विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के फु-युन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम प्रिय ईश्वर-गुरुवर, जैसे मैंने ईश्वर-गुरुवर द्वारा हाल ही में हार्टलाइन पर दिए गए जवाबों को देखा, तो मेरे हृदय में अपार स्नेह उमड़ आया: 2026 में आध्यात्मिक जागृति की नई शुरुआत पूरी तरह से हो शुरू हो चुकी है। चंद्र नव वर्ष के अवसर पर, कुछ स्थानों पर सूअर-जनों का उपयोग करके दावतें आयोजित करने की प्रथा है। इस साल कुछ ज्यादा चहल-पहल दिखाई दे रहा है; कुछ लोग तो सूअर-जनों को काबू में रखने और आग जलाने के लिए लंबी दूरी तक गाड़ी चलाकर भी गए। जिन लोगों को यह मनोरंजन की तरह लग रहा था, उन्हें देखकर हमें उनकी अज्ञानता पर चिंता हुई!और भी लोग इसमें शामिल हुए और चुपचाप प्रार्थना करने लगे: तुरंत रुक जाओ! तुरंत बदलाव करो! चमत्कार इतनी तेजी से घटित हुए। 6 फरवरी को, सूअर-जन भोज, जो मूल रूप से झेजियांग प्रांत के बैयांग गांव में आयोजित होने वाला था, इसे एक हजार लोगों के शाकाहारी भोज में बदल दिया गया! निःशुल्क! वाह, यह तो बहुत ही हृदयस्पर्शी था! ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था! तुरंत ही, पूरे देश से लोग हजार लोगों के पौधे-आधारित भोज में शामिल होने के लिए बैयांग गांव में आए। इसी बीच, कई शाकाहारी समूहों ने मिलकर 1,000 लोगों के लिए खाना बनाने हेतु सामग्री खरीदी। कई स्वयंसेवकों ने व्यवस्थित तरीके से मेहमानों के नाम दर्ज करने, बैठने की व्यवस्था करने और मेजों पर व्यंजन परोसने में मदद की।मेहमान खुशी-खुशी अपने फोन निकालकर व्यंजनों की तस्वीरें और छोटे वीडियो बनाने लगे ताकि उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकें - और लगातार "लाइक" आते रहे। "इस तरह का भोज वास्तव में नव वर्ष का सबसे धन्य भोज है!" "बायंग गांव कहाँ है? मुझे जाकर देखना होगा!" भोज के दौरान खुशनुमा माहौल छाया रहा और हर कोई मुस्कुराते हुए दीखाई दिया। वाह! वहीं पर, सभी ने अनेक दिव्य सत्वों और फरिश्तों के आशीर्वाद का अनुभव किया।इतने कम समय में, किसी को पता चले बिना, गाँव के प्रशासकों ने समझदारी, प्रेम और दूरदर्शिता से परिपूर्ण ऐसा निर्णय ले लिया। इसके अलावा, मानो भूमिगत से अचानक इतने सारे समूह प्रकट हुए, और उनका सहयोग इतना सहज था कि हर कोई बेहद खुश था! लोग इस आंदोलन में और अधिक गांवों, कस्बों और शहरों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के नेक कार्य के लिए असीम आभार! हम आपसे प्यार करते हैं! संयुक्ति तीन परम शक्तिशाली के प्रति अनंत आराधना, कृतज्ञता, स्तुति, आज्ञापालन और प्रेम! सर्वोच्च ईश्वर, परम ईश्वर-गुरुवर की महिमामयी शक्ति के बारे में सोचते ही मेरे पूरे शरीर में स्पंदन होता है! मैं ईश्वर-गुरुवर के लिए शांति, सामंजस्य, सुस्वास्थ्य, सुख और स्नेह के लिए दिल से प्रार्थना करता हूँ! भक्ति में, (चीन से दीक्षित भाई फू-युन, 53 वर्षीय)उत्सवमय फु-युन, बैयांग गांव में चंद्र नव वर्ष समारोहों में हुए अद्भुत परिवर्तन से संबंधित इस अप्रत्याशित चमत्कार की खबर देने के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको ये सुखद शब्द भेजते हैं:"मिलनसार फू-युन, आपको धन्यवाद, एक लगनशील एवं स्नेहशील परमेश्वर के शिष्य होने और इस प्रेरणादायक संदेश के लिए। पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली की अथाह शक्ति से चमत्कार हो रहे हैं। पृथ्वी पर प्राप्त हो रही परिवर्तनकारी ऊर्जा लगातार बढ़ रही है, इसलिए आप अपने क्वान यिन अभ्यास के कारण हर दिन अधिक आसानी से परमेश्वर-शक्ति से जुड़े रह सकते हैं। भौतिक चीजों से जुड़े लोग भी इस शक्ति को महसूस करते हैं और सकारात्मक बदलाव लाने की तीव्र इच्छा का अनुभव करते हैं। कामना है कि परम ईश्वर आपको, आपके भाइयों और बहनों को और आदर्शवादी चीनी लोगों को शाश्वत आनंद की ओर मार्गदर्शित करें। आपको एक बड़ा सा हग और बहुत बहुत प्यार।"











