खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी का क्रिसमस संदेश

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

Host: क्रिसमस की पूर्व संध्या, शुक्रवार, 24 दिसंबर, 2021 को, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ने सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के सदस्यों को उनके अंतहीन प्रेम की याद दिलाने वाली, मनोरम छुट्टियों के उपहार भेजकर सरप्राइज़ दिया। इस कृपालु भाव से प्रभावित होकर, उन्होंने गुरुवर के प्रति अपनी खुशहाल सराहना व्यक्त की कुछ हर्षित शुभकामनाओं के साथ।

(धन्यवाद, गुरुवर। वीगन क्रिसमस की शुभकामनाएं गुरुवर और सभी को!) (धन्यवाद, गुरुवर, उपहारों के लिए। मेरी क्रिसमस और वीगन नववर्ष की शुभकामना!) (धन्यवाद, गुरुवर। हम आपसे प्यार करते हैं!) (और वीगन नववर्ष की शुभकामनाएं! चीयर्स!)

Host: हमारे ताइवानी (फॉर्मोसन) एसोसिएशन के सदस्यों ने भी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति अपना उच्चतम सम्मान और स्नेह व्यक्त किया विशेष रूप से उनके लिए लिखी गई एक प्रेरक कविता के साथ।

"प्रिय गुरुवर! दिसंबर की शान में क्रिसमस के गानो से जागो असीम प्रेम जगाएं केवल प्रेम ही मौजूद है, सार्वभौमिक प्रेम, महान प्रेम, बिना शर्त प्रेम आसमान में पोलारिस की तरह जो हमारे रास्ते और हमारे घर जाने के रास्ते को रोशन करता है डलसेट की घंटी बज रही है मौन रात में हमारी आत्मा की गहराई में हम सर्वोच्च अपार ध्वनिरहित ध्वनि की ओर हैं शाश्वत प्रेम एक सम्मान भरी स्तुति हमारे परम गुरुवर के प्रति क्रिसमस की धुन और गाने हमेशा के लिए हैं हमारे स्वर्गीय पिता की कामना करें उस पवित्र स्वर्ग में पूरी दुनिया और सितारे एक साथ इस महिमा का आनंद लेंंगे - प्रेम से सभी फॉर्मोसन शिष्य”

Host: इस विशेष उत्सव के उपलक्ष में, गुरुवर ने कृपा से सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के कुछ सदस्यों को कॉल किया, प्रभु यीशु मसीह के असाधारण प्रेम और दुनिया की वर्तमान स्थिति के बारे में अपने विचारों और ज्ञान को साझा करते हुए।

(नमस्कार, मास्टर! आप कैसे हैं, मास्टर?) नमस्कार, नमस्कार। यह जानकर अच्छा लगा कि आप खुश हैं। यह खुश लगता है। (हाँ जी, हम हैं, मास्टर।) कुछ चल रहा है? (आपने हमें बिगाड़ दिया है, मास्टर।) मेरी पीठ के पीछे। ओह अच्छा। हम यथासंभव खुश रहने की कोशिश करते हैं। (हाँ जी, मास्टर। हम हैं।) ओह, अच्छा, अच्छा। (मास्टर, हमारे पास आपके लिए एक संदेश है।) (हाँ?) (मेरी क्रिसमस, मास्टर, और एक ख़ुश वीगन नव वर्ष की शुभकामनाएँ!)

उन सभी को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं जो इसका आनंद ले सकते हैं और अस्पतालों में मरीजों को भी, अप्रवासी लोगों को जो अभी तक कहीं नहीं बसे हैं या जो कहीं फंसे हुए हैं, और सभी जानवर-लोगों को, सभी प्राणियों को समुद्र, हवा में और जमीन में स्थित, (हाँ जी।) पेड़, पौधे, फूल भी। हम सभी डॉक्टरों और नर्सों और अस्पताल कर्मियों और आवश्यक कर्मचारियों के सभी क्षेत्रों में एक बेहतर वर्ष और कुछ आराम, कुछ ब्रेक, कुछ आराम के समय की कामना करते हैं। ईश्वर सभी अच्छे काम करने वाले लोगों को आशीर्वाद दें और ईश्वर हमारे ग्रह को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दें। और सभी मनुष्यों को जागृत होने का आशीर्वाद दें, जीवन के अधिक परोपकारी तरीके की ओर मुड़ें, जैसे कि वीगन भोजन। धन्यवाद, ईश्वर और सभी स्वर्गदूतों को, जो किसी भी तरह से हमारी मदद करते हैं।

मैं चाहती हूं कि आप सभी, और निश्चित रूप से आपके भाइयों और बहनों, क्वान यिन पद्धति में सभी दीक्षित और अन्य धार्मिक या ध्यान अभ्यास करने वाले, सभी अच्छे लोग, आप सभी एक दुनिया में एक क्रिसमस और एक नया साल मुबारक होने का प्रयास करें कि अब शायद ही हमें ज्यादा खुशी मिले।

ईश्वर को याद करने की कोशिश करें और जितना हो सके आशीर्वाद, सुरक्षा और खुशी, संतोष के लिए पूछें। हम पृथ्वी पर और साथ ही ब्रह्मांड के अन्य ग्रहों पर हम सभी के लिए प्रार्थना करना जारी रख सकते हैं। ईश्वर हमें प्रबुद्ध करें, हमारी रक्षा करें और हम सभी को क्षमा करें। मुझे खेद है कि मैं आप लोगों के साथ नहीं हो सकता। लेकिन मेरा दिल आपके साथ है। (जी हाँ, मास्टर। और हम इसे महसूस करते हैं।) […] इसलिए, भले ही हम कठिनाई और परीक्षाओं से गुज़रें, हमें अभी जारी रहना चाहिए। (हाँ जी, मास्टर। हाँ।) मुझे आशा है कि आप अभी भी इच्छुक हैं। (हाँ, हम हैं, मास्टर।)

फिलहाल हमारी दुनिया में पहले से ज्यादा कोई उम्मीद नहीं है। वास्तव में, यह पहले की तुलना में कम उम्मीद है। लेकिन किसे पता? कौन जाने? कामना है कि लोगों के दिल बदल जाएं और फिर ईश्वर उदार हों, स्वर्ग दयालु हो, और दुनिया बंद होने के बजाय नरक फिर से बंद हो जाए। (हां जी।)

खुशी और शांति और संतोष वास्तव में अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक मानवता के हाथों में हैं। इस दुनिया को फिरदौस बनाने के लिए इंसानों के पास ज्यादा ताकत, ज्यादा विशेषाधिकार और ज्यादा मौका है। […]

यह महान परिवर्तन का समय है, और उन्हें इस अवसर को छलांग लगाने, एक नए आयाम, नई चेतना, आध्यात्मिक उन्नयन के नए स्तर पर छलांग लगाने का अवसर लेना चाहिए। […]

कई मास्टरओं ने अलग-अलग तरीकों से बलिदान दिया, लेकिन यीशु का बलिदान सबसे महान, परम में से एक है। और फिर भी किसी ने पलट कर उसके लिए उन्हें बदनाम किया। मनुष्यों के पापों के कारण उन्हें जो कष्ट सहना पड़ा। (हां जी।) यदि आप कृतज्ञ नहीं हैं, तो कम से कम आपके पास उस व्यक्ति के लिए खेद महसूस करने का हृदय है। भले ही आपको विश्वास न हो कि यीशु ईश्वर का पुत्र है या एक प्रबुद्ध मास्टर है, कम से कम आप अपने दिल में कुछ सहानुभूति, कुछ प्यार, कुछ दया महसूस करते हैं, इस तरह के बलिदान के लिए, क्रूस पर ऐसी दर्दनाक मौत के लिए, जो उन्होंने कमाया नहीं है, जिसके वह शीर्षक नहीं थे। क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, उन्होंने केवल सभी सही चीजें सिखाईं। आप मुझे समझते हो? (हाँ जी, मास्टर।)

इसलिए, जो कोई भी ऐसा कुछ कहता है जैसे कि फ़्रांसिस ने कहा है, कि "यीशु विफल थे" और "क्रूस की विफलता", वह निश्चित रूप से, निस्संदेह, संदेह की छाया नहीं, एक शैतान अवतार है, (हाँ जी, मास्टर ।) या शैतान का गुलाम।

" New York City United States – Sept. 24, 2015 Speech by Pope Francis Voiceover (m): हमें याद रखना चाहिए कि हम यीशु मसीह के अनुयायी हैं। और उनका जीवन, मानवीय रूप से कहें तो, असफलता में समाप्त हुआ। क्रॉस की विफलता। ”

" Villavicencio, Colombia – Sep. 8, 2017 Francis (m): यीशु की रगों में प्रतिमापूजक खून बहती है। ”

" Kasarani Stadium Nairobi, Kenya – Nov. 27, 2015 Original in Spanish Francis (m): यह यहाँ परमेश्वर की विफलता का इतिहास है। यह क्रूस का मार्ग है। ”

दिमाग ख़राब, बिना बुद्धि के, बिना ज्ञान के, बिना करुणा के, बिना प्रेम के, बिना सहानुभूति के, केवल शुद्ध बुराई है। आप मुझे सुन रहे हैं? (जी हाँ, मास्टर।) मैं आपको यह भी बता रही हूं, सभी लोगों को याद दिला रही हूं कि उस चिन्ह की तलाश करें, ताकि आप जान सकें कि वह एक शैतान का अवतार है। मैं वह सब जानती थी, इससे पहले कि मैं उस सारे शोध को देखूं जो आपने कई भूत भगाने के बारे में किया है या अन्य क्लैरवॉयंट लोग उनके बारे में जो देखते हैं।

" Interview by EI Espectador – Sept. 3, 2017 Jose Galat: यह एक नाजायज पोप है। नाजायज क्योंकि उन्हें पवित्र आत्मा ने नहीं, बल्कि "कार्डिनल्स के माफिया" ने नियुक्त किया था "कार्डिनल्स के माफिया"? यह अभिव्यक्ति मेरा नहीं है। इसका सटीक रुप से षड़यंत्र के मुखिया, कार्डिनल डेनियल द्वारा उपयोग किया गया था, एक यूरोपीय कार्डिनल, षड़यंत्र के मुखिया, जिसने कहा था कि "एक कार्डिनल्स के माफिया हँसी से मर गए।" अभिमान और बेशर्मी से, उन्होंने यह कबूल किया कि राजनीतिक चाल के साथ जिसे चर्च द्वारा बहिष्कृत करने के दंड के तहत निषिद्ध किया गया है, उन कार्डिनलों ने फ्रांसिस को चुना। तो, फ्रांसिस की उत्पत्ति एक अवैध मूल का है। ”

" Message from the Archbishop – July 31, 2021 Vigano (m): हम एक ऐसे बिंदु पर आ गए हैं कि यहां तक की सैद्धांतिक मुद्दों में कम ज्ञान वाले साधारण लोग भी समझते हैं कि हमारे पास है एक गैर-कैथोलिक पोप है, कम से कम शब्द के सख्त अर्थ में। ”

कैथोलिक विरोधी (विधर्म)

" Interview by One America News – Oct, 31, 2019 Dr. Taylor Marshall (m): वेटिकन गार्डन में जहां उन्होंने एक महिला शामन को बुलाया, उन्होंने ऐसे दो मूर्तियाँ लाया। उन्होंने सभी को उन्हें नमन करने लगाया जबकि पोप बगल में बैठे थे और दुनिया भर के मीडिया और हर जगह के कैथोलिक जो यह इस उद्घाटन समारोह को देख रहे थे उन्होंने सोचा, "यह बहुत अजीब है ̶ यह मूर्तिपूजा जैसा दिखता है; यह एक सुनहरे बछड़े की स्थिति की तरह दिखता है।” फिर शेष दो से तीन हफ्तों के दौरान, इन मूर्तियों को संत पीटर के करिब, संत पीटर की वेदी पर रखा गया, और ट्रैस्पोंटिना में सांता मारिया नामक एक चर्च में रखा गया, जो वेटिकन के बहुत पास है। ”

जीवन विरोधी

" Taylor Marshall Show Podcast – Sept. 28, 2021 Dr. Taylor Marshall (m): राष्ट्रपति हिगिंस ने बच्चों की हत्या के कानून पर हस्ताक्षर किया है। और फिर भी, फ्रांसिस सर्वशक्तिमान ईश्वर को धन्यवाद दे रहा है कि आयरलैंड में "इस आदमी के रुप में एक बुद्धिमान व्यक्ति का मुखिया" है? यह लगभग वैसा है की आप मसीह के प्रतिनिधि से जो अपेक्षा करते हैं, फ्रांसिस उसके ठीक विपरीत करते हैं। ”

" NicholasPOGM (Presents of God Ministry) – Jan. 17, 2018 Nicholas voice (m): पोप ने सचमुच एक गर्भपात कार्यकर्ता को नाइटहुड के पोंटिफिकल मेडल के साथ सम्मानित किया, इससे कम नहीं। यहां देखें कि यह लेख क्या कहता है: "पोप फ्रांसिस ने गर्भपात अधिकारों के लिए मुखर आंदोलनकारी और एक डच राजनेता लिलियन प्लूमेन को 'सेंट ग्रेगरी द ग्रेट के पोंटिफिकल इक्वेस्ट्रियन ऑर्डर के कमांडर' की उपाधि से सम्मानित किया है। पिछले साल, प्लौमेन ने शी डिसाइड्स नामक एक गर्भपात-समर्थक संगठन की स्थापना की, जो अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों को धन और सहायता देता है जो गर्भपात के लिए सुविधा प्रदान करते हैं या अभियान चलाते हैं। ”

" The John-Henry Westen Show – Feb. 2016 John-Henry Westen (m): 8 फरवरी, 2016 को, इटली के सबसे प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में से एक, कोरिएरे डेला सेरा ने पोप फ्रांसिस के साथ एक साक्षात्कार प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने इटली के प्रमुख गर्भपात प्रस्तावक, एम्मा बोनिनो की प्रशंसा की, देश के "भूले गए महान लोगों" में एक के रुप में। इसके अलावा, पोप कई मौकों पर बोनिनो से मिल चुके हैं, और पोप के साथ उनके घनिष्ठ संबंध ने उन्हें इटली के कई कैथोलिक चर्चों में बोलने के लिए प्रेरित किया है - पुरे समय देश में गर्भपात के मुख्य प्रोत्साहक बनते हुए। और एक राजनेता के रूप में, उन्होंने गर्भपात, इच्छामृत्यु, मनोरंजक मादक पदार्थ के वैधीकरण, ग्राफिक यौन शिक्षा, और बहुत कुछ लागु किया। ”

" Francis (m): मैं अभी भी आत्महत्या करने वाले का सम्मान करता हूं ... मैं उसे ईश्वर के दयालु हाथों में रखता हूं।"

विवाह विरोधी

" The John-Henry Westen Show – March 25, 2019 John-Henry Westen (m): 16 जून 2016 को पोप फ्रांसिस ने रोम के पादरीयों से कुछ ऐसा कहा जो मुख्यधारा के मीडिया में वायरल हो गया। वह सह-निवास को बढ़ावा दे रहे हैं। और मुझे पता है कि यह असंभव जैसा लगता है, लेकिन ये रहा उनका यह कहते हुए वीडियो।

Francis (m): फिर भी वास्तव में, मैं कहता हूं कि मैंने इन सहवासी जोड़ों में बहुत अधिक निष्ठा देखी है, बहुत अधिक निष्ठा; और मुझे यकीन है कि यह एक सच्ची शादी है, उनके पास विवाह की कृपा है, ठीक उनकी निष्ठा के कारण। ”

सद्गुण विरोधी

" Puerto Rico – June 9, 2015 Francis (m): और थोड़ी सी शराब जीभ को ढीला कर देगी और आप मुझे सच बता सकेंगे। ”

पाप की निंदा विरोधी

" Media Report from CBC News – Aug. 15, 2018 Reporter (f): पोप फ्रांसिस ने इस साल की शुरुआत में, व्यापक आलोचना प्राप्त की चिली के एक बिशप का बचाव करने के लिए, जिस पर देश के सबसे कुख्यात दुर्व्यवहार करने वाले पादरी को छिपाने का आरोप है। ”

" Interview by Fox News – Aug. 17, 2018 Reporter (m): विगानो का दावा है कि उन्होंने खुद पोप को मैककारिक के कुकर्मों के बारे में सूचित किया था, और पोप ने इसे नजरअंदाज किया और मैककारिक को बहाल किया। ”

बेईमान कार्डिनल्स जिन्हें फ्रांसिस ने संरक्षित या ऊंचा किया था

कार्डिनल डोमेनिको कैलकैग्नो ने एक पादरी नेलो गिरौडो को बचाया, जिसने एक समान-लिंग नाबालिग पर दुर्व्यवहार किया था। पोप फ्रांसिस ने उन्हें पद पर बनाए रखा।

कार्डिनल जॉन ड्यू ने यूचरिस्ट में व्यभिचारी जोड़ों के प्रवेश के लिए तर्क दिया। पोप फ्रांसिस ने 2015 में उन्हें कार्डिनल नामित किया था।

कार्डिनल जोज़ेफ़ डी केसेल ने फादर टॉम फ्लेमेज़ को एक पादरी के रूप में नियुक्त किया उन्हें यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के बाद। पोप फ्रांसिस ने बिशप डी केसेल को आर्कबिशप के रूप में चुना और उन्हें कार्डिनल नाम दिया।

आर्कबिशप मारियो एनरिको डेलपिनी ने फादर मौरो गली को एक नए पैरिश में स्थानांतरित कर दिया यह सूचना मिलने पर कि गली ने एक युवक का यौन शोषण किया था। पोप फ्रांसिस ने उन्हें 2017 में मिलान के आर्कबिशप नामित किया।

कार्डिनल डोनाल्ड वूरल ने फादर जॉर्ज ज़ीरवास को पद में बने रहने की अनुमति दी यह जानने के बाद कि उन्होंने यौन शोषण के कई अपराध किए हैं। पोप फ्रांसिस ने उनके बड़प्पन के लिए उनकी प्रशंसा की, उन्हें वाशिंगटन के आर्चडायसी का प्रभारी बनाया।

बिशप होजे़ टॉलेन्टिनो का दावा है कि गर्भपात एक अधिकार है। पोप फ्रांसिस ने उन्हें 2018 में आर्कबिशप और वेटिकन सीक्रेट आर्काइव्स का प्रमुख बनाया।

बिशप गुस्तावो ऑस्कर ज़ांचेटा समलैंगिक दुराचार में लिप्त थे, जिसमें सेमिनरियों का यौन उत्पीड़न भी शामिल है। पोप फ्रांसिस ने ज़ांचेटा को एपोस्टोलिक सी के पैट्रिमोनी के प्रशासन के निर्धारक के रूप में नामित किया।

एमजीआर बतिस्ता मारियो सल्वाटोर रिक्का घोर समलैंगिक दुर्व्यवहार में लिप्त थे, एक पुरुष वेश्या के साथ लिफ्ट में फंसे हुए थे। पोप फ्रांसिस ने उन्हें अपने निवास का प्रभारी बनाया और उन्हें धर्माध्यक्ष नामित किया।

फादर जूलियो ग्रासी को 2009 में एक किशोर लड़के का यौन शोषण करने का दोषी ठहराया गया था। ग्रासी ने अपनी पूरी कानूनी प्रक्रिया के दौरान यह कहा, आर्कबिशप बर्गोग्लियो ने (पोप फ़्रैन्सिस) 'उनका हाथ थाम लिया।'

फादर मौरो इंज़ोली को नाबालिगों के यौन शोषण के लिए दोष दिया गया था। पाप फ्राँसिस ने उनकी सजा को बहुत हल्के सेवानिवृत्त जीवन के सुझाव में बदल दिया।

बिशप जुआन बैरोस मैड्रिड ने फादर फर्नांडो करदीमा के गंभीर यौन अपराधों को छुपाया। पोप फ्रांसिस ने 2015 में ओसोर्नो के बैरोस बिशप को नियुक्त किया।

आदि…

" The Church: Code of Silence (2017) Documentary Directed by Martin Boudot Reporter (f): फादर करदीमा तब से वेटिकन द्वारा यौन शोषण के दोषी साबित हुए हैं। वह यहाँ है, अभी भी C9 (कार्डिनल्स की परिषद) में है।

Priest (m): वे तब तक यहां रहेंगे जब तक पोप उन्हें वहां चाहते हैं।

Narrator (m): ऐसा लगता है कि केवल पोप के पास अपने कार्डिनल्स को दंडित करने की शक्ति है। तो वह सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करते? शायद इसलिए कि उन्हें भी अपने चुनाव से बहुत पहले अपनी मातृभूमि अर्जेंटीना में आरोपों का सामना करना पड़ा था। ”

" Interview by Real Stories – Nov. 17,2019 Originally in Spanish – Reporter (m): पीडोफाइल पादरीयों के बारे में, (पोप फ्रांसिस) कहते हैं कि उनके सूबा में इसके कोई मामले नहीं थे। (वह यह स्वीकार करना नहीं चाहते। यह झूठ है।) यहाँ किसने बर्गोग्लियो (पोप फ्रांसिस) से संपर्क करने की कोशिश की? (किसने कोशिश की?)हां। (मैंने कोशिश की! हम सब ने!) और जवाब किसे मिला? (कभी नहीँ। हम में से किसी को भी नहीं।) (वह सभी हस्तियों का स्वागत करते हैं जैसे की लियोनार्डो डि कैप्रियो उन्हें वह जगह दिखाने के लिए भी गए, उन सभी को, और उनके लिए अपना दरवाजा खोलते हैं। और हमारे लिए, यह कहने के लिए एक छोटा पत्र भी नहीं कि उन्हें दुख है।) (मुझे उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं है, मुझे उन पर विश्वास नहीं है।) (मुझे बहुत कष्ट हुआ और मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि बर्गोग्लियो (पोप) ने कुछ नहीं किया। सभी ने मुझसे कहा: "उन्हें लिखो, वह जवाब देने के लिए बाध्य हैं।" मुझे बहुत कष्ट हुआ। और मैं बहुत निराश हूं।)

Narrator (m): अन्य पीड़ितों से संबंधित एक अन्य मामले में, कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर न्याय के रास्ते को मोड़ने की कोशिश की। यह फादर ग्रासी का केस है, अर्जेंटीना के चर्च के सबसे बड़ा पीडोफिलिया कांड। 2009 में, उन्हें 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अर्जेंटीना के चर्च ने उन्हें बरी करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यह 2,800 पृष्ठ प्रति-पूछताछ एक गोपनीय, आंतरिक अर्जेंटीनी के चर्च की कानूनी पाठ है। अंदर, बच्चों पर मिथ्याकरण, झूठ, छल और झूठापन का आरोप लगाया जाता है। निष्कर्ष स्पष्ट है। कोर्ट का फैसला गलत था। फादर ग्रासी को अपील पर बरी करना पड़ा था। इस कार्य को 2010 में अर्जेंटीना एपिस्कोपल सम्मेलन द्वारा और विशेष रूप से इसके तत्कालीन अध्यक्ष, कार्डिनल बर्गोग्लियो, हाल के पोप फ्रांसिस द्वारा अधिकृत किया गया था।

Reporter (f): ग्रासी मामले में, आपने क्या अर्जेंटीना के न्याय को प्रभावित करने की कोशिश की? (Francis: नहीं, बिल्कुल नहीं।) नहीं? फिर, आपने ग्रासी के मामले में यह प्रति-जांच को अधिकृत क्यों की? (Francis: मैंने कभी नहीं किया।) कभी नहीं? ”

" The John-Henry Westen Show – Feb. 2016 John-Henry Westen (m): वेटिकन के स्वयं के समाचार पत्र, ल'ऑस्सर्वतोर रोमानो के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में अपने व्यक्तिगत अध्ययन में पोप की डेस्क के पीछे, यीशु मसीह के विश्वासघाती जूडास की सेवा कर रहे एक पुनर्जीवित, नग्न यीशु की एक पेंटिंग रखी है। साथ में, वैसे ही, यीशु की एक मूर्ति भी है जो जूडास को खोई हुई भेड़ के रूप में उठ रहे हैं। वह पेंटिंग पोप फ्रांसिस की किताबों में से एक से प्रेरित हुई थी, जिसने सुझाव दिया था कि जूडास शायाद नरक में नहीं है। यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है कि उसका जूडास के प्रति इतना आकर्षण है। आप जानते हैं, कई वफादार कैथोलिकों के लिए, ऐसा लगता है कि पोप फ्रांसिस ईसा मसीह के आध्यात्मिक शरीर को उसी तरह धोखा दे रहे हैं जैसे जूडास ने हमारे प्रभु को धोखा दिया था। ”

" Santa Marta Mass Vatican City – April 8, 2020 Francis’ speech, voiceover translation in English (f): एक बात जिस पर हमारा ध्यान जाता है वह यह है कि यीशु उसे कभी विश्वासघाती नहीं कहते। वास्तव में, वह उसे "दोस्त" कहते हैं। ”

यीशु विरोधी

" New York City United States – Sept. 24, 2015 Speech by Pope Francis Voiceover (m): हमें याद रखना चाहिए कि हम यीशु मसीह के अनुयायी हैं। और उनका जीवन, मानवीय रूप से कहें तो, असफलता में समाप्त हुआ। क्रॉस की विफलता। ”

" Villavicencio, Colombia – Sep. 8, 2017 Francis (m): यीशु की रगों में प्रतिमापूजक खून बहती है। ”

" Francis (m): यदि हम परमेश्वर के प्रेम को जानना चाहते हैं, तो हम क्रूसीफिक्स को देखते हैं। [वहां हम मिलते हैं] एक आदमी से जो प्रताड़ित हैं, मर गए हैं, जो ईश्वर हैं, 'देवत्व से खाली', कलंकित, जो 'पाप बन गए।'"

" June 15, 2013 Francis (m): मसीह में ईश्वर ने हमारे पापों को ले लिया और वह हमारे लिए पापी बन गए। उदाहरण के लिए, जब हम स्वीकारोक्ति में जाते हैं, तो ऐसा नहीं है कि हम अपने पाप कहते हैं और परमेश्वर हमें क्षमा करते हैं। नहीं, ऐसा नही! हम यीशु मसीह को खोजते हैं और कहते हैं: ‘यह आपका पाप है, और मैं फिर पाप करूँगा।’ और यीशु को यह पसंद है…।”

ईश्वर विरोधी (आस्था विरोधी)

" Kasarani Stadium Nairobi, Kenya – Nov. 27, 2015 Original in Spanish Francis (m): मैं आपको कुछ निजी बताने जा रहा हूं। मैं अपनी जेब में हमेशा दो चीजें रखता हूं। प्रार्थना करने के लिए, और कुछ ऐसा जो अजीब लगता है। यह यहाँ परमेश्वर की विफलता का इतिहास है। यह क्रूस का मार्ग है। ”

" St. Peter's Square Vatican City – Mar, 10, 2014 Originally in Italian Francis (m): जीसस अच्छी तरह जानते हैं कि कोई शैतान के साथ बातचीत नहीं कर सकता, क्योंकि वह बहुत चालाक है। ”

ईसा मसीह के विरोधी

" NicholasPOGM (Presents of God Ministry) – Jan. 18, 2017 Voice (m): रोमन कैथोलिक धर्म में प्रतीकवाद एक बड़ी भूमिका निभाता है, और इसलिए, वेटिकन के दर्शकों के हॉल में यीशु मसीह की इस अजीब और राक्षसी छवि को देखकर बहुत से लोग चौंक गए। यह पता लगाना वाकई मुश्किल है कि इस छवि में क्या हो रहा है। हम इसे देखकर ही जानते हैं कि यह राक्षसी है। मेरा मतलब है, आप इसे टाल नहीं सकते। और वहां इसका एक और दृश्य है। वहाँ जोसेफ बाइडेन, (तत्कालीन) उपाध्यक्ष, रोमन कैथोलिक, जोसेफ बाइडेन इस राक्षसी छवि के साथ दर्शकों के हॉल में बोल रहे हैं। और मैंने कुछ क्षेत्रों में जितना हो सके उतना करीब जाने की कोशिश की, और आप बस इसे समझ नहीं सकते। यह असंबद्ध राक्षसों के झुंड की तरह दिखता है। और फिर आपके पास यह अंडाकार आकार की खिड़की है। यह यहाँ ऑडियंस हॉल है, और वहीं छत है। और यह छत... खैर, यह अजीब है। और वह आंख है। खैर, ठीक है, मैं इस रहस्य की खुलासा करता हूं, लेकिन वह वहां, वास्तव में एक साँप की आंख है, अगर आप इमारत के आकार को देखते हैं। और बहुत से लोग सोचते हैं, "ओह, आप अतिशयोक्ति कर रहे हो।" खैर, अंदर चलते हैं। वहां नुकीले दांत हैं। वहाँ साँप का सिर है, और वहाँ उसकी आँखें हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि जब पोप लोगों से बात करते समय खड़ा होता है, तो वह वास्तव में ऐसा लगता है जैसे वह सर्प के मुंह से बोल रहा हो - नुकीले और सभी के साथ! फिर भी वह ईसाई होने का दावा करता है। भ्रामक, नहीं? यह चर्च, रोमन कैथोलिक चर्च, एक शैतान-पूजक चर्च है। वे ईसाई धर्म को नष्ट करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, कर रहे हैं, और अनजान, वफादार रोमन कैथोलिकों को नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है।

जेसुइट एक्सट्रीम ओथ ऑफ इंडक्शन "मैं आगे वादा करता हूं और घोषणा करता हूं कि जब भी अवसर मिले, मैं, सभी विधर्मियों, प्रोटेस्टेंट और उदारवादियों के खिलाफ गुप्त रूप से या खुले तौर पर अथक युद्ध करूंगा, जैसा कि मुझे निर्देशित किया गया है; उन्हें पृय्वी से मिटाने के लिए; और यह कि मैं न तो उम्र, न लिंग और न ही परिस्थिति को बख्शुंगा; और यह कि मैं उन कुख्यात विधर्मियों को फाँसी पर चढ़ाऊँगा, जलाऊँगा, उजाड़ूँगा, उबालूँगा, भगाऊँगा, गला गला घोंटुंगा और जीवित दफनाउंगा; महिलाओं के पेट और गर्व को फाड़कर, और उनके शिशुओं के सिर को दीवारों के खिलाफ कुचल दुंगा ताकि उनकी शापित जाति को नष्ट कर सकुं। कि जब खुले तौर पर ऐसा नहीं किया जा सके, तो मैं गुप्त रूप से ज़हरीले प्याले, गला घोंटने वाली डोरियों, लंबे चाकू या सीसे की गोलियों का इस्तेमाल करूंगा, सम्मान, पद, गरिमा या अधिकार की परवाह किए बिना, जीवन में इन व्यक्तियों की स्थिति चाहे जो भी हो, चाहे वह सार्वजनिक हो या निजी, जैसा कि मुझे किसी भी समय पोप के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा या यीशु की सोसाइटी के पवित्र पिता के उच्च पद द्वारा निर्देशित किया जाए।"

आर्कबिशप जॉर्ज ब्राउन द्वारा भविष्यवाणी, आयरलैंड - 1551

"लेकिन देर से उभर रहे एक नई बिरादरी है जो खुद को जेसुइट कहते हैं, जो कई लोगों को धोखा देगी, जो स्क्राइब्स और फरीसियों के तरीकों के पीछे हैं। यहूदियों के बीच वे सत्य को मिटाने का प्रयास करेंगे, और उसे करने के लिए बहुत निकट आएंगे। ये सारे संसार में फैल जाएंगे, हाकिमों की सलाहों में स्वीकार किए जाएंगे, [...] उनके पापों पर आंखें मूंदते हुए"

कैथोलिक चर्च के बारे में भविष्यवाणियां

"रोम विश्वास गवा देगा और ईसा मसीह के शत्रु उस पद पर स्थापित हो जाएगा।" - हमारी लेडी ऑफ ला सैलेट (धन्य वर्जिन मैरी) (शाकाहारी) का संदेश 19 सितंबर, 1846 को प्राप्त।

"666 के दलाल अब रोम में हावी हुए हैं और वे पदानुक्रम के उच्चतम स्थानों में प्रवेश कर चुके हैं। यह बिशप के खिलाफ बिशप और कार्डिनल के खिलाफ कार्डिनल होगा, जब तक कि जो कुछ बचा है वह सफाई से बाहर नहीं निकलते।" - प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) का संदेश, 25 जुलाई 1977 को प्राप्त।

" NicholasPOGM (Presents of God Ministry) – Mar. 11, 2014 Voice (m): पृथ्वी पर हर एक एकल संप्रदाय ने कहा है कि पोप या तो राक्षस है, ईसा मसीह के विरोधी हैं, लिटिल हॉर्न है, पापी है, जो भी हो, वे सब यह कह रहे हैं। ”

" Speech at the United Nations General Assembly New York – Sept. 25, 2015 [in Italian] Francis (m): मेरे अपने नाम पर और पूरे कैथोलिक समुदाय के नाम पर….. ”

" Media Report from Church Militant – Oct. 24, 2018 Michael Voris (m): ऐसा लगता है कि यहां कुछ प्रत्यक्ष शैतानी कार्य हो रहा है। वास्तव में, आर्कबिशप विगानो वर्तमान में चर्च में चल रहे सभी कार्यों में प्रत्यक्ष शैतानी कार्य की उपस्थिति के बारे में बताते हैं। लेकिन शैतानी कार्य पर उंगली उठाने वाले वही अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ दशकों से, आगे पीछे बहुत बहस हुए हैं, उदाहरण के लिए, फादर मलाची मार्टिन की घोषणाओं के बारे में कि यहां रोम में शैतानी अनुष्ठान हो रहे हैं जिसमें पदानुक्रम के विभिन्न सदस्य शामिल हैं। विवादास्पद रोमन ओझा गेब्रियल अमोर्थ, जिनकी दो साल पहले मृत्यु हो गई, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, ने सार्वजनिक रूप से रोम और वेटिकन में शैतानी कार्य की वास्तविक उपस्थिति के बारे में चेतावनी दी थी। ”

" Interview by CNN 2010 The Reverend Gabriele Amorth Chief Exorcist of the Vatican (1925 – 2016): खैर, हाँ, शैतान सभी को लुभाता है। और स्वाभाविक रूप से, वह सबसे बढ़कर, धार्मिक नेताओं को लुभाता है। इसलिए आपको चकित नहीं होना चाहिए कि शैतान वेटिकन वालों को भी लुभाता है। यही उसका काम है। ”

" The John-Henry Westen Show – Feb. 5, 2020 John-Henry Westen (m): आज चर्च की स्थिति इतनी गंभीर है, कि पाँच कार्डिनल और दुनिया के दो सबसे प्रमुख बिशप ने इनके बारे में अंतिम घडी के रूप में बात की है। आर्कबिशप कार्लो मारिया विगानो, अमेरिका के लिए पोप के पूर्व प्रतिनिधि, जिन्होंने पूर्व कार्डिनल थियोडोर मैककारिक के दुर्व्यवहारों के बारे में पोप फ्रांसिस के जानकारी पर आगाह किया था, उन्होंने पोप फ्रांसिस की पोपसी का सारांश दिया जिसे सच में सुना जाना चाहिए: "इस असफल पादरी की दुखद कहानी घुमाव और मोड़ के दबाव के साथ आगे बढ़ती है। एक भी दिन नहीं गुजरता: सबसे ऊंचे सिंहासन से सर्वोच्च पोंटिफ पीटर के दृश्य को नष्ट करने के लिए आगे बढ़ता है, अपने सर्वोच्च अधिकार का उपयोग और दुरुपयोग करते हुए, स्वीकार नहीं बल्कि इनकार करने के लिए; पुष्टि नहीं बल्कि गुमराह करने के लिए; मिलाने नहीं बल्कि विभाजन के लिए; बनाने नहीं बल्कि गिराने के लिए। भौतिक विधर्म, औपचारिक विधर्म, मूर्तिपूजा, हर तरह की अल्पज्ञता: यह सर्वोच्च पोंटिफ बर्गोग्लियो कभी भी चर्च के सर्वोच्च अधिकार को अपमानित करने के लिए हठ नहीं छोड़ते ... उनका कार्य आस्था की पवित्र निक्षेप का उल्लंघन करता है और शब्द और कार्य से मसीह की दुल्हन के कैथोलिक चेहरे को विकृत करता है द्वैधता और झूठ से, उनके उस नाटकीय इशारों के माध्यम से, जो कि स्वाभाविक्ता का दिखावा करते हैं, लेकिन ये सावधानीपूर्वक सोचे गए और योजना से हुए हैं, और इसके माध्यम से वह निरंतर आत्म-उत्सव में खुद को ऊंचा करता है, जबकि रोमन पोंटिफ की चरित्र को अपमानित करता है और पृथ्वी पर प्यारे मशीह को अस्पष्ट करता है। अब छह साल से अधिक समय से हमें एक झूठे शिक्षाओं से जहर दिया जा रहा है… अभूतपूर्व तेजी के साथ, शुक्र है शक्तिशाली जेसुइट तंत्र द्वारा समर्थित इस प्रधान पादरी के विध्वंसक अभियान का, चर्च पर एक प्राणघातक आघात [मौत का झटका] दिया जा रहा है। पोप बर्गोग्लियो के साथ - जैसा कि सभी आधुनिकतावादियों के साथ होता है - स्पष्टता की खोजना असंभव है, क्योंकि आधुनिकतावादी विधर्म का विशिष्ट चिह्न ढोंग है। धोखे की कला में माहिर और छल के विशेषज्ञ, 'वे अस्पष्ट को सार्वभौमिक रूप से स्वीकार कराने का प्रयास करते हैं, इसे इसके हानिरहित पक्ष से पेश करते हुए जो कि इसके जहरीले पक्ष को पेश करने के लिए एक पासपोर्ट के रूप में काम करेगी जिसे शुरू में छुपाया जाता है।' और इस तरह झूठ, हठपूर्वक और जुनूनी रूप से दोहराते हुए, अंत में 'सच' हो जाता है और बहुमत द्वारा स्वीकार किया जाता है ..." ”

“मेरे घरों के पादरी, तुम्हारी भटकी हुई भेड़ कहाँ है? क्या तुम दुष्ट को सजा नहीं दे सकते? क्या तुम मेरे घर में सभी प्रकार के बुरे आचरण और घृणित कार्यों की अनुमति देकर, शैतान के साथ मिलाप कर रहे हो? अब अपने घर को साफ करो, पादरी, क्योंकि तुम्हारा मुल्यांकन हो रहा है। परम अनंत पिता तुम्हारे हृदय में देख रहे हैं; तुम्हारा समय कम है। जो भी सड़ा हुआ है वह सब नष्ट होगा…” - प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) का संदेश, 1 नवंबर, 1975 को प्राप्त।

आदि…

वह सच में एक शैतान है, जो शैतान के लिए काम कर रहा है ताकि वह किसी भी तरह से मानव जाति को नुकसान पहुंचा सके, विश्वासियों को गुमराह कर सके, ताकि वे यीशु को छोड़ दें, उनकी पवित्र, दयालु धर्मी शिक्षा को त्याग दें। […]

उस समय के बहुत से लोग उनकी आराधना करते थे, उससे प्रेम करते थे, क्योंकि उस वास्तविक शिक्षा के कारण जो उन्होंने प्रदान की थी। न केवल उनके अच्छे गुणी, हितकर उपदेश के शब्दों से, बल्कि उन्हें जगाने वाली आंतरिक शक्ति से भी, उन्हें ज्ञान दिया। केवल प्रबुद्ध मास्टर ही लोगों से इस तरह के प्यार की आज्ञा दे सकते हैं। और यहां तक ​​कि इन सभी शताब्दियों में, लोग अभी भी उनकी पूजा करते हैं, उस पर विश्वास करते हैं। […]

उनकी शिक्षाओं का आंशिक रूप से पालन होने के बावजूद, यह दुनिया के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए कोई भी व्यक्ति जिसका मुंह गंदा है, खून खा रहा है और शराब पी रहा है, वह इसे खोल नहीं सकता और इस तरह यीशु की आलोचना नहीं कर सकता। भले ही वह (फ्रांसिस) शैतान न हो, वह नरक में जाएगा, और हमेशा के लिए। मेरी बात याद रखना। अपने इस शारीरिक दुष्ट मिशन को समाप्त करने के बाद उन्हें फिर कभी मनुष्यों के बीच नहीं रहने दिया जाएगा। मैं किसी को कोस या डरा नहीं रही हूं। ऐसा सच है। तार्किक। (हां जी, मास्टर।) ब्रह्मांड का नियम। ऐसी परिस्थितियों में मरने वाले व्यक्ति के लिए उनके मन में न तो प्रेम है और न ही सहानुभूति। और उन्होंने यह भी कहा कि वह एक मूर्तिपूजक है।

कोई बात नहीं, क्रूस पर कष्ट के समय, उन्होंने अपने बगल के अपराधी को भी आशीर्वाद दिया। आप देख रहे हैं कि मैं क्या कह रही हूँ? (हां जी, मास्टर।) और उन सभी शत्रुओं को क्षमा कर दिया जिन्होंने उन्हें इस तरह की पीड़ा में पीड़ित किया। ऐसा कोई संत ही कर सकता है। (हां जी, मास्टर।) […]

इसलिए, चाहे आप उन पर विश्वास करें या न करें, आपको कम से कम पता होना चाहिए कि वह एक असाधारण सत्व हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं जिसके पास इतना प्यार है, इतना बड़ा दिल है। (हां जी, मास्टर।) […]

एक व्यक्ति जो इस तरह की पीड़ा में मर जाता है, और फिर भी पृथ्वी पर उनका कोई तथाकथित प्रतिनिधि, अपना खूनी मुंह खोलता है और ऐसी बातें कहने की हिम्मत करता है। एक बार नहीं, बल्कि एक से अधिक बार, यीशु जैसे प्यार करने वाले, दयालु इंसान को दोष देने के लिए अलग-अलग तरीकों से, इस बारे में बात न करने के लिए कि क्या वह एक संत है या वह एक आत्मज्ञानी गुरु हैं या नहीं, वह परमेश्वर के पुत्र हैं या नहीं। क्या आप सुन रहे हो कि मैं क्या कह रही हूँ? (हां जी, मास्टर।)

इसलिए मुझे आशा है कि सभी कैथोलिक लोग इसे समझें और अपने लिए न्याय करें और इस बुराई का पालन न करें। उनके (फ्रांसिस) में शैतान और निम्न-श्रेणी के अस्तित्व के अलावा कुछ भी नहीं है, न कि केवल निम्न-जीवन। जो कोई उसका अनुसरण करेगा, वह उनके साथ नरक में जाएगा। मुझे तो यही चिंता है। इसलिए, इसलिए मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी, मेरे पास इस समय लोगों को बताने के लिए कोई शब्द नहीं छिपाए हैं, हाल ही में। (हां जी, मास्टर।) […]

मुझे आशा है कि भविष्य में हर कोई ईश्वर को जानेगा, ईश्वर में विश्वास करेगा, कम से कम मानव संसार की धार्मिकता और नैतिक मानकों में विश्वास करेगा। और इसके अलावा, अगर वे प्रबुद्ध होना चाहते हैं और हमेशा के लिए घर रहना चाहते हैं, तो उन्हें आत्मज्ञान, सच्चा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। [...]

Host: अगले दिन, 25 दिसंबर, 2021 को, हमारे परम करुणामय गुरुवर ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए और अधिक सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों को कॉल किया। उन्होंने प्रभु यीशु के बलिदान के बारे में और विस्तार से बताया, और उनके बारे में भी जो इसकी सराहना करने में विफल रहे हैं, साथ ही उन्होंने ओमिक्रॉन संस्करण के बारे में भी बताया।

हे, हाय! क्रिसमस की शुभकामनाएं। (हाय, मास्टर। क्रिसमस की शुभकामनाएं।) और नव वर्ष की शुभकामनाएँ अगर आप बात नहीं कर सकते हैं। [...] (हाँ। धन्यवाद, मास्टर। कॉल करने के लिए धन्यवाद, मास्टर।) आह, आपका स्वागत है। और ईश्वर का शुक्र है। (हाँ जी, परमेश्वर का धन्यवाद।) परमेश्वर का धन्यवाद और हम यीशु मसीह को धन्यवाद देते हैं (हाँ जी।) उनके शानदार बलिदान के लिए। भले ही यह कितना दुखद है, कितना दुखद है। लेकिन कई मास्टर्स भी अलग तरह से पीड़ित होते हैं। (हां जी।) यह कभी अच्छा नहीं होता।

किसी भी मास्टर के लिए इस दुनिया में काम करना कभी आसान नहीं होता। लेकिन यीशु के मामले में, लोगों ने किसी तरह दर्ज किया और फिर, कम से कम मनुष्य उनकी महिमा करते हैं, फिर भी। (हाँ। हाँ जी, मास्टर।) नहीं तो कई मास्टर भी मौन में मर जाते हैं। (ओह।) अँधेरे में, अँधेरे में और भीषण, (ओह, वाह।) यीशु की मृत्यु के तरीके को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं किया। (समझें। हाँ जी, मास्टर।) ऐसा नहीं है कि यीशु ऐसा ही चाहते थे। बस उन्हें कुर्बानी देनी पड़ी। और इसके लिए आज भी दुनिया हर साल उनका जन्मदिन मना रही है। (हां जी।) वे कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। (ठीक।) बेहतर होगा कि वे उनकी शिक्षा, परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करें। (हां जी, मास्टर।) और सबसे अच्छा है प्रबुद्ध होना, (हाँ जी।) जिस तरह से यीशु ने अपने शिष्यों को प्रदान किया है। आत्मज्ञान, हमें इसकी जरूरत है, केवल बाहरी अनुष्ठानों और पूजा और सम्मान और उत्सव ही नहीं। (हां जी, मास्टर।) दुख की बात है कि हमारी दुनिया अभी भी उस मानक पर खरी नहीं उतरी है। शायद वे करेंगे। [...] एक दिन शायद सभी इंसान जाग जाएंगे। […]

मनुष्य ही हैं जो ग्रह को नष्ट करते हैं, सुखों को नष्ट करते हैं। (हां जी।) […] वे सिर्फ एक पागल जीवन जीते हैं। हाथ से मुँह तक पागल जीवन और उन्हें यह भी नहीं पता कि आपदा कब आती है, या महामारी भी उन्हें नष्ट कर देती है। (ओ।)

" Media Report from Good Morning America – Dec. 15, 2021 Reporter (m): दुनिया भर के स्वास्थ्य अधिकारी वास्तव में चिंतित हैं कि ऐसी स्थितियां अब अक्सर और हर जगह हो सकती हैं। ऑमिक्रॉन संस्करण पहले ही अमेरिका और दुनिया भर में पकड़ बना रहा है, जिस के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह चेतावनी दी गई है: ऑमिक्रॉन उस गति से फैल रहा है जो हमने किसी पिछले संस्करण मे नहीं देखा है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है, भले ही यह संस्करण डेल्टा या अन्य पिछले उपभेदों की तुलना में अधिक हल्का हो, लेकिन केसों की भारी संख्या स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को प्रभावित कर सकती है। ”

यह ऑमिक्रॉन जैसा दिखता है वैसा नहीं है, (वाह।) यह वैसा नहीं है जैसा लगता है। ओह यार। मैं वास्तव में चाहती हूं कि ऑमिक्रॉन जैसा है वैसा ही हो, लेकिन ऐसा नहीं है। (ओह।) मैं और नहीं बता सकती। मैं विवरण नहीं बता सकती, लेकिन यह ऐसा नहीं है। (समझी, मास्टर।) ओह, यह मनुष्यों को नष्ट करने वाला है। (ओह, यार। हे ईश्वर।) हे ईश्वर, मेरे ईश्वर, मैं इतनी मेहनत कर रही हूं, फिर भी पकड़ नहीं सकती। ओह यार। मेरी तरफ से आपको क्रिसमस की क्या शुभकामनाएं। क्षमा करें, मेरा दिल बस इस सारे दुख और दर्द से भरा है।[…] दुनिया कितनी दयनीय है। (हां जी, मास्टर।) इतना दयनीय। वे मुझे यह भी नहीं बताते कि यह महामारी कब खत्म होगी। (ओह।) भले ही यह खत्म हो जाए, हम यह भी नहीं जानते। (ओह वाह।) या यहां तक ​​कि यह मदद नहीं करेगा। (अच्छा जी, मास्टर।) क्योंकि ऑमिक्रॉन, इसके लक्षण बाहरी रूप से कई मामलों में सामान्य फ्लू के जैसे दिखते हैं। [...] यह पहले ही बहुत तेजी से फैल चुका है। (वाह।) डेल्टा से तेज़, और डेल्टा पहले से ही डरावना था। (वाह।) यह वाला और भी तेजी से फैलता है। लोगों को अभी इसका खतरा नहीं दिख रहा है। (समझी। बहुत खूब। वह खतरनाक है।) […] मुझे अधिक कहने की अनुमति नहीं है। (समझी।) […]

मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, मैं अभी भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन अगर यह मैं जैसा चाहती हूं उस तरह से काम नहीं करता, तो, जैसे यीशु कहते हैं, "मृतकों को मृतकों को दफनाने दो।" क्योंकि अगर हम ईश्वर को नहीं जानते हैं, अगर हम अपनी मूल ईश्वर शक्ति से जुड़े नहीं हैं, तो हम मृत होंगे। (जी हां। हां।) केवल भौतिक रुप से ही अभी भी यहां हैं। […]

जैसा कि मैंने कल लड़कों से कहा था, जैसे, वेटिकन में फ़्रांसिस ने, यहाँ तक कि यीशु की निंदा भी की जैसे की वह असफल हैं। क्रूस पर असफलता और वह सब कहा। यह बुरी बात है। (सही है।)

यीशु को इस तरह एक विफलता की तरह बदनाम करना, यह पूरी तरह से मूर्खता से परे और आध्यात्मिक रूप से अज्ञानी से परे है। यह ठीक वैसे ही है जैसे एक डॉक्टर आपके संक्रामक, खतरनाक बीमारी को ठीक करने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है, लेकिन बीमारी इतनी भारी है, इतनी खतरनाक है कि डॉक्टर भी संक्रमित हो गया और मर गया (हाँ जी।) आपको बचाते हुए, आपको बचाते हुए। और फिर, आप ठीक हो जाते हैं, और आप मुड़ जाते हैं और आप कहते हैं कि डॉक्टर विफल है। यह बहुत कृतघ्न है। यह बिल्कुल बेवकूफी है और दुष्ट भी।

या अगर किसी ने किसी को बचाने के लिए बहुत अशांत समुद्र में कूदने की कोशिश की और किसी ने उन्हें किनारे के पास धकेल दिया ताकि वह वापस अपने अंदर तैर सके और फिर बचावकर्ता अशांत समुद्र से थक गया और लहरें इतनी मजबूत हैं, तो वह समुद्र में डूब जाता है, उस व्यक्ति को बचाते हुए। और वह व्यक्ति मुड़कर कहता है, "ओह, वह तैराक," जिसने उसे बचाया, "असफल है।" (हां जी, मास्टर।) यहां तक ​​​​कि ग्रह पर सबसे मूर्ख व्यक्ति भी इसे बुद्धिमान नहीं देखेगा। (सही।) मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे बेवकूफी भरी टिप्पणी है। (हां जी, मास्टर।) और सबसे कृतघ्न, सबसे अपमानजनक टिप्पणी। (सत्य।)[…]

ईश्वर हमें बहुत प्यार करता है, वह हमारी मदद करने के लिए नीचे आने के लिए ईश्वर के बेटों, ईश्वर की बेटियों को भेजता रहते हैं, लेकिन इंसान अभी भी नींद में इतने गहरे हैं। सभी सफाई के बाद यह बेहतर हो जाएगा, लेकिन फिर भी, यह देखना बहुत दर्दनाक है। (हां जी।) मेरे लिए बहुत दर्दनाक। अत्यन्त पीड़ादायक। मैंने इसे भुलने की कोशिश की। मैं इसके बारे में सोचना नहीं चाहती, अन्यथा, मैं जीवित नहीं रह सकती। (ओह।) मनुष्य और पशु-लोगों के बहुत अधिक दु:ख से मैं जीवित नहीं रह सकती। […] बहुत अधिक दुःख, बहुत अधिक दर्द, बहुत अधिक तनाव, मैं बस गिर जाऊँगी। (ओह, नही।) […] मैं एक हद तक ही सह सकती हूं। (समझे, मास्टर।) बहुत संवेदनशील है और मेरा दिल भी कमजोर है। [...]

हमें प्रार्थना करना और काम करना जारी रखना होगा। (हां जी, मास्टर। जी हाँ, मास्टर, हम जारी रखते हैं।) क्योंकि सिर्फ वहां बैठने और रोने से किसी की मदद नहीं होती। (हां जी, मास्टर।) यह मदद करता है, हालांकि, मेरे लिए, हाँ। मैं इस ग्रह पर प्राणियों को शुद्ध करने के लिए सभी प्रकार के साधनों का उपयोग करती हूं। (ओह। हाँ जी, मास्टर।) जो मैं कर सकती हूँ। लेकिन अभी भी। मुझे अभी भी काम करना है, है ना? (हां जी, मास्टर।) शारीरिक रूप से भी, (ठीक।) हमारे सुप्रीम मास्टर टीवी के लिए। (हां जी।)

ठीक है, प्रिये, मौका मिले तो फिर बात करते हैं। (हां जी, मास्टर। बहुत बहुत धन्यवाद।) ठीक है। (हमें कॉल करने और थोड़ी सी बात करने के लिए अपना समय निकालने के लिए धन्यवाद। और हम ईश्वर से आपकी रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।) ठीक है। शुक्रिया, शुक्रिया। […] आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। (मास्टर, आपका धन्यवाद।)

Host: परम कृपालु गुरुवर, हमारी हार्दिक कृतज्ञता हमें उस महान प्रेम दिखाने और याद दिलाने के लिए जो मानवता को प्राप्त हो रही है और सभी आत्मज्ञानी गुरुओं से निरंतर प्राप्त हो रहा है। हम ईमानदारी से प्रार्थना करते हैं कि सभी प्राणी ईश्वर को जानें और स्थायी शांति और सद्भाव में एक साथ रह सकें, जैसे हम इस महत्वपूर्ण समय के दौरान खुद को बचाते हैं। कामना है कि अनमोल गुरुवर को सदा शांति मिले और वह सदा सभी यशस्वी दिव्य सत्वों के शक्तिशाली संरक्षण में रहें।

यह जानने के लिए कि आत्मज्ञानी गुरुएं क्यों विशेष होते हैं, प्रतिमापूजक होने का सही अर्थ क्या है, और शैतान और अधिक अंधकार क्यों फैलाना चाहता है, कृपया हमसे जुडें मास्टर और शिष्यों के बीच कार्यक्रम पर बुधवार, जनवरी 26, 2022 को इन फोन कॉलों के पूर्ण प्रसारण देखने के लिए।

और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   78 दृष्टिकोण
2024-04-27
78 दृष्टिकोण
2024-04-27
138 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   469 दृष्टिकोण
2024-04-26
469 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   49 दृष्टिकोण
2024-04-26
49 दृष्टिकोण
2024-04-26
181 दृष्टिकोण
2024-04-26
36 दृष्टिकोण
2024-04-26
1191 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड