खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

कम दर्द और कर्म का कारण बनें: खाने के लिये पौधे, 5 का भाग 1

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

अधिकांश पौधों और पेड़ों को, जब हम किसी भी कारण से, जैसे उपभोग के लिए, काटते हैं, उन्हें दर्द महसूस होता है। मैं यहां आपके लिए केवल उन पौधों, उन सब्जियों, यहां तक ​​कि उन जड़ी-बूटियों की सूची बना रही हूं, जिनमें इतना दर्द नहीं होता। […] यह पूरी सूची नहीं है। एक मोटा नियम यह है: यदि आप जिस सब्जी या पौधे से भोजन लेते हैं, उसमें ज्यादातर पानी होता है, या उनका शरीर सिर्फ फाइबर से बना होता है, जैसे कि केले का पौधा, तो सबसे अधिक संभावना है कि वे दर्द रहित होते हैं, हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। […]

ईश्वर के आशीर्वाद से भरा नमस्कार, सुंदर आत्माएं, अद्भुत लोग, ईश्वर के प्रिय। आप सभी खुश रहें, जोश से भरपूर रहें, अपने जीवन में अद्भुत घटनाओं से भरपूर रहें। पिछली बार, हम कर्म के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन अब तक, हम केवल मनुष्यों और अन्य प्राणियों, जैसे पशु-जन, के कर्मों के बारे में बात करते थे। लेकिन हम पौधों और पेड़ों जैसे विशेष प्राणियों के कर्मों की गहराई में नहीं गए हैं। पेड़ों का, हमने कुछ समय पहले उल्लेख किया था, लेकिन पौधों का, मैं बहुत कम सोचती हूँ। तो आज, मैं उस बारे में बात करना चाहूंगी। क्योंकि मैं पहले के कुछ सार्वजनिक सम्मेलनों का संपादन कर रही थी, और दर्शकों का एक प्रश्न था: "क्या लोगों को कोई कर्म परिणाम पैदा नहीं करने की हद तक नहीं जाना चाहिए, जैसे श्वासहारी बनना, उदाहरण के लिए?" और मुझे नहीं लगता कि ग्रह पर अधिकांश मनुष्य इसके लिए तैयार हैं। इसलिए, हम वीगन आहार पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

आप देखते हैं, वीगन आहार के साथ, हमें सब्जी और फलों के साम्राज्य में कई प्रकार के प्राणियों से भी जुड़ना होता है, जैसे सेब, संतरे, सामान्य फल जो लोग हर दिन खाते हैं। इसलिए, मैं आपको केवल यह बताना चाहती हूं कि हम बहुत कम कर्म और पौधों को कम नुकसान पहुंचाए बिना वीगन हो सकते हैं। यह जानकर आश्चर्य होता है कि कुछ पौधे, कुछ सब्जियाँ जो हम खाते हैं, उनमें दर्द महसूस नहीं होता, या अन्य पौधों, अन्य सब्जियों की तुलना में कम दर्द महसूस होता है।

यदि आप वास्तव में कम कर्म चाहते हैं और पौधों के लिए कम दर्द, कम पीड़ा और कम दुःख पैदा करना चाहते हैं, तो आप चुन सकते हैं। आप खाने के लिए कुछ विशेष पौधे या विशेष फल चुन सकते हैं। मैंने उन सब्जियों और फलों के प्रकारों पर थोड़ा शोध किया है जिनमें बिलकुल भी दर्द नहीं होता है या बहुत कम दर्द होता है।

जिन्हें मैं यहां पढ़ूंगी, जब आप उन्हें काटेंगे या खाने के लिए तोड़ेंगे तो उनमें बहुत कम दर्द और पीड़ा होगी। यहां तक ​​कि जब आप फलों को पेड़ों से तोड़ते हैं, जैसे संतरे, सेब, आम, या पपीता, तो जिन पौधों या पेड़ों पर ये फल लगते हैं, दर्द महसूस होता है। मेरा मतलब शारीरिक दर्द से है, भले ही वे आपके लिए ज़ोर से चिल्ला नहीं सकते। यह काटने जैसा है, जैसे कोई आपकी त्वचा को ज़ोर से काटता है, उस तरह का दर्द। और साथ ही, वे बहुत घबराया और भयभीत महसूस करते हैं। और, जैसा कि आप देख सकते हैं, कभी-कभी आप पौधे को काटते हैं और कुछ तरल पदार्थ निकलता है, पौधे से तरल पदार्थ निकलता है - वह उनका तथाकथित रक्त है; ठीक वैसे ही जैसे चोट लगने या कट जाने पर हमारा खून बहता है।

अधिकांश पौधों और पेड़ों को, जब हम किसी भी कारण से, जैसे उपभोग के लिए, काटते हैं, उन्हें दर्द महसूस होता है। मैं यहां आपके लिए केवल उन पौधों, उन सब्जियों, यहां तक ​​कि उन जड़ी-बूटियों की सूची बना रही हूं, जिनमें इतना दर्द नहीं होता। अब, मैं उनमें से कुछ को पढ़ूँगी, बहुत व्यवस्थित नहीं क्योंकि मैंने बस वही लिखा जो मैं जानती थी और तेजी से। यह पूरी सूची नहीं है। एक मोटा नियम यह है: यदि आप जिस सब्जी या पौधे से भोजन लेते हैं, उसमें ज्यादातर पानी होता है, या उनका शरीर सिर्फ फाइबर से बना होता है, जैसे कि केले का पौधा, तो सबसे अधिक संभावना है कि वे दर्द रहित होते हैं, हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। मैंने उन्हें वर्णानुक्रम में वर्गीकृत नहीं किया है। इसलिए, उन्हें पढ़ती हूँ जो मैंने आपके लिए लिखा है, यदि आप पौधों या पेड़ों के लिए कम दर्द और कम पीड़ा का चयन करना चाहते हैं। जब आप किसी भी कारण से पेड़ों को काटते हैं तो सभी पेड़ों को दर्द होता है। और अधिकांश वनस्पति पौधों को दर्द महसूस होता है, इसलिए ये वे पौधे हैं जिनमें बहुत, बहुत कम या बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है।

मैं उन्हें पढ़ रही हूं जिनमें बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है। वॉटरक्रेस, पत्तागोभी, वॉटर पालक, फूलगोभी, धनिया - जब वे छोटे होते हैं और बहुत जल्द ही अंकुरित हो जाते हैं, जैसे कि वे अभी भी अंकुरित हों। तब नहीं जब वे पहले से ही पौधे बन चुके हों और उनका शरीर लगभग कठोर हो जाता है। जब उनका शरीर अभी भी कठोर नहीं हुआ है, युवा अंकुरों की तरह, तो यह ठीक है, फिर उन्हें अभी दर्द महसूस नहीं होता। सोया स्प्राउट्स, कद्दू स्प्राउट्स, ठीक है। चावल, गेहूँ, मक्का, गन्ने से चीनी। रोटी, आप खा सकते हैं, हाँ, गेहूँ से। आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं, जैसे (वीगन) पिज़्ज़ा भी। वीगन मक्खन - यदि इसमें जैतून का तेल नहीं है। शतावरी, रॉकेट (आर्गुला) और टोफू आप खा सकते हैं। टेम्पेह, समुद्री शैवाल। बेशक, आप वीगन ब्राउन शुगर या कैस्टर शुगर खा सकते हैं, कच्ची और बिल्कुल भी प्रसंस्कृत नहीं। लेकिन, निश्चित रूप से, आपको चीनी कम खानी चाहिए। चीनी आपके लिए उतनी अच्छी नहीं है। जितना कम, उतना अच्छा। ब्रोकोली, प्याज, लहसुन। आप सभी प्रकार के खरबूजे खा सकते हैं। ककड़ी खा सकते हैं।

तिल के बीज, सभी बीज, मूंगफली। लगभग सभी मेवे आप खा सकते हैं क्योंकि जब ये सूख जाते हैं तो ये जमीन पर गिर जाते हैं और फिर आप इन्हें उठाकर खा सकते हैं। सिद्धांत रूप में, जो कुछ भी पहले ही पेड़ से गिर गया है, आप खा सकते हैं। जब मैं जर्मनी में थी, तो सड़कों के किनारे सेब के बहुत सारे पेड़ थे। वे किसी के नहीं हैं: वे बस सड़क के किनारे उगते हैं। और मैंने देखा कि बहुत से सेब ज़मीन पर गिर गये हैं। मैं कभी-कभी उन्हें उठा लेती थी। वे हरे होते थे, पूरी तरह पका हुआ या कुछ नहीं, और मैंने उन्हें उठा लेती और घर आकर सेब पाई बनती। यह आप कर सकते हैं, अधिकतर ऐसे ही। सभी मेवे आप खा सकते हैं। अधिकांश मेवे, यदि वे सूखे हैं और पेड़ से गिरे हैं, तो आप खा सकते हैं।

सभी प्रकार की फलियाँ, ताजी या सूखी फलियाँ, दालें। मशरूम - सभी प्रकार के खाने योग्य, जहरीले मशरूम नहीं जो आप खा सकते हैं। एवोकैडो, आश्चर्यजनक रूप से, आप तोड़ कर खा सकते हैं। आइसबर्ग लेट्यूस, रोमेन लेट्यूस, सरसों का साग, सरसों की पत्तियां, कोहलबी। चीनी गोभी, बोक चॉय, अजवाइन। आप सभी प्रकार के रतालू खा सकते हैं। सभी आलू - जैसे शकरकंद और सामान्य आलू- आप खा सकते हैं, निश्चय ही। ठीक है। इतना ही। मैंने जो सूची बनाई वह बहुत छोटी है। यह अधिकतर मेरे लिए है।

यहां तक ​​कि आपको कद्दू का फूल भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि जब आप कद्दू के पौधे के शरीर से फूल तोड़ते हैं, तो पौधे के शरीर को दर्द और दुख भी होता है। यहां तक ​​कि गाजर, जब आप खाने के लिए तोड़ते हैं, तो उनमें दर्द होता है। और वे जड़ें, जैसे सफेद मूली और अन्य प्रकार की मूली, दर्द महसूस करती हैं।

लेकिन कुछ जड़ें हैं, जैसे रतालू, आप खा सकते हैं। शकरकंद, ठीक है। आलू भी ठीक है। बस कुछ पौधे, कुछ छोटी-मोटी जड़ी-बूटियाँ हैं, जिनमें कष्ट कर्म नहीं होते, इसीलिए। क्या यह हास्यास्पद नहीं है? कुछ पौधों को दर्द होता है, कुछ पौधों को नहीं। लेकिन ऐसा ही है।

सिर्फ इंसानों को ही दर्द नहीं होता, बल्कि पेड़-पौधों को भी दर्द होता है। मैं यह नहीं कह रही कि आपको वह सब खाना होगा जो मैंने आपको बताया है। लेकिन यदि आप कर्म को कम करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन फिर भी, वीगन विटामिन और/या पूरक लेकर सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त विटामिन और पोषण है।

आप सभी प्रकार के स्प्राउट्स खा सकते हैं, जैसे सोया स्प्राउट्स या सूरजमुखी बीज के स्प्राउट्स। और वैसे, आप सूरजमुखी तेल, आप उपयोग कर सकते हैं। जैआपन का तेल "कोई दर्द नहीं" श्रेणी में नहीं आता है। जब लोग पूरे जैतून के पेड़ों को, और उसकी सभी शाखाओं को मारते हैं, तो उन्हें दर्द महसूस होता है। लेकिन, मजे की बात है, कॉफी, जब वे कॉफी के पेड़ से फल तोड़ते हैं, तो पेड़ को दर्द नहीं होता है। लेकिन जब आप उपयोग के लिए चाय की पत्तियां तोड़ते हैं तो चाय के पौधों को दर्द महसूस होता है।

और अन्य प्रकार की जड़ी-बूटियाँ, जब आप उन्हें खाने के लिए तोड़ते हैं तो अधिकांश जड़ी-बूटियों को दर्द महसूस होता है क्योंकि उनका शरीर पहले ही सख्त होकर एक प्रकार के वास्तविक पौधे में बदल जाता है, न कि केवल एक अंकुर में। उदाहरण के लिए, कारण कि जब आप पानी वाले पालक को तोड़ते हैं तो उन्हें दर्द महसूस नहीं होता है, यह इसलिए है कि यह ज्यादातर खाली होता है, अंदर से खाली होता है, और गन्ने के अंदर भी ज्यादातर पानी होता है। और केले के फल, आप खा सकते हैं। जब आप खाने के लिए केले के गुच्छे को काटते हैं तो केले के पेड़ को दर्द महसूस नहीं होता है।

अधिकांश फलों को, तोड़ने पर उनमें दर्द अवश्य होता है। जब आप खाने के लिये फलों को तोड़ते हैं तो वृक्षों को पीड़ा होती है। इसलिए अधिकतर, इतना कुछ नहीं है जो हम खा सकते हैं। बेरी आप खा सकते हैं। बेरी को दर्द नहीं होता। बेरी का पेड़ ठीक है। बेरी फल, ठीक है। लेकिन ब्लूबेरी नहीं है। कुछ अन्य प्रकार की बेरी पेड़ को छूने पर आसानी से गिर जाते हैं। फिर आप इन्हें खा सकते हैं। अभी के लिए इतना ही।

सबसे अच्छा, मैंने आपसे कहा, हवा खाना है। लेकिन हमें इसकी आदत नहीं है। यह कठिन है, श्वासहारी लोगों की तरह हवा खाने की आदत डालना। लेकिन यह असंभव नहीं है। जब आप ऐसा नहीं कर सकते तो इसकी कोशिश नहीं करें क्योंकि आप खुद को नुकसान पहुंचाएंगे। आपका शरीर सूख सकता है और मर सकता है। तो इस बीच, जो सब्जियां मैंने आपके लिए पढ़ी हैं, उन्हें ही खायें। और आप इन्हें चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। और आप गेहूं से बने वीगन नूडल्स भी खा सकते हैं। गेहूँ से बनी कोई भी वीगन चीज़ ठीक है। चावल से बनी कोई भी वीगन चीज़ ठीक है, उदाहरण के लिए उस तरह।

और कई अन्य मसाले जैसे, उदाहरण के लिए, स्टार ऐनीज़ और लौंग, वे भी सूख जाते हैं, और जब आप उन्हें काटते हैं, तो पेड़ों को इतना दर्द महसूस नहीं होता है, लगभग न के बराबर। लेकिन कई मसाले, हम नहीं खा सकते। जाइए मिर्च, भी। काली मिर्च, सफ़ेद मिर्च, और मिर्च मिर्च, ऐसी चीज़ें। जब हम उन्हें तोड़ते हैं, तो हम पौधे को कष्ट पहुंचाते हैं। और निःसंदेह, थोड़ा सा कर्म जो इसके साथ जाता है। यह कर्म के कारण नहीं है कि हम अन्य पौधे या सब्जियाँ नहीं खाते हैं, बल्कि इसलिए है क्योंकि हम उन्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहते हैं। बस इतना ही।

Photo Caption: हम एक साथ हैं प्रिय, हालांकि अलग दिखते हैं।
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-05-05
518 दृष्टिकोण
2024-05-04
878 दृष्टिकोण
31:38

उल्लेखनीय समाचार

178 दृष्टिकोण
2024-05-03
178 दृष्टिकोण
2024-05-03
1150 दृष्टिकोण
31:30

उल्लेखनीय समाचार

121 दृष्टिकोण
2024-05-02
121 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड