खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Assist Others by Sharing the Vegan Message and Supreme Master Television as a Resource for the Vital Information Needed at Present

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कोरिया से बडा का हार्टलाइन है:

जब एस.एम. दिव्य आभूषण श्रृंखला "एलीवेटेड यूनिवर्स" रिलीज होने वाली थी, तो मैं ध्यान में सो गई और एक जगह को देखा जहां लोग जीवित रहने के लिए भ्रम में संघर्ष कर रहे थे और मेरे पति (एक गैर-दीक्षित) वहां मदद के लिए पुकार रहे थे। मैंने मदद करने की कोशिश की, लेकिन एक पारदर्शी कांच की दीवार ने मुझे रोक लिया। और फिर मैं बड़ी मुश्किल से कहीं ऊपर गई। वहाँ केवल प्रकाश था, और वहाँ के प्राणी पारदर्शी थे और लगभग तीन मीटर लम्बे थे। मैंने देखा कि वहां के युवा लोग नीचे देख रहे हैं और अपने माता-पिता की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए मैं भी मदद के लिए गई। चट्टान के नीचे एक विशाल काला समुद्र था, और लोग अपने जीवन के लिए चिल्ला रहे थे। हमने उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन हम नहीं पहुंच सके क्योंकि पारदर्शी कांच की दीवार हमें रोक रही थी। तभी मुझे कहीं से एक आवाज सुनाई दी जो मेरी ओर गूँज रही थी, "सिर्फ अपने बारे में मत सोचो और दूसरों की मदद करो, खुद को बलिदान करो।" जब मैंने अपने हाथों को अपनी छाती पर एक साथ रखने के लिए ऊपर उठाया, तो मैंने देखा कि "एलीवेटेड यूनिवर्स" मेरे सीने पर खुदा हुआ है।

बाद में, मैं एलईडी स्क्रीन वाहन के साथ "लव इज द ओनली सॉल्यूशन" पुस्तक के वितरण और गुरुवर के "छह महीने के मोक्ष संदेश" के प्रसारण के माध्यम से गुरुवर की शिक्षाओं को फैलाने के अभियान में भाग ले रही थी। एक दिन, मैं बीमार महसूस कर रही थी और 10 बजे (कोरियाई समय में) विश्व प्रार्थना के समय को छोड़ दिया और फ्लू चाय और अन्य चीजों के साथ अपना ख्याल रखते हुए लेट गई और अगले अभियान के बारे में चिंता कर रही थी जिसमें मुझे दो दिनों के बाद भाग लेना था। और फिर, मैंने कहीं जाने का सपना देखा जो गहन ध्यान करने की जगह जैसा दिखता था, और हमारे संस्था के कुछ सदस्य ध्यान कर रहे थे और आगे की सीटों पर, किसी के कपड़े चिन्ह की तरह लगे हुए थे। मुझे एहसास हुआ कि वे सुप्रीम मास्टर टीवी टीम की सीटें थीं। मैं बीच के क्षेत्र में कहीं बैठ गई और जब मैंने सामने की ओर देखा, तो मैं देख सकती थी कि वहां गुरुवर थे। जब मैंने गुरुवर को देखा तो उन्होंने भी मुझे देखा और वो ठीक मेरे सामने आए और सीधे मेरी आँखों में देखा। उसके बाद, मैं होश खो बैठी और कुछ भी याद नहीं रख सकी। जब मैंने अपनी आँखें खोलीं, तो मैं बिस्तर पर थी, और मेरा शरीर तरोताजा और अच्छा महसूस कर रहा था। जब मैं उठी और गुरुवर की तस्वीर को देखा, तो उन्होंने मुझे बहुत उज्ज्वल और प्रफुल्लित रुपसे मुस्कुराते हुए देखा। हमारे साथी दीक्षाओं के साथ उस दिन का अभियान खुशी और आनंद के साथ समाप्त हुआ। यह एक रमणीय दिन था।

गुरुवर, मैं किन शब्दों से आपकी स्तुति कर सकती हूँ? मैं आपके प्रेम का बदला कैसे चुका पाऊंगी? मैं केवल कृतज्ञता और प्रशंसा के आँसू बहा सकती हूँ। मैं सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के प्रति भी गहरा आभार व्यक्त करती हूं। कोरिया से बडा

संकल्पी बड़ा, अपने आंतरिक अनुभवों के बारे में लिखने के लिए धन्यवाद। गुरुवर हमेशा हमें देख रहे हैं और हमारी मदद करते हैं और सर्वोच्च सत्य की ओर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। आपके अनुभव बताते हैं कि यह उदार सहायता आपके जीवन में सक्रिय है। आप हमेशा अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए निर्देशित होते रहें और दूसरों को परोपकारी आध्यात्मिक वीगन जीवन शैली के लिए जागृत करने में मदद करें। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम आपको और कृतसंकल्पी कोरिया को हमेशा के लिए शांति का आनंद लेने की कामना करती है

पी.एस. गुरुवर का आपके साथ साझा करने के लिए कुछ ज्ञान युक्त शब्द हैं: "ईमानदार बड़ा, इस समय जो लोग क्वान यिन पद्धति में दीक्षा के माध्यम से स्वर्ग की कृपा का आनंद ले रहे हैं, उन्हें बहुत देर होने से पहले दूसरों को जगाने में मदद करनी चाहिए। आपका सपना और संदेश जो आपने केवल अपने बारे ना सचोते हुए दूसरों की सहायता करने के लिए प्राप्त किया था, अब बहुत लागू होते हैं। जिन पर गुरु की शक्ति का आशीर्वाद और कृपा है वे पहले से ही सुरक्षित हैं, फिर भी दुनिया के अधिकांश लोग सुरक्षित नहीं हैं और उनकी कोई सुरक्षा नहीं है। वीगन संदेश और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन को वर्तमान में आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी के संसाधन के रूप में साँझा करके दूसरों की सहायता करें। आप और उदार कोरियाई लोग ज्ञान और प्रेम से परिपूर्ण हों।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-29
27 दृष्टिकोण
2024-04-29
24 दृष्टिकोण
31:32

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-27   94 दृष्टिकोण
2024-04-27
94 दृष्टिकोण
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   254 दृष्टिकोण
2024-04-27
254 दृष्टिकोण
2024-04-27
245 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड