विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
फार्म एनिमल रिफ्यूज, कैलिफ़ोर्निया के कैम्पो में स्थित कृषि पशुओं का बचाव केंद्र है। हम दुर्व्यवहार के शिकार, उपेक्षित और अवांछित कृषि पशुओं को आश्रय देते हैं तथा लोगों को वनस्पति-आधारित आहार और करुणामय जीवन के लाभों की जानकारी देते हैं। हमारे सौम्य पशु मित्रों के लिए उनकी साहसी सक्रियता के सम्मान में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन): “दुर्व्यवहार और शोषण के शिकार पशु-जनों को बचाने और उनकी देखभाल के प्रति आपके समर्पण के लिए हार्दिक आभार और शुभकामनाओं सहित, फार्म एनिमल रिफ्यूज को कृतज्ञतापूर्वक शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन अवॉर्ड और विनम्र सहयोग राशि के रूप में 10,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान करती हैं। परमात्मा आपको सदा आशीर्वाद दें और आपकी रक्षा करें।”











