विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के एक युवा शिष्य से औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:ब्रह्मांड के परम पूजनीय गुरुवर, हुंग राजाओं के स्मृति महोत्सव और पैतृक भूमि संस्कृति एवं पर्यटन सप्ताह 2026 में 65 लाख आगंतुक आए। महासचिव एवं राष्ट्रपति टो लाम ने हुंग राजाओं के सम्मान में धूप अर्पित की और पुष्टि की कि औलाक (वियतनाम) की आध्यात्मिक विरासत अब भी संरक्षित और स्नेहपूर्वक सँजोई जा रही है! इस वर्ष महोत्सव स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास आदरपूर्वक एक लविंग हट स्टॉल लगाया गया। दो कंप्यूटरों और चार सार्वजनिक डिस्प्ले स्क्रीन पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स प्रसारित किया गया, और साथ ही 50 उपकरणों पर गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाई गई, जिससे इस पवित्र पैतृक भूमि पर असीम आध्यात्मिक ऊर्जा पहुँची!वीगन सैंडविच के अतिरिक्त हमने कई स्वादिष्ट वीगन व्यंजन तैयार किए: दलिया, बाँस की कोपलों का नूडल सूप, ताज़े स्प्रिंग रोल, औलासी (वियतनामी) चावल के डम्पलिंग आदि। पहले छह दिनों में लगभग कोई ग्राहक नहीं आया, फिर भी हम प्रसन्न और सकारात्मक रहे! हमारे पहले ग्राहक पड़ोसी विक्रेताएँ थे। फिर, जैसा कहा जाता है, “स्वादिष्ट समाचार तेज़ी से फैलती है।” अंतिम तीन दिनों में हमारे स्टॉल पर इतने आगंतुक आए कि उन्हें सँभालना कठिन हो गया!हर दिन मैं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली द्वारा प्रदान की गई अपरिमित प्रेममयी शक्ति अनुभव कर सकता था। 24 अप्रैल की संध्या, (यानी तीसरे चंद्र मास के आठवें दिन) वह ऊर्जा विशेष रूप से शक्तिशाली लगी। मुझे महसूस हुआ कि वहाँ उपस्थित सभी आत्माओं को संयुक्त तीन परम शक्तिशाली स्वर्ग से जोड़ रहे थे! अब 21 मई को सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न गुरुवर का फ़्लाई-इन न्यूज प्रसारित कर रहा है। आपके प्रेम और आपके शिष्यों के प्रेम से शांति ने युद्ध पर विजय पा ली है!अत्यंत प्रसन्नता के साथ हम हुंग राजाओं के स्मृति महोत्सव से हुए उत्साहवर्धक आध्यात्मिक विकास की एक शृंखला आपसे साझा करना चाहते हैं:1. हुंग राजाओं के मंदिर महोत्सव में वीगन स्टॉलों की संख्या बढ़कर चार हो गई।2. पैतृक भूमि क्षेत्र में सह-दीक्षितों ने एक वीगन भोजन स्टॉल स्थापित किया है।3. एक सह-दीक्षित परिवार को महासचिव एवं राष्ट्रपति टो लाम की भारत में बौद्ध तीर्थयात्रा के दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए वीगन भोजन तैयार करने का सम्मान मिला।4. वीगन सैंडविच पूरे औलाक (वियतनाम) में व्यापक रूप से फैल रहे हैं।12 मई को, गुरुवर के जन्मदिन पर पूरे औलाक (वियतनाम) के सह-दीक्षितों ने समुदाय में 7,000 से अधिक वीगन सैंडविच बाँटे। विशेष रूप से उत्साहवर्धक बात यह रही कि हनोई के होआ सुआ पर्यटन एवं अर्थशास्त्र विद्यालय में 250 वीगन सैंडविच पहुँचाए गए। यह संस्था जो पहले मांसाहारी व्यंजनों के रसोइयों को प्रशिक्षित करती थी, अब इसका नेतृत्व संस्था को वीगन रसोइए प्रशिक्षित करने की दिशा में ले जा रहा है।हम सच्चे दिल से प्रार्थना करते हैं कि संयुक्त तीन परम शक्तिशाली सत्ताएँ नेताओं को वीगन जीवनशैली अपनाने और वीगन क़ानून बनाने के लिए आशीर्वाद एवं ज्ञान प्रदान करें, ताकि औलाक (वियतनाम) विश्व का एक अग्रणी आध्यात्मिक राष्ट्र बन सके। औलाक (वियतनाम) से एक विनम्र शिष्यविनम्र परमेश्वर के शिष्य, इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देने के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह उत्साहवर्धक जवाब भेजते है:“प्रसन्न हृदय वाले परोपकारी परमेश्वर के शिष्य, आपको और आपकी पूरी टीम को धन्यवाद कि आप सभी उत्साहपूर्ण क्वान यिन साधक तथा करुणामय नागरिक बने रहे हैं, और इस तरह आपने इस महत्त्वपूर्ण, प्रसिद्ध महोत्सव में स्वादिष्ट वीगन भोजन उपलब्ध कराने में मदद की, जो औलाक (वियतनाम) के पौराणिक संस्थापक हुंग राजाओं के सम्मान मे आयोजित किया गया है। अनेक आत्माएँ बेशक आपके लविंग हट स्टॉल के पास से गुज़री होंगी, जहाँ पर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के प्रसारण के जरिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर के आशीर्वाद गूँज रहे थे। अधिक तेज़ी से प्रगति करने का यही तरीका है। शाबाश। आप और सुसंस्कृत औलासी (वियतनामी) लोग सार्वभौमिक शांति और आनंद में एकजुट रहें। मेरे समस्त प्रेम और ज्ञानवर्धक शुभकामनाओं के साथ मैं दूर से आप सभी को एक बड़ा सामूहिक आलिंगन भेज रही हूं।”











