खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

वीगन और शांति हमें स्वर्ग प्रदान करते हैं, मांस खाना और युद्ध सब कुछ नष्ट कर देते हैं

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

Host: बुधवार, 15 जून, 2022 को, हमारे सबसे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने एक बार फिर से सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों को कृपापूर्वक बुलाया। सम्मेलन के दौरान, मास्टर ने हाल की घटनाओं और टीम द्वारा रिपोर्ट की गई खुशखबरी के साथ-साथ सदस्यों में से एक के एक प्रश्न पर अपने विचारों और ज्ञान को साँझा किया। बाद में, मास्टर ने यूक्रेन से संबंधित कुछ और अच्छी खबरें भी प्रसारित कीं।

(मास्टर, पी फ्रांसिस है, वह फिर से यूक्रेन पर रूस के युद्ध का बचाव करने की कोशिश कर रहा है। यह कहते कि युद्ध को उकसाया गया था या रोका नहीं गया था। और साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वह युद्ध को अच्छे बनाम बुरे में कम नहीं करेंगे। और एक और बात, वह इस बात से भी इनकार कर रहा है कि वह पुतिन समर्थक है, लेकिन मास्टर, मुझे नहीं लगता कि वह जो कहता है वह ठीक या सही है, और मैं उससे सहमत नहीं हूं। आपको क्या सोचते हैं, मास्टर?) मैं क्या सोचती हूं? (जी हाँ। कृपया क्या आप अपने विचार साँझा कर सकते हैं?)

यह आदमी फिर? उसे फिर से अपना खून टपकाता मुँह खोलना है? किसलिए? (जी हाँ।) वह इसे यूं ही जाने नहीं दे सकता। उसे पहले से ही चलने में समस्या हो रही है और वह अभी भी अपने मुँह से समस्या करना चाहता है? मैंने आपको बताया था, थोड़ी सी सजा सिर्फ एक चेतावनी है। पहले ऑपरेशन, और अब घुटने की समस्या, और फिर उसे मुंह की समस्या भी चाहिए?

मैं आपको बता रही हूँ। युद्ध, हर कोई पहले से ही जानता है कि यह अकारण है। (जी हां, मास्टर।) और शायद वे इसे रोक सकते थे यदि नाटो यूक्रेन को अपने साथ शामिल होने देता। (सही, मास्टर। जी हां, मास्टर।) और यूरोपीय संघ भी। लेकिन बात यह है, कि यह सब बहाने हैं। इसे रोका जा सकता है या नहीं, इसे उकसाया गया है या नहीं, कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। यह यूक्रेनी नहीं हैं जो उकसा रहे हैं। (यह सच है। ठीक है, मास्टर।) और यह यूक्रेनी नहीं हैं जो इस युद्ध को वैसे भी रोक सकते हैं। तो, ब्ला ब्ला, ब्ला ब्ला का क्या फायदा। (यह सच है, मास्टर।)

और अगर यह उकसाया भी गया है, तो आप जाकर और सिर्फ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का भी बलात्कार भी नहीं करते हैं। और आप सभी नागरिकों को ऐसे ही नहीं मारते। (जी हाँ, मास्टर। बिल्कुल।) ये राजनेता नहीं हैं, ये सिर्फ किसान और गृहिणियां हैं या पति-पत्नी और बच्चे हैं। (जी हाँ।) उन्होंने पहले से ही बमों से भागने की कोशिश की, वे कुछ तहखानों में छिप गए। वे वहाँ पहले से ही वहाँ छिपे हुए हैं - अभी भी उन पर बमबारी कर रहे हैं, जहाँ वे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। (जी हां, मास्टर।) बमबारी ठीक वहाँ जहां वे छिपना चाहते हैं - वहां सभी बच्चे और महिलाएं हैं।

इसलिए, उकसाया गया या नहीं उकसाया गया, यह युद्ध पूरी तरह से बुरा है। (सही, मास्टर। जी हां, मास्टर।) किसी को भी इस तरह मारना, कुछ नहीं के लिए। और उनका अनाज, उनके उपकरण, उनके पैसे, यहाँ तक कि उनके वॉटर हीटर, उनके अंडरवियर और उनके कपड़े भी चुराते। ये बहुत घृणित, नीच और दुष्ट हैं। (जी हाँ, मास्टर। यह सही है।) पूरी दुनिया में कोई बहाना नहीं है। इस युद्ध को परिभाषित करने के लिए आपको शब्दकोश में कोई बहाना नहीं मिल सकता है। (सही बात है।)

तो, इस पी के बारे में और बात करने की कोई जरूरत नहीं है। आप बता सकते हैं कि वह स्वयं दुष्ट है, क्योंकि वह बुराई का बचाव करने का प्रयास कर रहा है। (जी हाँ, मास्टर। सही।) और किसी ने उनसे पूछा तक नहीं, कोई भी उसे वकील या कुछ के लिए भुगतान भी नहीं करता है। (जी हाँ, मास्टर। सच।) और भले ही वह बुरा न हो - बस यह कहें कि आपको संदेह है कि वह दुष्ट है या नहीं, तो वह रूस का बचाव क्यों कर रहा है? (जी हां, मास्टर।) कई कुलीन वर्ग। (जी हाँ।) अमीर देश। (सही।) तो, पैसा बोलता है। (जी हाँ, मास्टर। सही ।) यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। पीड़ितों के लिए कोई सहानुभूति नहीं।

वह अब किस लिए युद्ध का पक्ष लेने की कोशिश कर रहा है? किस लिए? (जी हाँ।) अब इसका क्या फायदा? (सही, मास्टर। सच। कोई फायदा नहीं, मास्टर।) बिल्कुल कोई फायदा नहीं। (नहीं।) और सिर्फ यूक्रेन के लोगों के जख्मों पर नमक रगड़ा रहा है। (यह सही है।) उन्हें और अधिक कष्ट देते। (जी हाँ, मास्टर। यह सच है।) भले ही वह उन्हें सांत्वना न दे सके या कोई, अच्छी प्रार्थना या कुछ भी न दे सके, फिर भी उसे अपने दुश्मन का बचाव करके, बकवास कहकर उन्हें और अधिक पीड़ित नहीं करना चाहिए। (जी हां, मास्टर।)

भले ही इसे उकसाया गया हो, यह इस हद तक नहीं है कि आप सभी नागरिकों या उनके नागरिकों, निर्दोष, रक्षाहीनों को मार डालें। (जी हाँ, मास्टर। यह सही है।) यह कायरता से भी परे है, बुराई से परे। (जी हाँ, वास्तव में।)

और उसने क्या कहा? वह किसका समर्थक नहीं है? (उन्होंने इनकार किया कि वह पुतिन समर्थक हैं।) फिर वह पुतिन के युद्ध का बचाव किस लिए कर रहा है? (सच। बिल्कुल। जी हाँ।) दोष को कम करने की कोशिश कर रहा है। (जी हाँ, मास्टर।) मुझे नहीं पता कि पुतिन ने उन्हें कितना दिया है। यह ठीक वैसे ही है जैसे रूस में एक पितृसत्ता है। उसका नाम किरिल है। उसने कहा कि पुतिन ईश्वर की ओर से एक चमत्कार हैं। मुझे आश्चर्य है कि उस चमत्कार की कीमत कितनी थी। पुतिन एक बहुत ही अमीर आदमी हैं। (जी हाँ।) मैंने अभी-अभी उनका $1.4 बिलियन का महल देखा। (वाह।) […]

आपको याद है यह व्यक्ति, पी फ्रांसिस, वह हर उस चीज का समर्थक है जो नैतिक और मानवीय नहीं है। अगर आपको याद हो, वह गर्भपात के समर्थक थे क्योंकि उन्होंने गर्भपात के अधिकार को कानून बनाने वालों के साथ संतों की तरह व्यवहार किया। (जी हां, मास्टर।) और उन्होंने यह भी घोषणा की कि, "शरीर के पाप बहुत गंभीर नहीं हैं।" याद है? (जी हाँ, मास्टर, यह सच है।) इन सभी लोगों के बारे में जिनके ग़ैर विवाहिक समबंध थे, या बच्चों के यौन शोषण का भी इशारा करते थे। (जी हां, मास्टर।) इसलिए, वह बाल यौन शोषण का बभि समर्थक है। (हाँ जी।) तो, वह गर्भपात समर्थक, पाप समर्थक है और लोगों को पाप करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। (जी हां, मास्टर।) क्योंकि उसने कहा कि शरीर के पाप गंभीर नहीं हैं। और वह बच्चों, पीड़ितों के यौन शोषण का समर्थक भी है, जब वे शिकायत करते हैं, तब वह उनकी उपेक्षा भी करता है, उनकी गुहार।

और अब वह पुतिन समर्थक या युद्ध समर्थक है, यह सिर्फ एक और बुरी स्वीकृति है। (जी हाँ।) अब हमें कुछ भी आश्चर्य नहीं करता। क्या वहाँ है? (नहीं, नहीं, मास्टर। बिलकुल नहीं।) वह पुतिन समर्थक नहीं है। वह वास्तव में नहीं है। (क्यों, मास्टर।) क्या आप जानते हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रही हूं? (नहीं, क्यों, मास्टर? नहीं, हम नहीं, मास्टर।) क्योंकि वह शैतान का समर्थक है। (जी हाँ। सही।) तो, यह बदतर है। (जी हां, मास्टर।)

आप पहले से ही जानते हैं, कई शिष्यों ने उसे एक दुष्ट राक्षस की तरह देखा। (जी हां, मास्टर।) बहुत ही खास और बदसूरत दिखने वाला दानव। तो, निश्चित रूप से, वह जो कुछ भी कहता है वह अब किसी को और आश्चर्य नहीं करना चाहिए, केवल दुनिया ही आश्चर्यचकित होगी। लेकिन जो उसे जानते हैं, जैसे वे मानसिक लोग, भेदक लोग और द्रष्टा वे जानते हैं। (जी हाँ।) बस अधिकांश दुनिया नहीं जानती कि वह वास्तव में कौन है। (जी हाँ, मास्टर। ठीक है, मास्टर।) यही बात है। केवल कुछ ही लोग जानते हैं। (जी हाँ।)

मुझे देखने दो कि दुनिया में कितने लोग जानते हैं। बस मुझे देखने दो। सिर्फ 19 लोग ही जानते हैं। (वाह।) लेकिन 90 लोग जानते हैं कि बाइडन भी एक दानव है। (ओह।) नब्बे। लेकिन फ्रांसिस के लिए, केवल 19। एक-नौ लोग जानते हैं। (ओह। वाह।) मैंने जाँच नहीं की। इसमें मैं शामिल नहीं हूं। (जा हाँ, मास्टर।) […]

आप देख सकते हैं वह जो बोलता है, केवल वह ही नहीं, बल्कि उसका रवैया। (जी हां, मास्टर।) वह इसके बारे में जारी है। (जी हाँ, बिल्कुल। जी हाँ, मास्टर।) बहुत कोशिश करता है। वैसे भी किस लिए? युद्ध को रोकने के लिए इसका क्या उपयोग है? यह युद्ध को भी, कैसे रोक सकता है? यह यूक्रेनी लोगों को आराम महसूस करने में कैसे मदद कर सकता है? (जी हाँ, यह सच है। ठीक है।)

यूक्रेनी दिवालिया हो रहे हैं, आपको पता है वह? वे काम नहीं कर सकते, वे कुछ भी नहीं कमा सकते। उनका सारा कीमती जीवन रक्षक भोजन उनके कोठला में फंसा हुआ है। और वे उन्हें दूसरे देशों के माध्यम से भेजने के लिए अभी बहुत प्रयास कर रहे हैं। काला सागर के माध्यम से नहीं। लेकिन यह अधिक जटिल और कठिन है। (जी हां, मास्टर।)

और कई रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में, वे इसे बेच रहे हैं और पैसे ले रहे हैं, यूक्रेनी नहीं। क्या आप समझे? (ओह, जी हाँ, मास्टर।)

और जो यूक्रेनी जो इससे कमा सकते हैं वे फंस गए हैं। वे काला सागर से गुजरने की हिम्मत भी नहीं करते, हालांकि क्रेमलिन कहता है कि वे उनके निर्यात, खाद्य आयात करने के लिए एक गलियारा बनाने जा रहे हैं। लेकिन वे डरे हुए हैं क्योंकि वहाँ समुद्र में चारों ओर खदानें तैर रही हैं। (जी हां, मास्टर।) रूस में बने हुए। (जी हाँ।) "रोका नहीं गया।" खानों को "उकसाया" जाता है। और रोका भी नहीं जाता। इसलिए वे काले सागर में तैर रहे हैं। ऐसे में, लोग वहां से गुजरने में भी बहुत डरते हैं। (जी हां, मास्टर।)

जैसे पहले कई बार रूस ने कहा कि उन्होंने मानवीय गलियारे खोले हैं लेकिन फिर उन्होंने उन पर बमबारी की या उन्होंने उनकी सड़क पर खदानें लगा दीं। (जी हाँ। सही। यह सच है।) और लोग अभी भी मर रहे हैं। और बहुत से लोग शरणार्थी के रूप में दूसरे देशों में जाने के लिए अब और बाहर जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। उन्हें रोका गया। […] (जी हाँ।) क्योंकि शरणार्थियों ने पुतिन को "उकसाया", शायद। इसलिए उसने उन पर बमबारी की। और सभी नागरिकों और सभी छोटे बच्चों ने रूसी सैनिकों को "उकसाया"। इसलिए वे उनके साथ बलात्कार करते हैं, उन्हें मार देते हैं, या उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

मैं आपको बता रही हूँ। मुझे नहीं पता कि यह पोप अभी भी वहाँ क्यों है। मुझे लगता है कि पूरे कैथोलिक विश्वासियों को उसे बाहर निकाल देना चाहिए। (जी हां, मास्टर।) जाकर उसे अपना पैसा कमाने दो ताकि वह महंगी शराब, विशेष शराब पीने और इतने बड़े टर्की-लोग और "मू" बीफ, कच्चा बीफ खाने के बजाय खुद को खिला सके, इसलिए, उसके मुंह से खून भी टपक रहा है। यक। किस तरह के लोग हैं जो सभी प्राणियों के लिए करुणा का उपदेश देते हैं और फिर जानवर-लोगों का कच्चा मांस खाते हैं? यह वास्तव में केवल बर्बर ही नहीं है, बल्कि एक गुफावाले व्यक्ति की तरह, एक जंगली प्राणी की तरह है। (यह सही है।) यक। […]

कोई और प्रश्न? [...] (हमारे पास कोई प्रश्न नहीं है लेकिन वास्तव में हमारे पास कुछ अच्छी खबरें हैं।) सचमें ? मुझे बताओ। (यूरोपीय संघ ने एक वर्ष के लिए यूक्रेनी सामानों के आयात पर सभी शुल्कों को निलंबित करने वाला एक विनियमन अपनाया है। यूक्रेनी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और वैश्विक खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया था।)

मुझे उम्मीद है यह मदद करेगा। क्योंकि, यूक्रेन को पैसा उधार लेना है। वे प्रति माह कई अरबों उधार लेते हैं। क्योंकि वे वास्तव में, वास्तव में पहले से ही उनके पैसे ख़त्म हो गए हैं। (जी हां, मास्टर।) बेशक, वे एक कृषि उपज के सबसे बड़े निर्यातकों हैं और वे अब ऐसा नहीं कर सकते। और उनके किसान भी बाहर जाकर रूस से लड़ना चाहते हैं। (जी हां, मास्टर।) और इसलिए उनके पास बहुत सी चीजों की कमी है। जनशक्ति की भी कमी और अब राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने इंटरनेट पर बताया कि हर रोज़ पूर्व में युद्ध में अकेले 200 सैनिक मारे जा रहे हैं। (ओह।) केवल सैनिक ही, अभी नागरिकों के बारे में तो बात ही नहीं। (ओह।)

क्योंकि रूस अभी भी बहुत शातिर तरीके से हमला कर रहा है। (यह सही है।) उनके पास अभी भी पैसा है क्योंकि यूरोप ने अभी तक उनके सभी आयातों को पूरी तरह से बंद नहीं किया है। (जी हां, मास्टर।) समय के कारण, उन्हें समायोजित करना पड़ रहा है, और अनुबंध भी। (जी हाँ।) और अब केवल तेल भी, गैस वे अभी भी रूस का उपयोग कर रहे हैं। कई अभी भी उपयोग कर रहे हैं। (जी हाँ, मास्टर। सही।) और भले ही यूरोप अमेरिका और कई पश्चिमी देश अब रूस से गैस और तेल नहीं खरीद रहे हैं, लेकिन चीन कर रहा है। (ओह।) पहले वे नहीं चाहते थे, और अब उन्होंने खरीद लिया - सबसे बड़ा खर्च करने वाला। जर्मनी, भारत और कई अन्य देश। (जी हां, मास्टर।) इसलिए, वे अभी भी एक सौ अरब डॉलर तक कमा रहे हैं, लगभग, जबसे युद्ध शुरू हुआ पहले और बाद की तो अभी बात ही नहीं। (ओह।) तो, इस सारे पैसे के साथ, वे अभी भी कुछ समय के लिए युद्ध जारी रख सकते हैं, अगर वे चाहते हैं। (जी हां, मास्टर।)

" Media Report from ET Canada – Jun. 15, 2022 Arnold Schwarzenegger: युद्ध के पहले दो महीनों के दौरान यूक्रेन के शहरों में रूस द्वारा लॉन्च की गई 1,300 मिसाइलों की लागत € 7.7 बिलियन थी। अब, यह बहुत है। लेकिन उसी समय के दौरान, यूरोप ने रूस को €44 बिलियन ईंधन के लिए भेजा। वे कह रहे हैं, "अरे, कम से कम हमें इस युद्ध के लिए भुगतान नहीं करना है। यूरोपीय हमें पैसा भेज रहे हैं। वे युद्ध के लिए भुगतान कर रहे हैं।” कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे कैसे देखते हैं, हमारे हाथों में खून है क्योंकि हम युद्ध का वित्तपोषण कर रहे हैं। हमें खुद से झूठ बोलना बंद करना होगा। "

और क्रेमलिन को परवाह नहीं है कि यूक्रेन में कितने रूसी मर रहे हैं। वे क्षमता और कौशल की कमी के लिए रूसी सैनिकों या नेताओं को दोष देते हैं, लेकिन यह ऐसा नहीं है। यह स्वर्ग है जिसने युक्रेनीयों की मदद की। (जी हां, मास्टर।) तो, खबरों में यह भी बताया गया है कि कई मिसाइलें या उनके बम अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। वे वहां प्रहार नहीं कर रहा है जहाँ वे चाहते हैं। (ओह।) अनेक। कुछ करते हैं, कुछ करते हैं। हालांकि वे गोलाबारी करते रहते हैं। और निश्चित रूप से, फ़रिश्ते और रक्षक हर समय वह काम नहीं कर सकते। (जी हां, मास्टर।) वे वह सब नहीं रोक सकते, लेकिन उन्होंने बहुत कुछ रोक दिया - इसका अधिकांश हिस्सा, अन्यथा, यूक्रेन पहले ही खो चुका होता। (ओह। वाह।) पूरा यूक्रेन, पूर्व के बारे में तो बात ही नहीं। (जी हां, मास्टर।)

तो, कई स्वर्ग बहुत मदद कर रहे हैं। अन्यथा, यूक्रेन पहले ही जा चुका होता। और पुतिन को भी यही उम्मीद थी। वह हैरान था कि यूक्रेन ने वापस लड़ाई लड़ी। और क्रेमलिन ने नहीं सोचा था कि यूक्रेन कर सकता है। (जी हां, मास्टर।) लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वर्ग ने उनकी मदद की। उन्हें वह पता होना चाहिए। रूसी लोगों के लिए यह बहुत स्पष्ट है कि क्रेमलिन को यह जानना चाहिए। लेकिन क्रेमलिन, वे साम्यवादी हैं, वे स्वर्ग में विश्वास नहीं करते। (जी हां, मास्टर।) वे कुछ नहीं में विश्वास करते हैं। उन्हें लगता है कि यह केवल एक ही जीवन है और हो गया, समाप्त। यह कितना मूर्ख हो सकता है? (सच। सही।)

आप केवल यह नहीं कह सकते कि आप हवा से आते हैं और फिर आप वापस हवा में चले जाते हैं। यह कैसे हो सकता है कि सब कुछ विस्तारपूर्वक रचा गया हो? सब कुछ उत्तम है। (जी हां, मास्टर।) इस सारी रचना के पीछे अवश्य ही कुछ न कुछ होगा। (जी हाँ, यह सही है।) उदाहरण के लिए, ऐसा क्यों है कि जब आप मरते हैं, तो आप अब और बात नहीं कर सकते हैं? आपका अभी भी वही शरीर होता है, वही मुंह। और आप स्वस्थ मर भी सकते हैं, जैसे बीमार या विकलांग या कुछ भी नहीं। कुछ लोग पूर्ण स्वास्थ्य में मर जाते हैं, और उनके पास अभी भी संपूर्ण शरीर होता है। (जी हाँ।) मुंह क्यों नहीं हिलता है? आँख क्यों नहीं खुलती? फेफड़े हवा में क्यों नहीं लेते? दिल क्यों नहीं धड़कता? (जी हां, मास्टर।) इसके पीछे कुछ है। यह सही है, मास्टर। (जी हां, मास्टर।)

साम्यवाद जो देवत्व में विश्वास नहीं करता है वह एक मूर्ख, मूर्ख सिद्धांत है। (जी हाँ, यह सही है। जी हाँ, मास्टर।) यह मूर्खता से भी परे है। (जी हां, मास्टर।) आप जो कुछ भी नहीं जानते हैं, आपको शोध करना चाहिए और तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक कि आप इसे वैज्ञानिक प्रमाणों से साबित न कर सकें। (सही। जी हां, मास्टर।) इतने मूर्ख, इतने मूर्ख लोग। मूर्ख लोग कुछ भी का कैसे नेतृत्व कर सकते हैं? इसलिए रूस बस अंदर जाता है और किसी को भी ऐसे ही मार देता है। क्योंकि उनके पास बुद्धि नहीं है। (जी हां, मास्टर।) (यह सच है।) उनके पास सामान्य ज्ञान भी नहीं है, करुणा या परोपकार, निष्पक्षता के बारे में तो बात ही नहीं। ऐसा कुछ भी नहीं। उनके पास यह नहीं है क्योंकि वे इसमें विश्वास नहीं करते हैं। वे स्वर्ग में विश्वास नहीं करते हैं। वे नहीं मानते कि मनुष्य वास्तव में ईश्वर की संतान हैं, कि ईश्वर ने उन्हें बनाया है। (जी हां, मास्टर।) कि उनके पास उनके साथ जाने के लिए आत्माए, रूहें और ज्ञान और बुद्धि है। अगर साम्यवादी इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो आप देख सकते हैं कि वे मूर्ख, हृदयहीन और निर्जीव हैं। (जी हाँ, सच, मास्टर।) वहाँ कुछ भी नहीं है, आप एक बहाना बना सकते हैं। कुछ नहीं। (जी हाँ, ठीक है, मास्टर।) […]

कोई आश्चर्य नहीं कि कई देश बाहर निकलना चाहते हैं। और एक बार जब वे बाहर हो जाते हैं, तो वे फिर कभी दोबारा वापस नहीं जाना चाहते। (जी हाँ।) अगर साम्यवाद इतना अच्छा था, जैसे यह सभी गरीब लोगों और निष्पक्षता और अच्छे समाज का ख्याल रखता है, तो वे सभी बाहर क्यों निकलना चाहते हैं? (सच। जी हाँ।) एक बार वे कर सकते थे, उन्होंने पूरे सोवियत संघ को तोड़ दिया। (जी हाँ।) वे कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखना चाहते थे। मनुष्य सुख और सहजता से प्यार करता है। सरल। तो, अगर साम्यवाद वास्तव में अच्छा, लोगों के लिए बुद्धिमान और फायदेमंद है, तो वे क्यों जाना चाहते थे? वे छोड़कर क्यों जाना चाहते थे? (जी हां, मास्टर।) (जी हाँ, बिलकुल। वास्तव में। यह सही है।) औ वे न तो वापस आना चाहते हैं और न ही पीछे मुड़कर देखना चाहते हैं। (जी हाँ।)

और अब, जब साम्यवादी रूस उन्हें धमकाना नहीं चाहता, वे नाटो जाना चाहते थे। (जी हाँ।) सिर्फ यह दिखाने के लिए कि वे विपरीत हैं। बस दिखाने के लिए, व्यक्त करने के लिए, कि वे रूस नहीं चाहते, वे अब और साम्यवाद नहीं चाहते हैं। (जी हां, मास्टर।) लोग भाग रहे हैं। […]

शायद शुरुआत में, क्रेमलिन ने सोचा, कि वे यूक्रेन को आसानी से जीत सकते हैं। (जी हाँ।) लेकिन अब तक उन्हें पता चल जाना चाहिए। उनके हजारों छोटे बच्चे पहले ही मर चुके हैं। (जी हाँ। जी हाँ, मास्टर।) और यूक्रेन भेजे गए सभी जनरल पहले ही मर चुके हैं। वे नए भेजते रहते हैं। (जी हाँ।) मुझे नहीं पता कि उनके पास और कितने हैं। वे कर्नलों को सेनापति बना सकते थे और उनमें से अधिक बना सकते थे, लेकिन फिर भी, वे कितने और सेनापति मरना चाहते हैं? (सच। जी हाँ।) और कितने युवा, सुंदर, सुंदर, मासूम और आदर्शवादी रूसी बच्चे मरना चाहते हैं? कितने और रूसी बच्चे, ऐसे युवा, क्रेमलिन चाहते हैं यूक्रेन के युद्ध में मरें? अभी और कितने? इतने सारे पहले ही। उन सभी के मरने से पहले उन्हें घर ले जाना चाहिए। (जी हाँ, मास्टर। यह सही है।)

" Media Report from NBC News – June 13, 2022 Zelenskyy: रूसी जनरल अपने लोगों को केवल तोप के चारे के रूप में देखते हैं, जिन्हें उन्हें संख्या में लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता होती है - जनशक्ति में, सैन्य उपकरणों में। और इसका मतलब केवल एक ही है: रूस जून में पहले से ही अपने खोए हुए सैनिकों की 40,000 की रेखा को पार कर सकता है। किसी अन्य युद्ध में, कई दशकों में उन्होंने इतना कुछ नहीं खोया है। "

यूक्रेनी भी मर रहे हैं। (जी हाँ।) रिपोर्टों के अनुसार, उनमें से कई दसियों हज़ार, और उनमें से कई दसियों हज़ार घायल भी हुए हैं। (जी हाँ।) रूस के साथ भी ऐसा ही है। केवल मर ही नहीं रहे हैं, बल्कि घायल भी हैं। इनमें हजारों की संख्या में घायल भी हुए हैं। हजारों लोग मारे गए, हजारों घायल हुए। युद्ध रोकने से पहले ये क्रेमलिन गिरोह कितने और लोगों को मारना चाहते हैं? (जी हां, मास्टर।)

मुझे नहीं पता कि यह पी. फ़्रांसिसिस अभी भी इतना मूर्ख है, और अपने स्वयं के आवरण को फूंकना जारी रख रहा है। (जी हाँ।) वह खुद को पैर में गोली मार रहा है। (सही। जी हां, मास्टर।) क्योंकि वह जो कुछ भी कहता है, उसका कोई मतलब नहीं है। (यह सच है। जी हाँ। बिलकुल।) वह एक आध्यात्मिक नेता के लिए उपयुक्त नहीं है। (यह सही है, मास्टर। ठीक है।) करुणा होनी चाहिए, सहानुभूति और प्रेम। नहीं, कुछ भी नहीं। (हाँ जी, सही।) पत्थर जैसा चेहरा और पत्थर की बातें कहते। (जी हाँ।) उनकी बातों से एक तोला प्यार नहीं। यहां तक ​​कि, कभी-कभी अन्य लोगों द्वारा मजबूर किया जाता है। […]

कोई और अच्छी खबर? ([…] जी हां, मास्टर। विलनियस की राजधानी लिथुआनियाई में यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए एक केंद्र खोला गया है। यह बच्चों, युवाओं और वयस्कों के लिए शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, मनोवैज्ञानिक सहायता और मनोरंजन की पेशकश करेगा।) ठीक है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। (केंद्र यूक्रेन की प्रथम महिला और लिथुआनिया की प्रथम महिला का संयुक्त विचार था।)

अच्छा, बहुत अच्छा। यूक्रेन की प्रथम महिला बहुत मेहनत कर रही है। वह शायद ही कभी जनता के बीच दिखाई देती है, लेकिन वह इन हताश नागरिकों की मदद करने के लिए पर्दे के पीछे काम करती है। वह एक अच्छी लड़की है। (जी हां, मास्टर।) उन्होंने मैक्रों की पत्नी फ्रांस की प्रथम महिला से भी संपर्क किया ताकि वे कुछ शरणार्थियों को भेज सके और फ्रांस में शरणार्थियों और बच्चों के लिए उन सभी का ध्यान रख सकें। (जी हां, मास्टर।) कई देश अब हर तरह से यूक्रेनीयों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। (जी हाँ। यह सही है।) (सही, मास्टर।)

लेकिन फिर भी, लंबे समय में इसमें बहुत पैसा खर्च होता है। (जी हाँ, मास्टर। समझे, मास्टर।) हर देश, भले ही वे उदार हों, उन्हें बहुत सारा पैसा खर्च करना पड़ता है और सभी अलग-अलग क्षेत्रों में अधिक बुनियादी ढांचे और अधिक कर्मियों का ध्यान रखना पड़ता है। (जी हाँ, मास्टर। सच।) सिर्फ डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक, स्कूल, कमरे, भोजन और कपड़े ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजें।[…] शरणार्थियों को अपने सामान्य दिमाग में वापस आने में काफी समय लगता है, अगर वे कभी वापस भी आ सकते हैं। अगर बच्चे उन सभी बुरे सपने को भी भूल सकते हैं जो उन्होंने देखे और झेले हैं। (जी हाँ, मास्टर।)

" Media report from CNN – Apr. 9, 2022 Salma(f): इरिना और उसका बेटा क्रिएल एक तहखाने में छिपकर दिन बिताने के बाद चेर्निहाइव भाग गए। "यह आसान हो रहा है," वह कहती है, "लेकिन वह अपनी नींद में झपकाता है।" "माँ, मुझे बुरे सपने आते हैं," वह उससे कहता है। क्या उन्हें अब भी डर लगता है? "हाँ, कभी कभी। लेकिन मैं उन्हें शांत करने की कोशिश करती हूं। हम बाहर जाते हैं और ताजी हवा में सांस लेते हैं,” वह कहती हैं। "

ओह, यार। तो, यह युद्ध केवल यूक्रेन के बारे में ही नहीं है। यह यूरोप के बारे में है। पूरे यूरोप में। (यह सही है।) नाटो को वास्तव में रूसी सैनिकों को यूरोप से बाहर निकालना चाहिए। (जी हाँ, मास्टर। सच।) सही, उन्हें करना चाहिए। जो कुछ भी यह हो, सबसे अच्छा यह है कि रूसी बाहर हैं। (जी हां, मास्टर।) और ये सभी, अलगाववादी भी बाहर है। (जी हाँ।) अगर उन्हें यूक्रेन पसंद नहीं है, तो उन्हें जाना चाहिए। अगर उन्हें रूस पसंद है, तो रूस जाओ, यार! (जी हाँ, ठीक है।) इतना सरल। वहां जाओ और पुतिन से पूछो, अगर वे अब भी मानते हैं कि वह जीवित है, तो उन्हें कुछ आधिकारिक काम देने के लिए कहें। […] रूस बड़ा है। (जी हाँ।) क्रेमलिन उन्हें जमीन का कुछ टुकड़ा दे सकता है। शायद डोनेट्स्क या लुहान्स्क से भी बड़ा हो सकता है, क्योंकि रूस इतना विशाल है। (जी हाँ, यह सही है। सही, यह है।) […]

ठीक है, यह अच्छा है, यह अच्छा है कि सभी देश मदद करने की कोशिश करते हैं लेकिन सबसे अच्छा यह है कि वे रूसियों को यूरोप से बाहर कर दें (यह सही है। वास्तव में।) क्योंकि यूक्रेन भी यूरोप में है। (जी हाँ। यह सही है।) इसलिए रूस को वापस उनकी एशियाई भूमि पर वापिस निकाल दो। इससे पहले कि वे सब कुछ खा लें और सबको मार डालें, उन्हें यूरोप से बाहर निकाल दें। (जी हां, मास्टर।) (यह सच है।)

क्योंकि वे अभी भी दूसरे देशों से गैस और तेल से पैसा कमा रहे हैं। एकदम से ऐसी गैस और तेल के आयात में कटौती करना यूरोप के लिए बहुत अच्छा है। (हाँ जी, मास्टर।) मैं उनके लिए सम्मान महसूस करती हूं। लेकिन यह काफी नहीं है। क्योंकि दूसरे देश अभी भी उनसे काफी मात्रा में तेल और गैस खरीद रहे हैं। विशेष रूप से अब, शायद वे इसे और भी सस्ता करते हैं ताकि वे और अधिक बेच सकें। (सही, मास्टर। जी हां।) वे कई और, कई और, लम्बे, भविष्य के वर्षों के लिए बेच सकते हैं। (जी हां, मास्टर।)

इसलिए वे अभी भी युद्ध जारी रख सकते हैं, क्योंकि क्रेमलिन को परवाह नहीं है कि यूक्रेन में उनके कितने बच्चे मर रहे हैं। कम से कम, कितने यूक्रेनी लोग मर जाएँगे। (जी हाँ।) उन्हें किसी चीज़ की परवाह नहीं है। वे क्रेमलिन में सुरक्षित हैं। (जी हां, मास्टर।) वे अपने सभी परमाणु हथियारों से सुरक्षित हैं और वे आजकल सभी को धमका रहे हैं। वे सभी को धमका रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका को। (जी हाँ।) सिर्फ यूरोप ही नहीं। यूरोप अभी शुरुआत ही है। (जी हाँ।) […]

वे अब अमेरिका को धमकी दे रहे हैं। शायद सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं, लेकिन वे कई अन्य तरीकों से धमकी देते हैं। आप जानते हैं, जासूसी, और साइबर हमले। (जी हां, मास्टर।) और सभी तरह की चीजें। वित्तीय, और बौद्धिक, और वे हर जगह घुसपैठ करते हैं। और अब, उन्होंने निकारागुआ के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए कि रूस वहां सेना भेज सकता है, वहां निकारागुआ और निकारागुआ के लिए स्टेशन कर सकते हैं। (ओह।) क्या वह एक संयुक्त राज्य अमेरिका या किसी अन्य देशों का पड़ोसी नहीं है? (जी हाँ, मास्टर।) अमेरिका में।[…] यह पास है। (जी हां, मास्टर।) रूस के निकट अमेरिका के बजाई। (यह सच है। जी हाँ। ये सही है।)[...] और वे पहले ही अंदर आ चुके हैं। (जी हाँ।)

मुझे नहीं पता कि निकारागुआ क्यों चाहता है कि उनके लिए वहां रूसी सैनिक हों। किस लिए? वे एक युद्ध या कुछ नहीं में हैं। (जी हाँ। सही) और अपने देश में। वाह। आप रूस के लिए हर जगह कूदने के लिए एक और कदम देख रहे हैं। (जी हाँ, मास्टर। जी हाँ।) वे पूरे अफ्रीका में हैं और वे अब यूरोप में हैं। और अब वे अमेरिका चाहते हैं। (जी हां, सही, मास्टर।) और निश्चित रूप से, उनका समर्थन करने के लिए चीन जैसे अन्य सहयोगी भी हैं।

अरे यार, यार, यार। वे अमेरिका में क्यों रहना चाहते हैं? मैं आपको बता रही हूं। किस लिए? (जी हां, मास्टर।) अपने परमाणु के साथ और अपनी कुछ मिसाइलों के साथ जो वे शेखी बघार रहे हैं जो 1000 किलोमीटर दूर से आग का कारण बन सकती हैं। इसलिए, अगर वे पास होते हैं तो वे वहां से फायर कर सकते हैं। (जी हाँ, मास्टर। सच) रूस से शायद अधिक कठिन है। (जी हाँ, यह सच है।)

मुझे नहीं पता कि निकारागुआ ऐसा किस लिए कर रहा है। शायद सरकार को पैसे की जरूरत है। (यह सही है।) कुछ काला बाजारी चीज़ें। और क्या? (सही। हां।) यह इतना आसान क्यों हो सकता है? (जी हाँ, बिल्कुल।) आप अपने देश में एक बड़े, शक्तिशाली और जंगबाज देश को क्या आमंत्रित करते हैं? (सही। यह सही है।) यह एक बुरी सरकार होगी, मैं आपको बता रही हूं। (जी हाँ। यह सही है।) यह वे लोग नहीं हो सकते जो इसे चाहते हैं।

दुनिया में कई सरकारें, अब तक, उनमें से कई इस तरह की चीज़ें कर रही हैं। किसी भी प्रकार की चीजें जो उनके लोगों के लिए अच्छी नहीं हैं, लेकिन उनके लिए अच्छी हैं। (जी हाँ।) उदाहरण के लिए, कभी-कभी वे अच्छी सरकारों को गिराने के लिए गैंगस्टरों या बुरे संगठनों के साथ मिल जाते हैं, ताकि वे एक नया राष्ट्रपति बन सकें। (जी हाँ, मास्टर।) या फिर नया प्रधानमंत्री, और फिर उनके लिए पैसा बनाने के लिए उस समूह के साथ व्यापार करना जारी रखते। और यही शर्त है। यही कीमत है। (जी हाँ।)

तो, यह समान है, उस संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए रूस ने उन्हें कुछ मुफ्त दिया होगा। (जी हाँ, मास्टर।) लेकिन उन्हें पता होना चाहिए, रूस हमेशा अपना वादा नहीं रखता है। (यह सच है।) वे पहले ही कितने वादे तोड़ चुके हैं? संयुक्त राष्ट्र के साथ, यूक्रेन के साथ, नाटो के साथ भी। उन्होंने इन सभी संधियों को तोड़ दिया। (जी हाँ। बिल्कुल।) तो, निकारागुआ सिर्फ एक छोटा सा देश है। वे एक संधि की क्या परवाह करेंगे? रूस वादा निभाने की क्यों परवाह करेगा। (सही, मास्टर। जी हां, मास्टर।) और एक बार यह पहले ही हस्ताक्षरित हो जाने के बाद, आप उस ऋण को हमेशा के लिए वहन करेंगे। […]

अरे यार, कैसी दुनिया। अगर मैं कर सकती, तो मैं आपको अभी घर वापस ले जाती; हम इस दुनिया को भूल जाते हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इसे अभी तक क्यों नहीं भूल सकती। लेकिन आप देख सकते हैं, ऐसा लगता है कि स्वर्ग मनुष्यों को नष्ट करना चाहता है। (जी हां, मास्टर।) हर तरह की चीजें, सिर्फ युद्ध ही नहीं। (जी हाँ।) हर जगह। इस दुनिया में रहना बहुत डरावना है। (जी हाँ, यह है। जी हाँ, मास्टर। जी, बहुत।) किसी के लिए भी। (जी हाँ। सही।) गरीब लोगों के लिए। […]

एक छोटी सी अच्छी खबर जो अधिक शांतिपूर्ण लगती है, वह यह है कि शुरुआत में, डोनबास क्षेत्र में रूसी समर्थक बलों ने तीन स्वयंसेवक यूक्रेनी सैनिकों को पकड़ लिया। वे यूक्रेनी नहीं हैं, उन्होंने स्वेच्छा से यूक्रेनी के साथ आने और लड़ने के लिए कहा। दो ब्रिटिश हैं और एक मोरक्कन है। […] उन्होंने उन्हें मौत की सजा सुनाई, और वे उन्हें फाँसी देने वाले थे। मैंने इसे समय-समय पर देखा, उन्होंने कहा कि उस सजा को न करने का कोई कारण नहीं है। (जी हां, मास्टर।)

लेकिन कल। या एक दिन पहले मैंने देखा कि ब्रिटिश पक्ष ने कहा कि वे अपने आदमियों को मुक्त करने के लिए कुछ भी करेंगे, इन दो मौत की सजा वाले कैदियों को मुक्त करेंगे। (जी हाँ।) और फिर, मैंने अगले दिन एक और देखा, कि इन डोनबास समर्थक रूसी, शासी निकायों ने कहा कि वे यह सुनने के लिए तैयार हैं जो अंग्रेज कैदियों के बारे में कहना चाहते हैं। (सही।) वे कैदियों की अदला-बदली भी नहीं करना चाहते थे। (जी हाँ।)

तो शायद इन दो ब्रिटिश कैदियों को वापस लाने के लिए अंग्रेजों को कुछ खर्च करना पड़ेगा। मैं मोरक्को सरकार से कुछ नहीं सुन रही हूँ। लेकिन मैंने अंग्रेजों से सुना। […] (जी हाँ।) यह अब नरम है। (जी हां, मास्टर।) यह अधिक शांतिपूर्ण लग रहा है। (जी हाँ।) ऐसा लगता है कि क्रेमलिन की आवाज नरम है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पुतिन मर चुके हैं। (हाँ जी।)

क्योंकि अब, मेरा मतलब है आज, मैंने अभी एक खबर फिर से पढ़ी। यह कुछ ऐसा कहता है... मैंने इसे आपको पढ़ा। (जी हां, मास्टर।) यह न्यूजवीक पर है। यह कहता है: "पुतिन सहयोगी यूक्रेन में सुदृढीकरण के लिए अनुरोध करता है, लेकिन क्रेमलिन से कुंद प्रतिक्रिया प्राप्त करता है।" (ओह।) यह थोड़ा और नीचे जारी है: "यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में मास्को समर्थित विद्रोही के सिर से रूसी सैन्य सहायता के अनुरोध को क्रेमलिन ने खारिज कर दिया है।" (वाह।) आपने वह सुना? (जी हां, मास्टर।) इसका मतलब है कि क्रेमलिन अब इन विद्रोहियों का समर्थन और नहीं करना चाहता है। (ओह, वाह।)

ओह, मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती। भगवान का धन्यवाद। जी हां, मास्टर।) […] मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हर कोई जाग जाएगा। रूसी लोग अब अलग महसूस करते हैं। वे शायद दुःस्वप्न से जाग गए हैं। क्योंकि ये अलगाववादी अपने यूक्रेनी हमवतन से किस लिए लड़ रहे हैं। (नहीं, उनके पास इसका कोई कारण नहीं है।) वे एक देश ही में सह-नागरिक हैं। (जी हां, मास्टर।)

यहां खबर है कि वे कहते हैं: "रूस समर्थक अलगाववादियों का कहना है कि वे यूक्रेनी बलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।" वे दिखाते हैं, "लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक अलगाववादी यूक्रेनी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं।" वे यूक्रेनी भी हैं! (जी हां, वे हैं। सही।) और फिर वे अकारण ही अपने ही देशवासियों को नुकसान और परेशानी पहुंचा रहे हैं। (यह सही है। सही।) चाहे कोई भी कारण हो, क्योंकि वे भी यूक्रेनी हैं और देश एक अच्छा और शांतिपूर्ण था। (जी हाँ, मास्टर।)

क्योंकि, अगर उन्होंने पहले ऐसा नहीं सोचा था, उन्होंने प्रकाश नहीं देखा, उन्हें अब देखना चाहिए, क्योंकि अधिकांश, जो अलगाववादी नियंत्रण में नहीं हैं, वे सभी उनके साथ भाग रहे हैं। (जी हाँ, मास्टर।) किसान, और महिलाएं, बूढ़ी औरतें, जवान लड़कियां, जवान लड़के भी रूस से लड़ने के लिए एक साथ सामने आ रहे हैं। (जी हाँ।) और ये तथाकथित अलगाववादी लोग अलग तरह से क्यों सोचेंगे? जैसा कि मैंने कहा, अगर वे रूस को इतना पसंद करते हैं, तो उन्हें जाना चाहिए! (सही, मास्टर। हाँ जी।) अपने ही लोगों से इस तरह नहीं लड़ते। (जी हां, मास्टर। यह सही है।) ओह, यह शैतान है।[…]

तो अब, लोगों को केवल रूस पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए और फिर सोचते कि वे जो चाहें प्राप्त कर सकते हैं या अपने ही देश में किसी को भी मार सकते हैं यदि वे चाहते हैं। यह नैतिक रूप से ठीक नहीं है। (हाँ जी, यह सही है।) यदि वे नहीं बदले और पश्चाताप नहीं करते तो उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और अपनी गलती की पूर्ति के लिए कुछ करना चाहिए। (जी हां, मास्टर।)

अब, भले ही वे पहले नहीं सोचते थे कि सरकार अच्छी है, उन्हें अब तक पता चल जाना चाहिए, क्योंकि सभी लोग सरकार का समर्थन करते हैं। अगर नहीं, वे भाग जाते हैं। (जी हां, मास्टर।) और वे इसका समर्थन करते हैं, लेकिन उन्हें भागना पड़ता है, अपने बच्चों और अपने बुजुर्गों को नुकसान से दूर ले जाना पड़ता है। तो उन्हें पता होना चाहिए कि यूक्रेन में लोग पुतिन या रूस का उनपर शासन करने के पक्ष में नहीं हैं। (जी हां, मास्टर।) तो इन अलगाववादी लोगों को अब तक पता चल जाना चाहिए कि उनका देश अच्छा है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनका देश अच्छा है और उनकी सरकार अच्छी है। जितना अच्छा यह हो सकता है। (जी हाँ, मास्टर।) ओह, मेरे भगवान।[…]

तो, यूक्रेनियों को यूक्रेनी होना चाहिए, रूस समर्थक नहीं होना चाहिए या रूसी समर्थित नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ वास्तव में बुराई है। (जी हां, मास्टर।) और मुझे लगता है कि रूसी लोग अब जाग रहे हैं। एक बार जो निर्णय करते हैं कि उनके साथ और कुछ नहीं करना चाहते हैं। मान लीजिए, रूस के किसी क्षेत्र में लोग अलग होने लगते हैं और अन्य रूसी नागरिकों से उसी तरह लड़ने लगते हैं। क्या सरकार ऐसा चाहेगी? (बिलकुल नही।) बिलकुल नही! कोई भी देश, नहीं। सही? (नहीं।) कुछ नहीं! और अकारण भी। (यह सही है।)

वे अपने ही सह-नागरिकों, यूक्रेनी साथियों से खाना खा रहे हैं। और जब तक वे बड़े नहीं हो गए, तब तक उनके द्वारा उनका पालन-पोषण किया गया और उनके द्वारा पोषण किया गया और उनकी देखभाल की गई, और फिर जाकर मुड़े और उन्हें, अपने ही लोगों को मार डाला। (वह पागलपन है।) यह अच्छा नहीं है। और किसी भी सरकार को अपने देश और अपने लोगों के साथ विश्वासघात की इस तरह की मानसिकता का समर्थन नहीं करना चाहिए। (जी हां, मास्टर।)

मुझे लगता है कि कुछ रूसी नेताओं को अब इसका एहसास हो गया है। (जी हाँ।) इसलिए वे अब उनका और समर्थन नहीं करना चाहते हैं। शायद पहले, उन्होंने अलगाववादी लोगों से सुना था जो अपना धन और शक्ति अर्जित करना चाहते हैं, इस तरह की महत्वाकांक्षा। (जी हाँ।) इस तरह के लोग शायद रूसियों को बता रहे हैं कि यूक्रेन की सरकार खराब है और उन पर अत्याचार कर रही है। (जी हां, मास्टर।) और अब शायद रूसी लोगों को एहसास हुआ कि यह सच नहीं है! (आह, जी हाँ।) क्योंकि यूक्रेन में सभी लोग उनकी सरकार का समर्थन करते हैं। और वे अपने ही सरकारी सैनिकों से लड़ने के लिए भी निकल पड़ते हैं। (जी हां, मास्टर।) और बाकी युद्ध से भाग रहे हैं। इसलिए, कोई भी रूस को पसंद नहीं करता है। (जी हां, मास्टर।)

पहले, शायद वे रूसी नेताओं को कुछ झूठ, झूठी समाचार बताते रहते हैं। (जी हाँ।) और फिर, इसलिए, इसलिए उन्होंने सोचा कि वे यूक्रेन में आसानी से जीत सकते हैं, क्योंकि सभी लोग रूस समर्थक हैं और यूक्रेनी सरकार से नफरत करते हैं। और अब मुझे लगता है कि उन्हें एहसास हुआ कि यह सच नहीं है। वे अलगाववादियों को, अपने ही देश के इन विश्वासघातियों और अपने ही लोगों को बिना किसी कारण के समर्थन या कोई और मजबूती नहीं देना चाहते हैं। (जी हाँ, मास्टर। समझे।)

तो, यह सच है कि अब वे सभी जानते हैं कि सरकार बुरी नहीं है, क्योंकि सभी लोग उनका समर्थन करते हैं। (यह सही है।) कोई भी रूस नहीं गया और कहा, "ओह, हाँ, हम आपके साथ आ रहे हैं क्योंकि हमारी सरकार खराब है।" सत्ता के भूखे इन अलगाववादियों के अलावा किसी ने ऐसा नहीं किया। (समझे।) […]

उन्हें लगता है कि वे सिर्फ रूस की शक्ति पर निर्भर हो सकते हैं, और फिर उन्हें संरक्षित किया जाएगा और मदद की जाएगी और हर तरह की बेवकूफी भरी चीजें भी। मुझे नहीं पता कि कोई भी सरकार इन अलगाववादियों में से किसी पर भी भरोसा कर सकती है जो अपने ही देश और अपने लोगों के खिलाफ गए। (यह सही है, मास्टर।) मैं नहीं करती। (जी हां, समझे।) मूर्ख लोग ही करेंगे। मुझे नहीं लगता कि दूसरे देश के इस तरह के विश्वासघाती नागरिकों पर भरोसा करने के लिए कोई भी इतना मूर्ख नहीं होगा। (यह सही है।) मैं उन पर भरोसा नहीं करूंगी। (जी हां, मास्टर।) तो अब, मुझे भी यह उम्मीद है कि ये अलगाववादी पछताएंगे और बदलेंगे। नहीं,तो जल्द ही उनकी जान चली जाएगी। (जी हां, मास्टर।)

इसलिए, मुझे आशा है कि नाटो, यूरोप पश्चिम रूसियों को बाहर निकालने, उन्हें बाहर निकालने के लिए कुछ करेंगे। (जी हाँ।) उन्हें यूरोप से बाहर निकालते। (जी हाँ। सही।) नहीं तो, हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। दुनिया और भी बुरी स्थिति में होगी। कोई भी देश सुरक्षित नहीं रहेगा क्योंकि रूस पूरे इतिहास में बहुत आक्रामक रहा है। वे हमेशा इधर-उधर जाते हैं, इस देश, उस देश पर आक्रमण करते, उस हिस्से को, इस हिस्से को नियंत्रित करते। (जी हां, मास्टर।)

इसलिए, उन्हें रूस को यूरोप से बाहर कर देना चाहिए। उन्हें एक साथ हो जाना चाहिए, फिर वे रूस से ज्यादा मजबूत होंगे। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे रूस को यूरोप से बाहर निकाल सकते। मैं यही कहा सकता हूँ। यह अच्छी खबर होगी यदि वे ऐसा कर सकते हैं। (जी हाँ।) युद्ध से संबंधित अब तक की सबसे अच्छी खबर होगी। (निश्चित रूप से। जी हाँ, मास्टर।)

लेकिन यह नाटो नेता की तरह दिखता है, वह कीड़ा की तरह नरम है। या शायद वह नहीं चाहता कि युद्ध खत्म हो। (ओह।) उस तरह लगता है। शायद वह इसका आनंद लेता है। और साथ ही, उन्होंने रूस और नॉर्वे को अपने देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में अपने गैस और प्राकृतिक तेल संसाधनों के बारे में एक सौदे पर बातचीत करने में मदद की। (जी हां, मास्टर।) तो, यह ठीक था, तो रूस और नॉर्वे दोनों ने क्षेत्र को विभाजित किया ताकि वे अपने तेल और गैस की खोज के साथ आगे बढ़ सकें। और इस तरह उन्होंने अब खुद नाटो की सीट अर्जित की। लोगों ने उस पर भरोसा किया, यह सोचकर कि वह एक अच्छा लड़का हो सकता है। (जी हां, मास्टर।)

लेकिन जैसा कि मैंने पहले ही समझाया, यह वास्तव में खुद को एक अच्छे इंसान के रूप में साबित करने का समय है। (जी हां, मास्टर।) लेकिन अभी तक, मुझे इसका कोई संकेत नहीं दिख रहा है। (जी हां, समझे।) ऐसा लगता है कि उन्हें परवाह नहीं है कि कितने यूक्रेनी लोग मर रहे हैं या कितने रूसी यूक्रेन में मरते रहते हैं, या इमारतों, यहां तक ​​​​कि चर्चों, अस्पतालों और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कितना नष्ट कर रहे हैं। (जी हां, मास्टर।) तो, मुझे यकीन नहीं है। उस समय शायद यह आसान था, क्योंकि पुतिन का यूक्रेन के साथ युद्ध करने की ओर झुकाव नहीं था। (जी हाँ।) शायद वह उस समय तैयार नहीं था। और अब, वह वास्तव में यूक्रेन के साथ युद्ध कर रहा है। दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए, और लाखों शरणार्थी, और बच्चे अनाथ, बेघर और बलात्कार हुए, मारे गए, हत्या और प्रताड़ित हैं, और यह सब चल रहा है - और वह कुछ नहीं करता है। और वहाँ लम्बे खड़े होकर इस बात की पुष्टि करते हुए कि वे कुछ नहीं कर रहे हैं। नाटो केवल अपने ही सदस्यों की भूमि की रक्षा करेगा। (जी हां, मास्टर।) ओह, यक। इतना घृणित।

मेरा मतलब, अगर नाटो में कुछ हिम्मत है, तो उन्हें कुछ करना चाहिए। (जी हां, मास्टर।) और अगर नाटो के पास वास्तव में रीढ़ नहीं है, तो कृपया, यूरोप और अन्य देश एक साथ मिलें और रूस को बाहर निकलने के लिए कहें। (जी हाँ।) कुछ हिम्मत दिखाओ, कुछ ताकत दिखाओ, ताकि रूस समझ सके कि अब जाने का समय आ गया है। (जी हां, निश्चित तौर पर।)

वे किस लिए नेता हैं? यदि आप एक नेता हैं, तो आपको नेतृत्व करना होगा। (यह सही है।) आपको एक नेता की कुछ ताकत दिखानी होगी, कुछ काबिलियत दिखानी होगी। (सत्य।) नहीं तो, आप किस लिए एक नेता हैं? यदि आप इसके लायक नहीं हैं, तो आप पद छोड़ दें, किसी और को जाने दें और काम करने दें। (जी हां, मास्टर।) आप बस वहां बैठकर सीट पर कब्जा करके कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

कुछ मूल्य दिखाओ, यार, आखिरकार। अब समय हो गया है। (जी हां, मास्टर।) उन्हें कुछ नेतृत्व दिखाना चाहिए। (जी हाँ।) वहाँ बस इतना ही है। बस कुछ नेतृत्व दिखाओ। कुछ ऐसी काबिलियत दिखाइए जिससे लोग आप पर भरोसा करें। (जी हां, मास्टर।) आपको यह दिखाने के लिए कुछ करना होगा कि आप वास्तव में वहां बैठने के योग्य हैं नेतृत्व की सीट पर। (जी हाँ, यह सही है।)

लोगों ने उस पर भरोसा किया। लेकिन वह बहुत पहले था। वह बस कुछ था ताकि वह अंदर जा सके। (जी हाँ।) यह राक्षसों का खेल है। वे ऐसा करते हैं। जैसे मैंने आपको अच्छे दोस्तों और बुरे दोस्तों के बारे में कुछ बताया था। (जी हाँ, मास्टर। जी हाँ।) कुछ ख़राब दोस्त किसी कारण से आपके दोस्त होने का दिखावा करते हैं, और वे इधर-उधर आपकी मदद करते हैं। ऐसा लगता है कि वे किसी न किसी तरह से बहुत इच्छुक हैं, लेकिन जब एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे की बात आती है, तो वे आपको छोड़ देते हैं। वे आपको धोखा देते हैं। (जी हाँ।) वे आपको मरने देते हैं। वे आपको मरने देते हैं या वे आपको पीड़ित होने देते हैं। (जी हां, मास्टर।) […]

यहाँ सुनो। न्यूज़वीक फिर से। "यूक्रेन बोली पर यूरोपीय संघ की संसद 'सावधानीपूर्वक आश्वस्त' है जैसे ही नेता कीव जाते हैं।" उन्होंने वादा किया है। उन्होंने कहा कि वे अगले सप्ताह यूरोपीय संघ के उम्मीदवार के रूप में कीव को स्वीकार करने जा रहे हैं। (वाह!) और यहाँ देखो। यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष ने अभी इसकी घोषणा की है। (जी हां, मास्टर।) और उन्होंने कहा कि यह असंभव होगा, यह अकल्पनीय होगा कि हम अगले सप्ताह उनके लिए दरवाजा बंद कर दें। (जी हां, समझे।)

ठीक है, सुनो। ये नेता आ रहे हैं, जो पहले मुश्किल थे, यूक्रेन का विरोध कर रहे थे, और अब देखो: “जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और ड्रैगी के ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए गुरुवार को कीव की यात्रा करने की उम्मीद है। (अद्भुत।) वार्ता यूक्रेन के भविष्य के मार्ग को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकती है। (वाह। यह बहुत अच्छा है।) हाँ।

" Media Report from CityNews – June 17. 2022 Reporter (f): तीन पश्चिमी यूरोपीय शक्तियों की यूक्रेन द्वारा आलोचना की गई है कि वे उस देश के समर्थन में आगे नहीं बढ़ रहे हैं जिस पर आक्रमण हो रहा है। अब, तीनों चीजों को सुचारू करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आने वाले नेताओं के समर्थन का स्वागत किया, जिसमें रोमानियाई राष्ट्रपति भी शामिल थे, जो तत्काल उम्मीदवार की स्थिति के साथ यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए यूक्रेन की बोली का समर्थन कर रहे हैं। "

(ऐसी अच्छी खबर।) हाँ। इससे पहले भी ड्रैगी ने सपोर्ट किया था। और उन्होंने इस महीने कभी यह भी कहा, "इटली को छोड़कर यूरोपीय संघ का हर प्रमुख देश यूक्रेनी उम्मीदवार की स्थिति का विरोध कर रहा था।" (ओह।) और उन्हें उन सभी की जरूरत है, उनमें से 27 सदस्यों को सहमत होना होगा। किसी अन्य देश को आने देने के लिए सहमत होना उनका कानून है। (जी हां, मास्टर।) और उनके यूरोपीय संघ का विस्तार करना सामान्य रूप से जटिल है। (जी हां, यह है।) मैंने कई देश देखे, इसमें सालों लग जाते हैं। (जी हाँ, ऐसा होता है।) और कुछ के पास कोई मौका नहीं होता है। (जी हाँ।) पहले की तरह, उन्होंने तुर्की को आने नहीं दिया। (जी हां, मास्टर।) […]

और मैंने यहाँ एक पंक्ति पढ़ी; यूक्रेन के कब्जे वाले शहर के एक मेअर ने, शायद फ्रांस या मैक्रोन से कहा, "फ्रांस को पुतिन को सौंपें, यूक्रेन को नहीं।" आप देखिए, क्योंकि मैक्रों ने कहा था, "युद्ध खत्म करने के लिए आपको पुतिन को कुछ जमीन देनी चाहिए।" आपको याद है? (जी हां, मास्टर।) इसलिए, उसने कहा, "अपना खुद का फ्रांस पुतिन को सौंप दो।" मैंने अभी इसे पढ़ा है, लेकिन मैंने इसे पहले कहा था। (जी हाँ।) मैंने कहा, मान लीजिए यह फ्रांस है, क्या वह ऐसा करेगा? (नहीं।) अगर पुतिन आए और फ्रांस का कुछ क्षेत्र ले लिया, क्या वह तुरंत ही इसे दे देंगे, ताकि युद्ध समाप्त हो जाए? (नहीं, मास्टर।) […]

तो अब वे कहते हैं कि फास्ट ट्रैक, यूक्रेन का प्रवेश करने के लिए, यहां तक ​​कि यूक्रेन की सदस्यता महत्वाकांक्षा को भी फास्ट ट्रैक करें। (जी हाँ। यह बढ़िया है।) […] मुझे खुशी है कि चीजें अधिक शांतिपूर्ण लग रही हैं। जैसे मैंने आपके लिए पहले खबर पढ़ी और यह खबर अब फिर से। (जी हाँ, मास्टर।)

मुझे दो दिन पहले बताया गया था, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा हुआ है। (यह अद्भुत है।) मुझे इसपर विश्वास नहीं हो रहा था, मैं अपने आप से यह कहते हुए बहस कर रही थी, “ओह, वे मुझे हर तरह की बातें बताते रहते हैं। यह नहीं होगा। कैसे कर सकते हैं?" लेकिन अब यह इतना स्पष्ट है। (जी हाँ।) ओह, मैं सभी स्वर्गों और पृथ्वी और सभी राक्षसों को मुड़ने के लिए धन्यवाद देती हूं।

एक अच्छी खबर यह भी है कि “एक रूसी अधिकारी ने सरकारी टीवी के परमाणु युद्ध की धमकियों को ‘नकली समाचार’ के रूप में नजरअंदाज कर दिया।”(ओह, अच्छा।) (जी हाँ, अंत में।) "एक रूसी अधिकारी ने पश्चिम पर रूस के काल्पनिक उपयोग के बारे में 'फर्जी समाचार' फैलाने का आरोप लगाया," यह न्यूज़वीक से है उपयोग करने की अनुमति के साथ, "यूक्रेन में युद्ध के बीच परमाणु हथियारों का, कई उदाहरणों की अनदेखी करते हुए जिसमें रूसी राज्य टेलीविजन ने हाल के महीनों में ऐसे हथियारों के उपयोग का सुझाव दिया या चेतावनी दी।" (जी हाँ।)

आप विपरीत ध्वनि सुन रहे हैं? (जी हाँ। जी हाँ, मास्टर।) इससे पहले कि यह चारों ओर उड़े, परमाणु यह, परमाणु वह, और अब यह बिल्कुल सपाट है। ओह यार! क्या यह अच्छी खबर नहीं है? (ओह, यह अच्छी खबर है।) यह वाकई अच्छी खबर है। (जी हाँ, मास्टर।) ओह, मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती। मेरा मतलब, मुझे जानना चाहिए। (जी हां, मास्टर।) कुछ दिनों में। मैंने कहा, "यह कैसे संभव है?" (चीजें इतनी तेजी से बदलती हैं।) यह कैसे संभव है?

अभी-अभी, मैंने इसे पढ़ा, फिर, मुझे इसपर विश्वास हुआ। मेरा मतलब काला और सफ़ेद। (जी हाँ।) क्योंकि कई बार हमने बहुत कुछ कहा, लेकिन यह हुई नहीं। यह और वह सब कहते हैं। और मैं बस इन सब से थक गयी हूँ। (जी हां, मास्टर।) ओह मेरे भगवान! एक के बाद एक खुशखबरी। आइए आशा करते हैं कि यह सच में चलता रहे! मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। यह वास्तव में आ रहा है! यह वास्तव में आ रहा है!

रूस की ओर से परमाणु युद्ध की यह धमकी लंबे समय से है। (जी हां, मास्टर।) और उन्होंने अभी तक इसे कम करने या इसे नकारने या इसे फर्जी खबर कहने की कोशिश नहीं की है। (जी हाँ, यह सही है।) ओह यार! मैं यह सोचने की हिम्मत नहीं करती कि आगे क्या अच्छा होने वाला है, लेकिन यह वास्तव में हमें थोड़ा बेहतर महसूस करवाता है। (जी हाँ, मास्टर, ज़रूर।)

यह बेचारे यूक्रेन के लिए अधिक आशा और संपूर्ण विश्व शांति के लिए अधिक आशा है। (जी हां, मास्टर।) यह अभी भी संभव हो सकता है। विश्व शांति और विश्व वीगन। वीगन और शांति हमें धरती पर और उसके बाद स्वर्ग, सुख प्रदान करता है। मांसाहार और युद्ध यहाँ हमारे जीवन सहित सब कुछ नष्ट कर देता है, और हमें इसके बाद पीड़ित करते हैं।

Host: परम हितैषी मास्टर, आपके चिरस्थायी प्रेम और करुणा के लिए धन्यवाद, हम अपनी दुनिया को आगे बढ़ने और अधिक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण अस्तित्व को अपनाने के लिए एक उज्जवल आशा देखते हैं। कामना है कि हम सभी एक पूर्ण वीगन ग्रह बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखें, जहां युद्ध केवल अतीत की यादें बन जाएं, जब हम अपने दिलों में भगवान से आशीर्वाद और समर्थन के लिए प्रार्थना करते हैं। जितना अधिक हम एक नई, उदार और दयालु मानवता का पोषण करते हैं, उतना ही अधिक आत्मविश्वास और सफल हम इसे पूरा करने में सफल होंगे। हम कामना करते हैं कि मास्टर सभी शानदार स्वर्गों की शक्तिशाली सुरक्षा में सुरक्षा और उत्कृष्ट स्वास्थ्य का आनंद लें।

दुनिया भर में चल रहे कोविड-19 संकटों पर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के विचारों को और अधिक सुनने के लिए, टीकों के खतरनाक परिणाम, और प्रकृति को अपने पक्ष में करने और पृथ्वी को स्वर्ग बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं, कृपया कुछ दिन बात इस सम्मेलन के पूर्ण प्रसारण के लिए मास्टर और शिष्य के बीच कार्यक्रम देखें।

इसके अलावा, आपके संदर्भ के लिए, कृपया पिछले संबंधित फ़्लाई-इन समाचार / मास्टर और शिष्यों के बीच सम्मेलन देखें, जैसे:

फ्लाई-इन समाचार:

शांति दूसरों के जीवन को संजो कर रखें

केवल शांतिदूत ही स्वर्ग में जा सकते हैं

सकारात्मक शक्ति के प्रतिनिधि मानव जाति के लिए लाभकारी हैं

आप समाज में जितने बड़े हैं, आपको उतना ही विनम्र होना चाहिए

क्षमा प्रतिशोध को भंग करती है और विश्व शांति लाती है

विश्व नेताओं को कार्रवाई के माध्यम से स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए

सकारात्मक और नकारात्मक शक्ति का मिलन

अगर आप दूसरों के प्रति अच्छे हैं, तो भगवान आपके लिए अच्छा होगा

संदेश भगवान ने रूसी सेना को भेजा

मास्टर और शिष्यों के बीच:

दुनिया भर की सरकारों को यूक्रेन के साथ खड़ा होना चाहिए

शक्तिशाली देशों को साहसी होना चाहिए और यूक्रेन की मदद करनी चाहिए

स्वर्ग अच्छाई और बुराई के बीच युद्ध में यूक्रेन की सहायता कर रहा है

यूक्रेन में तत्काल स्थिति पर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के विचार

दुनिया ने यूक्रेन को अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया

यूक्रेन के समर्थन में प्रेरक खुशखबरी

बड़ी ताकतों ने यूक्रेन से अपना वादा नहीं निभाया

यूक्रेनी लोगों की संयुक्त आत्मा दुनिया के सामने चमकती रहे

यूक्रेन की नेक इच्छाशक्ति रूस की ताकत से ज्यादा मजबूत है

दो दोस्त

मानवता और अच्छाई में विश्वास करना एक दूसरे की मदद करना है

किसी देश पर आक्रमण करने का कोई बहाना नहीं है

अपनी और दुनिया की रक्षा के लिए निष्ठावान सामूहिक ध्यान

और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   14 दृष्टिकोण
2024-04-27
14 दृष्टिकोण
2024-04-27
104 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   419 दृष्टिकोण
2024-04-26
419 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   8 दृष्टिकोण
2024-04-26
8 दृष्टिकोण
2024-04-26
159 दृष्टिकोण
2024-04-26
6 दृष्टिकोण
2024-04-26
1047 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड