खोज
हिन्दी
शीर्षक
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

पूर्ण ध्यान और समर्पण के साथ भक्ति अभ्यास, छः भाग शृंखला का भाग २

2020-06-16
Lecture Language:English,Mandarin Chinese (中文)
विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

वास्तव में, क्वान यिन विधि में भक्ति योग भी शामिल है क्योंकि हम खुद को (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित होते हैं, जो केवल कुछ नहीं पर ध्यान केंद्रित करने या केवल एक भगवान की कल्पना करने से आसान है जिन्हें हमने नहीं देखा, या कल्पना करते कि हम (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश हैं और हम दिव्य हैं लेकिन हम कुछ भी नहीं देखते।

वास्तव में, क्वान यिन विधि में भक्ति योग भी शामिल है क्योंकि हम खुद को (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित होते हैं, जो केवल कुछ नहीं पर ध्यान केंद्रित करने या केवल एक भगवान की कल्पना करने से आसान है जिन्हें हमने नहीं देखा, या कल्पना करते कि हम (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश हैं और हम दिव्य हैं लेकिन हम कुछ भी नहीं देखते। (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि अभी तक अंतिम नहीं है, लेकिन यह आपका ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ है, ताकि आप आसानी से समाधि में जा सकें और (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। बेशक, आप सभी को नहीं। वह मैं जानती हूँ। क्योंकि, जब आप पहले से ही बड़े हो गए होते हैं, तो आप इस क्षणिक दुनिया में बहुत सी चीजों के साथ तल्लीन होते हैं। आपके लिए अंदर जाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन कम से कम आप अब और फिर जानते हैं, “वहाँ (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश है। ठीक है। अधिक प्रकाश के लिए, अधिक केंद्रित हों।” चला गया। जब आप प्रकाश को फिर से पकड़ने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं, तो यह चला जाता है।

सौभाग्य से, (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि हमेशा 24/7 रहती है। और वह है आपकी चट्टान होती है सहारे के लिए। यह आपको छोड़ेगी नहीं । जब आप बेहोश भी होते हैं, तब भी ध्वनि आपकी आत्मा की मदद करती रहती है, आपकी चेतना की मदद करने के लिए, आपकी हर तरह से मदद कर रही होती है, जब तक आपके जाने का समय न है। एक दुर्घटना में भी, यह दुर्घटना के प्रभाव को हल्का करने में आपकी मदद करता है। और आपको रोजाना कई तरह से मदद करता है, भले ही आप इसे न जानते हों। आप इसे नहीं जानते। अन्यथा, आप पूरे दिन, 24 घंटे घुटने टेकते रहेंगे, “आपका धन्यवाद, आपका धन्यवाद, धन्यवाद, आपका धन्यवाद, धन्यवाद क्योंकि आपने मेरे लिए वह किया, आपने मेरे लिए यह किया।" गुरुजी की ताक़त, (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि आपकी हमेशा मदद कर रहे हैं। और हम वास्तव में बहुत कृतघ्न हैं क्योंकि हम वास्तव में इस बारे में बहुत अधिक महसूस नहीं करते हैं। कुछ करते हैं, कुछ नहीं करते। और कभी-कभी हम करते हैं, कभी-कभी हम नहीं करते। लेकिन यह हमेशा आपके लिए होती है। यह हमारा सच्चा स्व है। यह हमारे गुरुजी स्व हैं।

बेशक, आप खुद की मदद करते हैं, नहीं? कौन अपनी स्व की मदद करने की कोशिश नहीं करेगा? यदि आप भूखे होते हैं, तो निश्चित रूप से, आप अपने लिए भोजन खोजने की कोशिश करेंगे। यदि आप प्यासे होते हैं, तो आप अपने लिए कुछ पीने की कोशिश करेंगे। क्योंकि आप स्वयं को खिला रहे हो, आप स्व की मदद कर रहे हो। उसी तरह। (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश और (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि ऐसे ही हैं। यह आप स्वयं हैं, आपका सच्चा वास्तविक स्व। हमारे छोटे मस्तिष्क की कल्पना करो। यह एक कंप्यूटर नहीं है। और हम औसत लोग सिर्फ अधिकतम पांच से आठ प्रतिशत का ही उपयोग कर सकते हैं। और हम अभी भी जानते हैं कि अपनी देखभाल कैसे करनी है। हम जानते हैं, ‘ओह, यह मेरा शरीर है, मानव। मैं इसका ध्यान रखता हूं। मैं अच्छे कपड़े पहनता हूँ। मैं इसे गर्म रखता हूं। मैं इसके लिए खाना बनाता हूं, मैं पीता रहता हूं, इसे स्वस्थ और खुश रखता हूँ।’’ बस थोड़ा सा दिमाग ही उसका ख्याल रख सकता है। अपने सच्चे वास्तविक दिव्य स्व की कल्पना करें, क्या यह आपकी देखभाल नहीं करेगा? क्योंकि यह आपका स्व है। स्व स्व का ध्यान रखता है।

तो, वास्तव में क्वान यिन विधि भी एक प्रकार का भक्ति योग है, अंदर सम्मिलित। किसी भी तरह का विशुद्ध ध्यान भी आपके लिए आध्यात्मिक, मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से, कुछ परिणाम देगा। तो, जैसे जब आपको कभी-कभी तेज सिरदर्द होता है, तो आप तुरंत क्वान यिन करें (आंतरिक स्वर्गीय ध्वनि पर ध्यान), और यह तुरंत, चला गया। क्या ऐसा नहीं होता है? (जी हाँ) जी हाँ। मैं आपको बता रही हूं। कुछ भी दूसरा आपको इतनी जल्दी ठीक नहीं कर सकता। हम सिरदर्द के लिए क्वान यिन विधि का अभ्यास नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैं सिर्फ यह कह रही हूं कि यह स्वयं का ख्याल रखता है। और बाकी, कभी-कभी हम कर्म के कारण नहीं कर सकते। अन्यथा, आप खुद को पहले से ही ठीक कर सकते हैं। कभी-कभी, अगर आपको कहीं दर्द होता है और आप अपने हाथों को एक साथ रखते हैं और आप अपनी चिकित्सा शक्ति को पुकारते हैं, या यदि आपको विश्वास नहीं होता है कि आपके पास है, उपचार देवताओं को बुलाएँ और आप बेहतर हो जाएंगे। लेकिन सभी बीमारी उस तरह ठीक नहीं की जा सकती है। यदि आपकी समस्या गंभीर और शारीरिक है, और कभी-कभी सूक्ष्म है तो आपको डॉक्टरों की आवश्यकता है, आपको उपचार प्रक्रिया में गहराई से जाने की आवश्यकता है।

मैं ज्यादातर अपने आप को ठीक करती हूं लेकिन हमेशा नहीं, क्योंकि कभी-कभी कर्म बहुत अधिक, बहुत भारी होते हैं, तो मुझे गोलियां लेनी पड़ती हैं, डॉक्टर के पास जाना पड़ता है या सभी तरह की चीज़ें करनी पड़ती हैं: खून की जाँच, यहां सुई लगाते है, वहां सुई लगाते है, एक्स-रे। कभी-कभी उन्हें कुछ नहीं मिलता, और डॉक्टर सोचता है कि मैं खेल कर रही हूं। किस लिए? डॉक्टरों के साथ खेलने के लिए अस्पताल जाना किसे पसंद है? क्या वह मज़ेदार है? आपको पसंद है? नहीं! अस्पताल कीटाणुओं से भरा होता है। आप वहां जाते हैं, कभी-कभी आप वहां स्वस्थ जाते हैं, आप बीमार होकर निकलते हैं। भले ही वे हर रोज़ सफाई भी करते हैं, लेकिन फिर लोग हर रोज़ अंदर बाहर आते हैं और बीमार लोग अभी तक स्वस्थ नहीं हुए होते हैं वहाँ पर। तो, यह कभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हो सकता है। कभी-कभी डॉक्टर उसकी वजह से बीमार हो जाते हैं। क्योंकि आपका शरीर भी बीमारी को अवशोषित करता है, न केवल श्वास, छिद्र ही, आपका पूरा शरीर कुछ भी अवशोषित करता है। तो, कभी-कभी आप देखते हैं कि आप अक्सर पेशाब करने के लिए बाथरूम जाते थे, और आपको आश्चर्य होता है कि इतना पानी कैसे हो सकता है क्योंकि आपने इतना नहीं पीया होता है। क्योंकि हवा नम होती है और आप अपने छिद्रों के माध्यम से, अपने बालों के माध्यम से, अपने श्वास के माध्यम से, कुछ से भी पानी को अवशोषित करते हैं। मेरी चीज़ कहाँ है? ओह, यहाँ यह है। यह सब नहीं है। मेरे पास अन्य चीजों के लिए, सांसारिक चीजों के लिए और मेरी चीजों और सभी प्रकार की चीजों के लिए बहुत कुछ है। मैं बहुत बात करती हूँ। मैं आपके लिए कहानी पढ़ने वाली थी, लेकिन मुझे लगता है मैंने अपनी कहानी पढ़ ली है।

अगर आपके पास पालतू जानवर, कुत्ते हैं, और आप उन्हें बहुत प्यार करते हैं, और आप उन पर बहुत ध्यान देते हैं, अविभाजित रूप से तो आप भी अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए बहुत से लोग, जब उनके पास पालतू जानवर होते हैं, तो उन्हें कम बीमारी, कम अवसाद, कई चीजें कम होती हैं। इसके अलावा, जिन पालतू जानवरों से आप प्यार करते हैं, वे गुप्त रूप से किसी तरह की तरंग आयाम, किसी तरह का आशीर्वाद, किसी तरह की ख़ुशी, खुद से उत्सर्जित करते हैं। तो, कभी-कभी आप अपने कुत्ते को देखते हैं, वह कुछ भी नहीं कर रहा है - वह सिर्फ वहां लेटा है, सोता है, लेकिन आप उससे बहुत प्यार महसूस करते हैं, और फिर आप भी उसे या प्यार करना चाहते हैं। और प्रेम आपको भी ठीक करता है, क्योंकि उस समय आप केवल अपने कुत्ते को ही देखते हैं। आप कुछ और नहीं देखते हैं, आप कुछ और नहीं जानते हैं, आपको कुछ और याद नहीं करते है। और वह भी भक्ति योग होता है। स्वर्ग ने पशु बनाए हमें उन्हे प्यार करने के लिए और उन्हे हमें प्यार करने के लिए ताकि हम कम से कम कुछ क्षणों के लिए, परेशानियों से दूर रहें; खुद को दुनिया से अलग करके। और फिर हम अपने पालतू जानवर से, या अपने पति, पत्नी, या बच्चों, या एक दोस्त से, जिसे हम प्यार करते हैं और जिसे हम पसंद करते हैं, उसके साथ हमारे घर या हमारे वातावरण के बाहर जाने से प्रभावित नहीं होंगे। जब हम एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हैं, तब यह मदद करता है।

लेकिन समस्या यह है, यह स्थायी नहीं होता है। हालाँकि, आप अपने पति या पत्नी से जितना भी प्यार करते हैं, उसे काम पर जाना होता है या माँ के पास जाना या जन्मदिन पर जाना, उस दिन अपने दोस्त, अपने परिवार, अपने चचेरे भाई के पास जाना, और अपना काम करना और कुछ भी करना, या बाहर जाना होता है। या जब हम सोते हैं, हम अपने साथी, अपने बच्चों, या अपने माता-पिता, या अपने पालतू जानवर को भी याद नहीं करते हैं। सिर्फ इतना कि क्वान यिन हमेशा आपके लिए है - ध्वनि, अंदर (स्वर्गीय) ध्वनि - हमेशा आपके लिए है। इसलिए हम हर समय अच्छा महसूस करते हैं। बेशक, मेरा मतलब हर समय नहीं है क्योंकि हमें कर्म चुकाने होते हैं। अन्यथा, हर समय हमारा ख़्याल किया जाता है और क्वान यिन (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि और (आंतरिक स्वर्गीय) प्रकाश के कारण धन्य और प्रिय महसूस होता है, बिना किसी भी अंत के। अगर हम देखते भी नहीं हैं, यह वहाँ है, क्योंकि यह हम हैं। यह हमारे भीतर और हमारे अलावा और कहीं नहीं जा सकता। हम इसमें तैर रहे हैं, हम इसके साथ खाते हैं, हम इसके साथ सोते हैं, हम इसके साथ सोचते हैं या हम इसके साथ नहीं सोचते हैं, लेकिन हम हर समय महसूस नहीं करते हैं। लेकिन (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि, जब भी आपको याद आती है, “आह! यह वहाँ है।" कम से कम। (आंतरिक स्वर्गीय) ध्वनि सभी निर्माण का सबसे मूल रूप है। ये हम हैं। इसलिए, अगर हमारा इसके साथ संपर्क है, इसके साथ जुड़े हुए होते हैं, निश्चित रूप से हम अच्छा महसूस करते हैं। स्पष्टीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है, यह जानने की आवश्यकता नहीं है कि क्यों। क्योंकि जब आपने किसी चीज या किसी विषय पर, ईश्वर पर या संत पर, कुत्तों के लिए विशुद्ध, अविभाजित ध्यान दिया है, तो आप वास्तव में दुनिया से अलग हो जाते हैं, इसकी सभी समस्याओं से बेखबर। इस प्रकार, आप स्वतंत्र महसूस करते हैं और आप शांति महसूस करते हैं। और इसी तरह भक्ति योग काम करता है।

लेकिन भक्ति का भक्त, वे अधिक अभ्यास करते हैं। जब हम अपने कुत्ते से प्यार करते हैं, तो यह बस उसी क्षण होता है। लेकिन भक्ति लोग, वे भगवान से प्यार करते हैं, या वे किसी को भी प्यार करते हैं, उनका स्वामी या जिसे वे पूजा करते हैं, सभी 24/7, यदि वे कर सकते हैं। और यही कारण है कि वे परिणाम को अधिक स्पष्ट रूप से और अधिक गहराई से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके पास इस तरह की एकाग्रता होती है, तो आप मुक्ति को प्राप्त करेंगे, क्योंकि यह अभ्यास के तरीकों में से एक है, 84,000 में से एक। इसलिए, भले ही आप अपने कुत्तों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं, मैंने पहले ही बताया, बिल्ली, आपका पालतू, कोई भी पालतू जानवर, उनके प्यार का आनंद लें, आप उस समय दुनिया के भौतिक कर्म से भी बेखबर होंगे। उस समय कुछ भी आपको प्रभावित नहीं करता। इसलिए ज्यादातर लोग जिनके पास पालतू जानवर होते हैं, वे अच्छे हो जाते हैं। वे और भी स्वस्थ होते हैं। वे किसी तरह ज्यादा खुश हैं। और उसके कारण, वे और भी अधिक सफल होंगे।

अमेरिका में इससे पहले एक करोड़पति था। वह बहुत ही हताश हो गया था क्योंकि उसने अपना सब कुछ खो दिया था या उसके साथ जो कुछ भी हुआ, वह बेघर हो गया। और फिर एक कुत्ता कहीं से उसके पास आया। और यह कुत्ता उसे प्यार करता था, उसे हर रोज़ प्यार देता था; बस कुछ नहीं करते, सिर्फ प्यार ही। और फिर अचानक, यह व्यक्ति फिर से मजबूत हो गया, और वह करोड़पति, बहु-करोड़पति बन गया, क्योंकि उसने काम किया; वह अचानक जानता था कि कैसे, या अपने जीवन को वापस पाने के लिए अधिक खुश और अधिक दृढ़ हो गया, और वह बाद में एक बहु-करोड़पति बन गया। और फिर उसने कुत्तों के लिए घर बनाए। हर कुत्ते के कमरे में एक खिड़की होनी चाहिए, कांच होना चाहिए ताकि कुत्ते बाहर देख सकें। उसने एक कुत्ते का घर, एक कुत्ते का केंद्र, लेकिन हवेली भी, ताकि सभी कुत्तों के पास एक इंसान की तरह सभी सुख-सुविधाएं हों। सभी कुत्तों के कमरे में एक कांच का दरवाजा होना चाहिए, ताकि जब वे अंदर हों तो कुत्ते बाहर देख सकें। कुत्तों के लिए उसकी इतनी कृतज्ञता थी कि उसने कई, कई कुत्तों को लिया और उनकी देखभाल की; अपना पैसा सभी कुत्तों पर खर्च किया। कुत्ते की वजह से जिसने उसे हिम्मत दी, फिर से जीने की प्रेरणा दी, अपने जीवन के लिए फिर से लड़ने के लिए, उसकी खुशी और सफलता के लिए। यह एक सच्ची कहानी है। सच्ची कहानी।

इसलिए यह सर्वविदित है कि जिन लोगों के पास पालतू जानवर होते हैं वे स्वस्थ और खुश होते हैं। भगवान हमें ये इतने सारे सहायक भेजते हैं, वे प्यारे और शर्तरहित होते हैं; कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें क्या देते हैं, अच्छा या बुरा, वे आपके साथ रहते हैं और आपको सारा प्यार देते हैं। आपको पता है वह? जिन कुत्तों को आपने बहुत साल पहले, कई साल पहले भी मदद की थी। उसका निधन हो गया और वह वापस आया। वह आपको खोजने में सक्षम नहीं हो सकता है, आप उसके साथ फिर से एक नहीं हो सकते हैं, और वे अन्य मालिकों के साथ हैं, मिसाल के तौर पर। लेकिन वे फिर भी आपकी मदद करते हैं। मेरे मामले में, मुझे पता है। और न केवल छोटे तरीके से, बल्कि आपकी बड़ी मदद करते है; किसी बड़ी समस्या को हल करने में आपकी मदद करते हैं। और आप जानते हैं कि मेरी समस्या बड़ी है, यह सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं है, और फिर भी कुत्ता मदद कर सकता है, मुझसे बहुत दूर से भी। वह मुझे नहीं देखता है और हम शारीरिक रूप से संपर्क नहीं करते हैं। कुत्ता अब भी मेरी मदद कर रहा है। मुझे नहीं पता कि मुझे आपको सब कुछ बताना चाहिए। मुझे सोचने दो। क्योंकि कभी-कभी अगर मैं आपको चीजें बताती हूं, तो यह अब और काम नहीं करती है। क्योंकि संबंधित व्यक्ति जो मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, उसे पता चल जाएगा। अगर यह बहुत विस्तृत है, तो उसे पता चल जाएगा।

दरअसल, वह कोई साधारण कुत्ता नहीं है। लेकिन सभी कुत्ते साधारण नहीं होते हैं। सभी पालतू जानवर साधारण नहीं होते हैं। वैसे भी सभी जानवर नहीं होते हैं। लेकिन यह कुत्ता मेरी मदद करने के लिए एक गुप्त एजेंट की तरह विशेष, भेजा हुआ भी है, क्योंकि कभी-कभी मैं खुद की मदद करने में बहुत व्यस्त होती हूं। और, यह कुछ मामलों में सहज नहीं होता है। क्योंकि, उदाहरण के लिए, कोई मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है और अगर मैं उस शक्ति को वापस कर देती हूँ जैसा कि मैंने करने की धमकी दी है, वह व्यक्ति बड़ी मुसीबत में हो जाएगा। तो, कुत्ता इसे धीरे-धीरे पतला कर सकता है। यदि मैं इसे वापस भेज देती हूं तो समस्या का तुरंत हल नहीं हो जाएगा। मैं इसे कुछ मामलों में वापस भेज देती हूं, ताकि वे कुछ सीखें। वे अपनी दवा स्वयं खा लें और हमें अकेला छोड़ दें। क्योंकि मैं उनके लिए हानिरहित हूं, न कि मैंने पिछले जन्म में उन पर कुछ बकाया किया था या मैंने इस जीवन में उनके साथ कुछ गलत किया था। मैंने जाँच किया, नहीं। यह कभी-कभी केवल बदनामी, ईर्ष्या या लालच होता है। और कभी-कभी, उन्हें लगता है कि मैं उन्हें बहुत सारा पैसा दे सकती हूं और मैं नहीं देती। मैं हर किसी को पैसे ही नहीं देती हूँ। मैं उसे देती हूँ जिसे मुझे लगता है वास्तविक जरूरत में है। मैं इसे आपको भी नहीं देती हूँ, अगर आपको वास्तव में जरूरत नहीं होती है। मेरे लिए पैसा कुछ भी नहीं होता है, बस मैं वहाँ देती हूँ जहां जरूरत होती है। भगवान ने मुझे पैसे सौंपे, उसे सिर्फ इधर-उधर लुटाने के लिए ही नहीं, सिर्फ अच्छा दिखने के लिए, अच्छा महसूस करने के लिए ही नहीं, और लोग सारा दिन आसपास रहेंगे और तालियाँ बजाते रहेंगे। यह ऐसा नहीं है। मुझे जो कुछ भी भगवान ने दिया है, मुझे सभी सम्मान और प्रशंसा के साथ ध्यान रखना चाहिए और उसका अच्छे तरीके से उपयोग करना चाहिए। जैसे आपके माता-पिता आपको पैसे देते हैं, आप बाहर जाकर उसे बस इधर-उधर फेंक नहीं देते हैं, नहीं? आप इसे बचाते हैं; आप इसे बैंक में रखते हैं; आप व्यापार करते हैं; आप इसे बेहतर बनाते हैं। आप अपनी और दूसरों की मदद करने के लिए अधिक कमाते हैं। यह सच है।

परमेश्‍वर ने हमारे लिए इतने सारे जानवर मदद के लिए भेजे, हमें प्यार का गुण याद दिलाने के लिए, क्योंकि परमेश्वर प्रेम हैं। यदि हमारा प्रेम जागृत हो जाता है, पूरी हद तक भी नहीं, फिर भी हमारे लिए स्वर्ग में अच्छी जगह कमाता है। और फिर तब से, मास्टर, स्वर्ग में रहने वाले अतीत के मास्टर, या वर्तमान मास्टर जो अलग-अलग स्वर्गो से ऊपर और नीचे आते हैं, हमें ऊपर की ओर बढ़ने में मदद करेंगे, ताकि हम फिर से इस तरह के पीड़ित रूपों में पुनर्जन्म नहीं लें। कुछ जानवर कर्म के कारण जानवर बन गए, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन ज्यादातर जानवर, वे स्वेच्छा से मेरे कुत्तों की तरह हमारी मदद करने के लिए नीचे आते हैं, उदाहरण के लिए। उन्हें नहीं करना था। लेकिन वे ऐसे अभिभावक हैं, कि कुछ भी ऐसा पता नहीं होता जो वे मुझे नहीं बताते हैं। वे हमेशा मुझे बचाने के लिए मुझे पहले से ही चीज़ें बता देते हैं। जब मैंने कहा कि हमारी पृथ्वी की इस अवधि में, एक मास्टर को मारा नहीं जाएगा, उसका मतलब यह नहीं है कि खतरे में नहीं। उसका मतलब यह नहीं कि मास्टर हमेशा सुरक्षित होता है। आपको इसे खतरनाक स्थिति कहने के लिए मरने की जरूरत नहीं है। हम जल्दी या बाद में मर ही जाएँगे। बस जब हम जी रहे होते हैं, कई बाधाएं होती हैं, कई जाल, कई कर्म लें और दें देखभाल करने के लिए। इसलिए, मरना आसान होता है। मरना सरल है, मुफ्त है। लेकिन आपको पीड़ित होने के लिए जीना होगा, यह बदतर है, क्योंकि एक मास्टर या कई अभ्यासियों के लिए, मरना कुछ भी नहीं होता है। हमें पता है कि हम घर जा रहे हैं। सिर्फ नहीं मरना समस्या होती है। मरने के बारे में नहीं; नहीं मरना समस्या है।

तो, ये जानवर हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं। आप कई लोगों को देख सकते हैं जो कुत्ते या बिल्लियों को बढ़ाते हैं या उन्हें सड़क से गोद लेते हैं या गोद लेने वाले केंद्र से, वे अचानक बेहतर स्वास्थ्य या किसी भी तरह से अधिक अमीर बन जाते हैं, व्यवसाय खिलता है, या लोग उन्हें अधिक प्यार करते हैं और अचानक सब कुछ बेहतर हो जाता है, क्योंकि उनकी शक्ति-पालतू जानवरों की शर्तरहित शक्ति और अविभाजित ध्यान। कुत्तों को परवाह नहीं होती है कि कौन कहाँ हैं, वे केवल आप पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं, क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं, वे यही सब जानते हैं। देवता भी नीचे आते हैं, वे परवाह नहीं करते हैं। उन्हें भौंक कर दूर कर देते हैं। "चलो, चलो! चलो! ओउ, ओउ, ओउ, आउट!" हां, कभी-कभी मेरे कुत्ते कुछ अभिभावकों को चारों ओर देखते हैं और वे आसपास भौंकते हैं। मैंने कहा, "वह कौन है?" और मैंने कहा, “ये दोस्त हैं। आप क्यों भौंक रहे हो? और उन्होंने कहा, "कोई बात नहीं, हम सिर्फ भौंकते हैं, अगर।" निरोध इलाज से बेहतर होता है। और कोई अन्य कुत्ते के पास आते हैं, वे उन पर भौंकते हैं या उन्हें मेरे पास जाने से रोकने की कोशिश करते हैं। बस अगर, सिर्फ अगर वे बुरे कुत्ते होते हैं।

वे हमारे जीवन के तरीके को बदलने में हमारी मदद भी करते हैं। क्योंकि कुछ लोग अपने पालतू जानवरों से प्यार करते हैं, वे अपने दत्तक कुत्तों, बिल्लियों, पक्षियों से प्यार करते हैं, और फिर अचानक उन्हें पता चलता है कि अन्य कुत्ते, अन्य सूअर, गाय, अन्य बतख, वे भी जानवर हैं, उनके कुत्तों के जैसे ही। और फिर वे वीगन, वीगन आहार में बदल जाते हैं। तो, कुत्ते एक अदृश्य तरीके से भी मदद करता है। और वे हमें अपने प्यारे स्व में लौटने में मदद करते हैं और फिर धीरे-धीरे, धीरे-धीरे हमारे पास एक मास्टर या अभ्यास करने का एक अच्छा तरीका खोजने के लिए अधिक सौभाग्य होता है। और फिर हमें मुक्ति भी मिलती है। और फिर कुत्ते का काम हो गया होता है। कुछ कुत्ते वापस आते हैं, किसी कारण से आपको फिर से खोजने के लिए पुनर्जन्म लेते जब शायद वे देखते हैं कि आपको मदद की ज़रूरत है। लेकिन वे कुत्ते नहीं थे, वे केवल कुत्ते के रूप में आए थे। वे इस तरह के बोझिल शरीर में इस नीच दुनिया में आने के लिए बलिदान करते हैं।

और देखें
प्रकरण  2 / 6
और देखें
नवीनतम वीडियो
6:46

Earthquake Relief Aid in China

50 दृष्टिकोण
2024-04-20
50 दृष्टिकोण
2024-04-20
95 दृष्टिकोण
31:30
2024-04-18
64 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड