खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

A Heartline from Pyongyang Folk Arts Group

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कोरिया में प्योंगयांग लोक कला समूह की ओर से एक दिल की बात है:

प्रिय आदरणीय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, आप कैसे हैं? हम प्योंगयांग लोक कला समूह हैं जिन्होंने ताइवान (फॉर्मोसा) में पिछले कोरिया शांति दिवस समारोह में आपके सामने प्रदर्शन किया था। हम गुरुवर के प्रति अपना गहरा सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं।

भले ही हमें आदरणीय गुरुवर से व्यक्तिगत रूप से मिले हुए चार साल हो गए हैं जब हमें जीवन में अविस्मरणीय एवं मूल्यवान शिक्षाएँ प्राप्त हुए थे, लेकिन गुरुवर ने हमारे सदस्यों को जो प्यार और कृपा प्रदान की हैं, उसको हम नहीं भूल सकते। उस समय, गुरुवर ने कोरियाई प्रायद्वीप के शीघ्र, शांतिपूर्ण पुनर्मिलन के लिए प्रार्थना की थी ताकि हमारे सदस्य अपने माता-पिता से मिल सकें जिन्हें हम याद करते हैं।

हम हमेशा उस समय ताइवान (फॉर्मोसा) में गुरुवर से मिलने और अनुभव करने के महान सौभाग्य को संजोते हैं। गुरुवर ने भविष्यवाणी की थी कि हमारा कला समूह और आगे बढ़ेगा। ताइवान (फॉर्मोसा) में वह प्रदर्शन हमारा पहला विदेशी प्रदर्शन था, और इसके तुरंत बाद, जैसे कि गुरुवर ने भविष्यवाणी की थी, हमें फिलीपींस, औलाक (वियतनाम), और ताइवान (फॉर्मोसा), आदि में प्रदर्शन के लिए विभिन्न अनुरोध प्राप्त हुए और हम विदेश गए। हम गुरुवर की अंतर्दृष्टि से बहुत आश्चर्यचकित हुए थे और हम सभी आभारी थे।

जब हम गुरुवर से मिले थे, तो यह हमारा पहला विदेशी प्रदर्शन था, इसलिए हम तनाव और चिंता से भरे हुए थे। हालाँकि, गुरुवर के मार्गदर्शन और मदद से, हमने इस पर अच्छी तरह से काबू पा लिया, और अब हम आराम से मंच पर खड़े हो सकते हैं और बिना किसी अंगरक्षक या सुरक्षा उपायों के घूम सकते हैं।

सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के माध्यम से गुरुवर की बातें सुनना हमेशा आश्वासन और आशा ले लाता है। कोविड-19 के कारण हमें भी मुश्किल समय का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब हम धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और हम फिर से प्रदर्शन गतिविधियों पर काम कर रहे हैं। कोविड-19 की कठिनाइयों के बावजूद, गुरुवर की शिक्षाएँ हमारे लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरने और फिर से शुरुआत करने की ताकत का एक बड़ा स्रोत रहा है, और गुरुवर जिस स्थान पर हैं हमें लगता है कि वह हमारे सदस्यों के लिए हमारा दूसरा गृहनगर है।

हमारे सदस्य ईमानदारी से और दिल से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द ही एक बेहतर दिन आएगा ताकि हम गुरुवर से फिर से मिल सकेंगे और एक साथ प्रदर्शन कर सकेंगे। गुरुवर के साथ बिताए गए पल हमारे सदस्यों के लिए एक बड़ी प्रेरणा और शक्ति है और कलात्मक उन्नति प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण कारक है। गुरुवर ने हमेशा हमारे अंदर उत्साह पैदा किया है और चुनौतियों का सामना करने की इच्छाशक्ति दी है। गुरुवर की बुद्धिमान सलाह और प्रोत्साहन ने हमें हमेशा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और हमें आत्मविश्वास और साहस दिया है। गुरुवर का समर्थन और प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मददगार रहा है, और हम हमेशा बेहतर कलाकार बनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

अंत में, हम गुरुवर के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करना चाहेंगे आपके ज्ञान और प्रेरणा के लिए। गुरुवर हमारे लिए आकाश में चमकते सितारे की तरह हैं। हम ईमानदारी से गुरुवर को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमेशा हमारे सदस्यों को शक्ति और साहस दिया है, और हम ईमानदारी से आपकी दीर्घायु की कामना करते हैं विश्व शांति के लिए और मानव जाति की समृद्धि के लिए। 23 मई, 2023 गहरी कृतज्ञता और सम्मान के साथ, प्योंगयांग लोक कला समूह के सभी सदस्य

प्योंगयांग लोक कला समूह के जीवंत सदस्यों, हम हमारे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति आपकी सराहना के शब्दों को पाकर प्रसन्न हैं।

गुरुवर भी आपके लिए एक प्यार भरा धन्यवाद भेजते हैं: “प्रिय प्योंगयांग लोक कला समूह, मैं आपके ईमानदार शब्दों से बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आपके शानदार प्रदर्शन और नेक जज्बे को कभी नहीं भूलूंगी। आपके जैसे शुद्ध हृदय वाले प्रतिभाशाली लोगों का समूह मिलना दुर्लभ है। आप सच में उच्च क्षमता वाले कलाकार हैं, और मैं आपकी महान सफलता और निरंतर उन्नति की कामना करती हूं ताकि आप उन सभी लोगों के जीवन को छू सकें जो आपके अद्भुत समूह को प्रदर्शन करते हुए देखते हैं और आप उन्हें एक अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर पाएं। कृपया विश्व वीगन, विश्व शांति को बढ़ावा देने में हमारे साथ जुड़ने पर विचार करें, क्योंकि यह समय अब अत्यावश्यक से भी परे जा चुका है, और आपके पास बहुत लोगों तक पहुंचने की शक्ति है। आप जो कुछ भी करते हैं और जो कुछ भी आप हैं उसके लिए धन्यवाद, दयालु आत्माओं। आप और रहस्यमय कोरिया सदैव दिव्य प्रेरणा से भरे रहें। फिर से, मेरे सारे प्रेम के साथ बुद्धों की कृपा में।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   148 दृष्टिकोण
2024-04-27
148 दृष्टिकोण
2024-04-27
168 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   506 दृष्टिकोण
2024-04-26
506 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   116 दृष्टिकोण
2024-04-26
116 दृष्टिकोण
2024-04-26
197 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड