खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

The Sincere Seekers Who Are Protected and Want to Go Home Should Help Others Awaken

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ऑस्ट्रेलिया से कालेब का हार्टलाइन है:

मैं, सबसे पहले, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के लिए गुरुवर को धन्यवाद देना चाहुंगा, और सुप्रीम मास्टर टीवी के सभी स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जो इस ग्रह के लिए इस अनमोल चैनल को कायम रख रहे हैं। कई बार मुझे अन्य जगाहों पर कुछ भी दिलचस्प देखने के लिए खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और यहां पर मैं हमेशा चकित रह जाता हूं, विज्ञान और तकनीक से जो मुझे अद्भुत लगते हैं, पशु-जन के क्लिप जो मुझे हंसाते हैं, और ज्ञान के शब्द जो मेरे दिल और आत्मा को छूते हैं, हमारे सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न पर! सामूहिक ध्यान में भाग लेने के दौरान, मुझे एक शानदार अनुभव हुआ। मुझे लगता है कि हमारे ध्यान केंद्र में सामूहिक ध्यान की शक्ति घर की तुलना में बहुत अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि मुझे आंतरिक अनुभव अधिक विस्तृत और देखने में आसान लगते हैं।

2021 के अंत में, मुझे पृथ्वी के ऊपर गुरुवर के विशाल स्वरुप की आंतरिक दृष्टि दिखाइ दी थी, जो झील के जैसे बड़े आँसू से रो रहे थें और उस समय पृथ्वी के आसपास की काली ऊर्जा को छेद रही थी। यह काली ऊर्जा क्षेत्र के भितर एक छेद खोल रही थी ताकि इहोस कु की रोशनी वायुमंडल और हमारे ग्रह में प्रवेश कर सके।

लेकिन हाल ही में, मार्च 2023 में, सामूहिक ध्यान में, मैं फिर से ग्रह के ऊपर था, और इस बार मैंने देखा कि स्वर्गदूतों की एक रिंग कंधे से कंधा मिलाकर एक चक्र बना रहे थे जो मापने के लिए बहुत बड़ा था। मैंने देखा कि यह एक सुरक्षात्मक रिंग थी जो हमें नकारात्मक ऊर्जा से बचा रही थी, जो उन सभी के लिए एक सुरक्षित आश्रय बना रही थी जो घर वापस जाने के योग्य हैं। ये स्वर्गदूत सभी केंद्र की ओर उन्मुख थे, एक सुनहरी रोशनी से जगमगा रहे थे और सद्गुणी शूरवीरों की तरह खड़े थे। चक्र के भीतर, मैंने कई आत्माओं और विभिन्न धर्मों के कुछ दोस्तों को देखा, जो भी क्वान यिन पद्धति के समान उपदेशों का पालन कर रहे थे, और सभी सुरक्षात्मक घेरे के भीतर, घर के मार्ग पर केंद्रित थे।

हमारे ऊपर गुरुवर थे, उनकी रोशनी असीम पवित्र थी जिसमें नीले रंग के संकेत भी था, लेकिन यह रंग ब्रह्मांड या अंतरिक्ष का कालापन हो सकता है जो गुरुवर के पारभासी स्वरूप के जरिए कुछ नीले रंग को दर्शा रहा था। गुरुवर की तर्जनी उंगली इहोस कु की ओर इशारा कर रही थी, और ऐसा लग रहा था कि यह उन्हें छू भी रही थी और उनके शरीर और दिव्य पवित्रता युक्त वस्त्र से प्रकाश विकीर्ण हो रहा था। यह प्रकाश एक हजार चमकते वज्र के समान तीव्र था, लेकिन फिर भी जब मैं हर बार इसे आसानी से देखता था, मैं पूर्ण संतुष्टि और आनंद की ऊर्जा से भर जाता था। ऐसा लगा जैसे गुरुवर अब अंतिम बार के लिए घर बुला रहे हैं, और उनके सभी पिछले रोना और पीड़ा अब उन सच्चे साधकों पर केंद्रित था जो घर जाना चाहते हैं।

समाचारों पर हाल की हिंसा और अनगिनत आपदाएँ, जो दस गुना हो गए हैं, इन्हें देखते हुए, मैं सुरक्षित होने के लिए बहुत आभारी महसूस कर रहा हूँ, और यह जानने के लिए भी कि मैं गुरुवर के साथ कहाँ जा रहा हूँ जिन्होंने वर्तमान संकट को टालने और विलंबित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। क्वान यिन परिवार मेरा वास्तविक परिवार रहा है जहां मैं घर जैसा और सच में बेफिक्र महसूस करता हूं। धन्यवाद गुरुवर, इस आंतरिक आश्वासन के लिए। ऑस्ट्रेलिया से कालेब

आभारी कालेब, अपनी आंतरिक अनुभव साँझा करने के लिए आपको हमारी सराहना, जो दिखाता है कि गुरुवर ने पृथ्वी पर सभी प्राणियों की मदद करने के लिए कितना कुछ किया है। यह विश्वास करना कठिन है कि अधिकांश लोग अभी भी उनके मार्गदर्शन का पालन नहीं करते और उनकी सहायता स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि भ्रम का संसार पृथ्वी के निवासियों पर अपनी पकड़ खो दे और सभी मनुष्य जागें और वीगन हो जाएं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। स्वर्ग का प्रकाश आप और उत्साही ऑस्ट्रेलियाई लोगों का उत्थान करे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर का आपके लिए यह प्रेम का संदेश है: "निष्ठावान कालेब, मैं इस ग्रह के प्राणियों को इस संसार से मुक्त करने के लिए कुछ भी करूंगी। मेरा दिल गहरी पीड़ा में है कि उनमें से अधिकांश लोग मेरी सहायता स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनके मन भ्रमों में फंसे हुए हैं। यदि वे बस उस सच्चे प्रेम को जानते जो उच्च लोकों में उनकी प्रतीक्षा कर रहा है, तो वे कभी भी इन चीज़ों के लिए समझौता नहीं करते जो वे सोचते हैं कि वे यहाँ चाहते हैं। मैं हार नहीं मानूंगी, इसलिए कृपया, आप भी हार मत मानना। भविष्य में चाहे कुछ भी हो जाए, आप सुरक्षित हैं, इसलिए दूसरों को जगाने में मदद करें ताकि विश्व वीगन, विश्व शांति आखिरकार साकार हो जाए। आप और उज्ज्वल ऑस्ट्रेलिया सदा ईश्वर के प्यार भरे आलिंगन में रहें।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
31:32

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-27   8 दृष्टिकोण
2024-04-27
8 दृष्टिकोण
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   180 दृष्टिकोण
2024-04-27
180 दृष्टिकोण
2024-04-27
185 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   533 दृष्टिकोण
2024-04-26
533 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   130 दृष्टिकोण
2024-04-26
130 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड