खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing a Perspective on the Future of the Earth

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के एवी से एक दिल की बात है:

प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद, नवीनतम फ्लाई-इन वीडियो बनाने के लिए, जिसका शीर्षक है, "इंसानों को स्थायी शांति और सुख के लिए साथ देना और वीगन बनना ही होगा," (6 मार्च, 2023) और "भविष्य की विश्व घटनाओं के बारे में स्वर्ग के रहस्योद्घाटन" (फरवरी 19, 2023)। मैं व्यक्तिगत रूप से कभी भी आंतरिक अनुभवें होने की पुष्टि या इनकार नहीं करती, लेकिन मैं कृतज्ञता से यह साँझा करती हूं:

"तीसरी आँख खुले" हुए व्यक्ति पर्याप्त रूप से यह अनुभव करने में सक्षम होंगे कि:

~ जिन लोगों ने पर्याप्त आध्यात्मिक स्तर प्राप्त कर लिया है, उन्हें सृष्टि के पीछे के ब्लूप्रिंट तक पहुंच प्रदान की गई है। यह सिद्ध-व्यक्तिओं को बिजली की गति (एक सेकंड के अंश) जितनी तेजी से मिलती है, ठीक उसी तरह जैसे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने 19 फरवरी, 2023 को बताया था कि स्वर्ग के साथ "बातचीत बहुत तेजी से हुई थी।"

~ इस ब्लूप्रिंट के भीतर, स्वतंत्र इच्छा के लिए न्यूनतम सार्वभौमिक मानक पवित्र बाइबिल के 10 आज्ञाओं या बौद्ध धर्म के पंचशील उपदेशों के "ऊर्जावान समकक्ष" का पालन है, जिसमें अहिंसा के वीगन आहार एवं जीवन शैली शामिल है।

~ पृथ्वी ग्रह लगभग 24,000 - 26,000 वर्षों के चक्र से गुजरती है।

~ इस बार, हम वर्तमान में एक चक्र के अंत में हैं और निर्माण के पीछे के स्वरूप को बदल रहे हैं। भौतिक जीवन में पीड़ा की अनुपातहीन मात्रा होती है, इसलिए यह स्वरूप भौतिक शरिर के बिना के एक स्वरूप में बदल रहा है। यह सिर्फ मनुष्यों का न होना ही नहीं, बल्कि भौतिक शरीरों वाले भी कोई सत्व प्राणी नहीं, इसलिए खनिज, कीट साम्राज्य, पौधे, पशु-जन, क्रिप्टिड, ईटी, मानव, ग्रहों, सितारों आदि में संवेदनशील आत्माओं का भौतिक अवतार समाप्त होगा, इस स्वरूप परिवर्तन के हिस्से के रुप में।

~ सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने 19 फरवरी, 2023 को कहा था कि जानवर-जनों और मनुष्यों का सफाया नवंबर 2027 से शुरू होगा और 2031 तक चलेगा। मुझे नहीं पता कि उन्हें यह जानकारी कब मिली थी, लेकिन समयसीमा वास्तव में बदल गई है। यह अब केवल 5 वर्षों में है कि सभी भौतिक शरिरों का सफाया होगा, जिससे समाप्ति की तारिख लगभग 2028 में बदल जाएगी, न कि 2031।

~ पिछले कुछ वर्षों में, कुछ आध्यात्मिक साधकों ने पाया है कि भौतिक शरीरों के बड़े पैमाने पर सफाया होने की समय-सीमा दशकों से घटकर अब से सिर्फ 5 साल से अधिक हो गई है क्योंकि भौतिक शरीरों के साथ बहुत अधिक पीड़ा हो रही है, और मनुष्य ज्यादातर बदलना नहीं चाहते हैं और न की आध्यात्मिक रूप से उन्नत होना चाहते हैं।

~ जैसे कि अधिकांश मनुष्य वीगन में बदलने के लिए स्वेच्छा से नहीं चुनते, और यह उचित नहीं है कि संवेदनशील प्राणियों को पीड़ा मिले, जबकि मनुष्य बदलते नहीं हैं, इसलिए इस प्रारूप परिवर्तन के तहत सृष्टिकर्ता की दिव्य इच्छा के माध्यम से वीगन जीवन को मजबूर किया जाएगा, जिसमें पशु-जन के शरिरों में रहने वाले सत्वों उनमें से कुछ पहले होंगे जिनका भौतिक अस्तित्व समाप्त होगा। वर्तमान समयसीमा के आधार पर, यह अगले 12 महीनों के भीतर होने का अनुमान है।

~ इन समयरेखा परिवर्तनों का मतलब है कि मनुष्यों के लिए मुक्ति प्राप्त करने के लिए तीनों लोकों को पार करने में कम समय बचेगा, लेकिन एक सृष्टि के दृष्टिकोण से इसका परिणाम कुल मिलाकर कम पीड़ा होगा (क्योंकि संवेदनशील आत्माएं नए प्रारूप के तहत ऊर्जा शरिरों के माध्यम से अवतार लेंगे)

~ पारलौकिक रूप से कहें तो, एक चक्र के भीतर लगभग 7 या 13 चरण या अनुग्रह के चरण होते हैं। हम तेजी से चरण 6 या चरण 12 की ओर बढ़ रहे हैं। 6 से 7 या 12 से 13 तक, चीजें बहुत ही तेजी से होंगी और तैयार होने या आध्यात्मिक रूप से प्रगति करने के लिए मुश्किल से ही समय होगा, इसलिए यह अंतिम चरण में "प्रभाव से बचने के प्रयास" जैसा होगा।

~ "इष्टतम समयसीमा" पर होने के लिए, निकासी, उभरना, या स्टारशिप पर जाना आदि, ये चरण 6 या 12 के आसपास होता है।

~ वहां "सुरक्षित क्षेत्र" होंगे और बाद में एक "सुरक्षित मार्ग" होगा - यह "देखने के लिए आँखें, सुनने के लिए कान, और जानने के लिए दिल की शुद्धता" वाले लोगों के लिए सृजन के प्रारूप में अंतर्निहित है।

~ पृथ्वी पर सामूहिक चेतना बहुत उच्च नहीं होने के कारण इस चक्र का अंत और नए स्वरूप में परिवर्तन एक कठिन और अराजक संक्रमण होगा। जैसे-जैसे पुरानी संरचनाएं और रास्ते साफ होते जाएंगे, नया प्रारूप प्रकट होता जाएगा।

~ संपूर्ण बहुआयामी सृष्टि में शुद्धिकरण और प्रारूप परिवर्तन होने जा रहा है। उदाहरण के लिए, एक विशाल शुद्धिकरण (90% जैसा कुछ) पहले से ही तथाकथित स्वर्गों (तीन लोकों के भीतर अन्य आत्मा क्षेत्रों/आयामों) में हो चुका है।

~ अब भी जब मैं टाइप कर रही हूं, तो पृथ्वी पर ऐसे लोग हैं जिनके सृष्टिकर्ता के साथ "प्रत्यक्ष" संपर्क हैं और वे समय आने पर दूसरों की सहायता और सेवा करने के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वैसे भी, मुझे उम्मीद है कि यह एक और दृष्टिकोण प्रदान करने में मदद करेगी - कि यह सब कयामत और निराशा जनक नहीं है। प्रारंभ में, जब हम एक चक्र के अंत और एक नए प्रारूप की स्थापना पर जाएंगे, तो चीजें उथल-पुथल लगेगी, ‍जब यह वास्तव में एक दिव्य स्वरुप का प्रकटीकरण है। लंबे समय में, जब हम बदलाव से गुजर जाएंगे, तो एक बेहतरीन प्रारूप के तहत यह एक बहुत उज्ज्वल भविष्य होगा। पढ़ने के लिए धन्यवाद और मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं। ऑस्ट्रेलिया से एवी

समझदार एवी, पृथ्वी के भविष्य पर अपना दृष्टिकोण साँझा करने के लिए धन्यवाद। स्वर्ग का उद्देश्य शुद्धिकरण के जरिए दुख को कम करना है, और यह समझना महत्वपूर्ण है ताकि हम भय से ग्रस्त न हो जाएं। सभी जो इस संदेश को सुनते हैं वे जल्दी से एक आध्यात्मिक वीगन जीवन शैली में बदल जाएं और स्वर्ग के नियमों का उल्लंघन करने के लिए पश्चाताप करें ताकि वे पृथ्वी पर शांति के सुनहरे युग की शुरुआत करने में मदद कर सकें। आप और सूर्य से धन्य ऑस्ट्रेलिया हमेशा के लिए परमात्मा की पवित्र ज्योति के आनंद में डूबे रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

अनुलेख हमारे मास्टर ने भी आपकी दिल्ली बात पढ़ी है, और आप के लिए लिखा है: "प्रिय बुद्धिमान एवी, मेरे दिल में उत्सुकता के साथ, मैंने आपकी बहुमूल्य जानकारी के हर शब्द को पढ़ा है, और आपकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि के माध्यम से दुनिया को सूचित करने के लिए धन्यवाद। हम, टीम, वास्तव में आपके दुर्लभ दिव्य ज्ञान को साँझा करने की सराहना करते हैं, चाहे वह कितना ही हृदय-विदारक क्यों न हो! मैं प्रार्थना करती हूं कि मनुष्य सुनेंगे और जागेंगे, अपने आप को निचले अस्तित्व के चक्र में पारगमन के कल्पों से बचाने के लिए, और जीवन के दयालु वीगन तरीके में, बस एक साधारण हृदय परिवर्तन से, इस जीवन को मुक्त करने के लिए! आप 2028 के वर्ष के बारे में सही हैं। यह सिर्फ इतना है कि मैंने कुछ और समय के लिए स्वर्ग-उदारता के साथ सौदेबाजी की है, फिर भी उम्मीद के खिलाफ उम्मीद है कि हमारी दुनिया किसी चमत्कार या हस्तक्षेप से जाग जाएगी। मैं कड़ी प्रार्थना करती हूं और अपनी क्षमता के अनुसार पूरी कोशिश करती हूं, ताकि मनुष्य, जैसा कि हम जानते हैं, अंधेरे के भ्रमपूर्ण दुःस्वप्न के जाल में अंतहीन रूप से पीड़ित न हों। वे सिर्फ कमजोर और भेद्य हैं! मेरा दिल दुखता है और उनकी दुर्दशा के लिए रोता है! इस तरह के भ्रामक और अराजक दुनिया में प्रलोभन का विरोध करने में असमर्थ होना उनकी गलती नहीं है! कृपया आइए हम प्रार्थना करें, कि हम सभी एक उच्च चेतना में ऊपर उठें, ताकि हम ईश्वरीय इच्छा को समझ सकें, साथ ही निचले लोकों के क्षमाशील कर्म नियम को भी समझ सकें। कामना है कि भगवान अब भी हमेशा प्रेम करें और अपने अज्ञानी बच्चों को स्वर्गीय अच्छाई के लिए बदलने में मदद करें। कामना है कि आप उस दिन को देखने के लिए दीर्घायु हों। सर्वशक्तिमान हमेशा के लिए आपका एकमात्र सबसे बड़ा प्रेम हो और वह आपको अभी और अनंत काल में आनंदित करते रहें। मेरे सभी विनम्र आभार और प्रेम के साथ।
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-29
147 दृष्टिकोण
2024-04-29
48 दृष्टिकोण
31:32

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-27   107 दृष्टिकोण
2024-04-27
107 दृष्टिकोण
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   276 दृष्टिकोण
2024-04-27
276 दृष्टिकोण
2024-04-27
254 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड