खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Supreme Master Ching Hai’s Message for Taiwan (Formosa), Aug. 8, 2022

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

मैं आप ताईवान (फॉर्मोसा) के योग्य लोगों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना चाहती हूं, क्योंकि यह किसी और ने नहीं कहा है। मैं इसे स्वयं, दृढ़ता से, ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि आपका दुनिया पर बड़ा कर्ज है और वह कृतज्ञ हैं, हालांकि कोई भी इसे व्यक्त नहीं करता। मैं, आपको आज धन्यवाद देती हूं। मुझे उम्मीद है कि दुनिया के लोग भी इससे आपको धन्यवाद देंगे। और कृपया प्रिय ताइवानी (फॉर्मोसा वासी) न डराएँ। आगे मजबूती से जिएं। भले ही हम शरीर और किसी भी संपत्ति को खो दें, हमारी आत्मा कभी नहीं खोती है, खासकर आपके देश के मामले में। आपके राष्ट्र की भावना कभी नहीं खोएगी। और कोई भी आपको नहीं भूलेगा।

Host: सोमवार, अगस्त 8, 2022 को, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, जो अभी तक विश्व के लिए उनके गहन ध्यान में है, उन्होंने करुणा से सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के सदस्यों को ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों के लिए प्रशंसा और कृतज्ञता का एक प्रेमपूर्ण संदेश साँझा करने के लिए बुलाया, ताकी दुनिया में उनके कई मूल्यवान योगदानों की सूची साझा कि जा सके।

(नमस्कार, मास्टर। नमस्ते, मास्टर।) नमस्कार, नमस्कार। (मास्टर, कैसे हैं?) मैं अभी भी ज़िंदा हूँ। यही है जो मुझे महसूस होता है। (ओह। वह अच्छी बात है, मास्टर।) आप केवल यही सुनते हैं। (जी हाँ, मास्टर।) बाकी सब कुछ, मैं बताना नहीं चाहती। (जी हाँ, मास्टर।) या तो, मुझे इसकी अनुमति नहीं है या मैं बताना नहीं चाहती। (जी हाँ, मास्टर।) मुझे खेद है कि सुबह इतनी जल्दी सामूहिक ध्यान के बाद आपके आशानुरूप विश्राम में बाधा डाल दिया। (ओह, बिल्कुल नहीं, मास्टर। हम आपको सुनकर खुश हैं।) ओह वाह। आपको यह कहते हुए सुनकर मुझे खुशी हुई। क्या यह सच है? ठीक है, दोस्तों? (जी हाँ, मास्टर।) मैं आप पर विश्वास करने की कोशिश करूंगी। दुनिया में हर जगह हो रही इतनी तनावपूर्ण चीजों के बाद यह सुनना खुशी की बात है। (हाँ।) कुछ जानी-पहचानी आवाजें सुनकर अच्छा लगा।

वैसे भी, मैं सिर्फ ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों को कृतज्ञता और प्रशंसा का संदेश देना चाहती हूं। मुझे आशा है कि लोग बुरा नहीं मानेंगे? आपको कोई आपत्ति नहीं है? (बिल्कुल नहीं। नहीं, मास्टर।) (बिल्कुल भी नहीं।) क्योंकि मैं आपको बताना चाहती हूं ताकि आपका दिमाग, आपका मन समझ सके कि मैंने आपको ताईवान (फॉर्मोसा) में शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए क्यों कहा। (जी हाँ, मास्टर।) बेशक, जो कुछ भी मैंने आपसे कहा था, आप हमेशा वही करते हो। मेरा मतलब है, लगभग। आप मेरी पीठ पीछे थोड़ा सा धोखा देते हो, काम पर सोते हो या कुछ और करते हो। मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा करते हैं। यह सिर्फ मैं ही हूं जो ऐसा करती हूं। तो, मैंने सोचा कि शायद आप भी ऐसा ही करते हो। (हम करते हैं।) जैसा गुरु, वैसे शिष्य। वैसे भी, यह ठीक है। हम मानव शरीर में हैं - हम बहुत से ऐसे काम करते हैं जो हम नहीं चाहते। जब तक कि यह किसी के लिए हानिकारक न हो।

मैं आपको बताना चाहती हूं कि ताईवान (फॉर्मोसा) दुनिया के लिए अनमोल है। (जी हाँ, मास्टर।) और यह शांति का पात्र है। इसलिए मैं ताईवान (फॉर्मोसा) की प्रशंसा और धन्यवाद करना चाहती हूं। (जी हाँ, जी हाँ, मास्टर।) मैं आपको बस थोड़ा बताऊंगी क्यों और फिर उनका संदेश| आपको कोई आपत्ति नहीं है? (नहीं, बिल्कुल नहीं, मास्टर। कृपया। जी, कृपया।)

उदाहरण के लिए, उन्नत कंप्यूटर चिप्स जो आप स्मार्टफोन और कंप्यूटर में और यहां तक ​​कि अपनी कार में ब्रेक सेंसर के लिए उपयोग कर रहे हैं, उदाहरण के लिए, वे ज्यादातर ताईवान (फॉर्मोसा) में बने होते हैं। (ओह।) और घर से लेकर ऑफिस से लेकर कारों तक, हाई-स्पीड कंप्यूटिंग उद्योगों में बहुत चीजों में उसकी जरूरत होती है। मैं आपके लिए पूरी सूची नहीं पढ़ सकती। इंटरनेट पर कुछ ऐसे हैं जो मैंने देखे और कुछ ऐसे हैं जिन्हें मैं स्वयं जानती थी। और मैं आपसे सूची को संकलित करने और बाद में हमारे सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर दिखाने के लिए कहती हूँ। (जी हाँ, मास्टर।) तो, मैं आपको ताईवान (फॉर्मोसा), से परिचित कराने के लिए संक्षिप्त रूप से बताऊंगी, फिर मैं सूची का थोड़ा सा अंश ही पढ़ूंगी। और फिर मैं उन्हें उनका सन्देश सुनाऊँगी।

मेरा संदेश पूरी तरह से क्रमबद्ध और व्यवस्थित नहीं हो सकता है, क्योंकि मेरे पास सही भाषण लिखने में मेरी मदद करने के लिए कोई नहीं है या मेरे पास लिपस्टिक के साथ सुंदर बैठने के लिए टेलीप्रॉम्प्टर नहीं है। लेकिन मेरा तहे दिल से शुक्रिया। और मेरी प्रशंसा ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों के लिए निष्ठावान है। (जी हाँ, मास्टर।) एयरोस्पेस से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई चीजें हैं। (जी हाँ, मास्टर।) क्योंकि, दुनिया वास्तव में दुनिया के सभी प्रकार के क्षेत्रों में टी एस एम सी सेमीकंडक्टर्स नामक कंपनी पर निर्भर करती है। और उनके पास बहुत सारे हैं सबसे उन्नत अर्धचालकों के। इंटरनेट पर लिखा है कि ताईवान (फॉर्मोसा) का उत्पादन 92% है। विश्वास करो या नहीं? (वाह। जी हाँ, मास्टर।) यह बोस्टन कंसल्टिंग द्वारा रिपोर्ट किया गया है। (ओह।)

" Media Report from DW News – Aug. 3, 2022 Reporter (m): ताईवान में स्थिरता वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। ताईवान के पास वैश्विक कंप्यूटर चिप निर्माण क्षमता का 20% हिस्सा है। यह अग्रणी है। जबकि चीन, अमेरिका और यूरोप जैसे देश काफी पीछे हैं। और देखें कि क्या होता है जब हम सबसे जटिल और शक्तिशाली चिप्स पर ध्यान केंद्रित करते हैं - जो कि 10 नैनोमीटर से कम के होते हैं। ताईवान अब तक का सबसे प्रभावशाली देश है, इस तरह के जटिल चिप्स बनाने वाला एकमात्र अन्य देश दक्षिण कोरिया है जो उससे बहुत पिछे है। इन चिप्स का निर्माण इतना जटिल है कि अन्य देशों के लिए उत्पादन प्रक्रियाओं की नकल करना असाधारण रूप से कठिन है। "

टेलीकम्युनिकेशन, डिजिटल डिवाइस, ऑटोमोटिव चिप्स और कंप्यूटर के लिए हम रोजाना ताईवान पर बहुत सी चीजों पर निर्भर हैं। इतनी सारी, बहुत सी, बहुत सी बातें। (जी हाँ, मास्टर। (वाह।)

" Media Report from CNBC – Oct. 17, 2021 Reporter (f): चिप्स हर चीज में हैं और पिछले साल महामारी के कुछ ही महीनों से वे कम आपूर्ति में आ रहे हैं। इसलिए कारों से लेकर PS5s तक सब कुछ खरीदना मुश्किल हो गया है। एक कंपनी दुनिया के सभी चिप्स का 24% हिस्सा बनाती है, और 90% से अधिक सबसे उन्नत चिप्स बनाती है - आज के आई फोन, सुपर कंप्यूटर और ऑटोमोटिव AI में उपयोग किए जाने वाले सबसे छोटे, सबसे तेज़ चिप्स बनाती है।

Rick (m): हमारे पास ऐसे उत्पाद भी हैं जो पिछले मंगल प्रक्षेपण पर उतरे हैं जो मंगल की तस्वीरें ले रहे हैं।

Reporter (f): ताईवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, या टी एम सी, एक घरेलू नाम नहीं है, लेकिन यह चुपचाप हर नए आई फोन, यूएस फाइटर जेट्स, समय के उच्चतम प्रोसेसर के लिए चिप्स बना रही है - आप जो भी नाम याद करते हैं। "

सूची लंबी है। मैं आपके भाइयों या बहनों से इसे संकलित करने और इसे सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर साँझा करने के लिए कहूंगी ताकि दुनिया जाने और उनकी सराहना करे कि ताईवान (फॉर्मोसा) इस दुनिया में क्या योगदान देता है। (जी हाँ, मास्टर। सही है।)

ताईवान (फॉर्मोसा) का विश्व के लिए महत्वपूर्ण निर्यात योगदान

सेमीकंडक्टर्स हाई टेक कंप्यूटर चिप्स वे इंजन हैं जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लैपटॉप और हाई-स्पीड कंप्यूटर, मोबाइल फोन, दूरसंचार उपकरण, टीवी और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, कार आदि को शक्ति प्रदान करते हैं।

+ सबसे उन्नत सेमीकंडक्टर का ताईवान (फॉर्मोसा) दुनिया भर में 92% हिस्सा उत्पादन करता है।

+ ताइवानी (फॉर्मोसन) कंपनी ताईवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, जिसे TSMC के नाम से जाना जाता है, विश्व स्तर पर सभी सेमीकंडक्टरों का लगभग 50% निर्माण करती है और अब तक दुनिया की सबसे बड़ी उत्पादक है।

+ TSMC आईफोन और म्याक पिसी के लिए एपल के सिलिकॉन प्रोसेसर का एकमात्र स्रोत है और एएमडी, ब्रॉडकॉम और क्वालकॉम जैसी शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के लिए चिप्स का उत्पादन करता है।

+ जर्मन समाचार आउटलेट DW.com के 4 अगस्त, 2022 के एक लेख में कहा गया है, "एयरोस्पेस से लेकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स तक, दुनिया लगभग सभी क्षेत्रों में TSMC सेमीकंडक्टर्स पर बड़े पैमाने पर निर्भर है।"

+ अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "संयुक्त राज्य अपने अग्रणी चिप्स के उत्पादन के लिए एक ही कंपनी - TSMC - पर बहुत अधिक निर्भर है।"

+ 20 ताइवानी (फॉर्मोसन) अनुबंध सेमीकंडक्टर निर्माता ने 2021 में उद्योग के कुल वैश्विक राजस्व का 60% से ज्यादा योगदान दिया है।

+ 20% बाजार हिस्सेदारी के साथ, ताईवान (फॉर्मोसा) इंटीग्रेटेड चिप (आईसी) पैकेजिंग और परीक्षण में दुनिया का पहला और आईसी डिजाइन में दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जिसमें सेगमेंट का 27% हिस्सा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स

+ ताईवान (फॉर्मोसा)-आधारित फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी अनुबंध इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है और ऐप्पल के लिए आईफोन बनाती है और ग्राहकों के रूप में सोनी, डेल और ब्लैकबेरी जैसे दिग्गजों को शामिल करती है।

+ फ्लैट और टच स्क्रीन, लैपटॉप, यूएसबी स्टिक, हार्ड ड्राइव और राउटर ताईवान (फॉर्मोसा) में बनाए जाते हैं और दुनिया भर में उपयोग किए जाते हैं, जिनमें एसर, एएसयूएस, डी-लिंक और गीगाबाइट जैसी कंपनियां जो कि कुछ प्रसिद्ध ब्रांड हैं।

मशीन टूल्स

+ देश मशीन टूल्स का दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है जिसमें धातु काटने और धातु बनाने की मशीन के साथ-साथ मशीन टूल एक्सेसरीज़, पार्ट्स आदि शामिल हैं।

+ विश्व स्तर पर सबसे बड़ा मशीन टूल निर्माण समूह फेयर फ्रेंड ग्रुप है जिसका मुख्यालय ताईवान (फॉर्मोसा) में है और बिजली उपकरण, फोर्कलिफ्ट, और वायवीय उपकरण के साथ-साथ खराद, समस्तरीय बोरिंग मिलिंग मशीन और विशेष प्रयोजन मशीनों के साथ ग्लोब आपूर्ति करता है।

चिकित्सा आपूर्ति

+ अमेरिकी सरकार की एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार एजेंसी के अनुसार, "ताईवान व्हीलचेयर, रोगी सहायता, पुनर्वास उत्पादों, पट्टियों और अन्य चिकित्सा आपूर्ति, और बुनियादी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा उपकरणों के दुनिया के अग्रणी उत्पादकों में से एक है।"

प्लास्टिक और रबर मशीनरी

+प्लास्टिक और रबर मशीनरी क्षेत्र में उत्पादों के निर्यात में देश दुनिया भर में चौथे स्थान पर है, प्रमुख उपकरणों में प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, थर्मोफॉर्मिंग और ब्लो-मोल्डिंग मशीन प्रदान करता है।

+ फॉर्मोसा प्लास्टिक्स ग्रुप देश की सबसे बड़ी प्लास्टिक फर्म है और इसमें 100 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय शामिल हैं। यह जिन क्षेत्रों में काम करता है उनमें पेट्रोकेमिकल्स और प्लास्टिक से लेकर हेल्थकेयर और बायोटेक तक शामिल हैं।

लौह और इस्पात उत्पाद

+जबकि परिष्कृत पेट्रोलियम देश का शीर्ष वस्तु निर्यात है, अन्य 4 सबसे बड़े वस्तु निर्यात में हॉट-रोल्ड आयरन, बड़े फ्लैट-रोल्ड स्टेनलेस स्टील, कोटेड फ्लैट-रोल्ड आयरन और अन्य आयरन उत्पाद शामिल हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

साइकिलें

+ दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल फर्म ताइवानी (फॉर्मोसन) एंटरप्राइज जायंट है जो 50 से अधिक देशों में बाइक निर्यात करती है। एक अन्य प्रमुख साइकिल कंपनी, मेरिडा का मुख्यालय ताईवान (फॉर्मोसा) में है और कम से कम 77 विभिन्न देशों में साइकिल बेचती है।

आदि…

बहुत कुछ, बहुत कुछ। कई देश उच्च तकनीक के लिए ताईवान (फॉर्मोसा) के उत्पादों पर निर्भर हैं, यहां तक ​​कि पूरी दुनिया में भी। (जी हाँ, मास्टर।) इसलिए, ताईवान (फॉर्मोसा) को काम जारी रखने के लिए शांति में छोड़ना होगा। (जी हाँ।)

अब, हाल ही में ताईवान (फॉर्मोसा), चीन और अमेरिका के बीच तनाव के कारण, चीन ने ताईवान (फॉर्मोसा) से लगभग 100 कंपनियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

ताइवानी (फॉर्मोसन) उत्पादों पर चीन का प्रतिबंध

1 अगस्त, 2022 को, चीन ने 3,000 ताइवानी (फॉर्मोसन) खाद्य उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे 100 से अधिक खाद्य निर्माता प्रभावित हुए हैं। चीन के आयात निषेध में मछली और समुद्री भोजन, खाना पकाने के तेल, खट्टे फल, बिस्कुट और केक, शिशु आहार और कैंडी सहित 35 श्रेणियां शामिल हैं। चाय की पत्ती, सब्जियां, सूखे मेवे, शहद, कोको बीन्स, पटाखे और नूडल्स के साथ-साथ लगभग 700 मछली पकड़ने के जहाजों के उत्पाद शामिल हैं।

" Media Report from Taiwan Plus – Aug. 2, 2022 Yin (f): चीन ने 100 से अधिक ताइवानी खाद्य और कृषि कंपनियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। लक्षित कंपनियों में ताईवान के कई सबसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। बीजिंग ने नैन्सी पेलोसी की अपेक्षित यात्रा की पूर्व संध्या पर सोमवार देर रात को प्रतिबंध की घोषणा की। यह अनानास, मोम सेब, चीनी सेब और ग्रॉपर मछली सहित ताईवान के खाद्य उत्पादों पर चीनी प्रतिबंधों की पंक्ति में नवीनतम प्रतिबंध है। "

मुझे उम्मीद है कि वे पुनर्विचार करेंगे क्योंकि ताईवान निर्दोष है। (जी हाँ, मास्टर। ठीक है।) मान लीजिए अमेरिका जैसा बड़ा देश ताईवान (फॉर्मोसा) से दोस्ती का ऐलान करना चाहता है और अपने प्रतिनिधि या उच्च अधिकारियों को ताईवान (फॉर्मोसा) भेजना चाहता है, तो ताईवान (फॉर्मोसा) क्या करेगा? ““नहीं, नहीं आ सकते।”” क्या ताईवान (फॉर्मोसा) ऐसा कर भी सकता है? क्या ताईवान ऐसा करने का जोखिम ले सकता है? (जी नहीं, मास्टर।) यह विनम्रता नहीं होगी। (जी हाँ, यह सही है।)

हम सभी दुनिया में रहते हैं, चाहे हम कोई भी हों और ताईवान (फॉर्मोसा) एक स्वतंत्र देश है। और अगर वे खुद को ताईवान में आमंत्रित करना चाहते हैं, तो ताईवान बस अपने दरवाजे खोल देगा और किसी का भी स्वागत करता है। (जी हाँ, मास्टर।) ताईवान हर दिन हज़ारों चीनी लोगों का स्वागत करता है, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं, मिलने वाले। (जी हाँ, मास्टर।) ऐसा नहीं है कि ताईवान के राष्ट्रपति या सरकार के पास हर दिन उनमें से प्रत्येक से बात करने का समय है, बिल्कुल। लेकिन पेलोसी या अमेरिका के सीनेटरों जैसा सिर्फ एक व्यक्ति, तो ताईवान (फॉर्मोसा) उन्हें मना नहीं कर सकता। (यह सच है, मास्टर। यह सही है, मास्टर।) ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। (सही है, मास्टर।) यह हास्यास्पद है कि चीजें अनुपात से बाहर क्यों हो जाती हैं। (जी हाँ, मास्टर।)

तो अब, ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मैं आप सभी को इंटरनेट से नहीं बता सकती। आपको इसे स्वयं देखना होगा। और साथ ही, ताईवान बहुत सी चीजों का निर्यात करता है। एक पल, मैं उस खंड में जाऊँगी और मैं इसे आपके लिए पढ़ूँगी। क्षमा करें, मैं इंटरनेट का कोई विशेषज्ञ नहीं हूं। इन चीजों पर ठोकर खाने के लिए बस भाग्यशाली। इसलिए मैं आपको बताना चाहती हूं। और फिर आप स्वयं को और खोज सकते हैं। (जी हाँ, मास्टर।) आपकी मास्टर इंटरनेट की विशेषज्ञ और/या समाचारों की शोधकर्ता नहीं है।

लेकिन मैं ताईवान पर चीनी प्रतिबंधों में से एक का अनुमोदन करती हूं (मास्टर ने प्रतिबंध को मंजूरी दी???) कि उन्होंने मछली और समुद्री भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। (ओह, हाँ। हम सहमत हैं।) हाँ, मैं इससे सहमत हूँ ताकि ताईवान (फॉर्मोसा) में कम कर्म हों। (सही है। जी हाँ, ठीक है।) और वे अन्य कामों, अन्य कामों की ओर रुख कर सकते हैं। मुझे मछुआरों और इससे जुड़े सभी लोगों के लिए खेद है। लेकिन यह उनके लिए, इन मछुआरों और संबंधित लोगों के लिए भी अच्छा है। लेकिन इसके बाकी हिस्से फल, सब्जियां और खाद्य उत्पाद हैं - यहां तक ​​कि 3,000 ताईवान के खाद्य उत्पाद और ताईवान में सौ से अधिक खाद्य निर्माताओं को चीन को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बेशक, हम देख सकते हैं कि यह स्पष्ट रूप से अमेरिकी हाउस स्पीकर पेलोसी की ताईवान यात्रा का बदला है। (जी हाँ, मास्टर।) लेकिन यह पूरी तरह से ताईवान (फॉर्मोसा) की गलती नहीं हो सकती। (सही है। जी हाँ, मास्टर।) वह खुद को आमंत्रित करती है। और कौन मना करेगा? अमेरिका के हाउस स्पीकर को कौन मना कर पाएगा? वह राष्ट्रपति पद के लिए कतार में दूसरी हैं। (जी हाँ, मास्टर।) मतलब, अगर बाईडेन या हैरिस की मृत्यु हो गई, उदाहरण के लिए, भगवान न करे, तो वह संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी। (जी हाँ, मास्टर। समझ गए।) इतना शक्तिशाली देश, क्या ताईवान (फॉर्मोसा) कह सकता है, "नहीं, हम आपको नहीं चाहते?" (नहीं, मास्टर।) यह आत्मघाती होगा।

इसलिए, मुझे लगता है कि चीनियों को पुनर्विचार करना चाहिए और ताईवान (फॉर्मोसा) को बिना कारण दंडित नहीं करना चाहिए। (जी हाँ, मास्टर।) उन चीजों के लिए जो उन्हें करनी पड़ती हैं। पसंद हो या नहीं। (सही। हाँ जी, मास्टर। यह सच है।)

अब, ताईवान (फॉर्मोसा) के लिए संदेश। और हम इसे सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर प्रसारित करने जा रहे हैं ताकि सभी देख सकें, और दुनिया भी उनकी सराहना कर सके। (जी हाँ, मास्टर।) यह राजनीतिक नहीं है। यह सिर्फ निष्पक्षता है। (जी हाँ, मास्टर।) उचित प्रशंसा। ताईवान (फॉर्मोसा) और ताईवान (फॉर्मोसा) के लोगों के लिए यह मेरा संदेश है:

हम ताईवान (फॉर्मोसा) की आपकी प्रतिभा, दुनिया के लिए आपकी क्षमताओं के सभी महत्वपूर्ण योगदानों के लिए प्रशंसा करते हैं, जैसे कि वे चीजें जिनका मैंने अभी उल्लेख किया है, और बहुत कुछ। और अधिक से अधिक। और बहुत सी चीजें आप बिना आधिकारिक पहचान के चुपचाप करते हैं। मैं आपको कड़ी मेहनत करने के लिए आपको धन्यवाद देती हूं, यहां तक ​​कि चीन जैसी बड़ी शक्ति के लगातार खतरे के दबाव में भी - विशाल चीन, और उसका शासन, दशकों से, जबकि दुनिया चुपचाप उसे देख रही है, और ताईवान (फॉर्मोसा) को अभी तक अकेला कर दिया है। अब जब ताईवान (फॉर्मोसा) मजबूत, अधिक समृद्ध हो गया है, तब विश्व की कुछ शक्तियां इसके समर्थन के लिए आवाज उठा रही हैं। लेकिन इससे आपको ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। इस तरह का समर्थन मदद नहीं करता है, और यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। आपका समर्थन इस तरह से किया जा रहा है, जिससे आपके देश के, दूसरों के साथ संबंधों और चीन के साथ संबंधों को अधिक नुकसान हो हो रहा है या हो सकता है। फिर भी, हम आपको धन्यवाद देते हैं। हम आपकी प्रशंसा करते हैं। जैसा कि कहा जाता है – सबसे शुष्क मिट्टी में उगने वाले पेड़ सबसे मजबूत होते हैं। आपकी लचीली आत्मा अद्भुत है, सारी दुनिया से प्रशंसा और सम्मान के योग्य है। स्वर्ग आपके सभी प्रयासों और शांति और खुशी के आपके सभी सपनों में ताईवान (फॉर्मोसा) के लोगों की रक्षा करना, और उन्हें प्रेरणा और साहस और प्यार देना जारी रखे।

आपके लोग लगभग पूर्ण हैं। बस एक-दूसरे से कहें कि इसे इसी तरह बनाए रखें, और अपने जीवन में परोपकारी, वीगन तरीके को शामिल करके, यहां और स्वर्ग में, शानदार भविष्य में एक कदम आगे बढ़ें। केवल वह एक कदम छुट रहा है। लेकिन कई, कई ताइवानी (फॉर्मोसन) लोग पहले से ही वीगन या शाकाहारी हैं। और हम आपकी प्रशंसा करते हैं और इसके लिए आपको धन्यवाद देते हैं।

चीन यहां पर सही है प्रतीकात्मक रूप से पेलोसी और उसके दल को उसके बढ़े हुए अहंकार को प्रतीबंध करने के लिए जो शांति को बर्बाद कर सकता है। लेकिन इससे उसे वैसे भी ज्यादा नुकसान नहीं होता है। वह अभी भी फ्रिज से अपनी पसंदीदा आइसक्रीमों का आनंद लेती रहेगी, और तमाम विशेषाधिकार और बड़ी लेकिन खोखली बातचीत करती रहेगी। उसके पास दूसरों को रौंदने का एक निंदनीय तरीका है, बच्चों और भ्रूणों को मारने में समर्थन एवं प्रोत्साहन देती है और यहां तक ​​​​कि ताईवान (फॉर्मोसा), चीनी और वह कई अन्य लोगों की कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को खतरे में डालते हुए जीवन को नष्ट कर सकती है।

ऐसी खोखली आत्मा दुनिया में रहने लायक नहीं है। उसके सूक्ष्म शरिर को पहले से ही कड़ी सजा दी जा रही है, और और यह और भी गंभीर रूप से जारी रहेगा एक बार जब वह इस भौतिक दुनिया को छोड़ देगी, , तो नरक में लंबे, लंबे लंबे असुविधाजनक समय तक उसे अधिक गंभीर पीड़ा सहन करनी होगी। अनंत समय तक!

यह अजीब है कि कैसे अच्छे देशों पर हमला किया जा रहा है। पता नहीं किस कारण से, क्या यह ईर्ष्या हो सकती है? क्या उनके पास जो कुछ है उन्हें पाने की एक इच्छा हो सकती है? जैसे, यूक्रेन दुनिया के भोजन के कटोरे के रूप में है, दुनिया उसके बिना नहीं रह सकती। और उन्होंने यूक्रेन पर ऐसे ही हमला कर दिया। हो सकता है कि वे अपने लिए दुनिया का खाने का कटोरा चुराना चाहते हों।

और ताईवान (फॉर्मोसा), दुनिया के उदात्त, उच्च-तकनीकी आपूर्तिकर्ता के रूप में, जिसके बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते, उस पर भी हमला किया जा रहा है। तो जाहिर है कि आजकल नकारात्मक शक्ति हावी हो रही है।

मैं आप ताईवान (फॉर्मोसा) के योग्य लोगों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना चाहती हूं, क्योंकि यह किसी और ने नहीं कहा है। मैं इसे स्वयं, दृढ़ता से, ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि आपका दुनिया पर बड़ा कर्ज है और वह कृतज्ञ हैं, हालांकि कोई भी इसे व्यक्त नहीं करता। मैं, आपको आज धन्यवाद देती हूं।

मुझे उम्मीद है कि दुनिया के लोग भी इससे आपको धन्यवाद देंगे। और कृपया प्रिय ताइवानी (फॉर्मोसा वासी) न डराएँ। आगे मजबूती से जिएं। भले ही हम शरीर और किसी भी संपत्ति को खो दें, हमारी आत्मा कभी नहीं खोती है, खासकर आपके देश के मामले में। आपके राष्ट्र की भावना कभी नहीं खोएगी। और कोई भी आपको नहीं भूलेगा।

और याद रखें कि स्वर्ग का न्याय हमेशा सही और निष्पक्ष रूप से होता है। बिल्कुल निष्पक्ष। आपको स्वर्ग में उच्च आशीषों के साथ पुरस्कृत किया जाएगा- एक जगह, निश्चित रूप से, जो यहां से भी बेहतर, इस दुनिया के आपके कार्य को पूरा करने के लिए नम्रता में आपके सभी धैर्य के लिए प्रदान किया जाएगा।

मेरे आँसू फिर से बहते हैं जब मैं आपको अपनी सारी भावनाएँ और विचार बता रही हूँ। जब भी आपकी बहुत याद आती है तो मैं रो पड़ती हूँ। मैं दुनिया में अधिक आराम, आधुनिकता, शानदार तकनिक को लाने के लिए आपके दैनिक कार्य में आपकी शांत शक्ति और ईश्वर में विश्वास के बारे में सोचती हूं। आपका द्वीप राष्ट्र छोटा है, लेकिन आपकी आत्मा महान है। स्वर्ग और पृथ्वी आपके जीवन के तरीके को देखते हैं और आपको प्रतिदिन आशीर्वाद देते हैं। हम चीन और ताईवान (फॉर्मोसा) दोनों के लिए शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, और यदि आवश्यक हो तो आपके पक्ष में शांतिपूर्ण लड़ाई में आपके साथ में रहेंगे।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी वीगन बनेंगे, इसलिए अपने आप को परिपूर्ण करेंगे और दुनिया को एक अधिक शानदार, चमकदार उदाहरण दिखाएंगे। यह कठिन नहीं है। ताईवान (फॉर्मोसा) बहुत सारे सुंदर, स्वादिष्ट, वीगन भोजन का उत्पादन करता है। यह कठिन नहीं है। कृपया इस पर शीघ्र विचार करें। कृप्या। अपने खातिर। अपने देश के लिए साथ ही साथ दुनिया के लिए भी। यह समय है।

मैं एक बहुत महत्वपूर्ण बात का भी उल्लेख करना चाहती हूं। हालाँकि आपने दशकों पहले चीन के साथ लड़ाई जीती थी, आप, ताईवानी (फॉर्मोसन) लोगों ने कभी उसके बाद और रक्तपात करने की कोशिश नहीं की। आपने उस समय केवल अपने देश के लिए, अपने लोगों के लिए आवश्यक आत्मरक्षा की, लेकिन किसी के प्रति और अधिक आक्रामण की तलाश नहीं की, तो चीन के साथ तो कभी भी नहीं।

और आप स्वेच्छा से पीछे खड़े रहे, छाया में काम करते हुए, लगातार की धम्की में, जो कुछ भी आप कर सकते हैं, दुनिया की उन्नति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। और इसके लिए आप स्वर्ग और पृथ्वी से सभी सम्मान के पात्र हैं, व्यक्तिगत रूप से मेरे भी। मैं जन्म से ताइवानी (फॉर्मोसन) नहीं हूं, लेकिन मैं इस सब के कारण आत्मा में आपके बहुत करीब महसूस करती हूं। आपकी विनम्रता, आपका परिश्रम, स्वर्ग की इच्छा के प्रति आपका शांत समर्पण जारी रहे ताकि आप इस दुनिया के उत्थान के लिए अपनी भूमिका निभा सकें।

आपने अपनी जीत का उपयोग अधिक रक्तपात के लिए करने का इरादा कभी नहीं किया, क्योंकि आप चीन को अपना बड़ा भाई और बड़ी बहन मानते हैं। आप कभी भी अपने परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, और स्वर्ग यह जानता है। और आपको मेरी ओर से एक बड़ी, बड़ी, बड़ी शाबाशी है, आपको उसके लिए बड़ी, बड़ी कदर है। बस केवल उसके के लिए भी। थप युद्ध ना करते हुए, आप पीछे हट गए। जब युद्ध खत्म हो गया। आप पीछे हटे और अपने भाई चीन के साथ दोस्ती करने की बहुत कोशिश की ताकि वे आपके साथ अधिक शांतिपूर्ण संबंध बना सकें - व्यापारिक-तौर पर, साथ ही राजनयिक-तौर पर।

इन सभी दशकों में आपने धैर्य और विनम्रता का अभ्यास किया है, और इसके लिए आपको स्वर्ग से बड़ा इनाम मिलेगा, और व्यक्तिगत रूप से मुझसे बहुत, बहुत, बहुत प्यार। मैं आपके कोमल होने के लिए, उदार होने के लिए, दुनिया के लिए मददगार होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, कई मायनों में लोग इसे हल्के में लेते हैं और नोटिस भी नहीं करते हैं। लेकिन स्वर्ग हमेशा नोटिस करता है। मैं चाहती हूं कि ताइवानी (फॉर्मोसन) लोग इसे जानें, और आराम से रहें, खुश रहें कि आपका इनाम स्वर्ग में छोटा नहीं होगा।

और हम प्रार्थना करते हैं कि शांति बनाकर चीन को भी ऐसा ही प्रदान किया जाए। और स्वर्ग का जीवन वैसे भी इस भौतिक, क्षणभंगुर जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है। कृपया भगवान को याद करें। कृपया, बुद्धों को याद रखें। कृपया, उन सभी महान तरीकों को याद रखें जो बुद्ध, संत हमें सिखाते रहे हैं। उनका अभ्यास करें और अपने देश में, अपने निजी जीवन में आपके पास जो भी आशीर्वाद है, उसके लिए अपने दिल में आभारी रहें।

देखें, चीन के साथ निरंतर रक्तपात या उसे उकसाने या कुछ भी करने की कोशिश करने के बजाय, अपनी शांति से अपनी सारी ताकत और अपनी बुद्धि को दुनिया के लिए सबसे अच्छी चीजों के उत्पादन पर केंद्रित किया है। यह ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों का एक पहलू है जिसे दुनिया को पहचानना चाहिए, सराहना करनी चाहिए और भगवान के प्रति आभारी होना चाहिए। आखिर हम सभी को संसार में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, हमें खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, फलस्वरूप दुनिया बेहतर बनेगी। एक पल रुकती हूं...

मुझे माफ़ करें। मुझे खेद है, ताईवान (फॉर्मोसा), आप बहुत दबाव में हैं, आपको धमकी दी गई है, उत्पीड़ित हो, मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से। क्योंकि न तो किसी व्यक्ति ने, न ही दुनिया के किसी भी देश ने अपनी ताकत का इस्तेमाल अनुकूल कामों में करना सीखा है। इसके बजाय, वे दूसरों, तथाकथित कमजोर, या प्रतीत होने वाले कमजोर देशों और कमजोर लोगों पर अत्याचार करने के लिए क्रूर शक्ति पर भरोसा करते हैं। यह गर्व की बात नहीं है।

तो, ताईवान (फॉर्मोसा) के निवासी, आपको खुद पर गर्व होना चाहिए, चाहे कुछ भी हो। क्योंकि आप अपनी ताकत का इस्तेमाल सिर्फ अनुकूल चीजों के लिए करते हैं। मैं वास्तव में इस तरह की भावना से प्यार करती हूँ। कृपया आगे बढ़ते रहें, शांति बनाए रखने के दृढ़ संकल्प के साथ, अपनी बुद्धि से, अपनी प्रतिभा से, अपनी क्षमताओं से दुनिया की मदद करने के लिए। और भगवान, स्वर्ग इसे देखेगा, आपके पास वह सब कुछ होगा जिसकी आपको आवश्यकता है, आप इसके लायक हैं। हो सकता है कि हमेशा पृथ्वी पर न हो, लेकिन निश्चित रूप से आपके पास यह बाद में स्वर्ग के सच्चे घर में होगा। हम आपसे प्यार करते हैं, ताईवान (फॉर्मोसा)। हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं।

कृपया अधिक उन्नत बनें, विश्व का पहला वीगन राष्ट्र बनें। दुनिया को दिखाएँ कि आप अधिक सक्षम हैं, एक स्वर्गीय दौड़ के लिए। आप लगभग पहले से ही हैं। ओमितोहुत (अमिताभा)!!!

मुझे नहीं पता कि और क्या कहना है। मैं बस आपको बहुत-बहुत, बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। और मैं स्वयं, अपनी टीम और संस्था के साथ, आपको समर्थन और प्रोत्साहन दिखाने के लिए शांतिपूर्वक, जो कुछ भी कर सकती हूं, वह करूंगी। कृपया अपने नेक गुणों को बनाए रखें, ताकि स्वर्ग अधिक रुप से अभी और बाद में आपकी रक्षा करे। आप सभी स्वर्ग और पृथ्वी से अधिक धन्य, अधिक मजबूत और प्रिय महसूस करें। आप सभी को, सुंदर ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों और देश को उच्च और स्नेहपूर्ण सलाम।

बस इतना ही। ताईवान (फॉर्मोसा) के लोगों के लिए यह मेरा संदेश है। मुझे उम्मीद है कि इस संदेश और हमने जो बात जारी की है, इसके बाद चीनी सरकार और अधिक स्पष्ट रूप से देख सकेगी। क्योंकि ताईवान (फॉर्मोसा) में बहुत सी चीजें हैं जिसके बिना वे काम नहीं कर सकते दुनिया के बाकी हिस्से ही नहीं। क्योंकि वे व्यस्त हैं। हर सरकार व्यस्त है। (जी हाँ, मास्टर।) और हो सकता है कि उनके पास अपने देश के अलावा किसी अन्य देश से कुछ भी जमा करने का समय न हो। (जी हाँ, मास्टर।)

और मुझे खुशी है कि कम से कम चीनी लोग अपने लोगों का ख्याल रखते हैं। मैं इसके लिए चीन की प्रशंसा करती हूं! और उम्मीद है, कि चीन में हर किसी के पास वह सब कुछ है जिसकी उन्हें अपने जीवन में जरूरत है। मुझे लगता है कि उनके पास है। और इसके लिए मैं चीनी सरकार की भी आभारी हूं। लेकिन इसके अलावा, उन्हें पूरी दुनिया में और आगे भी एक शांतिपूर्ण रवैया, भावना रखनी चाहिए। क्योंकि हम सब इसमें रहते हैं, उस ऊर्जा में जो हम पैदा करते हैं।

भगवान हमें ऐसा आशीर्वाद दें। धन्यवाद, प्रिय भगवान। हमें एक शांतिपूर्ण भावना में रखने के लिए अतीत, वर्तमान और भविष्य के सभी बुद्धों, संतों और संतों का धन्यवाद। और इस दुनिया को एक वीगन, शांतिपूर्ण स्वर्ग में बदल दें। तथास्तु। (तथास्तु।) ओमितोहुत (अमिताभा)। सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। और कृपया सुनिश्चित करें कि यह जल्द से जल्द प्रसारित हो जाए। मैं आपको सबसे पहले अग्रिम धन्यवाद देती हूं। (जी हाँ, मास्टर। मास्टर, आपका धन्यवाद।)

Host: ताइवानी (फॉर्मोसन) लोगों के लिए परोपकारी गुरुवर के प्रेरक संदेश के लिए हमारा धन्यवाद। गुरुवर का प्यार और स्नेहपूर्ण प्रोत्साहन इस खूबसूरत देश को पूरी तरह से वीगन बनकर, स्वर्ग की सहायता और सुरक्षा से धन्य होकर अपने शांतिपूर्ण और स्वतंत्रता-प्रेमी पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। हम सभी राष्ट्रों के बीच सद्भावना के अस्तित्व के लिए प्रार्थना करते हैं, और दुनिया महान ताईवान (फॉर्मोसा) के दयालु और लाभकारी कार्य को स्वीकार करे। सभी गौरवशाली ईश्वर हमेशा अपनी अनंत सुरक्षा में, अनमोल गुरुवर को हमेशा स्वस्थ और अच्छे स्वास्थ्य प्रदान करते रहें।

कृपया इस सम्मेलन के प्रसारण को बाद की तारीख में गुरु और शिष्यों के बीच कार्यक्रम को और उपशीर्षक के साथ देखें।

इसके अलावा, आपके संदर्भ के लिए, कृपया पिछले संबंधित फ़्लाई-इन समाचार / मास्टर और शिष्यों के बीच सम्मेलन देखें, जैसे:

फ़्लाई-इन समाचाऱ:

कोविड के प्रमुख से महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे ग्रह पर विकरित होने वाली ऊर्जा

केवल शांतिदूत ही स्वर्ग जा सकते हैं

स्वर्ग के निर्णय की घड़ी में, जागे और अभी वीगन बनें

आदि…

और देखें
उल्लेखनीय समाचार - फ्लाई-इन समाचार  36 / 100
1
2024-04-22
12485 दृष्टिकोण
2
29:15

इस दुनिया के भीतर जाल-संसार

2024-03-30   16695 दृष्टिकोण
2024-03-30
16695 दृष्टिकोण
3
2024-02-27
7435 दृष्टिकोण
4
2023-12-25
7133 दृष्टिकोण
5
2023-12-13
14032 दृष्टिकोण
6
2023-11-20
28064 दृष्टिकोण
7
2023-11-08
17242 दृष्टिकोण
8
1:01:26

The Ultimate Master: The Only Son of God, Oct. 28, 2023

2023-10-30   20986 दृष्टिकोण
2023-10-30
20986 दृष्टिकोण
9
2023-10-10
20290 दृष्टिकोण
10
42:34

यह दुनिया किस चीज़ से बनी है

2023-09-23   14993 दृष्टिकोण
2023-09-23
14993 दृष्टिकोण
11
2023-09-14
9457 दृष्टिकोण
12
2023-09-10
15046 दृष्टिकोण
15
2023-08-19
15223 दृष्टिकोण
16
59:16

दानव के साथ एक संवाद

2023-08-07   31406 दृष्टिकोण
2023-08-07
31406 दृष्टिकोण
19
2023-02-08
16490 दृष्टिकोण
21
2023-01-27
20145 दृष्टिकोण
23
2022-12-29
10147 दृष्टिकोण
25
2022-12-03
8463 दृष्टिकोण
26
2022-11-26
14124 दृष्टिकोण
28
2022-11-18
12409 दृष्टिकोण
33
19:37

Supreme Master Ching Hai’s Message for the Congress of World Peace

2022-09-29   6406 दृष्टिकोण
2022-09-29
6406 दृष्टिकोण
34
2022-09-23
7916 दृष्टिकोण
36
35:00

Supreme Master Ching Hai’s Message for Taiwan (Formosa), Aug. 8, 2022

2022-08-09   54203 दृष्टिकोण
2022-08-09
54203 दृष्टिकोण
37
2022-08-05
65497 दृष्टिकोण
38
2022-07-31
48506 दृष्टिकोण
39
2022-07-19
18772 दृष्टिकोण
41
2022-07-03
33776 दृष्टिकोण
43
2022-06-24
21016 दृष्टिकोण
45
2022-06-14
13242 दृष्टिकोण
47
2022-05-31
16436 दृष्टिकोण
49
2022-05-22
10006 दृष्टिकोण
52
2022-05-05
12017 दृष्टिकोण
53
2022-04-28
10762 दृष्टिकोण
56
2022-04-10
10589 दृष्टिकोण
57
2022-04-06
10864 दृष्टिकोण
58
2022-03-27
7617 दृष्टिकोण
59
2022-03-23
15283 दृष्टिकोण
60
2022-03-20
12594 दृष्टिकोण
63
2022-03-07
13180 दृष्टिकोण
64
2022-03-04
56179 दृष्टिकोण
66
2022-02-28
11649 दृष्टिकोण
67
2022-02-17
11388 दृष्टिकोण
68
2022-02-12
41313 दृष्टिकोण
70
2022-01-30
123435 दृष्टिकोण
71
2022-01-26
14672 दृष्टिकोण
73
2022-01-05
14273 दृष्टिकोण
74
2021-12-30
18720 दृष्टिकोण
75
33:04
2021-12-24
12518 दृष्टिकोण
76
2021-12-18
9405 दृष्टिकोण
77
29:10

सच्चा संत शीर्षक

2021-12-08   5731 दृष्टिकोण
2021-12-08
5731 दृष्टिकोण
79
2021-11-21
9869 दृष्टिकोण
80
2021-11-06
15504 दृष्टिकोण
81
2021-11-03
8935 दृष्टिकोण
82
2021-10-29
6188 दृष्टिकोण
83
2021-10-26
7608 दृष्टिकोण
84
2021-10-21
10626 दृष्टिकोण
85
2021-10-16
5515 दृष्टिकोण
86
30:16

स्वर्ग जाने का मार्ग

2021-10-09   7807 दृष्टिकोण
2021-10-09
7807 दृष्टिकोण
88
28:36

न्याय से कुछ नहीं बचता

2021-09-29   5373 दृष्टिकोण
2021-09-29
5373 दृष्टिकोण
89
2021-09-22
6721 दृष्टिकोण
91
2021-09-09
5843 दृष्टिकोण
93
2021-09-05
25587 दृष्टिकोण
96
2021-08-24
7798 दृष्टिकोण
97
2021-08-20
9667 दृष्टिकोण
98
8:36
2021-08-04
17949 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   72 दृष्टिकोण
2024-04-27
72 दृष्टिकोण
2024-04-27
133 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   467 दृष्टिकोण
2024-04-26
467 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   46 दृष्टिकोण
2024-04-26
46 दृष्टिकोण
2024-04-26
175 दृष्टिकोण
2024-04-26
33 दृष्टिकोण
2024-04-26
1183 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड