खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing the Wondrous Experience with the UFO

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक से डियम नोक से एक दिल की बात है

परम प्रिय टिम क्वो टू, गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम, हाल ही में, 12 जनवरी 2023 को लगभग शाम के 7 बजे हम तीन दीक्षित-जन दूर ग्रामीण क्षेत्र में हवा का आनंद लेने के लिए घर के बगीचे में बैठ रहे थे। अचानक, लगभग दो वर्ग मीटर की एक छोटी डिश जैसी आकृति वाला एक यूएफओ हमारे बहुत करीब, ऊपर और सामने दिखाई दिया, जिसमें से अलग-अलग रंगों की सभी प्रकार की रोशनी खूबसूरती से चमक रही थी, जैसे कि हरे, पीले और सफेद और इसमें दो सफेद रंग की रोशनी शीर्ष पर थे। हम यूएफओ के चारों ओर प्रकाश के प्रत्येक रंग को देख सकते थे।

उन्होंने जानबूझकर बिना किसी शोर मचाए लगातार रोशनी झपकाकर हमें उन्हें देखने दिया, फिर यूएफओ ने बगीचे में हमारे सामने और पेड़ों के ऊपर लगभग 5 से 10 मीटर की ऊंचाई पर एक बार चक्कर लगाया। हम बहुत खुश थे कि उन्होंने हमें उन्हें देखने दिया। मैंने उनकी ओर हाथ भी हिलाया और चिल्लाकर उनसे हमारे पास आने के लिए कहा। हमने सोचा कि शायद उन्हें पता था कि हमारे घर में एक ही समय में चार टीवी पर सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न चालू थे, इसलिए वे हमारे बगीचे में आए।

और फिर यह कैसा संयोग है कि उस शाम, अनुवाद समूह ने भी मुझे एक यूएफओ के ही बारे में एक जरूरी लेख भेजा।

और (यूएफओ से) इन लोगों ने मुझे उस किताब के बारे में याद दिलाया, "अमी: चाइल्ड ऑफ द स्टार्स" जिसका मैंने लगभग 13 साल पहले अंग्रेजी से औलासी (वियतनामी) में अनुवाद किया था, और इंटरनेट पर स्वतंत्र रूप से पोस्ट किया था, ताकि औलासी (वियतनामी) लोग पृथ्वी के बाहर की उन्नत सभ्यताओं के बारे में समझ पाएं। अब, यह किताब इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय है, और उन्होंने किताबों में प्रिन्ट करने और आधिकारिक तौर पर उन्हें बुकस्टोर्स पर बेचने के लिए मेरे अनुवाद का उपयोग किया (लेकिन उन्होंने किताब पर लिखा कि यह "बच्चों के लिए काल्पनिक विज्ञान कथा" है)। हालाँकि, मुझे पूरा यकीन है कि इस किताब में जो कुछ भी है वह सच है, क्योंकि किताब का अनुवाद करते समय मुझे यह महसूस हुआ था और हाल ही में, गुरुवर ने डिज़ ग्रह से यूएफओ के बारे में भी बताया था।

इन उन्नत भौतिक ग्रहों से जो संदेश पृथ्वी पर भेजा गया है वह बिल्कुल वैसे ही है जैसे गुरुवर दुनिया को बता रहे हैं, और गुरुवर की शक्ति भी दुनिया का उत्थान करने में मदद कर रही है। खास करके, सभी अलौकिक प्राणी यह देखकर बहुत बुरा महसूस करते हैं कि पृथ्वीवासी पशु-जनों के शवों को खा रहे हैं। मुझे आशा है कि पृथ्वीवासी शीघ्र ही वीगन बनें, शांति बनाएं और अच्छे कर्म करें, गुरुवर के मार्गदर्शन का पालन करते हुए और अलौकिक प्राणियों के संदेश पर ध्यान देते हुए, इस ब्रह्माण्ड की उन्नति के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए, ताकि हम पुराने अटलांटिस महाद्वीप की तरह नष्ट न हो जाएं।

मैं "अमी: चाइल्ड ऑफ द स्टार्स" पुस्तक से कुछ अंश भेजना चाहूंगी।

अमी, अलौकिक प्राणी के जरिए पृथ्वी को भगवान का संदेश:

"वह सब जो प्रेम से पोषित नहीं हैं वे नष्ट हो जाएंगे, समय के साथ भूले जाएंगे, ठुकराए जाएंगे..."

"और वे सभी जो प्रेम में होंगे वे बरकरार रहेंगे दोस्ती हो या साथी, परिवार हो या समूह, सरकार हो या राष्ट्र, व्यक्तिगत आत्मा हो या मानवता, दृढ़ और सुरक्षित होगी, समृद्ध और फलदायी होंगे और विनाश को नहीं जानेंगे..."

"यह मेरी संधि है, यह मेरा वादा और मेरा कानून है।"

"…आपके ग्रह को बहुत ही सूक्ष्म ब्रह्मांडीय और भूवैज्ञानिक ऊर्जा, स्पंदन प्राप्त होने लगा है, जो अधिक से अधिक ऊंचे हैं, चमकदार विकिरण जो सभी प्राणियों में प्रेम के विकास को लाभ पहुंचाता है। यह कुछ समय पहले शुरू हुआ है और यह पहले से ही लाखों लोगों में बड़े बदलाव ला रहा है..."

"विश्वास और आशा रखो, जिम। ब्रह्मांड इन दिनों प्रेम के पक्ष में साजिश रच रहा है।

"लोग प्रेम के ख़िलाफ़ अपराध की बड़ी कीमत चुकाते हैं। यदि वे कांटे बोते हैं, तो वे फूल नहीं उगा सकते। मैंने तुमसे पहले ही कहा था कि हम जो बोते हैं वही उगाते हैं। उस पीड़ा को याद करो जो कई जगहों पर देखी गई है। ऐसे लोग हैं जो दुर्घटनाओं, प्रियजनों के खोने, 'दुर्भाग्य', और भी बहुत कुछ से गुजरते हैं... यह उन लोगों की फसल है जो प्रेम, परमेश्वर के प्रेम को ठेस पहुँचाते हैं।"

मैं कामना करती हूं कि प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को सदा भरपूर अच्छे स्वास्थ्य प्राप्त हो और आप सदा मूल ब्रह्मांड के करुणामय स्वर्गों द्वारा सुरक्षित रहें। डियम नोक - औलाक (वियतनाम) से एक दीक्षित

बुद्धिमान डियम नोक, यूएफओ के साथ आपके अद्भुत अनुभव को साँझा करने के लिए धन्यवाद। अधिक से अधिक यूएफओ-जन पृथ्वी पर अपनी उपस्थिति का खुलासा कर रहे हैं, क्योंकि पहले से कहीं अधिक संख्या में लोग उन्हें देखने की सूचना दे रहे हैं। यह केवल समय की बात है जब हमारी पृथ्वी सच में सार्वभौमिक समुदाय का हिस्सा बन जाएगी। कामना है कि विश्व वीगन, विश्व शांति के युग का आरंभ हो! आप और दिलवाले औलासी (वियतनामी) लोगों को बुद्ध की असीम कृपा से सुरक्षा मिले, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए यह प्यार भरा संदेश है: "प्रतिबद्ध डियम नोक, एक यूएफओ के साथ इतने करीबी से मुलाकात कर पाना उल्लेखनीय बात है। हमारे शिष्य अपने भीतरी और बाहरी अनुभवों से जानते हैं कि पूरा ब्रह्मांड जीवन से भरा हुआ है। कई लोग अपने सूक्ष्म शरीरों के साथ दूसरे ग्रहों पर जा सकते हैं और वहां का दौरा कर सकते हैं। उन लोगों के लिए जीवन के आश्चर्य का कोई अंत नहीं है जो अपने भीतर की दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं। यह बहुत दुख की बात है कि मनुष्य वे वास्तव में कौन हैं यह जानने के बजाय, पशु-लोगों के मांस के टुकड़े से चिपके रहना चुनते हैं। मैं केवल उन लोगों को दीक्षा दे सकती हूं जो ब्रह्मांड के नियमों का पालन करते हैं। दुर्भाग्य से, इस ग्रह पर रहे अधिकांश लोगों ने उस खूनी भोजन के लिए खुद को ईश्वरीय ज्ञान और स्वतंत्रता से दूर कर लिया है, जो इस प्रक्रिया में उन्हें भी मार रही है। यह सब इतना बेहूदा है कि यह मुझे हर दिन रुलाता है। ज्ञान फैलाने में मदद करने के लिए आपको धन्यवाद, मेरे प्रिय, और अच्छा काम जारी रखें। आप और सुंदर औलाक (वियतनाम) दिव्य वैभव से परिपूर्ण रहें।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   132 दृष्टिकोण
2024-04-27
132 दृष्टिकोण
2024-04-27
161 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   496 दृष्टिकोण
2024-04-26
496 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   96 दृष्टिकोण
2024-04-26
96 दृष्टिकोण
2024-04-26
193 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड