खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing the Story of Playing “Walk the Way of Love” in the Event of Vegan Promotion: Audience Feedback from the Video Providing an Overview of Supreme Master Ching Hai (vegan)

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका में एक शिष्य से दिल की बात है:

प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं आपके नए परिचयात्मक वीडियो, "वॉक द वे ऑफ लव" की अविश्वसनीय, आत्मा-उत्थानकारी शक्ति के बारे में एक कहानी साँझा करना चाहता हूं। हमारे ध्यान केंद्र ने हाल ही में हमारे स्थानीय बुजुर्ग सामुदायिक केंद्र में अपनी दूसरी वार्षिक वीगन ट्रिविया प्रतियोगिता आयोजित की। यह आयोजन आकर्षक, जानकारीपूर्ण और विशेष रूप से बुजुर्ग नागरिकों के लिए तैयार किया गया है, जो हमेशा एक अच्छी मानसिक चुनौती का आनंद लेते हैं।

पिछले साल की तरह, हमने ओलंपिक-स्तर, विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले वीगन एथलीटों और पौधे-आधारित भोजन के पीछे के पोषण विज्ञान के उदाहरणों पर प्रकाश डालते हुए "द गेम चेंजर्स" की क्लिप दिखाकर शुरुआत की। विशेष रूप से, हम अपने बुजुर्ग मेहमानों को यह दिखाना चाहते थे कि केवल वीगन आहार अपनाकर वे हृदय रोग, कैंसर और कई अन्य दुर्बल करने वाली बीमारियों को धीमा कर सकते हैं और रोगों को उलट सकते हैं।

हालाँकि, इस वर्ष हमारे पास 30 मिनट अतिरिक्त थे। इसलिए, हमने इसके एक हिस्से का उपयोग अपने समूह के बारेमें बताने का निर्णय लिया कि हम किस प्रकार का काम करते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात कि गुरुवर, वास्तव मै कौन हैं। इस प्रकार, जैसे ही हमारे मेहमानों ने अपने वीगन समर रोल और वीगन ड्रमस्टिक्स (लविंग हट से तैयार किए गए) को खत्म किया, हमने कृतज्ञतापूर्वक "वॉक द वे ऑफ लव" बजाना शुरू किया, एक नया वीडियो जो सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करता है - उनकी पिछली कहानी, उनकी शिक्षाएँ, और कई सम्मान जो उन्हें वर्षों से अनगिनत आत्माओं से मिली हैं उनके बारे में, जिन्हें उनके असीम प्रेम ने छुआ है। क्लिप शुरू करने के तुरंत बाद, मैंने कमरे में बदलाव देखा। उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध लग रहे थे; उनकी निगाहें और पूरा ध्यान लेजर की तरह स्क्रीन पर निर्देशित थे। बाद में कई शिष्य इस बात पर सहमत हुए कि माहौल अचानक किसी तरह बहुत उच्च महसूस हुआ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बाद, कई लोग आपके प्रति अपनी प्रशंसा और कृतज्ञता व्यक्त करने आए, गुरुवर। एक महिला ने कहा, "यह उनके जैसे लोग ही हैं जो इस दुनिया को रहने लायक बनाते हैं।" एक अन्य महिला ने पूछा कि हमारे ध्यान समूह में कैसे शामिल हुआ जाए, हमने सहर्ष उन्हें इसके बारेमे बताया। कुल मिलाकर, हमें प्राप्त अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया के संदर्भ में यह हमारे केंद्र द्वारा हाल के वर्षों में आयोजित किया गया सबसे अच्छा आयोजन था। और मैं अपने दिल से जानता हूं, गुरुवर, कि यह "वॉक द वे ऑफ लव" और आपकी असीम करुणा के कारण है, जिसे हमारे मेहमानों ने इसे देखते समय बेशक महसूस किया होगा। इसलिए हम निश्चित रूप से भविष्य के आयोजनों में यह वीडियो चलाते रहेंगे!

हे प्रेम के सर्वोच्च प्रभु, हमें अपनी अनंत महिमा साँझा करने का अवसर देने के लिए आपको धन्यवाद। आपकी कृपा हर आत्मा तक पहुंचे और उन्हें वीगन बनने, शांति फैलाने और खुद को सदा के लिए मुक्त करने के लिए प्रेरित करे। सदैव आपका, अमेरिका से एक शिष्य

संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलनसार शिष्य, अच्छा काम जारी रखें! क्यों ना हम एक-दूसरे को हमारे प्रिय गुरुवर की विनम्र जीवनशैली का पालन करने और हम जो कुछ भी करते हैं उसमें निस्वार्थ प्रेम का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करें।

ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ आप और संयुक्त राज्य अमेरिका के उदार लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना जारी रखें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर इन ज्ञान के शब्दों के साथ जवाब देते हैं: "संयुक्त राज्य अमेरिका के विनीत शिष्य, हमें दूसरों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होने पर हमेशा आभारी रहना चाहिए। जब लोग अपने दिल में करुणा का अभ्यास करते हैं, तो उनके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा गूंजती है। लगन से ध्यान करें ताकि आपके पास दूसरों की मदद करने के लिए पर्याप्त आध्यात्मिक पुण्य हों, और हर समय अपनी सुरक्षा के लिए पांच पवित्र नामों का जाप करें। कामना है कि शाश्वत दिव्य प्रकाश आप और गौरवशाली अमेरिका का उत्थान करे।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
31:32

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-27   2 दृष्टिकोण
2024-04-27
2 दृष्टिकोण
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   174 दृष्टिकोण
2024-04-27
174 दृष्टिकोण
2024-04-27
182 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   520 दृष्टिकोण
2024-04-26
520 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   126 दृष्टिकोण
2024-04-26
126 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड