खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

विश्व नेताओं से यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध ख़त्म करने का आह्वान, 3 का भाग 1

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

यदि वे चाहें तो मैं उनके साथ शांति स्थापित करके यथासंभव अधिक से अधिक राक्षसों को ख़त्म करने का प्रयास कर रही हूँ। या, जैसे, उन्हें हराना, या उन्हें कहीं घेर लेना। फिर भी, इंसानों का कर्म मेरे काम में अब तक की सबसे बड़ी बाधा है। हालाँकि मुझे सभी स्वर्गों, संतों और ऋषियों, और सभी आध्यात्मिक और वीगन लोगों का समर्थन प्राप्त है, मनुष्यों के कर्म इतने लंबे समय से, इतने लंबे समय से, इतने लंबे समय तक जमा हुए हैं - इतने लंबे समय से कि हम याद नहीं रख सकते। […] मैं बस आशा करती हूं कि आपको वास्तव में यह एहसास हो कि जानवरों-लोगों को रोजाना मौत और दर्दनाक यातना से बचाने का मतलब अपनी आत्मा और अपने रिश्तेदारों, अपने दोस्तों - आपके सभी प्रियजनों को बचाना है।

मैं वास्तव में इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी - युद्ध में शामिल लोगों के बारे में, विशेष रूप से युद्ध के आक्रामक के बारे में - क्योंकि इसमें कर्म शामिल हैं, जो निश्चित रूप से मेरे लिए अच्छा नहीं है। लेकिन मैं अपने दिल को ऐसा न करने के लिए नहीं कह सकती। आप समझे... यह उन लोगों के लिए है जो श्री प्रिगोझिन से प्यार करते हैं, अगर मैं नाम का सही उच्चारण करती हूं, तो यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध के लिए भाड़े के सैनिकों के वैगनर प्रमुख। आप देखिए, मुझे उसके लिए, उसकी आत्मा के लिए खेद होता है, क्योंकि वह वास्तव में एक बुरा व्यक्ति नहीं था। उसका दिल सचमें बुरा नहीं है। लेकिन उसे पुतिन के लिए काम करने की स्थिति में धकेल दिया गया और राक्षस के प्रभाव के कारण, उसके काम की स्थिति ने उसे वह करने के लिए मजबूर किया जो उसने क्रेमलिन के लिए किया था। वैसे भी, तो यह यही है।

मैं आपको कुछ बताना चाहती हूँ। आप - श्री प्रिगोझिन के रिश्तेदार, मित्र, प्रशंसक और समर्थक, अच्छी तरह सुनें। हमारी दुनिया के बाद की दुनिया में, आपके मरने के बाद, कोई भी मरता है, ज़्यादातर कोई भी, यहां तक ​​कि सबसे बुरे अपराधी भी, उनके लिए कुछ न्याय होता है। श्री प्रिगोझिन के लिए बस इतना ही कहें - क्योंकि उनमें अच्छाई की थोड़ी सी चिंगारी है, उसकी मृत्यु के बाद उसके पास एक विशेष इकाई में रखे जाने के लिए 49 दिन होंगे। पृथ्वी पर रहते हुए भी, उन्होंने कुछ शांत दान और कुछ अन्य अच्छे कार्य किए...

Media Report from Ria Novosti – Jan. 5, 2023, Yevgeny Prigozhin: बहुत अधिक शराब न पियें, नशीली दवाओं का सेवन न करें, महिलाओं के साथ बलात्कार न करें, मुसीबत में न पड़ें। और लूटना नहीं, चोरी नहीं करना।

Media Report from Ria The New York Times – July 2, 2023, Yevgeny Prigozhin: आइए इन अंतहीन कहानियों को बंद करें कि यूक्रेनी कैसे [अपशब्दपूर्ण] कायर हैं और वे कैसे तितर-बितर हो जाते हैं। वे बिखरते नहीं; वे लड़ते हैं और वे [अपशब्द] मौत तक डटे रहते हैं और सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।

रूसी नागरिकों को गर्भ में वापस लाने या यूक्रेन को विसैन्यीकरण या डी-नाजीफाई करने के लिए युद्ध की आवश्यकता नहीं थी।

Media Report from South China Morning Post– Aug. 24, 2023, Yevgeny Prigozhin: बदलाव का हमारा निर्णय दो महत्वपूर्ण कारकों पर आधारित था। पहला तथ्य तो यह है कि हम रूसियों का खून नहीं बहाना चाहते थे। दूसरा पहलू यह है कि हम अपना विरोध दर्ज करा रहे थे न कि देश की सरकार को उखाड़ फेंकना चाह रहे थे।

यह आज़ादी और एक सुंदर हवेली या स्वर्ग नहीं है; यह अभी भी नरक में है, लेकिन अभी तक उसे दंडित या न्याय नहीं किया गया है। मुख्यतः क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जो विभिन्न कारणों से मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसलिए, वह अभी भी तथाकथित असमंजस की स्थिति में है, मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहा है। उसके पास अभी भी 43 दिन और हैं जब तक कि उसे वास्तव में पाताल की अदालत से फैसला नहीं मिल जाता। उनतालीस दिन किसी भी शिकायत, किसी अपील, या उस विशेष व्यक्ति के लिए किसी प्रार्थना के लिए होते हैं, जिसने अभी-अभी भौतिक दुनिया छोड़ी है। किसी भी व्यक्ति के पास अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए 49 दिनों का मौका होता है।

उनतालीस दिन केवल उन लोगों के लिए हैं जिनके पास कोई योग्यता नहीं है या जिन्हें नरक में जाने के लायक समझा जाता है। जिन लोगों के पास महान गुण हैं, जब वे जीवित थे तब एक सदाचारी जीवनशैली रखते थे, या उनके पास कोई मास्टर था, वे स्वर्ग जाएंगे। जिनके पास एक मास्टर है, उनके प्रस्थान के समय मास्टर आकर उन्हें ले जायेंगे। यदि आपका कोई मास्टर है, तो वह प्रस्थान के समय आपको लेने आएँगे। और आप उनके साथ जाएँगे पृथ्वी पर आपने जी भी स्तर अर्जित किया है, वहां या/और, निश्चित रूप से, यह इस पर निर्भर करता है कि आपके मास्टर ने कौन सा स्तर प्राप्त किया है।

आपको एक मास्टर ढूंढना चाहिए। कृपया पहले जांच लें कि क्या वे आपके भरोसे के लायक हैं। भारत में, यह परंपरा है कि आपके पास एक मास्टर होना चाहिए। जिस किसी के पास भी मास्टर नहीं होता, दूसरे लोग उन्हें नीच दृष्टि से देखते हैं। मास्टर वह हैं जिसके पास आपको जीवन और मृत्यु के चक्र से हमेशा के लिए मुक्त करने की पर्याप्त शक्ति है, और स्वीकृति के समय वह आपको अपनी शक्ति का प्रमाण देते हैं। इसलिए, अपने लिए किसी एक को चुनने से पहले आप अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। आप सभी को शांति, प्रसन्नता और मुक्ति के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान आपको बहुत आशीर्वाद दें।

अब, यदि आप सभी वास्तव में उन्हें (श्री प्रिगोझिन) पसंद करते हैं, उससे प्यार करते हैं, या उसके लिए खेद महसूस करते हैं, तो कृपया उसके लिए प्रार्थना करें।

Media Report from Channel 4 News – Aug. 25, 2023, Reporter: कौन जानता था कि वैगनर के भाड़े के सैनिकों के पास दिल होता है? लेकिन येवगेनी प्रिगोझिन और उसके साथी दिमित्री उत्किन की मौत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर मुख्यालय के बाहर लाल कार्नेशन्स बिछाए, जहां प्रिगोझिन बड़े हुए थे। ऐसा लगता है जैसे एक पिता को खो दिया हो। वह हमारे लिए सब कुछ थे। हम हमेशा उनके, हमारे "अंकल जेन्या" के एक शब्द का इंतजार कर रहे होते थे।

49 दिनों के भीतर, यदि आपको अच्छे लोग मिलते हैं, या आप अपने किसी जानने वाले के लिए प्रार्थना करने के लिए अपने दिल में अच्छाई और प्यार पाते हैं - तो उस व्यक्ति की मदद की जाएगी। शायद उनके बुरे कर्मों के कारण बहुत नहीं, लेकिन यह किसी तरह मदद करता है। खैर, आप कोशिश और उम्मीद कर सकते हैं। भगवान की कृपा से, कौन जानता है? कम से कम उसे इतनी कड़ी सज़ा तो नहीं मिलेगी। यदि उसे फैसले से दंडित किया जाएगा, तो उसका दिन-रात, उसके जीवन के हर क्षण में नरक में उसका पीछा किया जाएगा, उन लोगों द्वारा जिसने उन्हें गोली मारी, जो उसे छुरा घोंपेंगे, जो उसके अंगों को काटेंगे और वह सब, जहां भी वह जाएगा। उसे एक ही जगह पर होना जरूरी नहीं है। वह हमेशा के लिए भाग सकता है, लेकिन वह कभी छिप नहीं सकता। और जिन लोगों को वह मारने, अपंग करने या किसी भी तरह से चोट पहुंचाने में शामिल रहा है, उन्हें उसका पीछा करने और उसे हमेशा के लिए इसी तरह दंडित करने का अधिकार होगा।

मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं इधर-उधर हलचल में थी और चुप रहने का मेरा दिल नहीं है। तो कृपया, उसके लिए प्रार्थना करने के लिये जो आप कर सकते हैं वह करें, उसकी मदद करें। उसकी कुछ संपत्ति, या उसकी सारी संपत्ति, दूसरों की मदद करने के लिए धर्मार्थ कार्यों में लगाएं - विशेषकर युद्ध के पीड़ितों पर। तब शायद उसने जो किया है उसमें से कुछ हद तक संतुलित हो जाए। हालाँकि उसका दिल लोगों को मारना नहीं चाहता था, लेकिन पुतिन और क्रेमलिन के राक्षसों, बड़े राक्षसों के प्रभाव के कारण उसे ऐसा करना पड़ा। और अपने पद के कारण भी। उन्होंने उससे कुछ मांगा और वह शायद बहुत चतुर था और वह जानता था कि उनके लिए रणनीति कैसे बनानी है। इसलिए वे उस पर अधिक से अधिक सलाह देने के लिए दबाव डालते रहे। इस तरह युद्ध और भी बड़ा होता गया। और उसने अपने आप को अपने मालिक के प्रति समर्पित कर दिया, चाहे अपने देश के लिए किसी भी कारण से।

लेकिन जिस पर उसने भरोसा किया था उसके विश्वासघात से उसकी दुखद, भयानक मृत्यु हो गई। तो यह एक भयानक, भयानक बात है जो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हुई जो सिर्फ अपने मालिक और अपने देश के प्रति वफादार और समर्पित था। एक तरह से, उसकी दुखद मौत सभी रूसी सैन्य नेताओं और उनके सैनिकों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए क्योंकि वह अकेला ही नहीं हैं जिसकी इस तरह मौत हुई। क्रेमलिन पहले ही उनमें से कई लोगों को मार चुका है। कुछ को आप जानते हैं, कुछ को आप नहीं जानते। कितने ही जनरलों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। क्रेमलिन और रूस में योगदान देने वाले बहुत से अमीर व्यक्तियों की रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई है, और यह तब तक जारी रहेगा जब तक क्रेमलिन के पास अभी भी कुछ शक्ति है। यूक्रेन (यूरेन) में कितने सुंदर, सुंदर युवा पुरुष और युवा महिलाएं पहले ही ऐसे कारण के लिए मर चुके हैं जिसका वे वास्तव में समर्थन नहीं करना चाहते थे? युद्ध का विरोध करने के कारण रूस में पहले ही कितने लोगों को जेल में डाल दिया गया है?

ऐसा नहीं है कि पूरी दुनिया यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध का विरोध करती है, यूक्रेन (यूरेन) में अनुचित रूसी युद्ध का विरोध करती है, बल्कि रूसी लोग खुद भी यह जानते हैं यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। या तो वे भाग गए, उन्होंने विरोध किया, या उन्हें जेल में डाल दिया गया; या उन्हें ज़हर दिया जाता है, या उन्हें मार दिया गया है, या उन्हें कई मंजिला इमारतों से धक्का दे दिया गया है, या यहां तक ​​कि समुद्र में नाव से, या हवाई जहाज से, या होटल के कमरे से, या कहीं से भी गिरकर मर गए हैं। यहां तक ​​कि अपने जिम में भी। तो अब, मुझे नहीं पता कि क्रेमलिन की रूस के लोगों पर अभी भी इतनी पकड़ कैसे है- किसी कठोर नीति के कारण या कुछ और, या राक्षसों के बल के कारण, माया के कारण।

अब हमारे पास पहले से ही कम होते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी, स्वर्ग और यहां ग्रह पर लोगों के कुछ शक्तिशाली दुश्मन हैं, जो अभी भी मानव रूप में मौजूद हैं। यह हममें से किसी के लिए भी एक बड़ी बाधा है जो ग्रह पर शांति और वीगन स्वर्ग बनाना चाहते हैं हमें सद्भाव, ख़ुशी, अपराध-मुक्त, प्रसन्न अंतःकरण और हमारी ज़रूरत की हर चीज़ के साथ संतुष्ट जीवन जीने में मदद करने के लिए जो भगवान ने उस समय से प्रदान की है जब से हम जानते हैं। यह मेरे और मेरे शांति सैनिकों के लिए भी एक बड़ी बाधा है। मेरे पास केवल एक नहीं बल्कि, कई शांति सैनिक हैं। उनमें से एक को मेरे कुछ वरिष्ठ शिष्यों द्वारा मार डाला गया है, और कई अन्य विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न कार्यों में हैं, या तो बनाए गए हैं या पहले से मौजूद हैं।

यह मेरे लिए एक बड़ी बाधा है कि मनुष्यों ने सभी के रहने के लिए वीगन स्वर्ग की दुनिया बनाने में सहयोग नहीं किया है। पशु-मानवों की हत्या कर्म - लाखों, लाखों यहां तक ​​कि हर घंटे - मेरे और मेरे शांति सैनिकों के लिए एक बड़ी, बड़ी बाधा है। लेकिन मैं और क्या कर सकती हूँ? मैं ऐसी दुनिया में क्या कर सकती हूं जहां राष्ट्रपति ट्रम्प जैसे अच्छे नेता को अभी भी किसी भी चीज़ के लिए लंबे कानूनी अदालती मामलों में सताया जा रहा है; झूठे आरोपों से लेकर जो भी मनगढ़ंत या कल्पना की जा सकती है, आदि... उस आदमी को चोट पहुँचाते, उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में बाधा पहुँचाते... बस एक अच्छे व्यक्ति को कुचलने के लिए, अपने लिए और अधिक शक्ति हथियाने के लिए...

मैं सबको बताती रहती हूं। ऐसा नहीं लगता कि बहुत से लोग सुनते हैं। मैं बहुत दुखी हूं, बहुत दुखी। मैं अब और हस्तक्षेप नहीं करना चाहती थी। लेकिन मेरा दिल इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। पशु-पक्षियों और वन-वृक्षों की तरह कष्टदायी स्थिति में आपकी दुर्दशा और दुखियों की दुर्दशा को नजरअंदाज करने का मुझमें साहस नहीं है। कुछ बहुत प्राचीन हैं और हमारी दुनिया के लिए बहुत फायदेमंद हैं, और अभी भी हर रोज़ मारे जा रहे हैं, काटे जा रहे हैं, हत्या की जा रही है, या प्रताड़ित किया जा रहा है - इस ग्रह पर मौजूद सभी प्राणियों को। यह मेरे दिल को काटने जैसा है। मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही हूं और आप सभी के लिए प्रार्थना कर रही हूं कि आप जाग जाएं।

यदि वे चाहें तो मैं उनके साथ शांति स्थापित करके यथासंभव अधिक से अधिक राक्षसों को ख़त्म करने का प्रयास कर रही हूँ। या, जैसे, उन्हें हराना, या उन्हें कहीं घेर लेना। फिर भी, इंसानों का कर्म मेरे काम में अब तक की सबसे बड़ी बाधा है। हालाँकि मुझे सभी स्वर्गों, संतों और ऋषियों, और सभी आध्यात्मिक और वीगन लोगों का समर्थन प्राप्त है, मनुष्यों के कर्म इतने लंबे समय से, इतने लंबे समय से, इतने लंबे समय तक जमा हुए हैं - इतने लंबे समय से कि हम याद नहीं रख सकते। और यह एक बहुत बड़ा, बड़ा, बड़ा चढ़ने के लिए पहाड़ है। मैं बस आशा करती हूं कि आपको वास्तव में यह एहसास हो कि जानवरों-लोगों को रोजाना मौत और दर्दनाक यातना से बचाने का मतलब अपनी आत्मा और अपने रिश्तेदारों, अपने दोस्तों - आपके सभी प्रियजनों को बचाना है।

मैं बस आशा करती हूं कि किसी तरह भगवान आपको इसका एहसास कराएंगे, और आपको वह खाना बंद कर देना चाहिए - किसी अन्य जीवित प्राणी का वह खूनी मांस। आप अपना जीवन बचाने के लिए किसी का जीवन नहीं ले सकते। जैसा काटोगे तो उसका फल भी वैसे ही भोगेगे। भले ही आपके पास पिछले जन्मों से या कुछ धर्मार्थ कार्य करने के लिए पर्याप्त पुण्य, ऋण, रक्त ऋण हो, फिर भी आपको भुगतान करना होगा। शायद कम या ज़्यादा निःसंदेह, आपकी योग्यता के अनुसार भी। लेकिन भुगतान आपको करना ही होगा- या तो अभी, या अगले जीवन में। ब्रह्माण्ड के, निचले ब्रह्माण्ड के न्याय से कुछ भी नहीं बच सकता है। केवल यदि आप स्वयं को निचले ब्रह्मांड से ऊपर उठा सकते हैं - अतीत और वर्तमान में मास्टर्ज़ के शिष्यों की तरह - तभी आप मुक्त होंगे। इस दुनिया को छोड़ने के बाद, आप हमेशा के लिए आज़ाद हो जायेंगे।

और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35
2024-04-27
14 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

419 दृष्टिकोण
2024-04-26
419 दृष्टिकोण
32:00
2024-04-26
8 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड