विवरण
और पढो
गार्जियन में हाल के एक लेख में, पर्यावरणविद् जॉर्ज मोनबिओट ने जो वीगन हैं, खुलासा किया कि यूके वर्तमान में खेती के लिए 175 लाख हेक्टेयर भूमि का उपयोग कर रहा है। हालांकि, अगर देश के नागरिक वीगन भोजन में परिवर्तित हो जाते हैं, तो केवल 30 लाख हेक्टेयर की आवश्यकता होगी, जो 140 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को मुक्त करेगा। लेख में कहा गया है कि अनाज और दालों का उपयोग तब अधिक कुशलता से होगा जब लोग उसे सीधे खाते हैं, न कि बाद में खाने के लिए उसे जानवर-जनों को खिलाए। इसके अलावा, श्री मोनबीओट ने साँझा किया कि ग्रह पर सभी के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन किया जा रहा है; हालाँकि, इसका लगभग आधा हिस्सा बर्बाद हो रहा है, ज्यादातर को उद्योग में रहे जानवर-जनों को खिलाने के लिए। इस गणना के लिए और भूमि का बुद्धिमानी से उपयोग करने के बारे में याद दिलाने के लिए, जॉर्ज मोनबोट और गार्जियन को धन्यवाद। ईश्वर की कृपा से, हम जल्द ही पूरी तरह से वीगन विश्व में संक्रमण करके गहन खाद्य संकट को हल करें। वीगनवाद > आइए इस वाद में शामिल हों!