खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

पुतिन को यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम का आह्वान करना ही होगा

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

Host: सोमवार, अप्रैल 11, 2022 को, हमारे परम प्रेममयी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने कृपापूर्वक अपना समय दिया गुयेन अक द्वारा संकलित "यहूदी लोककथाओं के खजाने" से एक प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए। इससे पहले, गुरुवर ने यूक्रेन से संबंधित कुछ अच्छी खबरें साँझा कीं, इसके बाद सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों नें भी कुछ अच्छी खबरें साँझा किए।

दुनिया में कुछ बदलाव आया। यह इतनी तेजी से बदला है। (ओह।) क्योंकि इंग्लैंड के प्रधान मंत्री कीव यात्रा करने गए थे, और कीव की सड़कों पर चले थे, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। (जी हाँ, हमने वह देखा।)

" Media Report from Global News Apr. 10, 2022 Boris Johnson (m): मैं शुरू करना चाहता हूं, वोलोडिमिर, एक बार फिर यूक्रेन के लोगों की बहादुरी को सलाम करते हुए, हमने जो भयानक आक्रामकता देखी है उसका प्रतिरोध करने के लिए। पिछले कुछ हफ्तों में, दुनिया को नए नायक मिले हैं, और वे नायक यूक्रेन के लोग हैं। बुखा और इरपिन जैसी जगहों पर पुतिन ने जो किया है, उनके युद्ध अपराधों ने उनकी प्रतिष्ठा और उनकी सरकार की प्रतिष्ठा को स्थायी रूप से दूषित कर दिया है। और अपने सहभागियों के साथ मिलकर, हम आर्थिक दबाव को तेज करने जा रहे हैं और हम रूस पर प्रतिबंधों को सप्ताह-दर-सप्ताह तेज करना जारी रखेंगे। केवल बैंकों में संपत्ति रोकने और कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लेगकर ही नहीं, बल्कि रूसी हाइड्रोकार्बन के हमारे उपयोग से दूर जाकर। और हम आपको वह समर्थन देंगे जिसकी आपको आवश्यकता है, आर्थिक सहायता, और बेशर, रक्षात्मक सैन्य समर्थन जिसमें मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यूके ने इसमें नेतृत्व करने में मदद की। ”

और इस समय के यूरोपीय संघ की प्रमुख भी, वह भी कुछ दिन पहले यूक्रेन को एक त्वरित आवेदन देने के लिए कीव गई थीं। त्वरित प्रकार का प्रोटोकॉल। सरल। इसलिए, वे कहते हैं कि यूक्रेन हफ्तों में यूरोपीय संघ में शामिल हो सकता है। (वाह! वह बहुत अच्छा है। वाह!) हाँ, मैं भी। मैं भी तालियाँ बजाती हूँ। वर्षों के बजाय। (जी हां, मास्टर।) यह अच्छा है। अच्छा है कि उनके कुछ दोस्त हैं। (जी हां, मास्टर।) मानसिक, भावनात्मक समर्थन। (सही है, मास्टर।)

" Media Report from NBC News Apr. 9, 2022 Ursula (f): सबसे पहले मैं उन परिवारों, बच्चों, निर्दोष लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन पर आज रूस द्वारा रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया है। आपकी लड़ाई हमारी भी लड़ाई है। और मैं आज यहां आपके साथ कीव में एक बहुत मजबूत संदेश देने के लिए आई हूं कि यूरोपीय संघ आपके साथ है। ”

" Media Report from The Telegraph Apr. 9, 2022 Ursula (f): यूक्रेन यूरोपीय परिवार से संबंधित है। हमने आपके अनुरोध को ज़ोर से और स्पष्ट रूप से सुना है। और आज, हम यहां आपको पहला सकारात्मक उत्तर देने के लिए हैं। इस लिफाफे में, प्रिय वलोडिमिर, यूरोपीय संघ की सदस्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां जो प्रश्नावली है वह आने वाले हफ्तों में हमारी बातचीत का आधार है। यहीं से यूरोप और यूरोपीय संघ की ओर आपका रास्ता शुरू होता है। हम एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानते हैं क्योंकि हम पिछले वर्षों में एक साथ इतनी गहनता से काम कर रहे हैं। इसलिए यह निर्णय करने में हमेशा की तरह सालों नहीं लगेगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह कुछ हफ्तों की बात होगी अगर हम एक साथ मिलकर काम करते हैं तो। ”

और अमेरिका भी किसी न किसी तरह से उनकी और मदद करना चाहता था। अधिक समर्थन, अधिक सहायता, अधिक व्यावहारिक तरीकों से। और नाटो भी किसी न किसी तरह अपना दृष्टिकोण बदल रहा है। (जी हां, मास्टर।) उन्हें इसे 14 साल पहले ही बदल देना चाहिए था। उन्हें 14 साल पहले ही अपना नजरिया बदल देना चाहिए था।

मुझे नहीं पता कि वास्तव में किसकी गलती थी, लेकिन उस समय ऐसा लग रहा था कि नाटो में शामिल होने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन का समर्थन किया है। (जी हां।) लेकिन नाटो ने कहा नहीं। उसकी कल्पना करो? (ओह!) ये अजीब है। (मुझे लगता है कि जर्मनी और अन्य।) जर्मनी ने नहीं कहा ? इसीलिए, नहीं? (जी हां।) तो, अब, यूक्रेन को भुगतान करना होगा, और रूस को भी भुगतान करना होगा। दोनों देशों को अपनी जिद की कीमत चुकानी पड़ी है।

उस समय कौन था? वह थी एंजेला मर्केल। (जी हां।) उसने न क्यों कहा? (मुझे यकीन नहीं है।) मेरे पास उसके लिए कोई बहाना भी नहीं है, और मुझे आशा है कि वह अब दोनों देशों से, निर्दोष लोगों के रक्तपात का "आनंद" ले रही है। (जी हां। मास्टर।) यहां तक ​​कि रूस के सैनिक भी निर्दोष हैं। उन्हें बस वही करते हैं जो उन्हें करना है। उन्हें यह करने का आदेश दिया गया था। उन्हें नहीं पता था कि और क्या करना है। (जी हां, मास्टर।)

मुझे उम्मीद है कि अब इस पूरे समर्थन के साथ रूस युद्ध जारी रखने के लिए दो बार सोचेगा। (जी हां, मास्टर।) युद्ध को रोकना ही सर्वोत्तम उपाय है। मिस्टर पुतिन को बस युद्धविराम करके अपने सैनिकों को घर भेजने का आदेश देना चाहिए। बगल में ही पड़ोसी की तरह है। घर जाने में देर नहीं लगती। (यह सही है, मास्टर।) तो, दुनिया में और अधिक शांति होगी। (जी हां।) अब जब कि वह जानता है कि यूक्रेनी, वे मौत तक लड़ेंगे। वे हार नहीं मानेंगे। और ऐसा लगता है कि वे अलग-अलग दिशाओं में जीत रहे हैं। (जी हां, मास्टर।)

लेकिन अब खबर यह है कि रूस अगली बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहा है, पूर्व में डोनबास में। (जी हां, मास्टर।) मुझे आशा है कि वह इसे रोक देगा। मुझे आशा है कि वह समय पर रुक जाएगा क्योंकि पहले ही काफी लोगों की जान चली गई है। (सही। जी हां, मास्टर।) जब तक वह युद्धविराम का आदेश नहीं देता और सैनिकों को घर वापस करने का आदेश नहीं देता, तब तक और कितने लोगों को मरना होगा? (जी हां, मास्टर।) और जब लोग खुश होंगे, तो वे उनके प्रति क्रोध और घृणा को समाप्त कर देंगे, और यह सारी तटस्थ ऊर्जा उनके स्वास्थ्य और अन्य सभी चीजों के लिए अच्छी होगी। अगर वह अभी भी ग्रह पर रहना चाहता है। नहीं तो, वह जल्द ही मर जाएगा। चाहे वह जीते या हारे। (जी हाँ, मास्टर।)

क्योंकि जब बहुत ज़्यादा लोग आपसे घृणा करते हैं, तो यह काली ऊर्जा आपके पास जो भी कवच होता ​​है, उसमें छेद कर देती है। अदृश्य कवच भी। और आप शीघ्र ही मर जाओगे, आप अल्पायु होंगे। यही बात है। (जी हां।) नर्क का प्रतीक्षा करना या कुछ और के बारे में तो बात ही छोडो। (समझे, मास्टर।) या यहां तक ​​कि काउंसिल द्वारा उसके अस्तित्व को भी नष्ट करने की बात, जिसमें मैं हस्तक्षेप नहीं कर सकती। अगर युद्ध जारी रहती है, तो अधिक बेगुनाह लोग बिना किसी कारण के मर जाएंगे। (जी हां, मास्टर।) तब उसका सार, उसका अस्तित्व, जिससे भी वह बना हुआ है, वह हमेशा के लिए नष्ट होने वाला है। यह एक बड़े ही दुख की बात है। (जी हां।)

पूरे ब्रह्मांड में मौजूद रहना आसान नहीं है। भले ही हम केवल एक ही प्राणी हैं और छोटे हैं, लेकिन अगर हम नष्ट हो जाते हैं, तो हम नष्ट हो जाते हैं। सदैव के लिए। (जी हां, मास्टर।) मुझे उम्मीद है कि मिस्टर पुतिन मुझे सुनेंगे, अपने लिए और साथ ही रूसियों के लिए; निर्दोष सैनिकों के लिए; और निर्दोष यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों के लिए भी। यह बहुत ही दुखद प्रसंग है। (जी हाँ, मास्टर, यह है।)

और जितना अधिक युद्ध चलेगा, उतना ही रूस दिवालिया होगा। लोगों के पास पहले से कोई व्यवसाय नहीं है और बहुत से लोगों के पास पहले से ही नौकरी नहीं है। (जी हाँ, मास्टर। यह सही है।) और अगर युद्ध जारी रहा, पश्चिम तेल और गैस की अपनी मांग को कम कर देगा। क्योंकि यह रूस के लिए एक बड़ा राजस्व है। (सही। जी हां, मास्टर।) इन अरबों के बिना, रूस को एक महीने या कुछ में किसी भी तरह युद्ध रोकना होगा। […]

चाहे वह कितनों को मारना भी चाहे। (जी हां, मास्टर।) यूक्रेनी, वे अब मौत के प्रति सुन हो चुके हैं। अगर वे मर जाते हैं तो उन्हें कोई परवाह नहीं है। (वाह।) उन्होंने पहले ही बहुत सारी मौतें देख लीं। (जी हाँ।) वे कठोर हो गए और लड़ने के लिए और अधिक दृढ़ हो गए। (यह सही है।) उनके पास, खोने के लिए कुछ भी नहीं है। (जी हां, मास्टर।) रूस द्वारा जितने अधिक यूक्रेनी मारे गए हैं, उतना ही उन्होंने लड़ने का संकल्प लिया। इसलिए, मुझे लगता है, राष्ट्रपति पुतिन को इस पर विचार करना चाहिए। (जी हाँ, बिल्कुल।) फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन है। अगर वह नहीं चाहता कि रूस पूरी तरह से दिवालिया हो जाए। और फिर मंदी रूस के लिए एक लंबी, लंबी, लंबी, लंबी, लंबी सर्द होगी।

अरे यार, भयानक। मुझे यकीन है कि वह अपने गिरोह से बहुत गुमराह किया गया है। (जी हां, मास्टर।) और अब उसने खुद को एक बड़ी गड़बड़ी में फंसा लिया है। (सही।) आगे या पीछे जाना मुश्किल है। (जी हां, मास्टर।) लेकिन उसे सिर्फ युद्धविराम का आदेश देना चाहिए और फिर सैनिकों को घर भेजने का आदेश देना चाहिए। लोग कभी-कभी गलती करते हैं। (जी हां।) और अगर आप जानते हैं कि आपने गलती की है, तो आप इसे बस बदल दें। (सही। जी हां, मास्टर।)

एंजेला मर्केल, शरणार्थियों के लिए और युद्ध के खिलाफ और जो कुछ भी अपने सभी तथाकथित करुणा और करुणामय इशारों के साथ। मुझे नहीं लगता कि वह युद्ध के लिए है। उसने यूक्रेन को नाटो में शामिल क्यों नहीं होने दिया? मुझे नहीं पता इसमें क्या गलत है। नेटो में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि वे रूस से लड़ने जा रहे हैं, जब तक कि रूस पहले उनसे नहीं लड़ता। (सही।) (जी हां, मास्टर।) अब कोई युद्ध नहीं चाहता। (बिल्कुल।) पहले से ही बहुत सारे युद्ध हैं, और बहुत थका देने वाले हैं, और वहाँ कोविड-19 और सब कुछ है। (जी हां, मास्टर।) वे रूस के साथ युद्ध नहीं चाहते थे, क्योंकि वे रूस से सस्ते में तेल और गैस चाहते थे, और तैयार और उपलब्ध। (जी हां।) इसलिए, यह संभव नहीं है कि एंजेला मर्केल को चिंता होगी कि रूस पश्चिम के साथ युद्ध में होगा। यह कुछ व्यक्तिगत है। वह पुतिन, या कुछ और के बहुत करीब थी।

मैं इसके लिए इस महिला से बहुत निराश हूं। बहुत निराश। मैंने सोचा था कि वह एक बुद्धिमान महिला और मजबूत हैं, और कैसे, और क्या जानती हैं। लेकिन नेटो में शामिल होने के लिए यूक्रेन को संभालने के लिए, उसने वास्तव में, वास्तव में बड़ी गलती की। और अब दोनों तरफ से इतने लोग मारे गए। (जी हां, मास्टर।) रूस के लिए, 16,000 कम से कम मर गए और 40,000 से अधिक, शायद अब और, पूरी तरह से या तो युद्ध में गायब हो गए या मर गए, या जेल में, युद्ध के कैदी। (जी हां, मास्टर।) और अब पूरी दुनिया रूस के खिलाफ है। हालाँकि, वह रूस की रक्षा करना चाहती थी, लेकिन अब उन्होंने रूस को खतरे में डाल दिया। (जी हां, मास्टर।) कभी-कभी यह सिर्फ दखल देने वाला बनने जैसा होता है। यह किसी की मदद नहीं करता। (सही।)

वह रूसी भी बोलती हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है कि वह रूस के लिए कुछ भावनात्मक समबंध की तरह महसूस करती है। लेकिन यह खेलने का खेल नहीं है। लोगों का जीवन दांव पर लगा है और अब बहुत से लोग मर रहे हैं। मुझे आशा है कि वह अच्छी तरह सोती है, और अच्छा खाती है। मुझे आशा है कि वह अपनी ही अंतरात्मा से पीटा हुआ महसूस नहीं करती। (जी हां।) मेरे भगवान, आपको ऐसा विशेषाधिकार और शक्ति सौंपी गई है, और फिर यहां किसी व्यक्तिगत कारण या भावना या कुछ भी ... क्योंकि उनके पास नाटो में शामिल होने के लिए यूक्रेन को रोकने का कोई अन्य कारण नहीं है। (सही। जी हां, वास्तव में।) अब तक नाटो ने अपने लोगों, अपने सहयोगियों की रक्षा के अलावा किसी के साथ युद्ध नहीं किया। (जी हाँ। सच। यह सही है।) तो, वह यूक्रेन को क्यों रोकेगी?

यूक्रेन ने कभी रूस के साथ युद्ध नहीं किया। यह रूस था जिसने अब तक यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ा था। (जी हां।) इन सब समय में; कम से कम आठ साल पहले से ही। कम से कम क्रीमिया के बाद से। ओह, मेरे भगवान। […]

मुझे लगता है, अगर पुतिन बुद्धिमान होते, तो वे बस युद्धविराम का आदेश देते। बहुत आसान। (जी हां। यह सही है। सही।) कुछ कहने की जरूरत नहीं है, अगर वह नहीं कर सकता है तो माफी मांगने की भी जरूरत नहीं है। […] और अगर रूस यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करता है, तो सब कुछ बेहतर हो जाएगा। (जी हां, मास्टर।) और लोग बीती बातों को जाने देंगे।

अब, क्योंकि रूस हार रहा है, इसलिए वे सैनिक छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। आप जानते हैं, छोटे छात्र? (जी हाँ।) सेना में अनिवार्य भर्ती सीखते, लड़ना सीखते। सैनिक छात्र अभी भी सीखने की प्रक्रिया में है; युवा, 17-18। (जी हाँ।) अभी ही अंदर आते। और साथ ही, अब वे पूर्व सैनिकों का भी उपयोग कर रहे हैं। जो पहले से ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। (जी हाँ, मास्टर।) और अब वे उन सभी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें वास्तव में, भारी नुकसान हुआ। इसलिए, उस स्थिति में, यदि मैं एक नेता होती, तो मैं अपने सैनिकों को और अधिक लोगों की जान बचाने के लिए घर भेजने का आदेश देती। (जी हां, मास्टर।) हम जितने जीवन बचा सकते हैं, बचाएं।

लोग गलतियाँ कर सकते हैं, लेकिन अपनी गलतियों को ढकने के लिए आपको हमेशा मौत तक संघर्ष करने की ज़रूरत नहीं है। इसकी कोई जरूरत नहीं है। (जी हां।) बहुत से लोग गलतियाँ भी करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें उस गलती को करना जारी रखना होगा। इंसान ग़लतियाँ करता है। (सही।) मान लीजिए आप इंसान हैं; गलतियाँ करना मानवीय है, लेकिन गलतियाँ करते रहना मूर्खता है, (जी हाँ।) या दुष्ट है, इस मामले में। (यह सही है। जी हाँ, मास्टर।) आपके अपने ही नागरिकों सहित, निर्दोषों की मौत के लिए आपमें कोई भावना नहीं, कोई सहानुभूति नहीं, कोई हार्दिक कुछ भी नहीं है। (जी हां, मास्टर।)

" Media Report from BBC NEWS Apr. 12, 2022,Reporter (m): एक माँ की प्रतिक्रिया जैसे कीव के पास उनके आँखों के सामने उनके बेटे के शरीर बरामद किया जाता है। ”

और यह बहुत स्पष्ट होगा, सारी दुनिया के लिए यह देखना दंड है कि आप हृदयहीन हैं। और यह मानव जाति के इतिहास में कब्र में जाने के लिए एक बहुत ही अच्छा नाम या अच्छी प्रतिष्ठा नहीं है। (जी हाँ। यह सही है, मास्टर।) […]

क्या आपके पास कोई प्रश्न हैं? (हमारे पास कुछ अच्छी खबर है, मास्टर।) […] (एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्सकोव प्रांत की एक इकाई के कम से कम 60 रूसी पैराट्रूपर्स ने यूक्रेन में लड़ने से इनकार कर दिया।) मुझे लगता है कि उनके पास बिना किसी कारण के शवों को देखना पर्याप्त था। (जी हां, मास्टर।) मुझे लगता है कि वे समझ गए होंगे कि अब क्या हो रहा है। (जी हां।)

" Media Report from BBC NEWS Apr. 8, 2022 Reporter (f): नीना विन्निक के घर पर गोलाबारी हुई। उनकी बेटी का एक पैर खो गया।

Nina (f): विस्फोट से हम सभी गिर पड़े। जब हमें होश आया तो हम एक दूसरे को खोजने लगे। तभी मैंने उसे चिल्लाते देखा, "माँ, मेरे पास एक पैर नहीं है।" यह भयानक था।

Reporter (f): जैसे रूस नागरिकों पर वार करने के बारे में इनकार कर रहे हैं इसके बारे में वह क्या कहते हैं?

Nina (f): उन्हें झूठ बोलना बंद करने के लिए कहें।

Reporter (f): वे बहुत झूठ बोलते हैं, उन्होंने कहा।

Nina (f): अस्पताल में एक महिला है जिसका पैर नहीं है। यह सच हैं। ”

दुष्प्रचार की तरह नहीं, बल्कि मरने वाले निर्दोष लोगों की हकीकत। और उनके हजारों, दसियों हज़ार साथी मर चुके हैं या मुसीबत में हैं। या जेल में। (जी हां, मास्टर।) हे भगवान। उन्हें ये सब पता नहीं था, इसलिए अब वो इसे मना कर रहे हैं. […]

(और सैनिकों को निकाल दिया गया और कुछ को आपराधिक मुकदमा चलाने की धमकी दी जा रही है, एक रूसी अखबार ने बताया। और अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि रूसी सेना को भारी नुकसान हुआ है।) हाँ, बिलकुल। (और मनोबल गिर रहा है।) वैसे, यह कुछ भी नया नहीं है। पहले ही कुछ समय हो गया है। लेकिन यह केवल छह सप्ताह हुए हैं, और उन्होंने बहुत कुछ खो दिया। (जी हां।) वे किसी भी हाल के युद्धों की तुलना में अधिक हारे, जैसे इराक या अफगानिस्तान में। […]

मनोबल गिरना बुरा नहीं है, लेकिन जान गंवाना बुरा है। (जी हां, मास्टर।) मुझे आशा है कि वे नहीं लड़ेंगे। बस मत लड़ो। तब राष्ट्रपति भी उन सभी को नहीं मार सकता। (जी हां, मास्टर।) और अगर वे जीवित रहेंगे, तो यूक्रेनी भी जीवित रहेंगे। (सही, मास्टर।) अगर वे नहीं लड़ेंगे, तो वे जीवित रहेंगे। और दोनों जीवित रहेंगे। (जी हां, मास्टर।) आपकी पत्नियां, आपके बच्चे, आपके माता-पिता, आपके साथी, आपके दोस्त। वे सब आपका इंतजार कर रहे हैं।

कृपया मत लड़ो। बस घर जाएं। या युद्धबंदी भी बन जाओ। आप अपने जीवन को बाद में तब तक बचाएंगे जब तक कि युद्ध समाप्त न हो जाए। या कैदियों की अदला-बदली करें। बस जिंदा रहो, चाहे कुछ भी हो जाए। बस जाओ भंग करो या कुछ भी। यूक्रेन जाओ। युद्ध के कैदी बनो, जो भी हो। बस मरो मत। लड़ो नहीं, तब आप मारेंगे नहीं। कृपया। भगवान आपकी रक्षा करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी रक्षा करें। और लड़ो नहीं। कोई ज़रुरत नहीं है। कोई जरूरत नहीं है। अगर रूसी, या राष्ट्रपति पुतिन कहते हैं कि यूक्रेन और रूस एक ही परिवार है, तो आप एक दूसरे को क्यों मार रहे हैं? (जी हां, यह सच है।)[…] आप सिर्फ अपने ही परिवार के सदस्यों को जाकर मारते नहीं हैं। (सही।) आप बर्बर नहीं हैं। बर्बर लोग भी, ऐसा नहीं करते। (जी हां।) हर कोई अपने परिवार के सदस्य को पहचानता है। (सही। जी हां।) आप अपने परिवार के सदस्य को तब तक नहीं मारते जब तक कि आप कोयल नहीं हैं, या आप दुष्ट नहीं हैं।(हां, मास्टर)[…]

कोई और अच्छी खबर?[…] (यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए स्टैंड अप फॉर यूक्रेन कार्यक्रम में €10 बिलियन से अधिक का वचन दिया गया है। यह कार्यक्रम यूरोपीय आयोग, कनाडा और ग्लोबल सिटीजन नामक एक अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। और यूरोपीय आयोग ने €1 बिलियन का वचन भी दिया।)

उन्हें करना चाहिए। उन्हें अधिक भुगतान करना चाहिए और अधिक मदद करनी चाहिए क्योंकि वे वही हैं जो यूक्रेनी और रूसियों को अपने जीवन के साथ भुगतान करा रहे हैं। दोनों देश। (जी हां, मास्टर।)

मैं इन लोगों में से किसी को भी धन्यवाद नहीं देती, जो अभी-अभी कुछ तथाकथित मदद के करना शुरू कर रहे हैं। लेकिन मैं यूक्रेन को धन्यवाद देती हूं। यूक्रेन ने न केवल रूस को, बल्कि अपने लचीलेपन, अपने साहस, अपने महान बलिदान से पश्चिम को आश्चर्यचकित कर दिया। (जी हां, मास्टर।) उन्होंने मुझे भी चौंका दिया। क्योंकि पुतिन के, क्रीमिया और अन्य दो क्षेत्रों को हराकर, मुझे नहीं लगता था कि यूक्रेन में लड़ने के लिए और कोई भावना होगी।

पहले, मुझे लगता है कि वे बहुत कोमल थे। (जी हां, मास्टर।) वे इसे बड़ा नहीं बनाना चाहते थे। लेकिन मुझे लगता है कि अब, क्योंकि वे जानते हैं कि यूक्रेन हार जाएगा अगर वे नहीं लड़ेंगे। इसलिए, उन्होंने अपना सब कुछ दे दिया। (जी हां।) और यह वास्तव में रूस के साथ-साथ पश्चिम के लिए भी एक बड़ा आश्चर्य है। और मुझे लगता है कि उनके मन में अब यूक्रेन के लिए थोड़ा अधिक सम्मान है। (जी हाँ, मास्टर।) आश्चर्य! हम मरे नहीं ! हम अभी भी यहाँ हैं। […]

मुझे यूक्रेन का शुक्रिया अदा करना है, क्योंकि यह बड़प्पन और साहस है जिसे दुनिया को सीखना चाहिए। (जी हां, मास्टर।) और साथ ही, मैं यूक्रेन को धन्यवाद देती हूं, क्योंकि वे सिर्फ अपने लिए ही नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि उनकी जीत यूरोप और कई अन्य देशों के लिए भी फायदेमंद होगी, जो अपनी कृषि उपज से लाभान्वित होते हैं। (जी हां, मास्टर।) क्योंकि यूक्रेन यूरोप के लिए भोजन की एक टोकरी है।

कल्पना कीजिए कि अगर रूस जीत जाता है, और यह सारी कृषि उपज रूस की होगी। और, पुतिन इसे कम से कम यूरोप के लिए गला घोंटने के एक अन्य साधन के रूप में भी इस्तेमाल करेगा। क्योंकि, अब गैस और तेल ने उन्हें पहले ही इस तरह कमजोर कर दिया है। इसने उन्हें इतना डरा दिया कि उन्होंने किसी भी तरह से पुतिन का विरोध करने की हिम्मत तक नहीं की। (हां जी, मास्टर।) अब अगर उसके पास यूक्रेन से पूरी कृषि उपज होती है, तो क्या आप कल्पना कर सकते हैं? (हां, मास्टर।) वे शायद सभी घुटनों के बल भोजन के लिए भीख मांग रहे होंगे। (जी हां, मास्टर।) इसलिए मैं यूक्रेन को धन्यवाद देती हूं।

और मुझे लगता है कि यूरोप को कम से कम यूक्रेन को खुद का बलिदान करने के लिए धन्यवाद देना चाहिए, ताकि पूरे यूरोप जीवित रह सके, कम से कम कहने के लिए। इसलिए, यूरोप को यूक्रेन के प्रति अधिक सुरक्षात्मक होना चाहिए था, क्योंकि यूक्रेन की रक्षा करना स्वयं की , यूरोपीय देशों और आस-पास की रक्षा करना है, और बाकी, जो लाभ कमाते हैं, यूक्रेन की मेहनती कृषि जीवन शैली से लाभान्वित होते हैं। (सही, मास्टर।)

मैं इस बार बहुत हैरान हूं। न केवल यूक्रेन के साहस, आत्म-बलिदान और महान मानसिकता से, बल्कि दुनिया की प्रतिक्रिया के कारण। मेरा मतलब शैतान सरकारों से नहीं है। मेरा मतलब शैतान नेताओं से नहीं है। मेरा मतलब निजी लोगों से है। (जी हां।) दुनिया के नागरिक। वे इतनी जल्दी समझ गए। (जी हां। मास्टर।) और उन्होंने किसी तरह उनकी मदद की। अन्यथा, मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन पहला झटका झेल सकता था। […] वे इतने मजबूत नहीं हो पाएंगे।

और भगवान ने मदद की है। (जी हां, मास्टर।) मैंने आप लोगों को बताया है। भले ही हम इसे नहीं देखते हैं। वे इसे नहीं देखते हैं। लेकिन भगवान मदद करता है, स्वर्ग मदद करता है; अन्याय यूक्रेन पर नहीं होना चाहिए। और पूरी दुनिया उनका समर्थन करती है। (जी हां, मास्टर।) […] लेकिन फिर भी, मुझे आशा है कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा; कुछ के लिए होगा। (जी हां, मास्टर।) कम से कम, यह सार्थक होगा, अगर युद्ध बंद हो जाए, अगर पूरी दुनिया जाग जाए। […]

मेरे भगवान, मैं उन लोगों के बारे में बहुत सोचती हूं जो अचानक मर गए। ठीक है, निर्दोष, पवित्र लोग, हम उनकी आत्मा की देखभाल कर सकते हैं; लेकिन जो बहुत जल्दी मर जाते हैं, और उनके पास तैयारी करने और अपने आप को शुद्ध करने का समय नहीं होता; उन्हें परेशानी होती है। वे चारों ओर भटक रहे या नरक के ऊपर तैर रहे होते हैं, या यह भी नहीं जानते कि उनके साथ क्या हो रहा है। और वह मरा हुआ है, और जीवित ने भी बेहतर नहीं किया। […]

और शरणार्थी, वे कुछ देशों में गए, और उन्हें कई स्थितियों का सामना करना पड़ा। (जी हां, मास्टर।) […] और कुछ शरणार्थी यूके गए, और वीजा के लिए इतना समय लगा। उन्हें इतना समय क्यों लेना पड़ा? बस मुहर लगाओ और उन्हें अंदर आने दो, यार! (जी हां।) कई देशों ने उनका वीजा माफ कर दिया, यूक्रेन से शरणार्थियों के लिए नौकरशाही को माफ कर दिया। ब्रिटेन को भी ऐसा करना चाहिए। (जी हाँ। ठीक।)

अरे यार! उन्हें ऐसा करना चाहिए क्योंकि यूके भी यूक्रेन की संप्रभुता और शांति के गारंटरों में से एक था, जब उन्होंने यूक्रेन को अपने सभी परमाणु हथियार छोड़ देने दिए। (जी हां, मास्टर।) और यूक्रेनी लोग, शांति और निर्दोष से प्यार करते हुए, ने इसे सब कुछ दे दिया। ऐसे में अब वे बेबस शिकार हो गए हैं। (जी हां, मास्टर।) अगर उनके पास भी परमाणु हथियार होते, तो शायद वे इसे खतरे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। (जी हाँ, सही।) लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं है, बस कुछ बहुत ही छोटे हथियार हैं। और पश्चिम ने ज्यादा मदद नहीं की। अब वे और अधिक मदद कर रहे हैं, और उन्होंने और अधिक मदद करने का वचन दिया है। लेकिन पहले, उनके पास रूस की बड़ी सेना के खिलाफ, लगभग, या बहुत कम, कुछ भी नहीं था। (जी हाँ, सही।) [...]

उन सभी ने यूक्रेन की सरकार से कहा कि वह सभी परमाणु हथियार त्याग दे। उन्होनें किया। और उन सभी ने हस्ताक्षर किए, कम से कम तीन बड़ी शक्तियों ने। रूस ने खुद भी इस पर हस्ताक्षर किया था, येल्तसिन के तहत। (हां।) और फिर यूनाइटेड किंगडम ने भी इस पर हस्ताक्षर किए, अमेरिका ने भी इस पर हस्ताक्षर किए। यूक्रेन की स्वतंत्रता के लिए सुरक्षा, संप्रभुता, स्वतंत्रता की गारंटी दी थी। और यह कि अगर, उदाहरण के लिए, रूस उनके साथ विश्वासघात करता है, तो वे यूक्रेन की रक्षा करेंगे। और अब, उन्होंने क्या किया? इस पूरे समय में, बहुत से लोग पहले ही मर चुके हैं, और उन्होंने अभी थोड़ा और देना शुरू किया है। (जी हां, मास्टर।) [...]

इसलिए, मैं उन सभी देशों को दोषी ठहराती हूं जिन्होंने यूक्रेन के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने यूक्रेन को धोखा दिया। उन्होनें धोखा दिया। और शायद वे अब जाग रहे हैं। वे सभी अत्याचार देखते हैं, और हर जगह सभी दबाव भी देखते हैं। (हाँ, मास्टर।) […]

देखिए, उन सभी ने यूक्रेन को धोखा दिया। खैर, शायद वे इसे अभी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। यह अच्छा है। यह न करने से बेहतर है। लेकिन उन्हें ऐसा पहले करना चाहिए था, उन्हें युद्ध शुरू होने से पहले ही यह करना चाहिए था, युद्ध को रोकने के लिए, युद्ध को रोकने के लिए; पुतिन से डरने के बजाय, या गैस और तेल, और ये सभी चीजें खोने से डरने के बजाय। (हां जी, मास्टर।) उन्हें जानना चाहिए कि पुतिन भी उन्हें गैस और तेल नहीं बेच पाने से डरते हैं। (जी, हाँ।) क्योंकि उन्होंने इससे बहुत पैसा कमाया, मेरा मतलब है कि रूस ने इससे बहुत पैसा कमाया है; बेशक, इसमें उसका भी हिस्सा है अगर वह वैसे भी राज्य के स्वामित्व में है तो। (जी हां, मास्टर।) इसलिए, उन्हें यूक्रेन के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए था।

वैसे भी, रूस ने यूक्रेन को धोखा दिया। यूक्रेन की रक्षा करने के अपने स्वयं के वादे से विश्वासघात किया। इसके बजाय, उन्होंने यूक्रेन को धोखा दिया, यूक्रेन पर हमला करके और बेरहमी से निर्दोष लोगों और बच्चों और महिलाओं की हत्या करके। (हां।) और पश्चिम ने यूक्रेन को धोखा दिया वास्तव में उन्हें मदद और सुरक्षा न देकर। और डेढ़ महीने हो चुके हैं, वे बस थोड़ा और करना शुरू कर रहे हैं।

शुरुआत में, उन्होंने ज्यादा मदद नहीं की, बस यूक्रेन को इसे भोगने दिया और वे मरे या जिए, कोई परवाह नहीं। (हां जी, मास्टर।) उन्हें जानना चाहिए था कि रूस बहुत क्रूर है। उन्हें जानना चाहिए था कि यूक्रेन नेटो में शामिल हो या नहीं, रूस वैसे भी यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला था। वे इसे बहुत अच्छे से देख सकते हैं। (हां जी, मास्टर।) क्योंकि, पहले वे (रूस) कहते हैं कि यूक्रेन को नेटो में शामिल नहीं होना चाहिए, और वे उस बहाने का उपयोग करके अंदर गए। और बाद में यूक्रेन शामिल नहीं हुआ और नेटो ने कहा, "हम यूक्रेन को स्वीकार नहीं करते हैं।" और वे अभी भी वैसे भी अंदर गए, पुतिन। (हाँ। जी हाँ।) उन्होंने एक और बहाना बनाया, यह कहते हुए कि यूक्रेन में फ़ासिस्टवादी हैं और नाज़ी हैं। हर कोई यह देख सकता है, और फिर भी उन्होंने यूक्रेन की मदद नहीं की। अधिक मजबूती से, अधिक ईमानदारी से यूक्रेन की मदद करने की कोशिश नहीं की। (हां जी, मास्टर।)

इसलिए, मैं कहती हूं कि वे सभी से यूक्रेन को धोखा दिया, बस रूस ही नहीं। (हां।) भले ही उन्होंने स्याही से हस्ताक्षर किए, और यूक्रेन को शांति से छोड़ने और अपनी संप्रभुता कायम रखने के लिए अपनी गारंटी की सील दी। यह केवल यूक्रेन को धोखा देने के बारे में ही नहीं है। पश्चिम ने कमजोरी, कायरता और एक अविश्वसनीय सत्ता का एक बहुत ही भयानक उदाहरण दिया। (हां जी, मास्टर।)

क्योंकि यूक्रेन स्वतंत्र दुनिया के साथ रहना पसंद करता था, और लोकतंत्र को पसंद करता था। और वे शांति चाहते हैं। उन्होंने यह साबित किया है, प्राणघातक रूप से, अपने सभी परमाणु हथियार त्यागकर, पूरी दुनिया के सामने खुद को कमजोर बनाकर, यह विश्वास करते हुए कि पश्चिम या रूस सज्जनों के रूप में अपना वादा निभाएंगे। (जी हां। हाँ।) पुराने जमाने में लोग सिर्फ हाथ मिलाते थे, बस। उन्हें कुछ भी हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं थी, वे एक-दूसरे पर भरोसा करते थे, क्योंकि हम सभी का आत्मसम्मान है। अगर हम कुछ वादा करते हैं, तो इसे निभाना चाहिए। (हाँ सच।)

इसलिए, यह रूस के साथ-साथ पश्चिम के लिए भी एक शर्म की बात है, विशेष रूप से उन के लिए जिन्होंने यूक्रेन को नेटो में शामिल होने से रोका, और जिन्होंने उक्त संधि पर हस्ताक्षर किए, किसी भी आक्रमण के मामले में यूक्रेन की रक्षा करने के लिए। (हां।) यह सच में शर्म की बात है, उन्होंने बहुत बुरा उदाहरण दिया है, उन्होंने पूरी दुनिया को एक बहुत बुरा संकेत भेजा है। (हाँ। जी हां।) जैसे कि, यदि आप स्वतंत्र दुनिया का अनुसरण करते हैं, यदि आप उनके मित्र हैं, तो आप मारे जाने वाले हैं। आपको छोड़ दिया जाएगा, आपको धोखा मिलेगा, वैसे भी।

" Media Report from 60 Minutes Apr. 11, 2022 Scott Pelley (m): ज़ेलेंस्की ने हमें बताया कि नागरिकों की हत्या को रोका जा सकता था। वह बहुत निराश हैं कि मित्र राष्ट्रों ने यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने से इनकार कर दिया। यह उस तरह की निष्क्रियता है जिसे दुनिया पहले झेल चुकी है।

Scott Pelley (m): राष्ट्रपति महोदय, नेटो को दिए एक भाषण में, आपने कहा है, "जो लोग मरते हैं, वे आपकी वजह से मरेंगे। आपकी कमजोरी के कारण।” क्या आप कह रहे हैं कि इन अत्याचारों के लिए पश्चिम की कुछ जिम्मेदारी है?

Scott Pelley (m): उन्होंने हमें बताया:

His Excellency President Zelenskyy (m): मुझे याद है, हम सभी को द्वितीय विश्व युद्ध और वर्दी में रहे शैतान, एडॉल्फ हिटलर के बारे में किताबें याद हैं। क्या वे देश जिम्मेदार हैं जिन्होंने युद्ध में भाग नहीं लिया? जिन देशों ने जर्मन सेना को पूरे यूरोप में मार्च करने की अनुमती दी। क्या दुनिया उस नरसंहार के लिए जिम्मेदार है? जी, हाँ, यह जिम्मेदार है। जब आपके पास आसमान को बंद करने की क्षमता हो। हां, यह डरावना है कि विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। यह डरावना है। मैं इसे समझता हूं, और मैं इन लोगों पर दबाव नहीं डाल सकता क्योंकि हर कोई युद्ध से डरते हैं। लेकिन क्या इसके लिए दुनिया जिम्मेदार है, मैं ऐसा मानता हूं। हां, मेरा ऐसा मानना है। प्रतिदिन आईने के सामने खड़े होकर अपने आप से पूछें, "क्या आप कुछ करने के लिए सक्षम थे या सक्षम नहीं थे?" आपको इस प्रश्न का उत्तर आईने में मिलेगा और दूसरे प्रश्न का: "आप कौन हैं?" मेरा यही मानना है। ”

आप देखते हैं, पूरे पश्चिम की, पूरी स्वतंत्र दुनिया की प्रतिष्ठा को बहुत, बहुत खराब किया है। (हां।) और कम्युनिस्ट, रूस, पुतिन, ने पूरे कम्युनिस्ट समुदाय, सहयोगियों और उन सभी की प्रतिष्ठा को बहुत, बहुत खराब बनाया है। दोनों को शर्म आनी चाहिए। (जी हां जी, मास्टर।) [...]

आप देखते हैं, मैं सचमें लोगों को बताना चाहती हूं, दुनिया की सभी सरकारों को बताना चाहती हूं; कि कृपया कोई और हथियार नहीं। और गरीबों की मदद करने के लिए, बेहतर स्कूल, बेहतर सड़कें, बेहतर पुल, लोगों के लिए बेहतर पोषण के लिए सभी पैसे बचाएं। (हां जी, मास्टर।) लेकिन अब, मुझे नहीं पता कि उन्हें यह कैसे बताएं। क्योंकि यूक्रेन में युद्ध करके, भले ही पुतिन हार जाए, लेकिन इसने दुनिया भर में उन छोटे देशों को एक मजबूत झटका दिया है, जिन्हें दुनिया वर्षों से हथियार, या परमाणु शक्ति को छोड़ने के लिए मनाने की इतनी कोशिश कर रही थी। (हां।)

अब, उनके पास परमाणु हथियार विकसित करने, या अपने हथियार रखने के लिए सभी बहाने हैं; या वे उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि उन्हें चिंता है कि वे यूक्रेन की तरह दुर्भाग्य और पीड़ा में पड़ेंगे, क्योंकि यूक्रेन ने परमाणु हथियार छोड़ दिए थे। और अब, यह कमजोर हो गया है, या कमजोर लगता है। (जी हाँ। सही है।)

मैं उनकी आत्माविश्वास के बारे में बात नहीं कर रही, मैं उनकी शक्ति के बारे में बात कर रही हूं। वह मजबूत बिंदु जिसके साथ वे सम्झौता कर सकते हैं। (जी हां जी, मास्टर।) मैं उस उत्तोलन के बारे में बात कर रही हूं जो पुतिन, यूक्रेन में युद्ध करके, सभी को, सभी देशों को संदेश भेज रहा है, कि, "यदि आपके पास मजबूत हथियार हैं, यदि आपके पास परमाणु हथियार हैं, तो आपके पास उच्च शक्ति होगी। अन्य शत्रुओं, अन्य राष्ट्रों के खिलाफ आपको बड़ा फायदा होगा।” (हां जी, मास्टर।) इसलिए, वे इसका उपयोग करेंगे, चाहे वे ईमानदार हों या नहीं, या इस स्थिति का फायदा उठाते हुए, वे अपने परमाणु शस्त्रागार, या उससे भी अधिक आधुनिक हथियार, अन्य प्रकार के हथियार, बनाना जारी रखेंगे, जरूरत पड़ने पर, प्रतिकार करने के लिए। (हां।) या कम से कम दूसरे देशों को बताने के लिए, "पास मत आना। हम तैयार हैं। हमारे पास बचाव के लिए सब कुछ है। आपके आक्रमण का मुकाबला करने के लिए हमारे पास सब कुछ है।" (हाँ, मास्टर। समझे।)

तो, चाहे वे सच में अपने देश की रक्षा करना चाहते हों या वे इसे बस समझौते के बहाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हों, मुझे नहीं पता कि उन्हें अब कैसे बताना है। (जी हां मास्टर।) मैं बताना भी नहीं चाहती। मैं किसी भी राष्ट्र के लिए जिम्मेदारी का बोझ उठाना नहीं चाहती कि मैंने उन्हें अपने हथियार छोड़ने की सलाह दी। (समझे।) अगर पूरी दुनिया मेरी याचना या सलाह सुनती है, और पूरी तरह से अपने सारे हथियार त्याग देती है, तो यह अद्भुत बात है। (हां।)

लेकिन अगर सिर्फ एक पक्ष त्याग करे, छोटी पार्टी त्याग करे, या एक पक्ष छोड़ दे, और दूसरा नहीं छोड़ता है, तो वे खुद को खतरे में डालते हैं। (हाँ, यह सही है।) वे कभी भी हमले के लिए असुरक्षित महसूस करेंगे - वे नहीं जानते। (हां जी, मास्टर।) […]

लेकिन आप बस ऐसा नहीं कर सकते। यह जनता का देश है। (हां।) एक संप्रभु देश, स्वतंत्र देश। और वह देश जिसके लिए आपके देश ने हस्ताक्षर किया है और सील किया है और रक्षा करने का वादा किया है, बहुत पहले की बात नहीं। (जी हां।) पूरी दुनिया गवाह है। (हां जी, मास्टर।) तो यह बुरी बात है, बहुत, बहुत निम्न स्तर का है। नीच है। […]

अभी मेरे लिए किसी से यह कहना संभव नहीं है, "शांति बनाओ, हथियार मत रखो।" क्योंकि मैं उनकी शांति या युद्ध के लिए जिम्मेदार होउंगी। (जी हां मास्टर।) मैं किसी एक देश या किसी देश के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकती, मैं पूरी दुनिया के लिए हूं। इसलिए, मैं जो कुछ भी कहती हूं, सब कुछ उचित और निष्पक्ष होता है। (हां जी, मास्टर।)

लेकिन यह अफ़सोस की बात है। (हां।) हम निर्माण के बजाय विनाश के लिए इतना पैसा खर्च करते हैं। (हां। यह सही है।) और सारी दुनिया; इतने सारे, मुझे लगता है कि शायद अरबों लोग अभी भी गरीबी में हैं। (हां।) यह बिलकुल सही नहीं है। बिल्कुल सही नहीं, यह दुनिया। और हम इतना पैसा खर्च करते हैं दर्द, दुख, अलगाव, मृत्यु, तबाही फैलाने और लोगों को अपंग करने, मारने और अक्षम बनाने के लिए। हमारे अपने साथी इंसान। (हां जी, मास्टर।) पशु-जनों को मारना, खाना ही काफी नहीं है, हम अधिक मारना चाहते हैं, इंसानों को भी। […]

मुझे लगता है कि सबसे दुखद बात यह है कि यह दुनिया एक जन्नत हो सकती थी। सचमुच ऐसा ही है। क्योंकि हमारे पास हर चीज की बहुतायत है; पर्याप्त भोजन, और प्राकृतिक संसाधन। (हां।) बस इतना है कि हमने गलत दिशा में विकास किया है। […]

मुझे नहीं पता कि पुतिन कैसे युद्ध जारी रख सकते हैं अगर वह ऐसी तबाही देखे। शायद यह सिर्फ कम्युनिस्ट हैं, वे मानते हैं कि परिणाम तरिके को सही बनाता है। (हां।)

" Media Report from ITV News Apr. 6, 2022 Dan Rivers (m): बोरोडियांका शहर को रूसी मिसाइलों और तोपखानों ने खोखला कर दिया है। हेलेना स्कोरोपैड मुझे अपने बेटे आर्टेम को बचाने की उनकी कोशिश के बारे में बता रही हैं। छर्रे की चपेट में आने के बाद उन्होंने उसे अपनी बाहों में ले लिया, उसकी चोटों का ग्राफिक विवरण देते हुए। आर्टेम सिर्फ 12 साल का था, जो एक उत्सुक बास्केटबॉल खिलाड़ी था। उनकी मां और सौतेले पिता साशा ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन वे कहते हैं कि एक क्लस्टर गोला बारूद फट गया, जिससे उन्हें छर्रे लगे। ”

लेकिन ऐसा नहीं है। आप बुरी तरह से खत्म करके शानदार ढंग से जीत नहीं सकते हैं। (हां।) आप जीतने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल नहीं कर सकते। मानव जीवन की कीमत पर नहीं। […]

रूसी राष्ट्रपति और उनके लोगों को जानना चाहिए कि यूक्रेन की सरकार अच्छी है। (हां।) उन्हें सभी लोगों का समर्थन प्राप्त है। (हां जी, मास्टर।) तब उन्हें विस्मय, सम्मानजनक महसूस करना चाहिए और यूक्रेनी लोगों को रहने देना चाहिए। (यह सही है।) […]

अगर यह बुरा है तो यूक्रेनी सरकार के पास यह सब समर्थन नहीं होगा। (हाँ जी, मास्टर।) और अगर किसी ने सच में यूक्रेनी लोगों को नियंत्रित किया होता, उदाहरण के लिए, अगर कुछ फासीवादी यूक्रेनी लोगों को नियंत्रित करते, तो जब उन्हें मौका मिले तो वे रूस से भाग निकल जाते। (बिल्कुल, हाँ जी।) उन्होंने ऐसा नहीं किया! उन्होंने उनका स्वागत नहीं किया। उन्होंने उनके टैंकों को धक्का दिया। उन्होंने उनके ट्रक रोका। उन्होंने अपने देश के लिए, अपने लोगों के लिए लड़ने के लिए राइफलें उठाईं। (हां।) यह रूस के लिए "नहीं-नहीं" है। इसका मतलब है, "हम आपको पसंद नहीं करते।" […]

इसलिए, अगर पुतिन कभी मेरी बात सुने, तो उन्हें युद्ध बंद कर देना चाहिए, कम से कम खुद को बचाने के लिए। अपने देशवासियों को बचाने की तो बात ही छोडो; वे युवा और सुंदर सैनिक जिनकी पत्नियां और बच्चे या गर्लफ्रेंड हैं, और माता-पिता उनके लिए घर पर इंतजार कर रहे हैं। (हां।) वे किसी के प्रियजन हैं, प्रिय हैं। वे अपने टैग पर सिर्फ एक नंबर नहीं हैं। वे एक इंसान हैं, और उनके परिवार हैं। उन्हें इस तरह मरते हुए देखना बहुत ही हृदय विदारक बात है। (हां।)

" Media Report from The New York Times Mar. 15, 2022 Kyrylo (m): हम एक साथ पले बढ़े हैं। एक बहुत करीबी व्यक्ति। वह सिर्फ मेरा भाई ही नहीं था। वह जितना मेरा भाई था उतना ही मेरा दोस्त भी था। मैं मां को लेकर बहुत चिंतित हूं कि वह इससे कैसे गुजरेंगी। उनका सबसे छोटा बेटा।

Mom: असंभव, सामान्य रूप से जीना असंभव है। यह दर्द मेरे दिल में अंत तक रहेगा। अंत तक। यह नामुमकिन है। ऐसे समय हैं जब मैं बस स्विच ऑफ करती हूं। फिर, मैं इसे नहीं समझती। और फिर वह चला गया। फिर, मुझे सदमे फिर से सताती है। यह तनाव।

Kyrylo (m): वह हमेशा इस बेंच पर झूमता था और मेरे साथ बाते करता था।

Reporter (m): यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग 1,300 सैनिक मारे गए हैं, हालांकि यह संख्या स्वतंत्र रूप से साबित नहीं किया जा सकता।

Mom: मेरे प्यारे वासेनका। मेरे बेटे।

Reporter (m): इस वीडियो के शुरु में प्रकाशित होने के एक दिन बाद, वासिल का भाई, किरिलो भी मारा गया था, पश्चिमी यूक्रेन में एक मिसाइल हमले में। ”

भयानक, भयानक। कल्पना कीजिए कि यह आप हैं या आपका भाई हैं। (हाँ जी, मास्टर।) (हां जी, मास्टर।) भयानक। […]

मुझे बहुत दर्द हो रहा है। बहुत दर्द, बहुत दर्द। मुझे नहीं पता कि कोई इसे कैसे सहन कर सकता है, युद्ध पैदा करने के लिए। हम सिर्फ देखने वाले हैं, हम केवल देखते हैं और हमें ही इतना दर्द होता है, पीड़ितों की तो बात ही छोडें। वहां सैनिकों की कल्पना कीजिए, ठंड है, जमानेवाला और वे उन्हें खुले टैंक में भेजते हैं। (हां।) […]

रूस हार रहा है, हार रहा है, हार रहा है। सिर्फ युद्ध में ही नहीं बल्कि सभी मोर्चों पर। क्योंकि अब कोई रूस का सम्मान नहीं करेगा। वे महसूस करेंगे कि, "ओह, रूस अवश्य ही भयानक होगा, अवश्य ही इतना दुष्ट होगा। इसीलिए यूक्रेनियन लोग स्वतंत्र होने के लिए लड़ने के लिए इतने बेताब हैं।" […] (हां जी, मास्टर।) रूस के लिए बहुत बुरा, बहुत बुरा। अगर रूस जीत भी जाता है, तो हर कोई सोचेगा कि यह बहुत बुरा, बुरा देश है। (हां जी, मास्टर।) खराब नीति। खराब, सब कुछ खराब। […]

मैं बहुत गुस्से में हूं। मैं बहुत गुस्से में हूं। और मुझे घृणा भी महसूस होती है। मैंने आपसे कहा है, कई बार। मैं कभी पर्याप्त नहीं बता सकती। मुझे इन लोगों से बहुत घृणा होती है। (हां जी, मास्टर।) मुझे लगता है कि वे इंसान होने के लायक नहीं हैं। किसी देश या किसी बड़े संगठन, और योग्य और सम्माननीय संगठन का प्रमुख होने की तो बात ही छोडो। शांति और स्वतंत्रता, लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प। यह सब बकवास है। (हां जी, मास्टर।) अब वे अपना असली चेहहरा दिखा रहे हैं। आप बहुत अच्छे से देख सकते हैं। (हां जी, मास्टर।)

" Media Report from Fox News Mar. 25, 2022 Ex-general Jack Keane (m): बाइडेन प्रशासन, किसी कारण से, "हम जीतना चाहते हैं" ये शब्दों का उपयोग भी नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यूक्रेनियन रूसियों के खिलाफ जीतें।

Media Report from Fox News Mar.31, 2022 Ex-general Jack Keane (m): हम नहीं चाहते कि पुतिन हारें। ”

(एक पूर्व-जनरल एक खबर पर टिप्पणी कर रहे थे कि उन्हें लगता है कि बाइडेन नहीं चाहते कि पुतिन हार जाए सभी बाधाओं के कारण।) वह इसमें बाधा डाल रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता है कि पुतिन हारे? (हां, एक जनरल यही सोचते हैं।) उन्हें सोचने की जरूरत नहीं है। (हां।) यह आपकी हथेली जैसे ही बहुत स्पष्ट है। यह इतना स्पष्ट है। इतना दुष्ट। मैंने आपसे कहा था कि वह शैतान है। अब आप मानते हो या नहीं? (हां जी, मास्टर।) वह पुतिन से भी बदतर है। (हां।) कम से कम पुतिन, वह एक देश चाहता है। (हां।) इसलिए वह आ गया। लेकिन बाइडेन, उसका इससे क्या लेना-देना है? और चाहता है कि लोग मरें। और अब, क्योंकि इतना दबाव है, इसलिए वह थोड़ा इधर, थोड़ा उधर देता है। (हां जी, मास्टर।) […]

कम से कम, पुतिन, शायद, आप कह सकते हैं कि वह लालची है या क्रोधित है या कुछ और है। या वह पागल है, या यह एक वैक्सीन की समस्या है। और वह देश चाहता है। लेकिन बाइडेन, उसके पास यूक्रेन के हारने, या मरने की इच्छा रखने का कोई कारण नहीं है। (मैं समझा।) मैं उस शैतान को और भी अधिक दोष देता हूं। वह पुतिन को सशक्त करता है। (हां जी, मास्टर।) वह बस मुंह से कहता है या होठों से ही कहता है। यह केवल होंठ की सेवा है। (जी हाँ, यह सही है।) और पुतिन पर कसाई होने का आरोप भी लगा रहा है। वह पुतिन से भी बदतर कसाई है, जरूरत के समय में यूक्रेन की मदद करने से लोगों को रोकने के लिए। केवल मदद न करना ही नहीं, बल्कि लोगों को रोकता भी है। वह सच में चाहता है कि यूक्रेन मर जाए। (हाँ जी।) अब हर कोई हैरान है कि यूक्रेन मरा नहीं है, यह रूसी हैं जो मर गए हैं। (जी हां, मास्टर।) इससे बाइडेन को काफी दुख पहुंचा होगा। उसका साथी शैतान हार रहा है।

अफ़सोस की बात है। हे भगवान। अब आप देख सकते हैं कि कौन कौन है। नहीं? (हाँ, मास्टर। बहुत स्पष्ट।) नेटो प्रमुख भी ऐसा ही है। बेशक, आप देख सकते हैं कि वह क्या करता है।

" Media Report from WION Mar. 17, 2022 NATO Secretary General Jens Stoltenberg (m): बेशक, हम शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं। हम रूस से और राष्ट्रपति पुतिन से अपनी सेना वापस लेने का आह्वान करते हैं, लेकिन यूक्रेन में जमीन पर नेटो सैनिकों को तैनात करने की हमारी कोई योजना नहीं है। ”

वह मदद नहीं करता, कुछ भी नहीं। वह यूक्रेन को जुड़ने भी नहीं देता। लेकिन स्वीडन और फिनलैंड, "स्वागत है!” जल्द ही, गर्मियों में वे शामिल होंगे। (वाह, हाँ।) और यूक्रेन इन सभी सालों से भीख मांग रहा है, और वह स्वीकृति नहीं देता। (हां जी, मास्टर।)

अरे, यार। ये सभी लोग। ये सभी अलग-अलग तरीकों से हत्यारे हैं। (हां।) वे केवल हत्यारे हैं, और दुष्ट हैं। पाप से भी घिनौना। केवल नरक ही उन्हें सहन कर सकता है, आग के साथ, बेशेक ताले और जंजीरों में, और सभी प्रकार के यातना के उपकरणों के साथ। वे बच नहीं सकते। भले ही इस दुनिया में वे बच जाएं, क्योंकि वे शरीर धारण करते हैं या किसी और के शरीर धारण करते हैं और फिर उन्हें अपना आवंटित समय जीना पड़ता है। (ओह।) नहीं तो नर्क उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। स्वर्ग, बेशक, उन्हें नहीं बक्शेगी। (सही है।)

मैं पुतिन को बचाऊंगी, अगर वह युद्ध बंद कर देता है तो। (ओह।) सिर्फ विश्व शांति के कारण और यूक्रेन के लोगों और दुनिया के लिए, वह युद्ध बंद कर दे। इसलिए, भले ही मैं उसे बचाऊं और पीड़ित करूं, यह यूक्रेनी लोगों और विश्व शांति के कारण है; पुतिन के लिए नहीं। […]

ठीक है, प्रिय। ख्याल रखना। (ध्यान रखना, मास्टर। आपका धन्यवाद, मास्टर।) […]

अलविदा। भगवान आपका भला करे। (धन्यवाद, मास्टर। अलविदा, मास्टर। भगवान मास्टर का भला करे।) आपकोे प्रेम। (हम आप से प्यार करते हैं, मास्टर।)

Host: हम ईमानदारी से धन्यवाद देते हैं हमारे परम प्रिय गुरुवर को स्वतंत्रता-प्रेमी यूक्रेन के प्रति उनकी साहसी समर्थन के लिए, और हमारी दुनिया में शांति और सुरक्षा बहाल करने के सच्चे समाधान के प्रति हमारी आँखें खोलने के लिए। ईश्वरीय हस्तक्षेप सत्ता में रहे नेताओं को जागने और यह महसूस करने में मदद करे कि यूक्रेन में स्थायी युद्धविराम ही एकमात्र लाभकारी परिणाम है, दुनिया के सभी नागरिकों के भविष्य की रक्षा करने और पृथ्वी पर स्वर्ग के बीज बोने के लिए। हम गुरुवर के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हैं सभी करुणामय, ब्रह्मांडीय सत्वों की निरंतर सुरक्षा में।

यह हृदयस्पर्शी यहूदी कहानी, "दो दोस्त", सुनने के लिए, जिसे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी द्वारा कृपापूर्वक अनुवादित किया गया है, और साथ ही यूक्रेन पर हुए दुखद युद्ध पर गुरुवर के अधिक दृष्टिकोण को सुनने के लिए, कृपया बाद की तारीख में गुरुवर और शिष्यों के बीच कार्यक्रम को देखें, इस सम्मेलन के पुरे प्रसारण के लिए।

इसके अलावा, आपके संदर्भ के लिए, कृपया पिछले संबंधित फ़्लाई-इन समाचार / मास्टर और शिष्यों के बीच सम्मेलनों को देखें, जैसे की:

फ्लाई-इन समाचार:

शांति बनाकर दूसरों के जीवन को संजोएं

केवल शांति-कर्ताएं ही स्वर्ग जा सकते हैं

यूक्रेन के समर्थन में प्रेरक खुशखबरी

बड़ी शक्तियों ने यूक्रेन के लिए अपना वादा नहीं रखा

यूक्रेनी लोगों की एकता की भाव दुनिया के सामने चमकती है

यूक्रेन की महान इच्छाशक्ति रूस की सेना से ज्यादा मजबूत है

मास्टर और शिष्यों के बीच कार्यक्रम:

दुनिया भर के सरकारों को यूक्रेन के साथ खड़ा होना चाहिए

शक्तिशाली देशों को साहसी होकर यूक्रेन की मदद करनी चाहिए

अच्छाई और बुराई के बीच के युद्ध में स्वर्ग यूक्रेन की सहायता कर रहा है

यूक्रेन की आपातकालीन स्थिति पर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के विचार

दुनिया ने यूक्रेन को अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-25
171 दृष्टिकोण
2024-04-25
60 दृष्टिकोण
2024-04-24
192 दृष्टिकोण
29:19

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-23   105 दृष्टिकोण
2024-04-23
105 दृष्टिकोण
2024-04-23
190 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड