विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
फिर मुझे एक दूसरे अनुभाग में ले जाया गया जहाँ शिशुओं की हत्या करने वाली महिलाओं को रखा गया था। उस घटना ने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया। मैंने अपने जैसी हजारों महिलाओं को देखा। हमें बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की हर आवाज हमारे कानों में चुभती थी और हमें बिल्कुल भी शांति नहीं मिलती थी।
आज के कार्यक्रम में, हम ऐसे प्रत्यक्ष अनुभव (NDEs) प्रस्तुत करेंगे जो गर्भपात की हत्यारी प्रथा के बारे में आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रकट करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 7.3 करोड प्रेरित गर्भपात होते हैं। यह चौंका देने वाला आंकड़ा दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर होने वाली सभी गर्भधारणों में से लगभग 29% गर्भपात में समाप्त हो जाती हैं। दुख की बात है कि जो लोग अपने अजन्मे बच्चों का गर्भपात कराने का विकल्प चुनते हैं, वे माता-पिता बनने का मौका खो सकते हैं, और अक्सर अपने शेष जीवन के लिए अनकहे भावनात्मक आघात का सामना करते हैं। हालांकि, हममें से अधिकांश लोग इस बात पर कभी विचार नहीं करते कि इस हत्या के कृत्य के चिरस्थायी परिणाम हमारी कल्पना से कहीं अधिक विनाशकारी हो सकते हैं। हम मार्गरेट के मृत्यु के निकट के अनुभव से शुरुआत करते हैं, जिसे जोसेफ के. ओडुरो ने जुलाई 2025 में अपने यूट्यूब चैनल "ग्रेट मिरेकल्स एवेन्यू (@GreatMiraclesAvenue)" पर साँझा किया था। युवावस्था में मार्गरेट ने अनैतिक जीवन शैली अपनाई, जिसके परिणामस्वरूप वह कई बार गर्भवती हुई और उन्होंने गर्भपात के माध्यम से इसे समाप्त करवा दिया। मैंने अनगिनत बच्चों को निकाली है। मुझे कभी अफसोस नहीं हुआ। मैंने खुद से कहा कि यह मेरा शरीर है और मैं इसके साथ जो चाहूं कर सकती हूं। एक रात पार्टी के बाद, मार्गरेट नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चला रही थी। एक ट्रक अचानक उनके सामने आ गया, और इससे पहले कि वह ब्रेक लगा पाती, उनकी कार सीधे ट्रक से टकरा गई। पलक झपकते ही वह अपने शरीर से अलग हो गई और खुद को तेजी से नीचे की ओर घसीटते हुए महसूस करने लगी। उन्हें तुरंत एहसास हो गया कि वह नरक में प्रवेश कर चुकी है। नरक असली है। वह स्थान इस पृथ्वी से कहीं अधिक वास्तविक है। हवा घनी, भारी और गर्म थी। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं सांस नहीं ले पा रही हूँ। फिर मैंने चीखें सुनीं, बहुत सारे लोग चीख रहे थे, रो रहे थे और गिड़गिड़ा रहे थे लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था। पहले मुझे किसी ऐसी चीज ने घसीटा जिसे मैं देख नहीं सकती थी और एक ऐसे गड्ढे में फेंक दिया जो यौन पाप करने वाले लोगों से भरा हुआ था। कुछ को अलग-अलग किया जा रहा था। अन्य लोग कुचले जा रहे थे। फिर उन्हें उस जगह ले जाया गया जहाँ गर्भपात के माध्यम से अजन्मे बच्चों की हत्या करने वालों को रखा जाता है। फिर मुझे एक दूसरे अनुभाग में ले जाया गया जहाँ शिशुओं की हत्या करने वाली महिलाओं को रखा गया था। उस घटना ने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया। मैंने अपने जैसी हजारों महिलाओं को देखा। हमें बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की हर आवाज हमारे कानों में चुभती थी और हमें बिल्कुल भी शांति नहीं मिलती थी। बच्चों के रोने की आवाज सामान्य नहीं लग रही थी, उनकी आवाज गुस्से से भरी हुई थी। उनकी चीखों की आवाज में, मैंने उन्हें यह पूछते हुए सुना कि हमने उन्हें जीने क्यों नहीं दिया। मुझे हर उस बच्चे के लिए दंडित किया गया जिसे मैंने अपने गर्भ से बाहर निकाला। मुझे एक-एक करके उनका दर्द महसूस हुआ। और इन सबमें, मुझे पता था कि मैं इसके लायक थी। मैं बस यही सोचती रही कि मैंने बात क्यों नहीं मानी? मैंने उन लोगों की अनदेखी क्यों की जिन्हें ईश्वर ने मुझे चेतावनी देने के लिए भेजा था? पूरी तरह से खोया हुआ महसूस कर रही मार्गरेट को अचानक एक तेज और स्पष्ट आवाज सुनाई दी: उसे जाने दो! वह तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। मार्गरेट को होश आया, उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और महसूस किया कि वह अस्पताल में है। एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह 72 घंटे से कोमा में थी। तुरंत ही, उन्होंने अपने गर्भपात और अपने पूर्व के कामुक तरीकों के लिए ईश्वर से पश्चाताप करना शुरू कर दिया। मैं रोई और ईश्वर से मुझे माफ करने की विनती की, और मुझे विश्वास है कि उन्होंने मुझे माफ कर दिया। उस दिन से मेरी जिंदगी बदल गई। मैंने अपना जीवन यीशु को समर्पित कर दिया। इसलिए मैं हमेशा ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे दूसरा मौका दिया। मार्गरेट एक अंतिम संदेश साँझा करती हैं कि कैसे आज हमारे द्वारा किए गए चुनाव हमारे परलोक के शाश्वत जीवन के भाग्य को निर्धारित करते हैं। उन्हें यह बताएं कि गर्भपात हत्या है। उन्हें यह बता दें कि संसार के क्षणिक सुख उसकी कीमत के योग्य नहीं। मैं लगभग हमेशा के लिए खो गई थी, लेकिन ईश्वर ने मुझे एक और मौका दिया। अगर वह मुझ जैसे को बचा सकते हैं, तो वह किसी को भी बचा सकते हैं। लेकिन उन्हें जीते जी पश्चाताप करना चाहिए, क्योंकि एक बार मर जाने के बाद वापस आने का कोई रास्ता नहीं होता। हम मार्गरेट को गर्भपात और नरक की सच्ची आध्यात्मिक वास्तविकता के बारे में यह महत्वपूर्ण संदेश साँझा करने के लिए धन्यवाद देते हैं। उनकी गवाही हम सभी को याद दिलाए कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें तुरंत ईश्वर की शरण लेनी चाहिए और सच्चे मन से पश्चाताप करना चाहिए। आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि आपने गर्भपात कराया है, तो आपका अनमोल बच्चा हमेशा के लिए खो नहीं गया है, और आपके लिए उससे एक बार फिर से मिलना संभव है। मृत्यु के निकट के अनुभव में, ईसाई धर्मगुरु इवान टटल ने स्वर्ग में एक विशेष स्थान देखा जहाँ गर्भपात किए गए सभी अजन्मे बच्चे शांतिपूर्ण सद्भाव में एक साथ रहते हैं। उस देवदूत ने मुझे एक ऐसी चीज दिखाई जो सचमुच मेरे लिए अब तक की सबसे रोमांचक चीज है। मुझे यह देखने का मौका मिला कि गर्भपात किए गए सभी बच्चे कहाँ हैं। उन सभी। और वे सब एक साथ खेल रहे हैं। और वे सभी एक साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। इस धरती पर गर्भपात के जरिए मारे गए हर एक बच्चे का भविष्य स्वर्ग में है। उनमें से प्रत्येक। उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। इवान टटल ने यह प्रेरणादायक संदेश साँझा किया है कि ये अजन्मे बच्चे स्वर्ग में अपने माता-पिता के साथ पुनर्मिलन की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन जिस बात ने मुझे वास्तव में उत्साहित किया, वह यह है कि इन माता-पिता ने गर्भपात के लिए पश्चाताप किया और अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर दिया। जब वे स्वर्ग पहुंचे, तो उनके बच्चे ने उनका स्वागत किया। जब आप उस पुनर्मिलन को देखते हैं, तो वह सबसे खूबसूरत चीज होती है जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। और मैं आपसे यही कहूंगा, अगर आप प्रभु के लिए नहीं जी रहे हैं, तो प्रभु के लिए जीना शुरू करें, क्योंकि आप अपना जीवन उन्हें समर्पित करना चाहते हैं, आप अपना जीवन बदलना चाहते हैं ताकि आप अपने बच्चों के साथ स्वर्ग में रह सकें। वे वहां इंतजार कर रहे हैं। और वे स्वर्ग में आपके जीवन का हमेशा के लिए हिस्सा बनना चाहते हैं। ये सभी बच्चे, लाखों-करोड़ों बच्चे स्वर्ग में खूब मस्ती कर रहे हैं, लेकिन वे अपने माता-पिता का इंतजार कर रहे हैं। वे आपको चाहते हैं, इसलिए इस बारे में सोचें। हम इवान टटल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने कई माता-पिता को यह दिखाकर सांत्वना और आशा प्रदान की कि यदि वे हमारे सर्वशक्तिमान ईश्वर के समक्ष सच्चे मन से पश्चाताप करें तो वे स्वर्ग में अपने अजन्मे बच्चों के साथ आनंदपूर्वक रह सकते हैं। अविश्वसनीय रूप से, एक महिला ने वास्तव में अपने गर्भपात हुए बच्चों के साथ इस दिव्य पुनर्मिलन का अनुभव किया और अपनी कहानी दुनिया के साथ साँझा करने के लिए वापस लौटी। अपने प्रारंभिक जीवन में दो बार गर्भपात कराने के बाद, डोना ग्रिशम तीसरी बार गर्भवती हुईं। एक स्थानीय पादरी से सलाह लेने के बाद, उन्होंने एक सुंदर बच्चे को जन्म देकर दुनिया में एक नई जिंदगी लाने का फैसला किया। हालांकि वह खुद को अयोग्य और अक्षम्य महसूस करती थीं, फिर भी सुश्री ग्रिशम ने अपना जीवन ईश्वर को समर्पित करने का फैसला किया, पूरी लगन से प्रार्थना करना शुरू किया और गर्भपात कराने के कारण उन्हें जो भयानक दुख हुआ, उनके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलना शुरू किया, पहले राइट टू लाइफ रैली में और फिर अपने स्थानीय चर्च में। इसके कुछ समय बाद, एक छोटी प्रार्थना सभा में भाग लेने के दौरान, सुश्री ग्रिशम को स्वर्ग ले जाया गया, जहाँ उनकी मुलाकात उनकी पहली दो गर्भावस्थाओं से गर्भपात हुए बेटे और बेटी से हुई। मुझे सचमुच स्वर्ग में ले जाया गया, और मैं सचमुच इसी पार्क की बेंच पर बैठी थी। और अचानक ही एक छोटी लड़की और एक छोटा लड़का दौड़ते हुए मेरे पास आ गए। वे मेरी गोद में चढ़ गए और मुझे चूमने लगे, एक ने एक गाल पर, दूसरे ने दूसरे गाल पर। और वे मुझसे कहने लगे, "हम आपको माफ करते हैं, माँ।" हम आपको माफ करते हैं, माँ। हम आपको माफ करते हैं। उन्होंने कहा, “हम आपसे प्यार करते हैं, माँ।” हम आपसे प्यार करते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। और उन्होंने कहा, "हम आपसे फिर मिलेंगे।" दरअसल, जब मैं यह बात बताती हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं उनके चुंबन महसूस कर रही हूं, उनके नन्हे होंठ मेरे गालों को चूम रहे हैं। और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर आप एक महिला हैं, और अगर आपने गर्भपात कराया है, और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि आपके बच्चे कहां हैं, क्या आपके बच्चे ठीक हैं, तो मैं बस इतना चाहती हूं कि आप जान लें कि यीशु चाहते हैं कि आप यह जान लें कि आपके बच्चे उनके साथ हैं। दरअसल, वे स्वर्ग का इतना आनंद ले रहे हैं कि वे हमारे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। और वे चाहते हैं कि आप यह जान लें कि वे आपसे प्यार करते हैं, कि वे आपको माफ कर देते हैं। डोना ग्रिशम की यह गवाही कितनी मार्मिक और प्रेरणादायक है, जो हमें याद दिलाती है कि अगर हम अपना जीवन ईश्वर को समर्पित कर दें तो हमें हमेशा एक और मौका मिल सकता है! हमारे प्रिय सुप्रिम मास्टर चिंग हाई (वीगन) गर्भपात के पीछे छिपी अनदेखी वास्तविकता पर एक अत्यंत मार्मिक दृष्टिकोण साँझा करती हैं: लोग यह सोचकर गर्भपात करवा लेते हैं, "ठीक है, यह तो बस एक इंजेक्शन है और बच्चा खत्म हो जाएगा।" लेकिन वे इसकी वास्तविक तस्वीर नहीं देखते, और यह कैसे होता है, और कैसे शिशु गर्भ में इंजेक्शन से बचने के लिए कितनी कोशिश करता है, लेकिन वह बच नहीं पाता, या चाकू और चिमटे से बचने की कोशिश करता है, जो भी उनके अंगों, उनकी बाहों और उनके पूरे शरीर के सभी हिस्सों को तोड़ने की कोशिश करते हैं, उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं। हम इस हार्दिक अंतर्दृष्टि को साँझा करने और प्रत्येक अनमोल आत्मा के मूल्य पर गहराई से विचार करने के लिए हमारा मार्गदर्शन करने के लिए सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को धन्यवाद देते हैं। ईश्वर करे कि मानवता अधिक दयालुता और ज्ञान के प्रति जागृत हो, और जीवन के सभी रूपों की रक्षा और सम्मान करने का चुनाव करे।










