खोज
हिन्दी
  • सारी भाषाएँ
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • सारी भाषाएँ
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

उल्लेखनीय समाचार / फ्लाई-इन समाचार

बच्चों की रक्षा एक अधिक ईमानदार दुनिया के लिए

2021-06-09
विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

रविवार, 6 जून, 2021 को, हमारे सबसे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने एक बार फिर दयापूर्वक अपने चल रहे एकांतवास से समय निकाला, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों के साथ हाल के बारे में बात करने के लिए, दुनिया के ईसाई पादरियों के बीच विकास को प्रोत्साहित करते हुए, अभी भी बच्चों को प्रताड़ित करने वाले पुजारियों के मुद्दे को लेकर अधिक जवाबदेही का आह्वान करते हुए।

मैंने इसे समाचार में पढ़ा। यह अब थोड़ा और आगे बढ़ रहा है। तो मैंने कल और परसों पढ़ा, कि इंग्लैंड के चर्च के प्रमुख, (हाँ जी, मास्टर।) आदरणीय वेल्बी ने चर्च ऑफ इंग्लैंड द्वारा दुर्व्यवहार के लिए पीड़ितों से माफी मांगी। (ओह, वाह।) शायद आपने देखा। आप में से किसी ने? आपने देखा? (हाँ जी, मास्टर।) अच्छा, अच्छा, अच्छा।

और फिर, जर्मनी में भी कैथोलिक चर्च के प्रमुख ने एक पत्र लिखा, पोप से उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा (हाँ जी।) क्योंकि वह कहता है कि वह बहुत शर्मिंदा है, जैसे कि अगर वह चुप रहता है या कुछ नहीं करता है, तो वह दोषी महसूस करता है, जिसका अर्थ है कि वह इसे माफ़ करता है। और उन्होंने महसूस किया कि चर्च के सम्मान, चर्च की प्रतिष्ठा की रक्षा करने की कोशिश के कारण, उन्होंने इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया, और वह सामूहिक अपराध या ऐसा कुछ महसूस करते हैं। (हाँ जी, मास्टर।) मुझे लगता है कि शायद आप में से कुछ लोगों ने इसे पढ़ा होगा। (हाँ जी।)

(Original Language in German Cardinal Marx: मेरे लिए, यह अनिवार्य रूप से चर्च में, चर्च की जगह में जो कुछ हुआ है, उसके लिए सह-जिम्मेदारी लेने के बारे में है, जिसे उपचार का स्थान माना जाता है, जिसे आशा माना जाता है, जिसे आत्मविश्वास माना जाता है। तो बात यह है कि एक ही चीज़ को देखना है, व्यक्तिगत सरकारी अधिकारियों की व्यक्तिगत विफलता। लेकिन केवल अफ़सर पर ज़ोर देना ही काफी नहीं है। यह आवश्यक है और यह अन्य सूबाओं में भी, हमारे में भी आएगा, बल्कि संस्थागत जिम्मेदारी, संस्था के प्रति जिम्मेदारी भी आएगी। मैं ईसाई धर्म के एक नए युग में दृढ़ता से विश्वास करती हूं, मेरे लिए कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन यह तभी होगा या यह बेहतर होगा अगर चर्च खुद को नवीनीकृत करे और इस संकट से भी सीखे। मुझे विश्वास है कि इस समाज को सुसमाचार की आवाज की जरूरत है, लेकिन इसके लिए इसे एक ऐसे चर्च की भी जरूरत है जो हमेशा खुद को नवीनीकृत करने की कोशिश कर रहा हो...)

दरअसल हमारे काम का कुछ न कुछ फल जरूर होता है। यह उतना नहीं है जितना मैं चाहती हूं, लेकिन यह कुछ तरंगें बनाता है। यह कुछ हलचल करता है। (हाँ जी, मास्टर।)

इंग्लैंड का चर्च बहुत बड़ा है। यह लगभग वैटिकन के बराबर है। (हाँ जी, मास्टर।) यह कैथोलिक या किसी भी चीज़ से संबंधित नहीं है। यह सिर्फ स्वतंत्र है, अपने आप से।

तो चर्च के दो बड़े नेताओं ने माफी मांगी है। और कार्डिनल, वह इस शर्मनाक, इतने, इतने दुर्व्यवहार के कारण इस्तीफा देना चाहते थे। (हाँ जी, मास्टर।) केवल कुछ देशों ने सूचना दी। कई अन्य देशों ने रिपोर्ट नहीं किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं हुआ। (हाँ जी, मास्टर।) यह यहोवा के भवन में बुराई है, सचमुच ऐसा ही है। वे कुछ कर रहे हैं, कम से कम यह दिखाने के लिए कि उनमें कुछ शर्म है, कुछ शालीनता है, स्वीकार करने के लिए और कम से कम अपनी क्षमता में कुछ करने के लिए। लेकिन यह बहुत कम है, बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि चर्च एक "मृत अंत" तक पहुंच गया है, विश्वास कर सकते हैं? (वाह।)

वह जर्मन लोग हैं, वे गोल घूमाकर बात नही करते। जब वे कुछ कहते हैं, वे उसे मानते हैं। इसलिए, कैथोलिक चर्च की सामूहिक जिम्मेदारी और अपराधबोध है, और फिर चर्च एक "मृत अंत" पर पहुंच गया है, यही उन्होंने पोप को लिखा था। मुझे आश्चर्य है कि यह जनता के सामने कैसे आता है। कामना है कि उन्होंने इसे सोशल मीडिया में डाला हो या कुछ और, सिर्फ पोप को ही नहीं भेजा।

उनका नाम कार्डिनल रेनहार्ड (मार्क्स) है और चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख आर्कबिशप (जस्टिन) वेल्बी हैं। उन्होंने पीड़िताओं से माफी मांगी।

सिर्फ माफी मांगने से क्या फायदा? वे इस पूरे समय उसका पोषण करते रहे, उनकी उपेक्षा करते रहे, और उनकी उपेक्षा करते रहे, चुपचाप या… चुप रहने से, यह लगभग ऐसा ही है जैसे आप इसे स्वीकार करते हैं। (हाँ जी, मास्टर।) सिर्फ इसलिए कि अगर उनके पास कार्डिनल कम या पुजारी कम हैं, तो इसका मतलब है कि उनके पास कम शक्ति है। इसलिए वे इस सब पर चिपके रहते हैं और चर्च की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हैं, और वे उन छोटे बच्चों की पीड़ा को नजरअंदाज करते हैं जो बार-बार उस तरह की स्थिति में इतने असहाय और इतने भयभीत होते हैं। यह सिर्फ एक बार नहीं, दो बार है। और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितनी बार, यह घृणित है, (हाँ जी, मास्टर।) यह बुराई है, यह बुराई है।

वे केवल छोटे बच्चे हैं, कुछ की उम्र 13 वर्ष आदि! मेरे भगवान, यह कितना बुरा हो सकता है! इन सभी दशकों में, चर्च अभी भी मौजूद है और प्रभु के घर के भीतर इस तरह की बुराई को फैलाना जारी रखता है। यह अस्वीकार्य है! (हाँ जी, मास्टर।) वे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं क्योंकि बच्चों का शिकार करना आसान होता है। शिकारियों की तरह, वे कमजोर, नम्र, रक्षाहीन और निर्दोष के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। अगर बच्चे घर आते हैं और शायद कुछ बताते हैं, तो माता-पिता को विश्वास भी नहीं होता है और बच्चे को डांटते हैं, या चुप रहते हैं।

या वे (पुजारी) बच्चों को चुप रहने की धमकी देते हैं वरना, (हाँ जी, मास्टर।) और फिर अनाथालय के लड़कों के साथ भी ग़लत करते हैं। ओह! यह कितना घिनौना हो सकता है, मेरे भगवान! हम इसे चर्च ऑफ गॉड, और चर्च ऑफ क्रिश्चियनिटी, चर्च ऑफ कैथोलिक्स, जो भी हो, इन सभी पवित्र नामों से बुलाते हैं। किस तरह का नीचा-से-नीच-से-नीच है! (हाँ जी।) यह भयानक है, और वे अस्तित्व में हैं और फलते-फूलते और समृद्ध होते हैं, व्यवसाय करते हैं, और सभी प्रकार के लाभ और विशेषाधिकार और सम्मान और वह सब। कितनी शर्म की बात है!

और इस बीच, ईमानदार गली की लड़की को परेशान किया जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है, ग़लत नामों से पुकारा जा रहा है, नीची नजर से देखा जा रहा है। (हाँ जी, मास्टर।) क्योंकि कुछ लड़कियों को समझ नहीं आता कि क्या करें। शायद उनका घर खराब हो और उन्हें बस अपनी एक ही संपत्ति बेचनी पड़े। मेरा मतलब यह नहीं है कि मैं इसे माफ़ करती हूं। मेरा मतलब यह नहीं है कि यह करना अच्छी बात है। परन्तु उन में और यहोवा के भवन में इन दुष्टोंके बीच क्या अंतर है? इन ईमानदार तथाकथित यौनकर्मियों की निंदा क्यों? वे इसे करते हैं, उन्हें जीविकोपार्जन के लिए करना पड़ता है, और कुछ लोगों को उसकी आवश्यकता होती है। (हाँ जी, मास्टर।) लेकिन चर्च के पुजारी, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। (बिलकुल नहीं।) और बच्चे, उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। (नहीं।) क्या आप देखते हो? (हाँ जी, मास्टर।) तो, इस तरह, मेरी राय में, मेरी राय में, गलियों में काल करने वाले, गलियों में काल करने वाले, वे और भी अधिक सम्मानित के हक़दार हैं। (हाँ जी, मास्टर।)

आप खाली चर्च की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए क्या प्रयास करते हैं, जब यह उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता है? चर्च लोगों के लिए है, लोग, चर्च के लिए नहीं हैं। (हाँ जी, मास्टर।) चर्च लोगों की नैतिकता, गुणों और विश्वास की रक्षा करना है। सदाचार और सद्गुणों का समाज में रहना, सभी प्राणियों के साथ तालमेल बिठाना, और विश्वास का अर्थ है ईश्वर को याद करना और उनकी पूजा करना। अगर वे इस तरह के बुरे कामों को जारी रखते हैं और छोटे मासूम बच्चों, असहाय, रक्षाहीन बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो चर्च उनकी कोई सेवा नहीं करता है। क्या आप सुन रहे हो कि मैं क्या कह रही हूँ? (हाँ जी, मास्टर।)

तो, चर्च का अस्तित्व किस लिए है यदि वे उस तरह से कार्य नहीं करते हैं जिस तरह से उन्हें कार्य करना चाहिए? बस बाइबल को दोहराते रहते हैं और भजन गाते रहते हैं या हर दिन ऐसा ही कुछ करते रहते हैं, इसका क्या फायदा? (हाँ जी।) जब प्याला गंदा होता है, तो क्या आप उसमें अमृत या सुंदर पेय डालना चाहेंगे? और आप इसे कैसे पीएंगे? यह अभी भी गंदी है। (हाँ जी, मास्टर।)

मैं इन दो चर्च के अगुवों का बहुत आदर करती हूँ; चर्च ऑफ इंग्लैंड के आदरणीय प्रमुख और जर्मन कैथोलिक चर्च के आदरणीय प्रमुख। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। कम से कम वे माफी माँगने के लिए पर्याप्त सभ्य हैं। लेकिन मेरे लिए इतना ही काफी नहीं है। यह इन हजारों या दसियों हज़ारों बच्चों की सभी दर्दनाक और आहत करने वाली और दर्दनाक भावनाओं की भरपाई करने के लिए पर्याप्त नहीं है, और बहुत कुछ है जो खोजा नहीं गया है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती, कभी नहीं। (हाँ जी, मास्टर।)

और बहुत कम, बहुत देर से भी। लेकिन कम से कम उन्होंने अपने विवेक के लिए, अपने लिए कुछ तो किया। कम से कम निरंतर चल रही कुप्रथा को तो माफ नहीं किया। कम से कम छिपाने की कोशिश तो नहीं करनी चाही। यदि कैंसर पहले से ही शरीर से बाहर निकल रहा है, चाहे आप इसे किसी भी तरह के सुंदर कपड़े से ढँक लें, यह फिर भी अंदर का कैंसर ही है। (हाँ जी। हाँ जी, मास्टर।) यह सिर्फ शरीर के भीतर नहीं है, यह पहले से ही त्वचा पर आ चुका है। और दुर्गंध इतनी है.... मैं क्या कहूँ? इतना दुर्गंध। (हाँ जी, मास्टर।) तो पहले से ही प्रतिकूल। और फिर भी ब्रोकेड, सुंदर चांदी और रेशम और साटन और शिफॉन, और जो भी सबसे महंगी पोशाक आप पहन सकते हैं, उससे ढकने का प्रयास करते हैं। इसका क्या फायदा? (हाँ जी, मास्टर।) कोई भी सामान्य व्यक्ति, यहाँ तक कि बहुत कम बुद्धि और न्यूनतम बुद्धि के साथ भी यह समझ सकता है कि यह स्वीकार्य नहीं है, यह क्षमा योग्य नहीं है। (ये सही है।) यह अतीत, वर्तमान और भविष्य में अन्य छोटे बच्चों की कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता और जारी नहीं रख सकते हैं!

मैं इतनी ज्यादा नाराज हूं। जब जानवरों और बच्चों की बात आती है तो मैंने आपसे कहा था कि मैं क्रोधित मास्टर हूं, क्योंकि वे सबसे असहाय, सबसे कमजोर हैं। (हाँ जी, मास्टर।) मैं आज वीडियो कॉन्फ्रेंस नहीं कर सकी। मैं लगभग इसे फोन से भी नहीं कर सकती थी, लेकिन मुझे करना पड़ा। मुझे आपसे इस बारे में बात करनी थी ताकि आप और समझ सकें कि मैं गुस्से में क्यों हूं। (हाँ जी, मास्टर।) और ये चीजें क्यों हैं समाज का, दुनिया का, बड़ी दुनिया का, बड़ा कैंसर, बड़ा, बड़ा, बड़ा, बड़ा, बदसूरत, गंदा कैंसर हैं जिसे काटने की ज़रूरत है। अन्यथा, यह पूरी दुनिया को संक्रमित करता है।

और कोई भी यीशु की शिक्षा पर विश्वास नहीं करेगा यदि यह इसी तरह जारी रहे। अधिक नुकसान होगा। क्या आप समझ रहे हो? (हाँ जी, मास्टर।)

कैंसर को नकारना इलाज की तलाश नहीं करना है और इसे ठीक करने का प्रयास नहीं करना है। इसलिए, उन्हें इससे कहीं अधिक स्पष्ट, यहां और वहां से अधिक स्पष्ट, थोड़ा सा, यहां और वहां, और वह सब कुछ करना होगा, और इन सभी वर्षों में, इन सभी दशकों में केवल वादा करना से ज़्यादा और कुछ नहीं किया। और कितने दसियों हज़ार बच्चों, छोटे लड़कों, छोटी लड़कियों को कष्ट सहना होगा, जब तक कि वह अपना मुँह खोलकर कुछ न करें?

देखो कि वे बंद दरवाजों के पीछे क्या कर रहे हैं, छोटे कमजोर बच्चों को मजबूर कर रहे हैं, उन पर भारी पड़ रहे हैं, उन्हें कुचल रहे हैं, छोटे बच्चों की गरिमा और शांति को भी कुचल रहे हैं। और वे अपने पूरे जीवन में, इन छोटे बच्चों को आघात पहुँचाएंगे। और आश्चर्य मत करना अगर क्या वे "पवित्रता" की इस प्रणाली से नफरत करने के लिए अपराधी बन गए, (हाँ जी।) और जो सिर्फ उनके विश्वास और उनकी मासूमियत को धोखा दे रहा है, और उनके जीवन को नष्ट कर देता है। क्या आप मुझे सुन रहे हो? (हाँ जी, मास्टर।) ओह, मैं इतनी बेदम हूँ, मैं इतना गुस्से में हूँ। यह एकतरफा उत्पीड़न और धमकाना है। एकतरफा। क्योंकि इसमें बच्चे कुछ नहीं कर सकते हैं। (हाँ, यह सही है।) वे उनकी अनुमति या सहमति भी नहीं पूछते, कुछ भी नहीं। यह बिल्कुल दुर्व्यवहार। है, (दुर्व्यवहार।) दुर्व्यवहार, बेशक, लेकिन मेरे लिए यह एक शब्द पर्याप्त नहीं है। मुझे इससे बेहतर शब्द नहीं मिल रहा है। "दुर्व्यवहार," "दिक् करना" कुछ भी नहीं है। यह बुराई है। आप मुझे समझते हैं? (हाँ जी, मास्टर।) यह आपराधिक है!

तो, मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं। तो, कम से कम कुछ तो चल रहा है। मैं आपको यही बताना चाहती हूं। (हाँ जी, मास्टर।) अगर आपने खबर नहीं पढ़ी। मैंने लंबे समय से नहीं पढ़ी है, लेकिन कभी-कभी मैं थोड़ा पढ़ती भी रहती हूं। सिर्फ मुख्य खबरें, मेरे फोन पर।

इसके अलावा, "आयरिश सरकार ने जांच के बाद माफी मांगी..." यह उस चर्च के लेख में था और मेरे पास वह सब पढ़ने का समय नहीं था।

बेशक, बहुत समय पहले, अमेरिका के भी किसी चर्च ने माफी मांगी थी, या कुछ किया था। लेकिन बहुत कम। (हाँ जी, मास्टर।) बहुत छोटी। मुझे आश्चर्य है कि कानून भी कुछ क्यों नहीं करता है। क्योंकि अगर बाहर के सामान्य पुरुष बच्चों के साथ छेड़खानी करते हैं, तो वे उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। (हाँ जी।) और यहाँ, हमारे पास चर्च है, सभी श्रद्धेय के श्रद्धेय, सभी पवित्रों के पवित्र, लंबे चलने वाले, बड़ी-बड़ी बातें करने वाले, कैश इन करने वाले, आराम से रहने वाले - और बच्चों के साथ इस तरह का काम कर रहे हैं! और कानून भी कुछ नहीं करता!

क्या आपको नहीं लगता कि यह अजीब है, अजीब है? (हाँ जी।) (अस्वीकार्य, मास्टर।) गवारा नहीं है! कैसे वे अभी भी लंबे चल रहे हैं, बड़ी बात कर रहे हैं? और सिर उठाकर? और अन्य लोगों द्वारा सम्मानित? मैं इस समाज को नहीं समझ सकती, है ना?! (नहीं, मास्टर।) सरकारें क्या कर रही हैं!? और वहां के चर्च किस लिए हैं? इतने घटिया, गंदे, घटिया उदाहरण! और जारी है! और कोई कुछ नहीं करता! बस थोड़ा इधर-उधर, और फिर इसे कालीन के नीचे रख देते हैं। (हाँ जी।) तो कानून बिल्कुल न्याय नहीं कर रहा है। कोई आश्चर्य नहीं कि कई नागरिक कानून का पालन नहीं करते हैं। क्योंकि यह न्याय की सेवा नहीं कर रहा है!

और कोई आश्चर्य नहीं कि बहुत से लोगों ने चर्च छोड़ दिया, क्योंकि वे अब चर्च के प्रतिनिधि में विश्वास नहीं करते हैं। और मुझे आशा है कि वे भगवान को नहीं छोड़ेंगे। मैं आशा करती हूँ कि वे चर्च को छोड़ दें परन्तु प्रभु को अपने हृदय में न छोड़ें। (हाँ जी, मास्टर।) क्योंकि पुजारी एक अच्छा उदाहरण होना चाहिए।

छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ छेड़खानी और उत्पीड़न, या उत्पीड़न और गाली-गलौज और हत्या क्यों करते हैं?

मुझे लगता कि मैंने कहीं पढ़ा है कि सामूहिक कब्रें हैं जो उन्होंने कहीं खोजी हैं ... (कनाडा में, मास्टर।) हुआ, है ना? (हाँ जी, मास्टर।) बाप रे बाप। तो इसका मतलब है कि यह दुर्व्यवहार और हत्या भी हो सकती है। (हाँ जी।) कई बार बच्चे यूं ही गायब हो जाते हैं, कोई उन्हें ढूंढ भी नहीं पाता। तो यह सब, कानून के सामने! और न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी बंधी है। और न्याय का पैमाना एक तरफ ही ढल रहा है। कमजोर, दीन, शक्तिहीन और असहाय मासूम बच्चों के लिए उनके लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन शक्तिशाली चर्च के लिए, कानून उनके लिए है! मैं यही देखती हूं, और यह स्वीकार्य नहीं है। हमेंशा नहीं! कभी नहीँ! ओह, मुझे इस सब से नफरत है! इस बात पर कभी-कभी मेरी नींद उड़ जाती थी, यह सोचकर कि बच्चे कितने डरे हुए रहे होंगे। या होना चाहिए, या इस तरह के मामले में होगा। कोने में, कहीं अँधेरे में, उन्होंने उनके साथ कुछ भी किया जो वे चाहते थे, और उनकी रक्षा करने के लिए, उनकी रक्षा करने के लिए, उनके लिए कुछ भी करने के लिए कोई भी नहीं है। कल्पना कीजिए कि अगर यह आप हैं। (हाँ जी, मास्टर।) कल्पना कीजिए कि अगर यह आप हैं।

मैं इस बारे में हमेशा के लिए बात कर सकती हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी बात कर चुकी हूं। कुछ भी आप जोड़ना चाहते हैं?

(मास्टर,) हाँ जी। (लोग क्या कर सकते हैं क्योंकि... यह इतने लंबे समय से हो रहा है, और समय-समय पर माफी मांगते हैं, लेकिन वे कुछ नहीं करते हैं। और मैं जानना चाहता हूं कि क्या ऐसा कुछ है जो लोग इसे रोकने के लिए कर सकते हैं।)

उन्हें करना है। उन्हें कानून में शिकायत दर्ज करनी होगी। उन्हें अपने बच्चों के लिए खुद खड़ा होना होगा। या बच्चों को खुद कहना होगा। लेकिन यह उनके लिए जोखिम भरा है। बच्चे डरते हैं। (हाँ जी, मास्टर।) क्योंकि बच्चे जानते हैं कि ये लोग बहुत शक्तिशाली हैं; वे उन्हें मार सकते थे। उन्होंने उन्हें चुप रहने की धमकी दी होगी। अगर कुछ बच्चे चिल्लाते हैं या शायद जाकर माता-पिता को बताने की धकमी देते हैं, शायद वे उन्हें चुप करा देते हैं, उन्हें मार देते हैं। (हाँ जी, मास्टर।) (वाह।)

इतने सारे मामले कभी सामने नहीं आते। मुझे यकीन है कि दुनिया के कई दूरदराज के कोनों में दसियों हज़ार या सैकड़ों हज़ार हैं। दुनिया के कोने-कोने में, हर जगह चर्च हैं और हर जगह पुजारी हैं।

पुजारी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे उनकी ओर देखते हैं। विशेष रूप से बच्चे, वे कमजोर, प्रभावशाली होते हैं। उन्हें सिखाना आसान है - अच्छा या बुरा।

ठीक है, बिलकुल सही। कम से कम कुछ तो चल रहा है। बहुत धीमी गति से, लेकिन कुछ चल रहा है। मुझे जर्मन पुजारी पसंद है। कम से कम, वह ईमानदार है। (हाँ जी, मास्टर।) और उन्हें अब इसका एहसास हुआ है। उन्होंने महसूस किया कि चर्च की प्रतिष्ठा की रक्षा करने की कोशिश करके, वह इस सामूहिक अपराध में भाग ले रहे हैं, और उन्होंने महसूस किया कि यह अच्छा नहीं है।

अब एक और खबर आई है। वह एक थी, और दूसरी खबर न्यूयॉर्क के गवर्नर श्री कुओमो के बारे में है। कुओमो, याद है? (हाँ जी।) उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, (हाँ जी।) और यहां तक ​​कि कोविड कवर अप भी। (हाँ जी, मास्टर।) लेकिन मैंने आपको समझाया है कि यह वैसा नहीं है जैसा लगता है। मैंने आपको पहले ही समझाया, (हाँ जी, मास्टर।) कि शुरुआत में किसी को भी कोविड-19 के बारे में कुछ नहीं पता था। यहां तक ​​कि डॉ. फौसी जैसे विशेषज्ञों ने कहा कि यह कुछ भी नहीं है, यह सिर्फ एक दोष है, फ्लू और भी चिंताजनक है। मास्क और वह सब सामान पहनने की जरूरत नहीं है। यहां तक ​​कि खुलकर कहा। और बाद में कहा, ओह, मास्क पहनना चाहिए, और डबल मास्क, जो भी हो। इतने सारे लोग, कई सीनेटर उन्हें अभी बाहर करना चाहते हैं। वह अब उतना पसंदीदा नहीं है। यह दूसरी बात है। (हाँ जी, मास्टर।) इसलिए श्री कुओमो, यहां तक ​​कि उनकी अपनी पार्टी के सदस्य, कई डेमोक्रेट, पहले भी उन पर आरोप लगा रहे थे, उन्हें बाहर निकालना चाहते हैं। और अब वे पलट गए और उनसे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा, लेकिन उनका समर्थन किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी प्रशंसा की।

मुझे लगता है कि वे अब अधिक स्पष्ट हो गए हैं। या कामना है कि उन्होंने फ्लाई-इन समाचार देखी हो, ईश्वर की इच्छा। आपको पता है, मेर भाषण देखा होगा। हो सकता है। इतने सारे लोग हमें देखते हैं, शायद वे दर्शकों में से एक हो सकते हैं।

हमारा टेलीविजन बहुत आकर्षक है - बहुत सच्चा, बहुत रंगीन, बहुत सुंदर। और बहुत उपयोगी, बहुत उपयोगी। (हाँ जी, मास्टर।) इसलिए, यदि कोई इसे देखता है, तो वे स्वयं एक महान सेवा कर रहे हैं। (हाँ जी।) अधिक ज्ञानी होने के साथ-साथ उन्हें अपने लाभ के लिए कुछ न कुछ पुण्य भी मिलता है। (हाँ जी, मास्टर।) तो आप देखिए श्रीमान कुओमो को भी अब कुछ लाभ मिलता है। (हाँ जी।) वे मुड़ गए हैं और उनकी स्तुति करते हैं, खुले तौर पर, बिल्कुल विपरीत।

क्या आप गवर्नर न्यूसम, कैलिफ़ोर्निया के बारे में कुछ सुनते हैं? उनके बारे में कोई नया विकास? (नहीं, मास्टर।) लोगों ने उन्हें अभी तक बाहर नहीं निकाला? उन्हें नहीं करना चाहिए। यह हानिकारक और अनुचित होगा, अन्यायपूर्ण होगा। हम अब ज्यादा नहीं सुनते हैं, उनके बारे में ज्यादा शोर नहीं है। उम्मीद है कि न्यूयॉर्क के श्री कुओमो (हां जी, मास्टर।) की तरह ही चीजें उनके लिए अच्छी होंगी।

बहरहाल, मैं आपको बस इतना ही बताना चाहती हूं। (मास्टर, आपका धन्यवाद।) ताकि आपको पता चले कि शायद आपके काम का कुछ फल मिला है। (हाँ जी, मास्टर।) इससे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर न भी होता, कम से कम हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं। (हाँ जी, मास्टर।)

किसी भी कार्य की योग्यता उनकी सफलता से नहीं मापी जाती। यह आपके प्रयास से मापी जाती है। आपकी ईमानदारी, एक नेक उद्देश्य के लिए इसे अच्छी तरह से करने की आपकी वास्तविक इच्छा। तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे पास इससे कोई क्रेडिट मिलता है या नहीं। लेकिन यह मुझे स्पष्ट लगता है। पिछली बार की तरह, मैंने आपको इज़राइल और फिलिस्तीन के बारे में बताया था। यह इतना अच्छा है कि दुनिया थोड़ी और व्यवस्थित हो रही है, अधिक प्रबुद्ध, अधिक कर्तव्यनिष्ठ। (हाँ जी, मास्टर।)

(मास्ट, ऐसा लगता है कि चर्च में कई या यहां तक ​​कि राजनेता भी सुप्रीम मास्टर टेलीविजन देख रहे हैं और आपके शब्दों से सीख रहे हैं।) हो सकता है। (क्या और भी बहुत से लोग हैं जिनके पास ताकत है, जो देखते हैं, अपने तरीके बदलने और स्थिति को सुधारने की ताकत रखते हैं?)

उनमें से कुछ। उनमें से कुछ करेंगे। उनमें से कुछ करते हैं। और आशा करते हैं कि अधिक करेंगे। (हाँ जी, मास्टर।)

हमारे बीच सबसे कमजोर लोगों की ओर से हमेशा निर्विवाद सत्य बोलने के लिए हमारी ईमानदारी से प्रशंसा, सबसे दयालु और साहसी मास्टर। हम मानवता के लिए, और विशेष रूप से प्रभावशाली नेतृत्व की स्थिति में, ईश्वर के समर्थन से उनकी चुनौतियों का सामना करने और उन पर काबू पाने के लिए, और निर्दोष बच्चों और जानवरों को पोषित करने के लिए अपनी उच्च आशाएं भेजते हैं। प्रिय मास्टर हमेशा उत्कृष्ट स्वास्थ्य और सभी परोपकारी ब्रह्मांडीय प्राणियों के शक्तिशाली संरक्षण में रहें।

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साथ इस सम्मेलन के पूर्ण प्रसारण के लिए, कृपया कुछ दिन बाद मास्टर और शिष्यों के बीच कार्यरक्रम देखें।

और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35
2024-03-28
212 दृष्टिकोण
2024-03-28
95 दृष्टिकोण
1:57

Animals are People, Part 23

2024-03-28   78 दृष्टिकोण
2024-03-28
78 दृष्टिकोण
2:06

Animals are People, Part 24

2024-03-28   69 दृष्टिकोण
2024-03-28
69 दृष्टिकोण
2:29

Animals are People, Part 25

2024-03-28   61 दृष्टिकोण
2024-03-28
61 दृष्टिकोण
2024-03-28
639 दृष्टिकोण
39:42

उल्लेखनीय समाचार

2024-03-27   11 दृष्टिकोण
2024-03-27
11 दृष्टिकोण
9:36

Ukraine (Ureign) Relief Update

2024-03-27   80 दृष्टिकोण
2024-03-27
80 दृष्टिकोण
2024-03-27
9 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड