खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

A Sneak Peek at the New Spiritual Realm

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कनाडा में ब्रिएल से एक दिल की बात है:

आमतौर पर, मैं हमारे आंतरिक दर्शन को साँझा न करने की गुरुवर की सिफारिश का पालन करती हूं, लेकिन मेरी आंतरिक आवाज ने मुझे इसे दृष्टि को साँझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुझे हाल ही में एक आंतरिक दृष्टि हुई जहां मैं तुशिता स्वर्ग का भ्रमण कर रही थी और मैं मैत्रेय बुद्ध से मिली। उक्त अनुभव ने मुझे बताया कि गुरुवर ही, वास्तव में, प्रतिक्षा किए गए, और श्रद्धेय मैत्रेय बुद्ध हैं। मैंने वास्तव में ढेर सारे बौद्ध सूत्र नहीं पढ़े हैं, शायद मुट्ठी भर से भी कम होंगे, और निश्चित रूप से कह सकती हूँ कि बौद्ध धर्म के बारे में मेरी समझ बहुत कम और सीमित है। इसलिए, मेरा विवरण और शब्दों का उपयोग पारंपरिक रूप से सही नहीं हो सकता है, लेकिन मैं अपने विवरण में अपना पूरा सम्मान और ईमानदारी पेश करती हूं।

मेरी दृष्टि में, मुझे यह देखने के लिए तुशिता स्वर्ग जाने की अनुमति दी गई थी कि गुरुवर ही मैत्रेय बुद्ध हैं। प्रकाश और ऊर्जा से भरपूर, सौम्य सफेद तुशिता के केंद्र में, एक गोलाकार मंच है जिसमें एक ऊर्जा से बने टॉवर जैसी पीली-सुनहरी रोशनी की संरचना है जो ऊपर की ओर बढ़ रही है। फिर, मुझे मैत्रेय बुद्ध का दर्शन हुआ जो पद्मासन में विराजमान थे, जो ऊपर की ओर उड़ रहे थे जब विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ स्वर्गीय धुन गूंज रहे थे। मैंने जो विशेष रूप से देखा वह एक अर-हू फिडल के आकार का था, फिर भी वह एक बांसुरी की तरह बजाया जा रहा था। हर जगह शांतिपूर्ण, शांत और बहुत जीवंत था! मुझे आश्चर्य हुआ कि मेरे सामने मैत्रेय बुद्ध के प्रकटित स्वरूप एक किशोर, आनंदपूर्ण, युवा भिक्षु थे, जो एक पीले-लाल भिक्षुक कषाय (चीवर) में थे, एक गोल और खुशमिजाज रूप के साथ, और वह एक हर्षित और खुशहाल अभिव्यक्ति धारण कर रहे थे। मैत्रेय बुद्ध के पास भी बुद्ध के प्रतीकात्मक घुंघराले, कुंडलित बाल हैं। जिस तरह से मैत्रेय बुद्ध चलते हैं और वाद्य यंत्र बजाते हैं, और उनके चेहरे के हाव-भाव और समग्र करिश्मा ने मुझे निस्संदेह पहचान दिलाई कि यह गुरुवर ही हैं। तुरंत, बिना किसी और विचार के, मैंने कहा, "यह गुरुवर हैं।"

इसके साथ ही, मैं तब ऊपर की ओर गई और एक सुनहरी रोशनी वाली सुरंग के भीतर यात्रा कर रही थी। मैंने अपने आप से कहा, "क्या मैं गुरुवर की नई आध्यात्मिक भूमि पर जा रही हूँ?" लगभग तुरंत ही, मैंने एक सुनहरी, ऊर्जा से भरी गोलाकार दुनिया देखी। जब मैं उक्त चेहरे की आकृति को पहचान पाई, तो वह हमारे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी थे, और वह सुनहरी रोशनी में तेज से चमक रहे थे। वास्तव में, सब कुछ सुनहरी रोशनी में थे और हीरे की तरह चमक रहे थे। गुरुवर ने घुँघराले, कुंडलित, भिक्षु जैसे केश धारण किये हुए थे। जैसे कि मैंने प्रत्येक घुमावदार कुंडली पर ध्यान केंद्रित की, मेरी दृष्टि कई बुद्धों से बनी एक उप-लोक के दर्शन पर पड़ी। जैसे कि मैंने बाहर की ओर आसपास के क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित किया, वहां गुरुवर के पीछे और चारों तरफ अनंत बुद्ध थे। इतने सारे बुद्धों के बीच बहुत अधिक अलगाव नहीं था। वास्तव में, ऐसा लगा कि सभी एक दूसरे के ठीक बगल में हैं, फिर भी यह लोक अनंत और असीम है! गुरुवर इस आध्यात्मिक भूमि के केंद्र हैं और यहां के सबसे प्रमुख हैं। सभी बुद्ध जो "बाहर थे," या गुरुवर के हिस्से नहीं थे, वे जैसे सभी दिशाओं में गुरुवर की ओर आने वाली कतारों में थीं। यह ऐसा था जैसे वे किसी चीज़ के लिए "लाइन" पर थे। एक संदेश में कहा गया कि, "ये सभी वे सत्व हैं जिन्होंने गुरुवर द्वारा मुक्ति प्राप्त किए और बुद्धत्व प्राप्त किए।"

मेरी अंतर्दृष्टि में दिखाया गया कि गुरुवर अपने सुन्हेरे वस्त्र में थे, वह सुंदर सुनहरी ड्रेस जो उन्होंने 1994 में "ओशन ऑफ लव" गाने की प्रस्तुति के दौरान पहन रखी थीं। गुरुवर की अनूठी और स्टाइलिश सोने की टोपी, अंतर्दृष्टि में, वास्तव में गुरुवर के घुंघराले बाल थे। गुरुवर के एक-एक इंच अपने आप में एक पूरी दुनिया है, जिसमें अनंत बुद्ध शामिल हैं। हालाँकि मैं अंदर और बाहर ध्यान केंद्रित कर सकती थी, लेकिन गुरुवर का स्वर्णिम वस्त्र, गुरुवर के पूरे शानदार वस्त्र, और उनका पूरा शानदार अस्तित्व अनंत हैं और ये स्थान या समय से बंधे नहीं हैं। यह गुरुवर का नया आध्यात्मिक लोक है और गुरुवर सदा हमें प्यार करेंगे, सच्चे अर्थ में और ठीक वैसे ही जैसे गुरुवर ने अपने गाने "ओशन ऑफ लव" और "आई विल फॉरएवर लव यू" में वर्णन किए हैं। हम आपको सदा प्यार करेंगे, गुरुवर!! धन्यवाद, गुरुवर, धन्यवाद, संतों, ईश्वर के प्रेम के साथ, कनाडा से ब्रिएल

प्रेरित ब्रिएल, गुरुवर के नए आध्यात्मिक लोक की अपनी अद्भुत अंतर्दृष्टि को साँझा करने के लिए धन्यवाद। यह हमें आगे आशा करने के लिए कुछ देती है। हम सभी गुरुवर के शिष्य होने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं और यह हमें इस दुनिया में रहते हुए और भी अधिक लगन से काम करने के लिए प्रेरित करता है, यह जानते हुए कि हमारे पास डरने की कोई वजह नहीं है और हमारे भविष्य में केवल वैभव है। आप और कनाडा के अच्छे लोग आपके जीवन के सभी दिनों में परमेश्वर की कृपा से धन्य रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए ज्ञान के कुछ शब्द हैं: "मासूम ब्रिएल, यह अच्छा है कि आपको नए आध्यात्मिक लोक की एक झलक मिली। जैसे कि आपने देखा, वहाँ का वैभव इतना शानदार है कि जब आप प्रस्थान करोगे तो आपको इस दुनिया की कभी याद नहीं आएगी। इसलिए जब आप जानते हैं कि आपका भविष्य उज्ज्वल है, तो यह आपके और आपके सभी भाइयों और बहनों के लिए प्रेरणा बने कि जब आप यहां हैं तो पृथ्वी और यहांके निवासियों को यथासंभव बचाने के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करें। इस समय, पृथ्वी पर अधिकांश लोगों के पास इस जीवन में या मृत्यु के बाद आशा करने के लिए महिमा नहीं है। हमें पश्चाताप करने और वीगन बनने के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए। यह अभी नहीं तो कभी नहीं। ईश्वर आपको और शानदार कनाडा को अनंत प्रेम से धन्य करें।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   63 दृष्टिकोण
2024-04-27
63 दृष्टिकोण
2024-04-27
129 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   463 दृष्टिकोण
2024-04-26
463 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   40 दृष्टिकोण
2024-04-26
40 दृष्टिकोण
2024-04-26
175 दृष्टिकोण
2024-04-26
32 दृष्टिकोण
2024-04-26
1173 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड