा दिया और बिना पलक झपकाए उसे मार डाला। और फिर भी, उसने (पुतिन ने) पाखंडी रूप से अपने (प्राइगोझिन के) प्रियजनों को एक शोक पत्र या न जाने क्या-क्या लिखा।

कोई भी चीज़ उसे वापस नहीं ला सकती। कुछ भी नहीं। और उसके पास अब पुतिन का समर्थन करने के अपने बुरे कर्मों पर पश्चाताप करने का भी कोई मौका नहीं है, और न ही भगवान से माफ़ी मांगने का मौका है। जब विमान में उसकी इस तरह अचानक मृत्यु हो गई तो उसके पास भगवान से माफ़ी मांगने का भी कोई मौका नहीं था। तो कृपया, जो कोई भी उससे संबंधित है, या उसे पसंद करता है, उससे प्यार करता है - आप सब मिलकर - इन बचे हुए सभी 43 दिनों के लिए उसके लिए प्रार्थना करने के लिए कुछ गुणी पुजारियों या भिक्षुओं या ननों को खोजने का कोई तरीका खोजें। इससे उसका दर्जा ऊंचा हो जाएगा और नरक में उसकी पीड़ा कम हो जाएगी। आपको उसके लिए बस इतना ही करना चाहिए - रोना नहीं।

और दुनिया के सभी नेताओं को इसे एक सबक के तौर पर देखना चाहिए। यह जागने और जानने के लिए आपको अंदर तक झकझोर देगा कि क्रेमलिन या पुतिन जैसे क्रूर शासन का समर्थन करने से पृथ्वी पर कोई शांति नहीं आ रही है, आपके दिल में कोई शांति नहीं आ रही है। यह ज़मीन का एक टुकड़ा छोड़ने के बारे में नहीं है, मैंने आपको शुरुआत में ही बताया था। वैसे भी, ज़मीन का एक टुकड़ा, या ज़मीन के कई टुकड़े क्या होते हैं? बस इतना कि जो व्यक्ति इस पर कब्जा करता है वह इसके साथ कैसा व्यवहार करेगा और इसमें रहने वाले प्राणियों के साथ कैसा व्यवहार करेगा। रूस कई दशकों से यूक्रेन (यूरेन) को परेशान कर रहा है, युद्ध कर रहा है और उन पर अत्याचार कर रहा है - इस बार ही नहीं - और लाखों लोगों को भूखा रखकर मार रहा है, उन्हें उनकी भूमि से दूर और कड़कड़ाती ठंड के मौसम में बिना किसी उपकरण के बाहर निकाल रहा है जीवित रहने के लिए उन्हें कुछ भी करना होगा। और उनकी फ़सल ले रहा है, जिस चीज़ के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है उन्हें अपने पेट के लिए ले रहा है, बजाय इसके कि उन्हें अपने परिश्रम का आनंद लेने दे।

यूक्रेनी (यूरेगियन) लोग, वे मेहनती हैं। वे दुनिया में पांचवें अनाज आपूर्तिकर्ता हैं। वे हमारे ग्रह पर लाखों लोगों का पोषण कर रहे हैं। वे अपनी फसल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, और वे इसमें विशेषज्ञ हैं। आप उनका अनाज खाते हैं, आप उनका तेल इस्तेमाल करते हैं, आप उनके अन्य कृषि उत्पाद इस्तेमाल करते हैं - आपको उनका आभारी होना चाहिए, भले ही आप इसके लिए भुगतान करते हैं। पैसा हमेशा चीजों का भुगतान नहीं कर सकता। जैसा कि आप अब तक जानते हैं, यहां तक ​​कि रूस ने भी अन्य देशों और निश्चित रूप से यूक्रेन (यूरेन) पर अत्याचार या उत्पीड़न करके यूक्रेन (यूरेन) के अनाज निर्यात को रोकने की कोशिश की थी। और वे उनकी महिलाओं, बच्चों, शिशुओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं, और जिसे भी वे कर सकते हैं उन्हें मार रहे हैं। इसलिए, यदि आप क्रेमलिन का समर्थन करने का प्रयास भी करते हैं, तो आप भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। आपको कभी पता नहीं चलेगा कि कब उनके जासूस आएँगे और आपको मार डालेंगे। उनके सबसे शक्तिशाली लोग भी, सबसे अमीर और क्रेमलिन के सबसे मित्रवत लोगों को भी भयानक, भयानक मौतों का सामना करना पड़ा। आप इसे अब तक जान गए हैं। आप हमारे सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न कार्यक्रम को देखें और आप देखेंगे कि कितनों की रिपोर्ट की गई है।

बेशक,आप इसे जानते हैं, क्योंकि रिपोर्टें समाचार में हैं। लेकिन फिर भी, कभी-कभी आपके पास यह सब पढ़ने का समय नहीं होता है और आप बस देखते हैं कि एक व्यक्ति यहाँ मर गया, एक व्यक्ति वहाँ मर गया, लेकिन यदि आप उन्हें एक साथ समूहित करते हैं, तो यह बहुत बड़ी संख्या है। मैं नहीं जानती कि कितने जनरल, मेजर या सैनिक हैं - वे अभी भी क्रेमलिन पर भरोसा क्यों कर रहे हैं और इस तरह अपनी मृत्यु तक लड़ रहे हैं? वे बिना किसी कारण के उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं - हर रोज़ सामूहिक रूप से उनकी हत्या करते हैं। परसों भी, कुछ ही घंटों में, सैकड़ों रूसी सैनिक ऐसे ही मर गए। और भी बहुत जल्द ही मर जायेंगे। यह जानकर मेरा दिल कभी शांत नहीं हो सकता कि लोग बिना किसी कारण मर रहे हैं।

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-05-09
806 दृष्टिकोण
31:32
2024-05-08
38 दृष्टिकोण
2024-05-08
1409 दृष्टिकोण
31:33

उल्लेखनीय समाचार

169 दृष्टिकोण
2024-05-07
169 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड