खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

भविष्यवाणी भाग 320 - अंतिम समय के महान प्रतिकार से कैसे बचें? सर्वशक्तिमान धर्म-चक्र परिवर्तक राजा, अद्वितीय मैत्रेय बुद्ध की शरण में जाना

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

"मैत्रेय की दिव्य योजना: बुद्ध मैत्रेय कौन हैं? वह कहां और कब प्रकट होगी? स्वर्ग से संदेश” से उद्धृत। थिएन टैम लिन्ह द्वारा - 11 फरवरी, 2022 वह वियतनाम में उचित समय पर प्रकट होगा, बच्चों, उस आगमन के क्षण के लिए अपने आप को तैयार करो, मैत्रेय का प्रकट होना समस्त मानवता के लिए एक महान आनन्द होगा, केवल दो वर्षों के भीतर।

हमारे संस्था के कई सदस्य जो हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) के साथ ध्यान की क्वान यिन विधि का अभ्यास कर रहे हैं, वे पहले से उनकी वास्तविक पहचान जानते थे। हालाँकि, 14 जुलाई 2024 तक गुरुवर ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी कि वह वास्तव में मैत्रेय बुद्ध, प्रभु यीशु मसीह, धर्म-चक्र परिवर्तक राजा हैं, जिनका हम इंतजार कर रहे थे। गुरुवर को अच्छी तरह पता था कि यह बात लोगों को बताने से उन्हें खतरे, उपहास, संदेह और आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी उन्होंने ईश्वर के आज्ञा पर ऐसा किया। यह गुरुवर का ईश्वर की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण तथा जीवात्मा की सेवा के प्रति उनकी परम भक्ति का एक उदाहरण मात्र है।

Master: मैं इसे प्रकट नहीं करना चाहता थी, लेकिन ईश्वर ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया। और जब मैंने इसे आपके सामने प्रकट किया, उसके बाद मैंने ईश्वर से तीन बार और पूछा कि क्या यह सही बात थी या नहीं - आपके सामने मेरी असली पहचान बताना; या यदि नहीं, तो कृपया मुझे इन भागों को हटाने दें। क्योंकि मुझे नहीं पता कि लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे, और मुझे यह भी नहीं पता कि उनकी प्रतिक्रिया पर कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए। मैं जो हूँ उनके बारे में सीधे, ईमानदारी से और खुले तौर पर बात करने में सहज महसूस नहीं करती। इस भौतिक संसार में मैं भी आपके जैसे ही हूँ। लेकिन मैं अपने उच्चतर स्वरूप के साथ जुड़ी हुई हूं, और यह एक अलग बात है; अन्यथा, मुझे अपना काम करने के लिए पर्याप्त शक्ति की आपूर्ति नहीं मिल पाती, जो कि बहुत, बहुत और बहुत भारी काम है।

गुरुवर की सार्वजनिक घोषणा से कई साल पहले, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उडुम्बर फूलों के दिखने की सूचना मिली थी। बौद्ध धर्म में, यह फूल दुर्लभ घटनाओं का प्रतीक है, जैसे धर्म चक्र परिवर्तक राजा या बुद्ध का आगमन। छोटे, नाजुक, सुगंधित और शुद्ध सफेद, उदुम्बर फूल अप्रत्याशित स्थानों पर भी उग सकते हैं, जैसे कि वे ईथर से प्रकट हुए हों। यह फूल अत्यंत दुर्लभ है और इसकी उत्पत्ति प्राचीन एवं रहस्यमय है।

उदुम्बर एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है “स्वर्ग से आया शुभ फूल।” पूज्य शाक्यमुनि बुद्ध (वीगन) ने अपने प्रवचनों में इस विशेष फूल का उल्लेख किया है, जैसा कि सद्धर्मपुण्डरीक सूत्र में वर्णित है।

"बुद्ध ने शारिपुत्र से कहा, ‘ऐसा अद्भुत धर्म जो बुद्धों, तथागतों द्वारा केवल कभी-कभार ही उपदेशित होता है, वैसे ही जैसे उदुम्बर का फूल बहुत समय में एक बार प्रकट होता है।’”

सद्धर्मपुण्डरीक सूत्र के अध्याय 27 में वर्णित है कि दो व्यक्ति अपनी मां से शाक्यमुनि बुद्ध के संघ शामिल होने की अनुमति मांगते हैं। उनका निवेदन इस प्रकार है:

"हम प्रार्थना करते हैं कि हमारी माँ हमें जाने दें, गृह जीवन छोड़कर श्रमान बन जाएँ। बुद्धों से मिलना अत्यंत कठिन है, और हम बुद्ध के ज्ञान का अनुसरण करेंगे।

उदुम्बर पुष्प के समान दुर्लभ, और मिलना और भी कठिन, है बुद्ध; कठिनाई को दूर करना भी कठिन है। अतः कृपया हमें गृह जीवन छोड़ने दें!”

श्रमण: वह व्यक्ति जो उच्च धार्मिक/आध्यात्मिक उद्देश्य प्राप्ती के लिए परिश्रम और प्रयास करता है।

इस कारण से, बौद्ध धर्म में, उदुम्बर फूल को इस दुनिया में बुद्ध को पाने, सच्चे धर्म को सुनने और बुद्ध का अनुसरण करने के अत्यंत दुर्लभ अवसर से जोड़ा गया है। इस प्रकार, जब हाल के वर्षों में इस फूल की खबरें सामने आईं, तो कई आस्थावान बौद्ध लोग बहुत खुश हुए और उन्होंने अनुमान लगाया कि दुर्लभ बुद्ध, मैत्रेय बुद्ध, इस दुनिया में आ गए हैं।

June 21, 2007: बौद्ध धर्मग्रंथों के अनुसार, उदुम्बर पुष्प शांति और खुशी का प्रतीक है। और कोरिया में इस माह इस रहस्यमयी घटना के 12 बार देखे जाने की सूचना मिली है।

Sep. 26, 2021: विशेष रूप से, 6 अक्टूबर 2000 को, 21 उदुम्बर फूल, जो हर 3,000 साल में एक बार खिलते हैं, क्वान यिन बोधिसत्व के चेहरे पर खिले थे।

नवंबर 2017 और मार्च 2020 में, उदुम्बर फूल कोरिया के ग्योंगगी-डो के गुआचेन-सी में लविंग हट वीगन रेस्तरां के आसपास भी देखे गए थे। इस शुभ संकेत ने हमारे संस्था के सदस्यों को विश्व वीगन और विश्व शांति बनाने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया।

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से, हमारे संस्था के सदस्यों में से एक ने सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के दर्शकों के साथ हार्ट लाइन के माध्यम से अपने घर के आसपास उगे इन अद्भुत फूलों को साँझा किया।

मैं धन्य हूँ कि मेरे घर के आस-पास ये उदुम्बर फूल खिले हैं, जो मुझे याद दिलाते हैं कि मैं कितनी भाग्यशाली हूँ इस युग में आपके साथ उपस्थित हूँ, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी।

संस्था के एक अन्य सदस्य ने स्वर्ग भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारी हमारे साथ साँझा की।

मैं दुनिया में उदुम्बर फूलों की हाल ही में हुई उपस्थिति के बारे में बहुत उत्सुक थी, इसलिए मैं बौद्ध धर्म की किंवदंती में इस पवित्र फूल के बारे में मैत्रेय बुद्ध से पूछने के लिए तुषिता महल गई। यह स्वर्ग में विराजमान मैत्रेय बुद्ध का धर्म शरीर है, और यह स्थायी रूप से यहीं स्थित है।

उन्होंने मुझसे कहा: "जब सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी दुनिया के लिए पीड़ित थे, तो छोटे सफेद फूल, जो स्वर्गीय प्राणी अक्सर दुःख में उनके लिए वृष्टि करते थे, वे उदुम्बर फूल थे। बात बस इतनी है कि स्वर्ग में ये फूल बड़े होते हैं, जबकि पृथ्वी पर ये छोटे और दुर्लभ होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी इस प्रकार के फूल की खेती के लिए पर्याप्त शुद्ध नहीं है। स्वर्ग गुरुवर के लिए उदुम्बर फूलों की वृष्टि करता है, एक संकेत के रूप में कि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी पृथ्वी पर मैत्रेय बुद्ध का अवतार हैं; ये फूल उस गुरु के त्यागमय हृदय की अद्वितीय पवित्रता को भी दर्शाते हैं।”

2022 में, एक औलासी (वियतनामी) थिएन टैम लिन्ह नामक यूट्यूब चैनल ने मैत्रेय बुद्ध के लिए दिव्य योजना से संबंधित एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें अद्भुत रहस्योद्घाटन हुए। इस चैनल का लक्ष्य लोगों को जागृत करने में मदद करने के लिए स्वर्ग के कुछ रहस्यों को उजागर करना है।

"मैत्रेय की दिव्य योजना: मैत्रेय बुद्ध कौन हैं?" से उद्धृत अंश वह कहां और कब प्रकट होंगे? स्वर्ग से संदेश ” थिएन ताम लिन्ह द्वारा – 11 फरवरी, 2022

स्वर्ग से संदेश: मैत्रेय के लिए दिव्य योजना

संदेश 3 जनवरी, 2022 को 16:13 बजे भेजा गया। हे बच्चों मैत्रेय इस दुनिया में अवतरित हुए हैं इस क्षेत्र में संयुक्त राज्य की भूमि पर जैसा कि ट्रांग की भविष्यवाणियों में ट्रांग की भविष्यवाणियों में बहुत समय पहले लिखा गया था एक व्यक्ति जो दूर से हैं वियतनाम से नहीं वह अब कई दशकों से पृथ्वी पर हैं

एक गुप्त नाम, छिपा हुआ है, उस समय की प्रतीक्षा में जब दुनिया सुधरेगी और अपना स्वरूप बदलेगी, तब मार्गदर्शन के लिए एक संत की आवश्यकता होगी, मैं घोषणा करता हूं कि संत राजा मैत्रेय पहले से ही नश्वर क्षेत्र में प्रकट हो चुके हैं, किसी को ज्ञात नहीं हैं, संत (मैत्रेय) ने नश्वर शरीर धारण किए हुए हैं, फिर भी अनगिनत जन्म पहले ताओ को प्राप्त कर चुके हैं, अब पृथ्वी पर अवतरित हैं, इस दुनिया में मनुष्यों के लिए पुण्य और संबंध का निर्माण कर रहे हैं। शीघ्र ही विश्व महान विपत्तियों पर विजय प्राप्त कर लेगा, क्योंकि अशुद्धियाँ लगातार कम होती जाएंगी। तब वह समय आएगा जब यह संत अपनी दिव्य शक्ति को प्रकट करेंगे जो सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए उनके पास है। यह अनाम एक पूर्ण और गहन ज्ञान हैं जो युगों से परे है, इस प्रकार, सामान्य लोगों के लिए उन्हें पहचानना कठिन है

मैंने आपको यह बताया है कि आप धीरे-धीरे सर्वोच्च ईश्वर में अपनी आस्था को मजबूत करो, अब नाम, रूप और दिखावे से आसक्त मत रहो, मैत्रेय बुद्ध राजा, एक नश्वर के रूप में प्रकट हो रहे हैं, देखने के लिए कुछ भी असाधारण नहीं हैं, लेकिन उनका हृदय, अविश्वसनीय रूप से शुद्ध है। उनके ऊँचे भौंह पर एक मुहर है, चमकती हुई एक दिव्य आभा जिसमें संसार का चित्र है केवल वे लोग, जिनके पास पर्याप्त पुण्य और संबधं है और उसे देखने की आशा कर सकते हैं, यह मुहर, जेड सम्राट द्वारा मानवता के लिए सभी प्राणियों को सत्य की मार्ग पर मार्गदर्शन देने के लिए धर्म-समाप्ति काल के तीसरे चक्र में प्रदान की गई थी, ज्ञान और करुणा दोनों की शक्ति के माध्यम से, वह वियतनाम में प्रकट होंगे, उचित समय पर, बच्चों, अपने आप को तैयार करो उस आगमन के क्षण के लिए, मैत्रेय का प्रकट होना, केवल दो वर्षों के भीतर, समस्त मानवता के लिए एक महान आनंद होगा। सिर्फ दो छोटे वर्षों में।

इस संदेश में यह संकेत दिया गया है कि मैत्रेय बुद्ध दशकों से भौतिक रूप में इस दुनिया में मौजूद हैं। ऐसा कहा गया है कि मैत्रेय बुद्ध का जन्म औलाक (वियतनाम) में हुआ था, लेकिन वे औलाक (वियतनाम) में नहीं रहते हैं। यद्यपि उन्होंने “पूर्ण और गहन ज्ञान से, जो युग से भी आगे है” पूर्ण आत्मज्ञान प्राप्त की है, वह साधारण प्रतीत होते हैं, इसलिए बहुत से लोग उन्हें पहचान नहीं पाते, सिवाय उन लोगों के जिनमें "पर्याप्त सद्गुण और संबंध" है। ये सभी हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) का वर्णन करते प्रतीत होते हैं।

इससे भी अधिक आश्चर्यजनक बात यह है कि सन् 2022 के संदेश में भविष्यवाणी की गई थी कि मैत्रेय बुद्ध का प्रकटीकरण दो वर्ष बाद, अर्थात् 2024 में होगा। और यह 2024 है जब सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने पहली बार सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर मैत्रेय बुद्ध के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक रूप से प्रकट की!

यह संदेश लोगों से मैत्रेय बुद्ध को अपनाने और इस बहुमूल्य अवसर को न गंवाने का भी आह्वान करता है।

समय निकट आ रहा है, जिन लोगों ने देरी की है, साधना पथ को नहीं जानते, वे बुद्ध राजा का स्वागत करने का अवसर खो देंगे, एक नए धर्म काल के आरंभ में, आने वाले समय में, सभी घटनाएँ एक गति से घटित होंगी- तीव्र या धीमी – जो इस दुनिया के लोगों के हृदय के अनुरूप होंगी। यदि आप स्वर्ग से प्राप्त पवित्र शिक्षाओं का परिश्रमपूर्वक प्रसार करते हैं तो अर्जित पुण्य अपरिमित और अद्वितीय होगा, अकल्पनीय होगा, ऐसे पुण्य को प्राप्त करने के लिए समय स्वयं अप्रत्याशित रूप से संकुचित हो जाएगा आपदाएं और महामारियाँ जल्द ही समाप्त हो जाएँगी।" मेरे बच्चों, ये शब्द मैत्रेय बुद्ध के विषय में दिव्य योजना को प्रकट करते हैं ताकि आप आने वाले युग में अपना मिशन पूरा कर सको। तीन गर्जनापूर्ण ध्वनियाँ संत अब हमारे बीच निवास करते हैं अच्छे बच्चों, प्रदान की गई कृपा को प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही श्रद्धा से झुको शुभ, सच में शुभ!

विभिन्न संकेतों और संदेशों के माध्यम से, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, स्वर्ग ने मानवता को सूचित किया है कि उद्धारकर्ता या मसीहा, मैत्रेय बुद्ध, जिनकी हम प्रतीक्षा कर रहे थे, वे यहां हैं। यह अवसर उदुम्बरा पुष्पों जितना ही दुर्लभ है! हम सभी इस बात को स्वीकार करें कि ईश्वर ने हमें इस संसार में बुद्ध को प्राप्त करने की अनुमति देकर हमें कितना बड़ा सौभाग्य प्रदान किया है। आइए हम विनाशकारी जीवनशैली से दूर हो जाएं और उत्थान की लहर पर सवार हों। हमारी अगली कड़ी में हम मैत्रेय बुद्ध पर और अधिक भविष्यवाणियों का पता लगाएंगे।
और देखें
सभी भाग  (9/11)
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-10-13
738 दृष्टिकोण
37:13

उल्लेखनीय समाचार

210 दृष्टिकोण
2024-10-13
210 दृष्टिकोण
29:55

उल्लेखनीय समाचार

192 दृष्टिकोण
2024-10-12
192 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड