खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

A heartline from obstetrician: Please don’t do abortions anymore!

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
परम प्रिय गुरुवर, मुझे अपने शिष्या के रूप में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद!

सेवानिवृत्त होने से पहले, मैं एक प्रसूति रोग विशेषज्ञ थी। मैंने इस दुनिया में आने वाले कई नवजात शिशुओं को अपने हाथों में लिया है। शायद स्वर्ग मुझे इनाम देना चाहता था। दीक्षा के कुछ समय बाद, आंतरिक गुरुवर मुझे भैषज्यगुरु बुद्ध (रोगों से मुक्ति देने वाले बुद्ध) की भूमि पर ले गए। गुरुवर की कृपा से, मैंने फ्रांस में सेंट मार्टिन सेंटर में गुरुवर को देखा, और मैं गुरुवर की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय गहन ध्यान शिविर के लिए ताइवान (फॉर्मोसा) में सिहू और न्यू लैंड आश्रम में भी गई हूं।

हाल ही में, सुप्रीम मास्टर टीवी ने गुरुवर का संदेश प्रसारित किया, "गर्भपात करना बंद करो, यह हत्या है, यह ईश्वर के कानून के खिलाफ है।" आज, एक डॉक्टर के रूप में, मैं कुछ कहना चाहती हूं: गर्भपात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए! कृपया अब से गर्भपात न करें! स्वर्ग उदार है लेकिन वह सब कुछ देखता है। समय आने पर कारण और प्रभाव का नियम किसी को नहीं बख्शेगा।

मैं अब 83 वर्ष की हो गई हूँ, और मुझे एक बार एक बीमारी हो गई थी- वल्वोवाजिनाइटिस, जिसके बारे में बात करने में मुझे शर्म आती है। मैंने पहले चीनी और पश्चिमी दवाओं की कोशिश की, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। हर बार जब यह बीमारी बढ़ती थी, मैं इतनी पीड़ा में होती थी कि मुझे मरने का मन करता था। एक दिन, मैंने गुरुवर को पुकारा, "गुरुवर, मैंने अपने जीवन में कभी भी कुछ भी दुष्ट कार्य नहीं किया है। किस प्रकार का कर्म मेरे जीवन को मरने से भी बदतर बना रहा है?”

करुणामय गुरुवर ने मुझे एक साथी दिक्षित बहन के माध्यम से बताया कि जब मैं एक प्रसूति-चिकित्सक थी, तब मैंने जो गर्भपात के ऑपरेशन किए थे, यह वही कर्म है। यह अचानक मुझ पर आया। हे भगवान! मैं राष्ट्रीय कानूनों के संरक्षण में रही एक पेशेवर हत्यारा हुआ करती थी!

मैं प्रायश्चित करने के लिए गुरुवर के तस्वीर के सामने झुक गई और प्रार्थना की कि गुरुवर गर्भपात से मरे बच्चों की मदद करें और मेरी पूर्व अज्ञानता को क्षमा करें! दयालु गुरुवर ने मेरे कर्म को हर लिया, और मैं अंततः इस रोग से मुक्त हो गई।

गुरुवर आपका धन्यवाद! सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, आपके निस्वार्थ समर्पण के लिए धन्यवाद, ईश्वर के सत्य का प्रकाश इस विश्व को रोशन कर रहा है! मैं प्रार्थना करती हूं कि स्वर्ग गुरुवर को स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करे! ईश्वर से प्रार्थना है कि गुरुवर की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हों! प्रार्थना करते हैं कि विश्व वीगन, विश्व शांति जल्द से जल्द आए! शिन-हुई, चीन की एक शिष्या

भाग्यशाली शिन-हुई, आपकी कहानी बताती है कि हम गुरुवर के शिष्य बनने के लिए कितने धन्य और सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि उनकी कृपा के बिना, हम अपने अज्ञान और कुकर्मों के माध्यम से इस दुनिया में किए गए भारी कर्म को कभी भी शुद्ध नहीं कर पाते। आपने जो अनुभव किया है, उसका वर्णन करने के लिए धन्यवाद। बुद्ध की कृपा आप और चीन का मार्गदर्शन करते हुए आपको सदैव आगे बढ़ाती रहे।

यहाँ आपके लिए गुरुवर की प्रतिक्रिया है: "ईमानदार शिन-हुई, अपनी कहानी साँझा करने के लिए धन्यवाद ताकि अन्य डॉक्टर आपके द्वारा की गई गलतियों को दोहराने से बच सकें, और गर्भपात की मांग करने वाली महिलाओं को यह एहसास हो सके कि इस विश्व के कानूनों की परवाह किए बिना इस गैरकानूनी विकल्प के परिणाम गंभीर होते हैं। कुछ महिलाओं को यह सोच कर बहुत गुमराह किया गया है कि कुछ जगहों पर गर्भपात कानूनी है, इसलिए गर्भपात करने का कोई बुरा परिणाम नहीं होता है। गर्भपात एक संभावित सबसे बुरा अपराध है, यह न केवल एक यह हत्या है, बल्कि यह एक माँ और बच्चे के बीच के सबसे पवित्र रिश्ते के साथ किया गया पूर्ण विश्वासघात भी है। मानव जीवन के सबसे कमजोर चरण में, एक बच्चे के बदन के टुकड़े टुकड़े किए जाते हैं, जबकि वह मानव जीवन का एक सबसे महत्वपूर्ण समय होना चाहिए था जहां पूर्ण प्रेम और संरक्षण ने हमें घेर लेना चाहिए था। अपनी कहानी को साँझा करना जारी रखें ताकि दूसरे इससे सीख सकें। चीन के सभी प्यारे लोगों के दिलों के साथ-साथ बुद्ध का आशीर्वाद आपके हृदय को आनंद से भर दे।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   195 दृष्टिकोण
2024-04-26
195 दृष्टिकोण
2024-04-26
77 दृष्टिकोण
2024-04-25
700 दृष्टिकोण
2024-04-25
217 दृष्टिकोण
31:50

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-24   91 दृष्टिकोण
2024-04-24
91 दृष्टिकोण
2024-04-24
282 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड