खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

अच्छे पति के गुण, दो भाग शृंखला का भाग १

2020-06-13
Lecture Language:English,Mandarin Chinese (中文)
विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

शादी के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आप सीखेंगे कि कैसे तालमेल बिठाना, और समझाना होता है। प्रेमी और प्रेमिका के साथ भी ऐसा ही है। यदि वे एक साथ रहते हैं तो वे समायोजित कर लेंगे। वे समायोजित करना और विचार करना सीखेंगे, इसलिए वे अधिक शांति के साथ आगे बढ़ेंगे।

 

मैं गार्ड लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। आप बहुत युवा हैं और हर सप्ताहांत में आते हैं। मैंने "चपटा नाक" वाले को पूछा क्यों... मैंने उससे पूछा कि उसके कितने बच्चे हैं? नंबर एक। नंबर दो। यह देखकर कि वह इतना लंबा और सुंदर है, मुझे लगा कि उसे किसी लड़की ने "अपहरण" किया होगा। वे उसे बख्शते नहीं। और उसने उत्तर दिया, "मैं अभी तक अपने कर्म से नहीं मिला हूँ।" बहुत ही बुद्धिमान जवाब। हे भगवान, आपको बड़ा होता देख, मुझे लगता है कि मैं बूढ़ी हो रही हूं। मुझे खेद है कि मैं आपके साथ जवान नहीं रह पाई। लेकिन आप सभी कुछ दशकों के बाद बूढ़े हो जाएंगे, इसलिए कोई बात नहीं। बहुत जल्द आप पकड़ लेंगे। आपकी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं है? बहुत व्यस्त हो? आप अपने "कर्म" से नहीं मिले हैं? (भगवान भला करे।) भगवान भला करे। अभी आप ऐसे बात करते हो। बाद में जब आप अपने "कर्म" से मिलोगे, तो कहोगे: "ओह, भगवान का आशीर्वाद मुझपर है बहुत सुंदर..." आपके सोचने का तरीका अलग हो जाएगा। आप क्या करते हैं? (मैं एक डाकिया हूं।) बहुत अच्छा। आप हर दिन काम पर ताजी हवा में सांस ले सकते हैं। आप हर दिन बाहर काम करते हो, है ना? (हाँ जी।) यह बहुत आरामदायक है। और फिर? (मैं एक परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं।) परीक्षा। (मेरा पार्ट टाइम काम भी है।) वाह! फिर भी आप यहां गार्ड बने हो, बहुत मेहनत करते हो। आपके पास फिर भी इतना खाली समय कैसे है? आप किस तरह की परीक्षा दे रहे हैं? (यह एक राष्ट्रीय जन सेवक परीक्षा है।) सरकारी कर्मचारी। और आप? (मैं एक कंटेनर शिपिंग कंपनी के लिए मानव संसाधन भर्ती और प्रशिक्षण का प्रभारी हूं-व्यापार, भर्ती और प्रशिक्षण।) और वह? (मैं एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कारखाने में काम कर रहा हूं, जो सेलुलर फोन के लिए स्क्रीन का उत्पादन करता है।) (विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कारखाना।) विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कारखाना। अद्भुत। आईटी, हैना? (आईटी।) एक प्रकार का आईटी इंजीनियर, है ना? अद्भुत। उनका क्या है? (इंजीनियर।) किस तरह का इंजीनियर? (हाथ उपकरण डिजाइन करना, जैसे बिजली के तारों की मरम्मत के उपकरण।) (उपकरण डिजाइन।) डिज़ाइन। उपकरण डिजाइन। और आप? (विमान इंजीनियरिंग।) हवाई जहाजों की मरम्मत।

आप क्या करते हैं? (मैं एक फैक्ट्री में काम कर रहा हूं।) किस तरह का कारखाना? (चीनी।) ओह, चीनी! बहुत मीठा होता है। चीनी का लड़का। शुगर बेबी लव। शुगर बेबी के बारे में एक गाना है। शुगर बेबी लव। क्या आपको इस बारे में पता है? मैं भी नहीं जानती। मुझे बस कुछ बोल याद हैं। शुगर बेबी लव, शुगर बेबी लव। मैं आपको चोट नहीं पहुंचाना चाहता। आपको दुखी नहीं बनाना चाहता। ऐसा कुछ। बस इतना ही। मुझे सब याद नहीं है। बहुत समय हो गया है। प्रेम गीत है। यहाँ हम इस तरह के गानों को मना करते हैं। केवल गुरु जी ही उन्हें गा सकते हैं। और आप? (मैं अनुसंधान और विकास का इंजीनियर हूं।) क्या आपने कुछ आविष्कार किया है? (हां, लेकिन कुछ अभी तक आविष्कार नहीं हुए है।) इसमें बहुत समय लगता है। अभी हम जो भी उपयोग करते हैं वह कई लोगों के प्रयासों का परिणाम है। यहां तक कि इस तरह का एक कटोरा पहले कभी इतना सुंदर नहीं होता था। यह मट्टि से बना, बहुत ही मोटा हुआ करते थे। अधिक चमकदार चीजों को बाद में जोड़ा गया है। हमारे पास पहले इस तरह की चीजें नहीं होती थीं। केवल लकड़ी और बांस होते थे, और अब वे इस तरह हो गए हैं। बहुत सी चीजों पर अनुसंधान करना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि अलग-अलग चिजें आविष्कार हो सकें।

 

हर दिन, जब मैं किसी चीज का उपयोग करती हूं, तो मुझे लगता है: "वाह, मैं बहुत धन्य हूं, बहुत आभारी हूं!" उदाहरण के लिए, जिसे आप "सेफ्टी पिन" कहते हैं। हाँ? (पिन।) पिन। यह बहुत आम हुआ करता था। फिर, यह सुरक्षित और सुरक्षित होता गया। जो इतनी छोटी और इतनी बारीक होती है। इसे बनाने के लिए भी मशीन कैसे हो सकती है? इसके अलावा, इसमें प्लास्टिक की टोपी होती है लगाने में इसे सुरक्षित बनाने के लिए। हर बार जब मैं कुछ देखती हूं, मै उसकी बहुत प्रशंसा करती हूं और आदर भाव आता है मैं बहुत धन्य हूँ क्यों की मैं इतनी सारी चीजों का आनंद ले रही हूं। पुराने दिनों में ऐसा नहीं था। विभिन्न आकारों के किले नहीं होते थे। क्योंकि कभी-कभी मुझे चीजों की मरम्मत करने के लिए या खुद कुछ टांगने के लिए, मुझे पहले एक कील को ठोकना पडता था उसे लटकाने के लिए। मुझे हमेशा लगता है, "वाह, यह बहुत अद्भुत है।" और स्टील के तार नरम और हरे रंग के प्लास्टिक के आवरण में बंद होते हैं। कुछ मोटे होते हैं, और कुछ बहुत पतले होते हैं, लगभग हमारे बालों की तरह।

उदाहरण के लिए, टेलीफोन कनेक्शन। यह एक छोटा सा टुकड़ा, जिसमें तार अंदर जाते हैं, और हम इसे फोन में जोड सकते हैं। एक बार, तार बाहर निकला। मैंने उन्हें वापस रखने की कोशिश की। मैंने छोटा बॉक्स खोला और जाँच की कि प्रत्येक तार कहाँ से जुड़ा था। वे अलग-अलग रंगों में थे। अंदर के तार बहुत पतले थे। वे लाल आवरण के साथ तांबे के बने थे। तब मुझे लगा, “वाह! गजब है।" कौन इस तरह की मशीन का आविष्कार कर सकता था और तारों को बनाने का तरीका खोज सकता था जो हमारे बालों की तरह पतले होते हैं? यह इतना पतला और बारिक होता है। उन पतले तारों के बिना टेलीफोन को कनेक्ट नहीं किया जा सकता था। यह बहुत आश्चर्यजनक है! सभी टेलीफोन और दुनिया इस तरह की बेहतरीन चिजों पर निर्भर करते हैं। पूरा आश्रम इस पर निर्भर करता है, दुनिया की बात तो छोड़ो। यहाँ आश्रम में, मुझे लोगों से संपर्क करने के लिए इस तरह की छोटी चीज़ पर निर्भर रहना पड़ता है।

 

आप क्या करते हैं? (मैं एक वास्तुकार हूँ।) मकान बनाने के लिए? (इमारतों और उद्यानों के लिए।) यहां तक कि बगीचों के भी? क्या आप लैंडस्केप निर्माण कर सकते हैं? वे संबंधित हैं। व्यवसाय कैसा है? (बस छोटा सा व्यवसाय है।) आप हर सप्ताहंत में आते हैं। क्या आपका परिवार खुश हैं? (वे मेरे साथ आते हैं।) उस का क्या है जिसकी पत्नी है? क्या वह आपको यहाँ आने देती हैं? (हमने बातचीत की है।) आपने इस पर बात की। (हमने इस पर बात की। दरअसल, मेरी पत्नी काफ़ी समर्थक है, मेरे साथ शाकाहारी भोजन खाती है। ) क्या वह शाकाहारी है? (वह मेरे साथ शाकाहारी भोजन खाती है।) ठीक है। (घर पर हम सभी अपने बच्चों सहित शाकाहारी भोजन खाते हैं।) अद्भुत। अच्छी पत्नी। आपको अधिक विचारशील होना चाहिए और अधिक मीठी बात करनी चाहिए। नहीं, मैं मजाक नहीं कर रही हूं। हम लड़किया लड़को कों रोमांटिक और सचेत होना पसंद करते है। आपको अक्सर उसकी ओर ध्यान देकर कहना चाहिए, "वाह! आप आज बहुत सुंदर लग रही हो।” "मैंने आज तुम को बहुत याद किया," आदि। इस तरह की बाते। और फिर, एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का पोषण करने के लिए और अधिक काम करें। इसे मुफ्त में मत लेना। एक अच्छी पत्नी का ख्याल रखना चाहिए। (समझ गया।) उसका अधिक ध्यान रखें, और घर जाने पर उसे अधिक गले लगाएं। और आपको यह जानना होगा कि कैसे बात करना है और कैसे इसे और उसे करना है। इस तरह की किताबें पढ़ो, ठीक है? किताबों और फिल्मों से आपको इसे कैसे करना है पता चल जाएगा। मैं भूल गई हूँ। मैं इस पर अच्छी शिक्षक नहीं हूँ। मेरी शादी को तीस साल से ज्यादा हो गए हैं और मैं अब भूल गई हूं। लेकिन मेरे पूर्व पति बहुत प्यारे और रोमांटिक थे। जब उनके पास समय होता था, तो मुझे लगता है कि वह मेरी बहुत अच्छी देखभाल करते थे। मुझे लगता है कि वह बहुत हि सचेत थे। ऐसा नहीं है कि शादी करने के बाद वह कम परवाह करेगा। (वह इस तरह बनना चाहता है। इसि तरह एक आदमी को व्यवहार करना चाहिए।) मुझे यकीन नहीं है। कुछ लड़के थोड़े सख्त होते हैं। शादी से पहले या बाद उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। घर जाने के बाद, वे बस अपने कोट उतारते हैं और कंप्यूटर के सामने बैठते हैं या कुछ और करते हैं। वे आलिंगन करना और अपनी पत्नियों को चूमना और उनसे बात करना भूल जाते है "मुझे तुमारी बहुत याद आई और इस तरह की बाते..." वह सिर्फ एक रोबोट की तरह बात नहीं कर सकते। उसे स्नेह और ईमानदारी से बात करनी चाहिए। और फिर, उदाहरण के लिए, मुझे उस समय संगीत बजाना बहुत पसंद था। जब मैं उसे बजाती थी, वाह, वह प्रशंसक की तरह, प्रशंसात्मक रूप से सुनते थे। (प्रशंसात्मक) किसी की प्रशंसा करना। लेकिन वास्तव में, मैं बहुत अच्छा नहीं बजाती थी। मैं संगीतकार नहीं हूं, आखिरकार। आप जानते हैं कि मैं कैसे बजाती हूं। इस तरह लड़कों को होना चाहिए। लेकिन हर लड़का ऐसा नहीं करता; वे हमेशा भूल जाते हैं। वे इसे जानते हैं लेकिन वे इसे अलग तरह से करते हैं। क्या आप इसे कर सकते हैं? बस वहीं पर हंसी आ गई। (जाहिर है, मैं नहीं कर सकता।) आपने अभी तक नहीं किया है? अभी तक ऐसा करने के लिए प्रशिक्षित नहीं है। (मैं इसे सहज रुपमें लेता हूं।) आप इसे सहज रुपमें लेते हैं।

क्या आपकी कोई प्रेमिका है? हाँ? यदि है, तो आपको अधिक विचारशील होना होगा। (लोग हमेशा कहते हैं कि मीठे शब्द शादी से पहले बोलना चाहिए और शादी के बाद...) यह आवश्यक नहीं होती है। (वह एक अलग व्यक्ति बनता है।) ऐसा नहीं होना चाहिए। इस तरह नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है, तो वह बहुत आसानी से दूर हो जाएगा। इसलिए मैंने कहा कि मेरे पूर्व पति बहुत अच्छे थे। शायद सभी जर्मन ऐसे ही होते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि जर्मन के पति बहुत अच्छे होते हैं। अन्य लड़कियों ने भी मुझे बताया। मैं दूसरों के पतियों के बारे में नहीं जानती। मैं केवल अपने पति के बारे में जानती हूं। वह बहुत व्यस्त होते थे। आपको पता है। वह एक डॉक्टर थे और उन्हें रात की शिफ्ट भी लेनी पडती थी और उन्हें विज्ञान भी अध्ययन करना पडता था। जब वह पढ़ाई में व्यस्त थे, तब भी वह मेरे लिए बहुत सचेत थे। वह अपनी पत्नी को कभी नहीं भूलते थे। उन्होंने कभी मेरी उपेक्षा नहीं की। उन्होंने कभी कोई बहाना नहीं बनाया और कहा, "मैं बहुत व्यस्त हूं, प्रतीक्षा करो और बाद में बात करेंगे।" वह मैं थी जिसने उनकी उपेक्षा की। कभी-कभी, मैं धर्म के बारे में पूछते हुए बौद्ध गुरुओं से बात करती थी। मैं भारत नहीं गई थी तब तक। मैं अक्सर इसे और उस बौद्ध गुरुओं को सूत्र के बारे में सवाल पूछने के लिए फोन करती थी। कभी-कभी, मैं फोन पर लंबे समय तक बात करती थी। घर आने के बाद वह हिचकिचाते थे। क्योंकि वह मुझे बहुत देर तक बात करते देख, आकर मुझे गले लगाते थे और बोलते थे, “मैं यहाँ हूँ, क्या आपको पता है? मैं घर पर हूँ। क्या आप जानते हो कि मैं घर पर हूं?" (उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।) तब मैं कहती थी, “एक पल रुकिए। एक पल इंतज़ार करें।" क्योंकि मुझे उनकी बातों में बहुत दिलचस्पी होती थी। उन पुराने बौद्ध आचार्यों में से कुछ ने बहुत अच्छा अभ्यास किया था और मुझे बहुत अच्छे उत्तर देते थे। मैं धर्म के लिए बहुत उत्सुक थी, और शादी फिट नहीं हुई। तब, मैं जवाब देती थी, “एक मिनट रुको। मैंने अभी बातचीत समाप्त नहीं की है।” वह सोचते थे कि मैं किसी पुरुष मित्र से बात कर रही हूं। मैं कहती थी, “नहीं, नहीं। मैं एक बौद्ध भिक्षु से बात कर रही हूं, जिसके बाल नहीं होते।” (गंजे।) एक बृद्ध साधु। इसलिए, मैंने अपने पति से कहा, "वह बृद्ध है, साठ के आसपास के।" बाद में, उन्होंने मुझसे शिकायत की, ''आपने इतनी देर तक बात क्यों की? कौन था?" मैंने कहा, "मैं एक बौद्ध भिक्षु से बात कर रही थी।" और फिर उन्होंने कहा, "आप अक्सर अन्य लोगों से भी बात करते हैं।" मैंने कहा हाँ।" क्योंकि उस समय, मैं जर्मनी में एक बौद्ध छात्र समूह की अध्यक्ष थी। (अध्यक्ष।) और मैंने औलासी (वियतनामी) शरणार्थियों के लिए भी काम किया। बेशक, मैं व्यस्त थी। कभी-कभी, जब मैं भिक्षुओं से मिलने गयी, तो उन्हें मेरे साथ जाना पड़ता था। मैं वहां जाती थी, जहां भिक्षु रहते थे, गुम्बे में नहीं। लेकिन फिर भी, एक दंपति वहां एक ही बिस्तर पर नहीं सो सकते थे। फिर, उदाहरण के लिए, मैं इस तरफ लेटती थी, और उन्हें उस तरफ लेटना पडता था हमारे सिर इस तरह होते थे। यहां तक कि भिक्षु के स्थान पर भी, वह मेरा हाथ पकड़त लेते थे। वह कुछ और नहीं कर सकते थे, इसलिए सिर्फ हाथ पकडते थे। ऐसा अक्सर होता था। बाद में, मैंने अपना सिर मुंडवा लिया और एक मंदिर में रहने के लिए वापस जर्मनी चली गई। वह मुझे देखने आए थे। वह मेरा हाथ खुले तौर पर नहीं पकड़ सकते थे क्योंकि हर कोई देख सकता था। इसलिए, वह मेज के निचे अपने पैरों से मेरे पैर को छूते थे (अपने प्यार का इजहार करने के लिए।) और मुस्कुराते थे। मैंने कहा, “आह! अपने पैरों को दूर ले जाओ।” वह उस तरह के पति थे, जो हमेशा अपनी पत्नी को खुश करते थे। जरूरी नहीं कि आप धनी या सुंदर दिखने वाले हों। बेशक, अच्छा दिखना और भी बेहतर है, लेकिन जरूरी नहीं। उस पर ध्यान देने से उसे महसूस होगा कि आप हर समय उससे प्यार करते हैं; कि आप उसे हर समय याद करते हैं। उसे यह पसंद आता है। जरूरी नहीं कि आपको अमीर होना या सुंदर दिखना हो, या डॉक्टर की उपाधि होनी चाहिए; जरुरी नहीं। मैं आपको वैसे ही बता रही हूं, जैसे आप अभी भी अपने परिवार की रक्षा करना चाहते हैं। चूंकि आप शादीशुदा हैं, इसलिए इसे संरक्षित करना जारी रखें। अन्यथा, दुनिया शांति में नहीं होगी। विश्व शांति की शुरुआत घर से होती है।

एक आदमी के बारे में कहानी थी जिसे दावत में आमंत्रित किया गया था। जब सभी एक दूसरे को नमस्ते कर रहे थे, वह भोजन करता ही रहा। एक के बाद एक, उसने जल्द ही सभी व्यंजन खत्म कर दिए। जबकि मेहमान अभी भी शुरू करने के लिए एक-दूसरे को आमंत्रित कर रहे थे, उसने सारा खाना खा लिया था। फिर, मेहमानों ने उससे पूछा, "आप कौन सी राशि के हैं?" फिर उसने कहा... इससे फर्क नहीं पड़ता। रुस्टर या डक सब ठीक है। अतिथियों ने कहा, "शुक्र है, आप टाईगर नहीं हैं, अन्यथा ..." (वह सभी मेहमानों को खत्म कर देता।) "नहीं तो हमें भी खा लेता।" लोगों ने उनका मजाक बनाया। शुक्र है कि उसकी राशि टाईगर नहीं थी।

आप अच्छी तरह से लोगों की सेवा करना जानते हैं। (गुरु जी आपका धन्यवाद।) आपके पति के पास बहुत आशीर्वाद है। क्या आपके पति है? (हाँ।) उसे बताएं कि "उनके पास बहुत आशीर्वाद है।" (गुरु जी आपका धन्यवाद।) मैं उससे बहुत ईर्ष्या करती हूं। संभवतः वह आपके पति ने अच्छी तरह से प्रशिक्षित हुई है। शादी के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आप सीखेंगे कि कैसे तालमेल बिठाना, और समझाना होता है। प्रेमी और प्रेमिका के साथ भी ऐसा ही है। यदि वे एक साथ रहते हैं तो वे समायोजित कर लेंगे। वे समायोजित करना और विचार करना सीखेंगे, इसलिए वे अधिक शांति के साथ आगे बढ़ेंगे।

 

वे कपड़े धोना और सिलाई करना भी सीखते हैं, जो उनकी माँ करती थी। एक और चुटकुला है। एक कुंवारा था। उसके अक्सर बटन या टाँके ढीले होते थे। (ढीले टाँके।) इधर-उधर टाँके ढीले होते थे। तो, उसके दोस्त ने उससे कहा, "तुम्हारी शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा।" उन्होंने जवाब दिया, "मैं अभी तक किसी लड़की से नहीं मिला हूं।" फिर, एक दिन उसको आखिरकार एक मिल गई और उसने शादी कर ली। उसके दोस्त ने कहा, “मैं देख रहा हूँ कि तुम शादी के बाद अब बदल गए हो। आपके टाँके और बटन अब ढीले नहीं हैं। अच्छा है कि अब तुम चुस्त दिखते हो। तुम्हारी पत्नी अच्छी होनी चाहिए, है ना?" उसने उत्तर दिया, “हाँ। उसने मुझे सिखाया कि मुझे अपने और उसके कपड़े कैसे सिलने हैं।” यह बहुत बढीया है। (वे वह कर सकता है जो वह पहले नहीं कर सकता था।) उसने सब कुछ सीखा, शायद खाना पकाना भी।

दूसरी कहानी। एक आदमी ने मुझे बताया कि वह शादी कर रहा है। मैंने पुछा, “अब आप शादी क्यों कर रहे हो? आप पहले नहीं चाहते थे।” उन्होंने कहा, "हर सुबह, कफी पिने के बाद, मुझे काम के लिए दौड़ना पड़ता है और कप को वहीं छोड़ना पडता है। और घर आने के बाद, गंदा कप तब तक वहीं होता है।” मतलब कोई भी बर्तन मांजने या अन्य चीजों का ध्यान नहीं रख रहा था। बाद में, शादी के बाद, मैंने उससे पूछा, "अब, कैसा चल रहा है?" उसने कहा, "अब, उधर एक और कप होती है।" जब वे घर लौटते हैं, तो उसे अपनी पत्नी के कप को भी धोना पड़ता है। उसकी पत्नी को भी काम करना पड़ता है। आजकल कोई किसी का ध्यान नहीं रख रहा है। वहां एक कप हुवा करता था, अब एक और होता है। (उसके पास केवल एक कप होता था, और अब उसे साथ मिल गया है और वह अपने साथी का कप भी धो रहा है।) उसे अब साथ मिल गया है, साथ ही वह अपने साथी का कप भी धो सकता है। (यह देखने के लिए कि कौन पहले इसे सहन नहीं कर पाता। जो भी पहले कप को धोता है उसे दूसरा भी करना पडेगा।) यह पति होना चाहिए। पत्नी घर जाने के बाद पति को दो कप साफ करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित करेगी।

मैंने उस तरह की बहुत सारी स्थितियों को देखा है, और कुछ साथी दिक्षितों ने मुझे बताया है। कभी-कभी, वह कुछ (वीगन) नूडल्स बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें शायद रात के खाने के बाद भी भूख लगती हैं। रात को काम से घर आने के बाद, वह कुछ नूडल्स बनाना चाहता है। फिर, उसकी पत्नी कहती है, "देखो, मैं बर्तन साफ नहीं करने जा रही हूँ। आपको उसे करना पड़ेगा।" हाँ। पत्नी उसे पहले चेतावनी दे देती है। उसे डर रहता है कि कटोरा वहीं रह जाएगा। मुझे नहीं पता कि एक साथ रहने से पति-पत्नी एक दूसरे के साथ इतने मतलबी कैसे होते हैं। शादी करने के फायदे भी हैं। यह और अधिक जिम्मेदार बनाता है। शादी करने से पहले, आदमी कभी-कभी हर जगह चीजों और कपड़ों को लापरवाही से फेंक सकता है। शादी करने के बाद, उसकी पत्नी उसे चेतावनी देती है, और वह धीरे-धीरे अधिक जिम्मेदार और साफ हो जाता है। अविवाहित अलग हैं। मैं बस बेतरतीब ढंग से बात कर रही हूं; मैं आपके बारे में बात नहीं कर रही हूँ। अगर आपको ठीक लगे तो ठीक है। ये सब मजाक हैं। उन्हें चेतावनी दें, शायद ज़रुरत पड़े। बाद में शिकायत कर सकते हैं: "गुरु जी, आपको मुझे पहले बताना चाहिए था। अब बहुत देर हो चुकी है।" "अगर आपने मुझे पहले बताया होता, तो मैं अधिक सावधान होती।"

और देखें
प्रकरण  1 / 2
1
2020-06-13
4882 दृष्टिकोण
2
2020-06-14
3635 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35
2024-04-27
23 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

420 दृष्टिकोण
2024-04-26
420 दृष्टिकोण
32:00
2024-04-26
14 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड